logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मूकनायक कि विषेश रिपोर्ट : 4PM के पत्रकारो के साथ पुलीस की बदसलूकी ने मीडिया के लिए हजारो सवाल खडे करदिए है ! क्या मीडिया सुरक्षित नही है । देश मे मीडिया की स्वतंत्रता और अभिव्यक्ती स्वतंत्रता खत्म हो गई है । जाने पत्रकार की जुबानी व्यथा ।

1 hr ago
user_Chief editor Rajasthan
Chief editor Rajasthan
Media company बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
1 hr ago

मूकनायक कि विषेश रिपोर्ट : 4PM के पत्रकारो के साथ पुलीस की बदसलूकी ने मीडिया के लिए हजारो सवाल खडे करदिए है ! क्या मीडिया सुरक्षित नही है । देश मे मीडिया की स्वतंत्रता और अभिव्यक्ती स्वतंत्रता खत्म हो गई है । जाने पत्रकार की जुबानी व्यथा ।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • कतीसौर के दो भाई बहिन के महू के लोधिया कुंड में डूबने से मौत , मचा हाहाकार ,पैर फिसलने से बच्ची कुंड में गिरी, बचाने गया था भाई कतीसौर के दो भाई बहिन के महू के लोधिया कुंड में डूबने से मौत , मचा हाहाकार ,पैर फिसलने से बच्ची कुंड में गिरी, बचाने गया था भाई कतीसौर निवासी दो चचेरे भाई बहिन की सोमवार को एमपी के महू के सिमरोल थाना क्षेत्र के लोधिया कुंड में डूबने से मौत हो गई। मृतक अपने परिवार के साथ घूमने पहुंचे थे और बहिन के कुंड में पैर फिसलने से बचाने दौड़े भाई सहित दोनों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान कतीसोर निवासी अजीत सिंह(26) पुत्र भूपेंद्र सिंह चौहान एवं अंजली पुत्री देवीसिंह चौहान के रूप में हुई ।दोनो मृतक चचेरे भाई बहिन थे। जो इंदौर में परिवार के साथ रहते थे । कैसे हुआ हादसा_जांच में सामने आया कि महेंद्र सिंह अपने भाई रोहित सिंह राठौड, कजिन अभिराज सिंह चौहान , अजीतसिंह , अंजली और अश्विनी चौहान सभी मिल कर महू के लोधिया कुंड में घूमने गए थे।दोपहर करीब 1:30 बजे सभी कुंड के आसपास घूम रहे थे। इसी दौरान अंजली, अश्विनी और अजीत एक साथ हाथ पकड़कर आगे चल रहे थे। तभी अंजली का पैर पत्थर से फिसल गया और तीनों कुंड में गिरने लगे।पीछे चल रहे महेंद्र और अभिराज ने दौड़कर अश्विनी को तो बाहर निकाल लिया। लेकिन अंजली और अजीत सिंह गहरे पानी में डूब गए। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों को बुलाया गया। ग्रामीणों की मदद से दोनों को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। दोनों शवों को 108 एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया।मामले की जांच उपनिरीक्षक महेश खरते को सौंपी गई है। घटना की जानकारी एसडीएम, डॉ. अंबेडकर नगर महू को भी दी गई है। इधर दोनों बच्चों के डूबने की खबर मिलते ही इंदौर, रतलाम और कतीसोर से परिजन मौके पर पहुंचे और पीएम करवाने के बाद दोनों शवों को पैतृक गांव लाया गया ।इधर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। अंजली अपने पिता की इकलौती बेटी थी । और कॉल सेंटर में जॉब कर रही थी और अजीत के इंदौर में एम वाय हॉस्पिटल के सामने मेडिकल स्टोर था।
    1
    कतीसौर के दो भाई बहिन के महू के लोधिया कुंड में डूबने से मौत , मचा हाहाकार ,पैर फिसलने से बच्ची कुंड में गिरी, बचाने गया था भाई

कतीसौर के दो भाई बहिन के महू के लोधिया कुंड में डूबने से मौत , मचा हाहाकार ,पैर फिसलने से बच्ची कुंड में गिरी, बचाने गया था भाई
कतीसौर निवासी दो चचेरे भाई बहिन की सोमवार को एमपी के महू के सिमरोल थाना क्षेत्र के लोधिया कुंड में डूबने से मौत हो गई। मृतक अपने परिवार के साथ घूमने पहुंचे थे और बहिन के कुंड में पैर फिसलने से बचाने दौड़े भाई सहित दोनों की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान कतीसोर निवासी अजीत सिंह(26) पुत्र भूपेंद्र सिंह चौहान एवं अंजली पुत्री देवीसिंह चौहान के रूप में हुई ।दोनो मृतक चचेरे भाई बहिन थे। जो इंदौर में परिवार के साथ रहते थे ।
कैसे हुआ हादसा_जांच में सामने आया कि महेंद्र सिंह अपने भाई रोहित सिंह राठौड, कजिन अभिराज सिंह चौहान , अजीतसिंह , अंजली और अश्विनी चौहान सभी मिल कर महू के लोधिया कुंड में घूमने गए थे।दोपहर करीब 1:30 बजे सभी कुंड के आसपास घूम रहे थे। इसी दौरान अंजली, अश्विनी और अजीत एक साथ हाथ पकड़कर आगे चल रहे थे। तभी अंजली का पैर पत्थर से फिसल गया और तीनों कुंड में गिरने लगे।पीछे चल रहे महेंद्र और अभिराज ने दौड़कर अश्विनी को तो बाहर निकाल लिया। लेकिन अंजली और अजीत सिंह गहरे पानी में डूब गए। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों को बुलाया गया। ग्रामीणों की मदद से दोनों को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। दोनों शवों को 108 एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया।मामले की जांच उपनिरीक्षक महेश खरते को सौंपी गई है। घटना की जानकारी एसडीएम, डॉ. अंबेडकर नगर महू को भी दी गई है। इधर दोनों बच्चों के डूबने की खबर मिलते ही इंदौर, रतलाम और कतीसोर से परिजन मौके पर पहुंचे और पीएम करवाने के बाद दोनों शवों को पैतृक गांव लाया गया ।इधर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
अंजली अपने पिता की इकलौती बेटी थी । और कॉल सेंटर में जॉब कर रही थी और अजीत के इंदौर में एम वाय हॉस्पिटल के सामने मेडिकल स्टोर था।
    user_Pravin Kothari
    Pravin Kothari
    पत्रकार आसपुर-विधानसभा आसपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • मुक्तिधाम भी अस्त-व्यस्त र वास भड़के कांग्रेस के पार्षद के ऊपर तो वार्ड 26 को छोड़कर वार्ड नंबर 2 से बने दावेदार पूर्व पार्षद दिग्विजय सिंह वार्ड 26 की जमीनी हकीकत, वार्ड 2 में टिकट पर बड़ा सवाल मुक्तिधाम भी अस्त-व्यस्त र वास भड़के कांग्रेस के पार्षद के ऊपर तो वार्ड 26 को छोड़कर वार्ड नंबर 2 से बने दावेदार पूर्व पार्षद दिग्विजय सिंह ब्यूरो चीफ अनिल जटिया प्रतापगढ़। वार्ड नंबर 26 के रहवासियों ने पूर्व पार्षद दिग्विजय सिंह राणावत के कार्यकाल को लेकर नाराजगी जताई है। रहवासियों का कहना है कि वार्ड में मुक्तिधाम तक की व्यवस्था नहीं हो पाई, स्ट्रीट लाइट की समस्या बनी रही, कई जगह सड़कें बदहाल रहीं और पेयजल व्यवस्था को लेकर भी परेशानी उठानी पड़ी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पांच साल के कार्यकाल में मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का अपेक्षित समाधान नहीं हुआ। इन मुद्दों को लेकर रहवासियों में नाराजगी दिखाई दे रही है। अब सवाल यह है कि वार्ड 26 में मूलभूत सुविधाओं को लेकर उठे सवालों के बीच दिग्विजय सिंह राणावत को कांग्रेस ने वार्ड नंबर 2 से टिकट दिया है। वार्ड नंबर 2 के मतदाताओं के सामने सवाल क्या वार्ड 26 जैसी समस्याएं वार्ड नंबर 2 में भी दोहराई जाएंगी? पांच साल के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों का हिसाब जनता के सामने कौन रखेगा? क्या इस बार जनता मुद्दों और काम के आधार पर अपना फैसला करेगी?
    2
    मुक्तिधाम भी अस्त-व्यस्त र वास भड़के कांग्रेस के पार्षद के ऊपर तो वार्ड 26 को छोड़कर वार्ड नंबर 2 से बने दावेदार पूर्व पार्षद दिग्विजय सिंह
वार्ड 26 की जमीनी हकीकत, वार्ड 2 में टिकट पर बड़ा सवाल 
मुक्तिधाम भी अस्त-व्यस्त र वास भड़के कांग्रेस के पार्षद के ऊपर तो वार्ड 26 को छोड़कर वार्ड नंबर 2 से बने दावेदार पूर्व पार्षद दिग्विजय सिंह
ब्यूरो चीफ अनिल जटिया 
प्रतापगढ़। वार्ड नंबर 26 के रहवासियों ने पूर्व पार्षद दिग्विजय सिंह राणावत के कार्यकाल को लेकर नाराजगी जताई है। रहवासियों का कहना है कि वार्ड में मुक्तिधाम तक की व्यवस्था नहीं हो पाई, स्ट्रीट लाइट की समस्या बनी रही, कई जगह सड़कें बदहाल रहीं और पेयजल व्यवस्था को लेकर भी परेशानी उठानी पड़ी।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि पांच साल के कार्यकाल में मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का अपेक्षित समाधान नहीं हुआ। इन मुद्दों को लेकर रहवासियों में नाराजगी दिखाई दे रही है।
अब सवाल यह है कि वार्ड 26 में मूलभूत सुविधाओं को लेकर उठे सवालों के बीच दिग्विजय सिंह राणावत को कांग्रेस ने वार्ड नंबर 2 से टिकट दिया है। वार्ड नंबर 2 के मतदाताओं के सामने सवाल क्या वार्ड 26 जैसी समस्याएं वार्ड नंबर 2 में भी दोहराई जाएंगी? पांच साल के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों का हिसाब जनता के सामने कौन रखेगा? क्या इस बार जनता मुद्दों और काम के आधार पर अपना फैसला करेगी?
    user_Anil Jatiya news repotar
    Anil Jatiya news repotar
    Local News Reporter प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • ‘जय श्रीराम’ के जयघोष के बीच 40 वार्डों में दौड़ी भाजपा की मातृशक्ति, दीपिका चिखलिया ने भरा जोश स्कूटी रैली में उमड़ा महिलाओं का सैलाब, खुली जीप में सवार दीपिका चिखलिया ने किया जनअभिवादन; सनातन संस्कृति और महिला सम्मान का संदेश देते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील डूंगरपुर(गुणवंत कलाल)। नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा ने सोमवार को चुनाव प्रचार में शक्ति प्रदर्शन करते हुए शहर में भव्य महिला स्कूटी रैली निकाली। रैली में बड़ी संख्या में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता स्कूटी लेकर शामिल हुईं। भगवा रंग और भाजपा के झंडों से सजी स्कूटियों के साथ निकली महिला कार्यकर्ताओं ने पूरे शहर में चुनावी माहौल को गरमा दिया। रैली का मुख्य आकर्षण रामायण धारावाहिक में माता सीता की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री दीपिका चिखलिया रहीं। खुली जीप में सवार दीपिका चिखलिया ने 40 वार्डों की जनता का अभिवादन स्वीकार करते हुए भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील की। रैली का नेतृत्व जिला संगठन प्रभारी वीरेंद्र सिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक पटेल रणोली, चुनाव प्रभारी वंदना मीणा, पूर्व सभापति केके गुप्ता, संगठन सह प्रभारी नरेंद्र कुमार मीणा, चुनाव संयोजक गुरुप्रसाद पटेल, किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री बंशीलाल कटारा,एवं नगर मंडल अध्यक्ष नयन सुथार ने किया। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष राजकुमारी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता रैली में शामिल हुईं। दीपिका बोलीं—सनातन संस्कृति हमारी पहचान रैली के दौरान दीपिका चिखलिया ने मातृशक्ति को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और सनातन संस्कृति, राष्ट्रहित तथा महिला सम्मान को लेकर पार्टी लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि डूंगरपुर ने स्वच्छता और विकास के क्षेत्र में देश-दुनिया में अपनी पहचान बनाई है और इस शहर से प्रभावित होकर वह भाजपा के समर्थन में यहां आई हैं। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं से संवाद करते हुए कहा कि भाजपा सरकारों ने महिलाओं के सम्मान, आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं शुरू की हैं। महिलाओं के आत्मसम्मान और सुरक्षा को प्राथमिकता देने की दिशा में भाजपा ने काम किया है। उन्होंने मातृशक्ति से नगर परिषद चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को समर्थन देने का आह्वान किया। दीपिका चिखलिया ने जनता को सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति से जुड़े रहने का संदेश देते हुए कहा कि अपनी संस्कृति और परंपराओं पर गर्व करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान कर शहर के विकास को गति देने का आह्वान किया। पुराने भाजपा कार्यालय से शुरू हुई रैली स्कूटी रैली का शुभारंभ पुराने भाजपा कार्यालय से हुआ। यहां से महिला कार्यकर्ता स्कूटियों के काफिले के साथ रोडवेज बस स्टैंड पहुंचीं। इसके बाद रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई पुराने शहर में पहुंची। रास्तेभर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उत्साह के साथ रैली का स्वागत किया। खुली जीप में सवार दीपिका चिखलिया ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। रैली पुराने शहर से होते हुए गैप सागर की पाल पहुंची और इसके बाद वापस पुराने भाजपा कार्यालय पहुंचकर इसका समापन किया गया। इस दौरान शहर के सभी 40 वार्डों में भाजपा का चुनावी संपर्क और प्रचार अभियान नजर आया। आचार संहिता का भी रखा ध्यान रैली के दौरान निर्धारित समय पर शाम 5 बजे आदर्श आचार संहिता लागू होने के साथ ही डीजे बंद कर दिया गया। भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आचार संहिता का पालन करते हुए रैली का समापन किया। रैली में जिला मंत्री अचला वसीता, जिला मंत्री ज्योति शर्मा, जिला आईटी संयोजक अनु राठौड़, नगर उपाध्यक्ष एवं जिला महिला चुनाव प्रभारी भावना राव, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष राजकुमारी, रीटा कुंवर, रेखा पंड्या, नीलम डामोर, नीता कंसारा, माया सुथार सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता और मातृशक्ति मौजूद रही। भाजपा की ओर से इस रैली को नगर परिषद चुनाव में महिला मतदाताओं तक सीधा संपर्क बनाने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। रैली के जरिए पार्टी ने सभी 40 वार्डों में चुनावी संपर्क बढ़ाने के साथ महिला शक्ति को पार्टी के पक्ष में लामबंद करने का संदेश दिया। इस दौरान जिला महामंत्री पंकज जैन, सुरमाल परमार, ईश्वर लबाना, दिलीप जैन,अजीत जैन, ब्रजेश वसीटा, करुण ननोमा, वीरेंद्र सिंह, कल्पेश भारती, अनुराग कटारा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी,कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    4
    ‘जय श्रीराम’ के जयघोष के बीच 40 वार्डों में दौड़ी भाजपा की मातृशक्ति, दीपिका चिखलिया ने भरा जोश
स्कूटी रैली में उमड़ा महिलाओं का सैलाब, खुली जीप में सवार दीपिका चिखलिया ने किया जनअभिवादन; सनातन संस्कृति और महिला सम्मान का संदेश देते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील
डूंगरपुर(गुणवंत कलाल)। नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा ने सोमवार को चुनाव प्रचार में शक्ति प्रदर्शन करते हुए शहर में भव्य महिला स्कूटी रैली निकाली। रैली में बड़ी संख्या में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता स्कूटी लेकर शामिल हुईं। भगवा रंग और भाजपा के झंडों से सजी स्कूटियों के साथ निकली महिला कार्यकर्ताओं ने पूरे शहर में चुनावी माहौल को गरमा दिया। रैली का मुख्य आकर्षण रामायण धारावाहिक में माता सीता की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री दीपिका चिखलिया रहीं। खुली जीप में सवार दीपिका चिखलिया ने 40 वार्डों की जनता का अभिवादन स्वीकार करते हुए भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील की।
रैली का नेतृत्व जिला संगठन प्रभारी वीरेंद्र सिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक पटेल रणोली, चुनाव प्रभारी वंदना मीणा, पूर्व सभापति केके गुप्ता, संगठन सह प्रभारी नरेंद्र कुमार मीणा, चुनाव संयोजक गुरुप्रसाद पटेल, किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री बंशीलाल कटारा,एवं नगर मंडल अध्यक्ष नयन सुथार ने किया। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष राजकुमारी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता रैली में शामिल हुईं।
दीपिका बोलीं—सनातन संस्कृति हमारी पहचान
रैली के दौरान दीपिका चिखलिया ने मातृशक्ति को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और सनातन संस्कृति, राष्ट्रहित तथा महिला सम्मान को लेकर पार्टी लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि डूंगरपुर ने स्वच्छता और विकास के क्षेत्र में देश-दुनिया में अपनी पहचान बनाई है और इस शहर से प्रभावित होकर वह भाजपा के समर्थन में यहां आई हैं।
उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं से संवाद करते हुए कहा कि भाजपा सरकारों ने महिलाओं के सम्मान, आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं शुरू की हैं। महिलाओं के आत्मसम्मान और सुरक्षा को प्राथमिकता देने की दिशा में भाजपा ने काम किया है। उन्होंने मातृशक्ति से नगर परिषद चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को समर्थन देने का आह्वान किया।
दीपिका चिखलिया ने जनता को सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति से जुड़े रहने का संदेश देते हुए कहा कि अपनी संस्कृति और परंपराओं पर गर्व करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान कर शहर के विकास को गति देने का आह्वान किया।
पुराने भाजपा कार्यालय से शुरू हुई रैली
स्कूटी रैली का शुभारंभ पुराने भाजपा कार्यालय से हुआ। यहां से महिला कार्यकर्ता स्कूटियों के काफिले के साथ रोडवेज बस स्टैंड पहुंचीं। इसके बाद रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई पुराने शहर में पहुंची। रास्तेभर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उत्साह के साथ रैली का स्वागत किया। खुली जीप में सवार दीपिका चिखलिया ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।
रैली पुराने शहर से होते हुए गैप सागर की पाल पहुंची और इसके बाद वापस पुराने भाजपा कार्यालय पहुंचकर इसका समापन किया गया। इस दौरान शहर के सभी 40 वार्डों में भाजपा का चुनावी संपर्क और प्रचार अभियान नजर आया।
आचार संहिता का भी रखा ध्यान
रैली के दौरान निर्धारित समय पर शाम 5 बजे आदर्श आचार संहिता लागू होने के साथ ही डीजे बंद कर दिया गया। भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आचार संहिता का पालन करते हुए रैली का समापन किया।
रैली में जिला मंत्री अचला वसीता, जिला मंत्री ज्योति शर्मा, जिला आईटी संयोजक अनु राठौड़, नगर उपाध्यक्ष एवं जिला महिला चुनाव प्रभारी भावना राव, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष राजकुमारी, रीटा कुंवर, रेखा पंड्या, नीलम डामोर, नीता कंसारा, माया सुथार सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता और मातृशक्ति मौजूद रही।
भाजपा की ओर से इस रैली को नगर परिषद चुनाव में महिला मतदाताओं तक सीधा संपर्क बनाने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। रैली के जरिए पार्टी ने सभी 40 वार्डों में चुनावी संपर्क बढ़ाने के साथ महिला शक्ति को पार्टी के पक्ष में लामबंद करने का संदेश दिया। इस दौरान जिला महामंत्री पंकज जैन, सुरमाल परमार, ईश्वर लबाना, दिलीप जैन,अजीत जैन, ब्रजेश वसीटा, करुण ननोमा, वीरेंद्र सिंह, कल्पेश भारती, अनुराग कटारा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी,कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_Gunwant kalal
    Gunwant kalal
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • सड़क से निकली कंक्रीट बनी हादसे का कारण, रोज गिर रहे वाहन चालक धंबोला। कुंवाडिया फला उच्च प्राथमिक विद्यालय से बॉडमली रोड धंबोला तक जाने वाली डामरीकरण सड़क लंबे समय से बदहाली का शिकार है। सड़क की डामर परत जगह-जगह से उखड़ चुकी है और बड़ी-बड़ी कंक्रीट बाहर निकल आई हैं। ये कंक्रीट अब वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन गई हैं। आए दिन दोपहिया वाहन चालक इनसे असंतुलित होकर सड़क पर गिर रहे हैं और चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि यह मार्ग विद्यालय सहित आसपास के फलों और गांवों को धंबोला कस्बे से जोड़ता है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में विद्यार्थी, ग्रामीण और वाहन चालक इस सड़क से गुजरते हैं। सड़क पर उभरी कंक्रीट और गड्ढों के कारण वाहन चलाना मुश्किल हो गया है। बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भरने से सड़क से निकली कंक्रीट दिखाई नहीं देती, जिससे दुर्घटना का खतरा और बढ़ जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की बदहाली की जानकारी संबंधित विभाग को होने के बावजूद अब तक स्थायी समाधान नहीं किया गया। लोगों ने सवाल उठाया कि क्या विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? ग्रामीणों ने तत्काल सड़क का निरीक्षण करवाकर बाहर निकली कंक्रीट हटाने, गड्ढों की मरम्मत करने और गुणवत्तापूर्ण डामरीकरण करवाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते सड़क नहीं सुधारी गई तो भविष्य में होने वाले हादसों की जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी। #धंबोला #Dungarpur #डूंगरपुर #राजस्थान #सड़क #सड़क_हादसा #RoadSafety #RoadAccident #NewsUpdate #RajasthanNews #LocalNews #BreakingNews #ग्रामीण_समस्या #जनसमस्या
    1
    सड़क से निकली कंक्रीट बनी हादसे का कारण, रोज गिर रहे वाहन चालक
धंबोला। कुंवाडिया फला उच्च प्राथमिक विद्यालय से बॉडमली रोड धंबोला तक जाने वाली डामरीकरण सड़क लंबे समय से बदहाली का शिकार है। सड़क की डामर परत जगह-जगह से उखड़ चुकी है और बड़ी-बड़ी कंक्रीट बाहर निकल आई हैं। ये कंक्रीट अब वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन गई हैं। आए दिन दोपहिया वाहन चालक इनसे असंतुलित होकर सड़क पर गिर रहे हैं और चोटिल हो रहे हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि यह मार्ग विद्यालय सहित आसपास के फलों और गांवों को धंबोला कस्बे से जोड़ता है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में विद्यार्थी, ग्रामीण और वाहन चालक इस सड़क से गुजरते हैं। सड़क पर उभरी कंक्रीट और गड्ढों के कारण वाहन चलाना मुश्किल हो गया है। बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भरने से सड़क से निकली कंक्रीट दिखाई नहीं देती, जिससे दुर्घटना का खतरा और बढ़ जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की बदहाली की जानकारी संबंधित विभाग को होने के बावजूद अब तक स्थायी समाधान नहीं किया गया। लोगों ने सवाल उठाया कि क्या विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? ग्रामीणों ने तत्काल सड़क का निरीक्षण करवाकर बाहर निकली कंक्रीट हटाने, गड्ढों की मरम्मत करने और गुणवत्तापूर्ण डामरीकरण करवाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते सड़क नहीं सुधारी गई तो भविष्य में होने वाले हादसों की जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।
#धंबोला #Dungarpur #डूंगरपुर #राजस्थान #सड़क #सड़क_हादसा #RoadSafety #RoadAccident #NewsUpdate #RajasthanNews #LocalNews #BreakingNews #ग्रामीण_समस्या #जनसमस्या
    user_मुकेश कुमार आर. पंड्या
    मुकेश कुमार आर. पंड्या
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • संवाददाता अशोक कुमार चौधरी रिछा चांदा राम मंदिर में आयोजीत सात दिवसीय भागवत कथा का आज पूर्णाआहुति के साथ समापन मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के जावरा तहसील के गांव रिछा चांदा मैं गांव के राम मंदिर में आयोजीत सात दिवसीय भागवत कथा का आज पूर्णाआहुति के साथ समापन हुआ जिसके पश्चात श्री मद भागवत गीता और कथा वाचक पंडित राजेंद्र जी व्यास का बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ सभी ग्राम वासियों द्वारा नगर भ्रमण कराया गया जिसमें सभी नगर वासियों ने भाग लिया और सभी ग्राम वासियों ने तन मन धन से सहयोग किया युवाओं में खास उत्साह देखा गया और अपने जीवन के उद्देश्य को सफल बनाया मां भागवत महारानी का आशीर्वाद सभी ग्राम वासियों पर सदा इसी तरह बना रहे
    1
    संवाददाता अशोक कुमार चौधरी
 रिछा चांदा राम मंदिर में आयोजीत सात दिवसीय भागवत कथा का आज पूर्णाआहुति के साथ समापन
मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के जावरा तहसील के गांव रिछा चांदा मैं गांव के राम मंदिर में आयोजीत सात दिवसीय भागवत कथा का आज पूर्णाआहुति के साथ समापन हुआ जिसके पश्चात श्री मद भागवत गीता और कथा वाचक पंडित राजेंद्र जी व्यास का बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ सभी ग्राम वासियों द्वारा नगर भ्रमण कराया गया जिसमें सभी नगर वासियों ने भाग लिया और सभी ग्राम वासियों ने तन मन धन से सहयोग किया युवाओं में खास उत्साह देखा गया और अपने जीवन के उद्देश्य को सफल बनाया मां भागवत महारानी का आशीर्वाद सभी ग्राम वासियों पर सदा इसी तरह बना रहे
    user_अशोक कुमार चौधरी
    अशोक कुमार चौधरी
    Teacher Ratlam, Madhya Pradesh•
    21 hrs ago
  • नगर निकाय चुनाव 2026 के निष्पक्ष पारदर्शी एवं सफलतापूर्वक आयोजन करने के उद्देश्य से मतदान दलो की रवानगी।
    2
    नगर निकाय चुनाव 2026 के निष्पक्ष पारदर्शी एवं सफलतापूर्वक आयोजन करने के उद्देश्य से मतदान दलो की रवानगी।
    user_तेजसिंह राठौड
    तेजसिंह राठौड
    Nurse डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    46 min ago
  • जयपुर मूकनायक ब्यूरोचीफ किशतयाल एवं राजेश कुमार की खास पडताल जयपुर के बीचोंबीच नशे का कथित जाल! बच्चों के भविष्य पर मंडराया खतरा, देखे मूकनायक मीडिया की विशेष पड़ताल !
    1
    जयपुर
मूकनायक ब्यूरोचीफ किशतयाल एवं राजेश कुमार की खास पडताल
जयपुर के बीचोंबीच नशे का कथित जाल! बच्चों के भविष्य पर मंडराया खतरा, देखे मूकनायक मीडिया की विशेष पड़ताल !
    user_Chief editor Rajasthan
    Chief editor Rajasthan
    Media company बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • *खाखलेश्वर धाम में आस्था का अनूठा संगम, जगन्नाथ स्वरूप में सजे महादेव, गरबा से गूंजा मंदिर परिसर* धम्बोला। श्रावण मास के अवसर पर रविवार को कस्बे के खाखलेश्वर महादेव मंदिर में युवाओं ने भगवान महादेव को जगन्नाथ महाप्रभु के स्वरूप में आकर्षक ढंग से सजाया। विशेष शृंगार और झांकी के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। श्रद्धालु महिलाओं ने भक्ति गीतों पर गरबा खेलकर भगवान की आराधना की। इसके बाद महादेव की आरती की गई। आरती के दौरान मंदिर परिसर भगवान के जयकारों से गूंज उठा। कार्यक्रम के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। श्रावण मास में युवाओं की ओर से प्रतिदिन खाखलेश्वर महादेव का अलग-अलग स्वरूपों में विशेष शृंगार किया जा रहा है। प्रतिदिन हो रहे शृंगार को देखने के लिए श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं। युवाओं की इस पहल से मंदिर परिसर में पूरे श्रावण मास भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।
    1
    *खाखलेश्वर धाम में आस्था का अनूठा संगम, जगन्नाथ स्वरूप में सजे महादेव, गरबा से गूंजा मंदिर परिसर*
धम्बोला। श्रावण मास के अवसर पर रविवार को कस्बे के खाखलेश्वर महादेव मंदिर में युवाओं ने भगवान महादेव को जगन्नाथ महाप्रभु के स्वरूप में आकर्षक ढंग से सजाया। विशेष शृंगार और झांकी के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे।
श्रद्धालु महिलाओं ने भक्ति गीतों पर गरबा खेलकर भगवान की आराधना की। इसके बाद महादेव की आरती की गई। आरती के दौरान मंदिर परिसर भगवान के जयकारों से गूंज उठा। कार्यक्रम के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
श्रावण मास में युवाओं की ओर से प्रतिदिन खाखलेश्वर महादेव का अलग-अलग स्वरूपों में विशेष शृंगार किया जा रहा है। प्रतिदिन हो रहे शृंगार को देखने के लिए श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं। युवाओं की इस पहल से मंदिर परिसर में पूरे श्रावण मास भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।
    user_मुकेश कुमार आर. पंड्या
    मुकेश कुमार आर. पंड्या
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • पर्यावरण संरक्षण की अनुठी पहल: "हर रविवार 2 घंटे गांव के नाम" संकल्प के साथ लीलसौर तालाब (गैंजी) पर स्वच्छता अभियान जारी ​स्थान: गैंजी ​जल संरक्षण और ग्राम विकास की दिशा में एक सशक्त मिसाल पेश करते हुए गैंजी स्थित ऐतिहासिक लीलसौर तालाब पर स्वच्छता महाअभियान निरंतर जारी है। "हर रविवार 2 घंटे गांव के नाम" के प्रेरक संकल्प के तहत समाज सेवा और प्रकृति को सहेजने का यह भगीरथ प्रयास हर सप्ताह पूरे उत्साह के साथ चलाया जा रहा है। ​इस निस्वार्थ सेवा कार्य के मुख्य सूत्रधार श्री प्रवीण सिंह जी तंवर तथा श्री भवरलाल जी कटारा हैं। उनकी इस अनुकरणीय पहल से प्रेरित होकर ग्रामीणों और जागरूक नागरिकों का कारवां लगातार बढ़ता जा रहा है। हालांकि अन्य सहयोगी सदस्य अपनी सुविधानुसार समय-समय पर अभियान में हिस्सा लेते रहते हैं, लेकिन यह सेवा-यात्रा बिना थमे हर रविवार अनवरत आगे बढ़ रही है। ​हाल ही में आयोजित इस अभियान में शिक्षक मदनसिंह जी चौहान, भंवरलाल कटारा, कपिल वैष्णव, अनिल जैन तथा कमली बहन पाटीदार (सालमपुरा) का विशेष व सराहनीय सहयोग रहा। सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर तालाब परिसर से भारी मात्रा में कचरा व प्लास्टिक हटाया। ​तालाब के घाटों पर जमी काई और जमा प्लास्टिक के पूर्ण निस्तारण के लिए अभी दो से तीन रविवार का समय और लगने की संभावना है, जिसके लिए पूरी टीम प्रतिबद्धता के साथ जुटी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि प्राकृतिक जलस्रोतों का संरक्षण ही आने वाली पीढ़ियों के लिए सबसे बड़ा उपहार है।
    3
    पर्यावरण संरक्षण की अनुठी पहल: "हर रविवार 2 घंटे गांव के नाम" संकल्प के साथ लीलसौर तालाब (गैंजी) पर स्वच्छता अभियान जारी
​स्थान: गैंजी
​जल संरक्षण और ग्राम विकास की दिशा में एक सशक्त मिसाल पेश करते हुए गैंजी स्थित ऐतिहासिक लीलसौर तालाब पर स्वच्छता महाअभियान निरंतर जारी है। "हर रविवार 2 घंटे गांव के नाम" के प्रेरक संकल्प के तहत समाज सेवा और प्रकृति को सहेजने का यह भगीरथ प्रयास हर सप्ताह पूरे उत्साह के साथ चलाया जा रहा है।
​इस निस्वार्थ सेवा कार्य के मुख्य सूत्रधार श्री प्रवीण सिंह जी तंवर तथा श्री भवरलाल जी कटारा हैं। उनकी इस अनुकरणीय पहल से प्रेरित होकर ग्रामीणों और जागरूक नागरिकों का कारवां लगातार बढ़ता जा रहा है। हालांकि अन्य सहयोगी सदस्य अपनी सुविधानुसार समय-समय पर अभियान में हिस्सा लेते रहते हैं, लेकिन यह सेवा-यात्रा बिना थमे हर रविवार अनवरत आगे बढ़ रही है।
​हाल ही में आयोजित इस अभियान में शिक्षक मदनसिंह जी चौहान, भंवरलाल कटारा, कपिल वैष्णव, अनिल जैन तथा कमली बहन पाटीदार (सालमपुरा) का विशेष व सराहनीय सहयोग रहा। सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर तालाब परिसर से भारी मात्रा में कचरा व प्लास्टिक हटाया।
​तालाब के घाटों पर जमी काई और जमा प्लास्टिक के पूर्ण निस्तारण के लिए अभी दो से तीन रविवार का समय और लगने की संभावना है, जिसके लिए पूरी टीम प्रतिबद्धता के साथ जुटी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि प्राकृतिक जलस्रोतों का संरक्षण ही आने वाली पीढ़ियों के लिए सबसे बड़ा उपहार है।
    user_जितेन्द्र कुमार
    जितेन्द्र कुमार
    Local News Reporter डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    57 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.