Shuru
Apke Nagar Ki App…
नगर निकाय चुनाव 2026 के निष्पक्ष पारदर्शी एवं सफलतापूर्वक आयोजन करने के उद्देश्य से मतदान दलो की रवानगी।
तेजसिंह राठौड
नगर निकाय चुनाव 2026 के निष्पक्ष पारदर्शी एवं सफलतापूर्वक आयोजन करने के उद्देश्य से मतदान दलो की रवानगी।
More news from राजस्थान and nearby areas
- नगर निकाय चुनाव 2026 के निष्पक्ष पारदर्शी एवं सफलतापूर्वक आयोजन करने के उद्देश्य से मतदान दलो की रवानगी।2
- पर्यावरण संरक्षण की अनुठी पहल: "हर रविवार 2 घंटे गांव के नाम" संकल्प के साथ लीलसौर तालाब (गैंजी) पर स्वच्छता अभियान जारी स्थान: गैंजी जल संरक्षण और ग्राम विकास की दिशा में एक सशक्त मिसाल पेश करते हुए गैंजी स्थित ऐतिहासिक लीलसौर तालाब पर स्वच्छता महाअभियान निरंतर जारी है। "हर रविवार 2 घंटे गांव के नाम" के प्रेरक संकल्प के तहत समाज सेवा और प्रकृति को सहेजने का यह भगीरथ प्रयास हर सप्ताह पूरे उत्साह के साथ चलाया जा रहा है। इस निस्वार्थ सेवा कार्य के मुख्य सूत्रधार श्री प्रवीण सिंह जी तंवर तथा श्री भवरलाल जी कटारा हैं। उनकी इस अनुकरणीय पहल से प्रेरित होकर ग्रामीणों और जागरूक नागरिकों का कारवां लगातार बढ़ता जा रहा है। हालांकि अन्य सहयोगी सदस्य अपनी सुविधानुसार समय-समय पर अभियान में हिस्सा लेते रहते हैं, लेकिन यह सेवा-यात्रा बिना थमे हर रविवार अनवरत आगे बढ़ रही है। हाल ही में आयोजित इस अभियान में शिक्षक मदनसिंह जी चौहान, भंवरलाल कटारा, कपिल वैष्णव, अनिल जैन तथा कमली बहन पाटीदार (सालमपुरा) का विशेष व सराहनीय सहयोग रहा। सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर तालाब परिसर से भारी मात्रा में कचरा व प्लास्टिक हटाया। तालाब के घाटों पर जमी काई और जमा प्लास्टिक के पूर्ण निस्तारण के लिए अभी दो से तीन रविवार का समय और लगने की संभावना है, जिसके लिए पूरी टीम प्रतिबद्धता के साथ जुटी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि प्राकृतिक जलस्रोतों का संरक्षण ही आने वाली पीढ़ियों के लिए सबसे बड़ा उपहार है।3
- भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 डूंगरपुर: प्रेम प्रसंग में विफलता पर युवती पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, "ऑपरेशन शिकंजा" के तहत रामसागड़ा पुलिस की कार्रवाई । भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 डूंगरपुर: प्रेम प्रसंग में विफलता पर युवती पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, "ऑपरेशन शिकंजा" के तहत रामसागड़ा पुलिस की कार्रवाई । डूंगरपुर। जिले के रामसागड़ा थाना पुलिस ने "ऑपरेशन शिकंजा" अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक युवती पर जानलेवा हमला करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने प्रेम प्रसंग में विफलता और मनमुटाव से नाराज होकर वारदात को अंजाम दिया था। घटना का विवरण: पीड़िता ने थाने में रिपोर्ट दी थी कि उसकी जान-पहचान राजकुमार उर्फ राजकमल से थी। कुछ समय से दोनों के बीच मनमुटाव चल रहा था, जिस वजह से उसने बात करना बंद कर दिया था। रक्षाबंधन के दिन जब पीड़िता अपनी बहन के साथ मेवाड़ा गई थी, तो आरोपी मोटरसाइकिल लेकर मेवाड़ा बस स्टैंड पहुंच गया और जबरन साथ ले जाने की जिद करने लगा। पीड़िता के मना करने पर आरोपी दोनों को मेवाड़ा नदी की तरफ ले गया और चाकू से पीड़िता पर जानलेवा हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी इलाज कराने का झांसा देकर पीड़िता को मोटरसाइकिल पर बैठाकर बंधक बना ले गया। पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी: मामले की गंभीरता को देखते हुए डूंगरपुर पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खीव सिंह और सीमलवाड़ा वृत्ताधिकारी मदनलाल के निर्देश पर थानाधिकारी रामसागड़ा के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। तकनीकी और मानवीय सूचनाओं के आधार पर पुलिस को पता चला कि आरोपी अहमदाबाद के आगे जेत्तलपुर (गुजरात) की किसी फैक्ट्री में मजदूरी कर रहा है। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गुजरात के जेत्तलपुर से दबोच लिया और 7 सितंबर 2026 को अदालत में पेश किया। गिरफ्तार अभियुक्त: नाम: राजकुमार उर्फ राजकमल (पिता: अरविन्द अहारी), उम्र 21 वर्ष निवासी: कानपुर, थाना रामसागड़ा, जिला डूंगरपुर (राजस्थान) कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम: थानाधिकारी कैलाश पंचारिया के नेतृत्व में गठित टीम में सहायक उपनिरीक्षक चेतनलाल कलाल, कांस्टेबल कल्पेश, महेश, कृष्णा, गोविन्द और अमृतलाल शामिल रहे।1
- *नया महादेव मंदिर में श्रद्धा और उल्लास से मनाया गया गौ वत्स द्वादशी पर्व* गीतेश पंड्या संवाददाता डूंगरपुर भाद्रपद कृष्ण द्वादशी के शुभ अवसर पर नया महादेव मंदिर परिसर में मातृशक्ति द्वारा गौ वत्स द्वादशी का पर्व अत्यंत श्रद्धा और भक्तिभाव से मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने गौ माता और बछड़े की पूजा-अर्चना कर उनकी आरती उतारी एवं परिक्रमा की। इस अवसर पर गौ माता को चुनरी ओढ़ाकर अंकुरित अनाज का भोग लगाया गया। महिलाओं ने घर के आंगन में गाय के गोबर से 'ओंगना' बनाकर उसकी पूजा की और अपने पुत्र को सूखा नारियल (गोला) भेंट कर संतान तथा परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं निसंतान दंपतियों ने लड्डू गोपाल जी को गोला अर्पित कर संतान प्राप्ति का आशीर्वाद मांगा। पर्व की परंपरा का पालन करते हुए इस दिन महिलाओं ने बिना चाकू का उपयोग किए तैयार भोजन ग्रहण किया। इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में मातृशक्ति मौजूद रही।4
- डूंगरपुर निकाय चुनाव: प्रचार के आखिरी दिन बीजेपी ने झोंकी ताकत, 'सीता' फेम दीपिका चिखलिया की रैली में उमड़ा जनसैलाब डूंगरपुर: स्थानीय निकाय चुनावों के प्रचार के अंतिम दिन भारतीय जनता पार्टी ने डूंगरपुर में अपनी पूरी ताकत झोंक दी। शहर में बीजेपी महिला मोर्चा की ओर से एक भव्य और शाही वाहन रैली निकाली गई, जिसमें 'रामायण' धारावाहिक में माता सीता का किरदार निभाकर घर-घर में लोकप्रिय हुईं अभिनेत्री दीपिका चिखलिया विशेष रूप से शामिल हुईं। उन्हें देखने और उनका स्वागत करने के लिए पूरे शहर में भारी उत्साह देखने को मिला। रैली का शुभारंभ बीजेपी के पुराने कार्यालय से हुआ। संगठन चुनाव प्रभारी वीरेंद्र सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष अशोक पटेल और स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर के.के. गुप्ता ने झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी रैली महिला कार्यकर्ताओं के के साथ निकली यह रैली शहर के प्रमुख इलाकों से होकर गुजरी। रैली बस स्टैंड, तहसील चौराहा, पुराना बाजार, मोची बाजार और घाटी क्षेत्र से होते हुए वापस पुराने भाजपा कार्यालय पर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में ढोल-नगाड़ों और गगनभेदी नारों के साथ कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर रहा। आम जनता और व्यापारियों ने स्थान-स्थान पर रैली का स्वागत किया। 8वीं बार बोर्ड बनाने का ठोका दावा रैली के समापन पर भाजपा नेताओं ने शहर के विकास कार्यों और जनता के भरोसे के दम पर डूंगरपुर नगर परिषद में लगातार 8वीं बार अपना बोर्ड बनाने और प्रचंड जीत दर्ज करने का मजबूत दावा किया। नेताओं ने कहा कि डूंगरपुर की जनता ने हमेशा भारतीय जनता पार्टी के सुशासन और विकास मॉडल पर विश्वास जताया है और इस बार भी परिणाम बीजेपी के पक्ष में ही आएगा।1
- श्वेतांबर जैन समाज का पर्युषण पर्वः पहले दिन भगवान का किया अभिषेक, भक्तों ने की चंदन पूजा श्वेतांबर जैन समाज का पर्युषण पर्वः पहले दिन भगवान का किया अभिषेक, भक्तों ने की चंदन पूजा 12 को महावीर जन्म वाचन, 15 को संवत्सरी तथा 16 को वरघोड़ा का होगा आयोजन श्री जैन श्वेताम्बर मूर्ति पूजक संघ के आठ दिवसीय पर्युषण महापर्व मंगलवार से शुरू हुए । पर्युषण पर्व को लेकर जिलेभर के श्वेताम्बर संघ द्वारा जिनालयों में सजावट तथा आठ दिन तक होने वाली धार्मिक क्रियाओं को लेकर तैयारियों को अन्तिम रूप दिया गया। संघ अध्यक्ष सन्तोष सेमलावत ने बताया आसपुर में अमिझरा पार्श्वनाथ के दरबार में आठ दिन तक चलने वाले पर्युषण पर्व के पहले दिन मंगलवार को श्रद्धालु भक्ति में झूमे रहे। भक्ति भाव से देवालयों में भक्तों ने भगवान का अभिषेक किया। पर्युषण महापर्व को लेकर 8 दिन तक धर्म ध्यान किया जाएगा। महापर्व के पहले दिन प्रक्षाल पूजा, चंदन पूजा की गई। वहीं सुबह राई प्रतिक्रमण के बाद प्रक्षाल पूजा, स्नात्र पूजा, पार्श्वनाथ पंच कल्याणक पूजा के साथ कई पूजा की गई। लाभार्थी परिवार द्वारा केशर पूजा, अर्चना, पंच कल्याण पूजा, प्रक्षाल पूजा, फल पूजा और जल पूजा की गई। चंदन पूजा, धूप पूजा, दीपक पूजा, नेवध पूजा, आरती और मंगल दीपक के साथ शांति कलश पूजा का आयोजन हुआ। प्रक्षाल पूजा की बोली का लाभ देवेंद्र कुमार पुत्र गेबीलाल तारावत,केशर पूजा का लाभ भमावत भगवती कुंदनजी परिवार ने लिया ।जिनालयों में रात को भक्ति भाव का आयोजन होंगे। वहीं बड़ौदा के आदिनाथ (केशरियाजी) जैन मंदिर में भी सवेरे से कई धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन किए गए। इस अवसर पर प्रवीण भमावत,अशोक जैन , महेन्द्र सेमलावत पवन कोठारी, जैकी सेमलालत अहित भमावत ,रजनीकांत भमावत,संजय भमावत श्रीपाल सेमलावत, जयन्तिलाल सुरावत,गोरव कोठारी, प्रवीण कोठारी, व महिला मंडल मोजुद थे वहीं निक्कू जैन बड़ौदा,विवेक जैन,लतेश सहित समेत कई श्रद्धालु मौजूद रहे। इसी तरह डूंगरपुर, पुनाली, बनकोड़ा, पूंजपुर, बड़ौदा, आसपुर, माल बोड़ीगामा, भबराना, सागवाड़ा, वरदा सहित जिले भर में विभिन्न संघों द्वारा पर्युषण पर्व के तहत विविध धार्मिक क्रियाएं धूमधाम के साथ की गई ।1
- डुंगरपुर: बिछीवाडा पुलिस ने मार्बल पाउडर की आड मे अवैध शराब तस्करी का किया भंडाफोड एक आरोपी गिरफ्तार। डूंगरपुर संवाददाता तेजसिंह राठौड 9929285157 डुंगरपुर: बिछीवाड़ा पुलिस ने मार्बल पाउडर की आड़ में अवैध शराब तस्करी का किया भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार डुंगरपुर। पंचायती राज चुनाव 2026 और आगामी चुनावों के मद्देनजर जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान "ऑपरेशन संस्कार" के तहत बिछीवाड़ा पुलिस थाना टीम ने अवैध अंग्रेजी शराब के परिवहन पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 7 सितंबर 2026 को शाम करीब 7:00 बजे पुलिस चौकी रतनपुर के सामने उदयपुर से अहमदाबाद जाने वाली लेन NH-48 पर नाकाबंदी की गई थी। मुखबिर की सूचना के आधार पर उदयपुर की तरफ से आ रहे टाटा कंपनी के एक आयशर ट्रक (नंबर GJ 02 BT 6055) को रुकवाया गया। चालक ने पूछताछ में ट्रक में मार्बल पाउडर भरा होना बताया, लेकिन जब संदेह के आधार पर ट्रक की तलाशी ली गई तो सफेद कट्टों के नीचे छिपाकर रखी गई अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। बरामदगी विवरण: ब्लेंडर प्राइड (750 ML): 12 बोतलें रॉयल स्टेज (750 ML): 12 बोतलें रॉयल स्टेज अद्धा (375 ML): 48 अद्धे कुल जब्ती: 4 कट्टों में छिपाकर रखी गई अंग्रेजी शराब गिरफ्तार आरोपी: पुलिस ने मौके से ट्रक चालक विक्रम पिता भूपत ठाकोर (उम्र 29 वर्ष), निवासी सुंदिया, थाना वडनगर, जिला मेहसाणा (गुजरात) को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खीव सिंह और पुलिस उपाधीक्षक रूप सिंह (वृत्ताधिकारी वृत्त डुंगरपुर) के निर्देशन में बिछीवाड़ा थानाधिकारी देवेन्द्र सिंह देवल तथा उप निरीक्षक अब्दुल मुनाफ व उनकी टीम (कॉन्स्टेबल युवराज सिंह, मगन और गौरव) द्वारा अंजाम दी गई।1
- मारपीट और लूट का 5 हजार रुपये का इनामी हिस्ट्रीशीटर अहमदाबाद से गिरफ्तार संवाददाता – संतोष व्यास डूंगरपुर। पुलिस थाना रामसागड़ा ने 5,000 रुपये के इनामी हिस्ट्रीशीटर आरोपी संदीप खराड़ी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी पर मारपीट, लूट, पॉक्सो एक्ट और चोरी सहित 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस टीम ने दो महीने से अधिक समय तक लगातार अथक प्रयास और पीछा करते हुए इस शातिर आरोपी को अहमदाबाद (गुजरात) से दबोचा। - चलती मोटरसाइकिल रोक कर की थी मारपीट व लूट घटना 19 जून 2026 की रात करीब 8:30 से 9:00 बजे के बीच की है। नयातालाब गामडी अहाड़ा निवासी कैलाश पुत्र नरेंद्र मीणा ने रामसागड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कैलाश के अनुसार, उसका काका का लड़का पीयूष और उसकी साली आशा मोटरसाइकिल से जगाबोर से नयातालाब आ रहे थे। गामडी अहाड़ा से पहले सीमेंट ईंट फैक्ट्री के पास मोड़ पर काले रंग की मोटरसाइकिल पर आए चार अज्ञात बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया। बदमाशों ने पीयूष के साथ मारपीट की और उसकी जेब में रखा आधार कार्ड, मोबाइल व मोबाइल कवर के पीछे रखे 500 रुपये छीन लिए। जब उसने मना किया तो सिर पर पत्थर से वार कर आरोपी लूट का माल लेकर फरार हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन में थानाधिकारी कैलाश पंचारिया के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास के लोगों और मुखबिरों से संपर्क साधा। पूर्व में चालानशुदा एवं संपत्ति संबंधी अपराधियों पर निगरानी के दौरान पुलिस को घटना में शामिल आरोपियों के नाम मिले। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पूर्व में कावा उर्फ कावालाल पुत्र लक्ष्मण डामोर, टीकू पुत्र काउडा खराड़ी और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया था। हालांकि, घटना का मुख्य मास्टरमाइंड संदीप खराड़ी पुलिस को चकमा देकर फरार होने में सफल रहा था। - रूप बदलकर छिप रहा था शातिर बदमाश आरोपी संदीप खराड़ी अत्यंत शातिर और चालक प्रवृत्ति का है। वह गिरफ्तारी से बचने के लिए हर 5-7 दिन में अपना ठिकाना और मोबाइल नंबर बदल लेता था। फरारी के दौरान वह कभी मजदूरी, कभी साफ-सफाई, कभी कैंटीन तो कभी खोमचे वाला बनकर काम कर रहा था। जब भी पुलिस टीम उसके करीब पहुंचती, वह भनक लगते ही फरार हो जाता था। आखिरकार दो महीने से अधिक समय तक लगातार तकनीकी साक्ष्य और मानवीय आसूचना जुटाते हुए पुलिस टीम ने उसे अहमदाबाद से धर दबोचा। - 10 आपराधिक मामलों में नामजद है आरोपी पुलिस के अनुसार, पकड़ा गया आरोपी संदीप (22) पुत्र गोविंद खराड़ी, निवासी लोडवाड़ा, पुलिस थाना रामसागड़ा का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ आईपीसी, बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं, इस प्रकरण के अन्य आरोपियों में कावा के खिलाफ 4, टीकू के खिलाफ 1 और बाल अपचारी के खिलाफ 2 आपराधिक मामले दर्ज हैं।1