डुंगरपुर: बिछीवाडा पुलिस ने मार्बल पाउडर की आड मे अवैध शराब तस्करी का किया भंडाफोड एक आरोपी गिरफ्तार। डूंगरपुर संवाददाता तेजसिंह राठौड 9929285157 डुंगरपुर: बिछीवाड़ा पुलिस ने मार्बल पाउडर की आड़ में अवैध शराब तस्करी का किया भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार डुंगरपुर। पंचायती राज चुनाव 2026 और आगामी चुनावों के मद्देनजर जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान "ऑपरेशन संस्कार" के तहत बिछीवाड़ा पुलिस थाना टीम ने अवैध अंग्रेजी शराब के परिवहन पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 7 सितंबर 2026 को शाम करीब 7:00 बजे पुलिस चौकी रतनपुर के सामने उदयपुर से अहमदाबाद जाने वाली लेन NH-48 पर नाकाबंदी की गई थी। मुखबिर की सूचना के आधार पर उदयपुर की तरफ से आ रहे टाटा कंपनी के एक आयशर ट्रक (नंबर GJ 02 BT 6055) को रुकवाया गया। चालक ने पूछताछ में ट्रक में मार्बल पाउडर भरा होना बताया, लेकिन जब संदेह के आधार पर ट्रक की तलाशी ली गई तो सफेद कट्टों के नीचे छिपाकर रखी गई अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। बरामदगी विवरण: ब्लेंडर प्राइड (750 ML): 12 बोतलें रॉयल स्टेज (750 ML): 12 बोतलें रॉयल स्टेज अद्धा (375 ML): 48 अद्धे कुल जब्ती: 4 कट्टों में छिपाकर रखी गई अंग्रेजी शराब गिरफ्तार आरोपी: पुलिस ने मौके से ट्रक चालक विक्रम पिता भूपत ठाकोर (उम्र 29 वर्ष), निवासी सुंदिया, थाना वडनगर, जिला मेहसाणा (गुजरात) को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खीव सिंह और पुलिस उपाधीक्षक रूप सिंह (वृत्ताधिकारी वृत्त डुंगरपुर) के निर्देशन में बिछीवाड़ा थानाधिकारी देवेन्द्र सिंह देवल तथा उप निरीक्षक अब्दुल मुनाफ व उनकी टीम (कॉन्स्टेबल युवराज सिंह, मगन और गौरव) द्वारा अंजाम दी गई।
डुंगरपुर: बिछीवाडा पुलिस ने मार्बल पाउडर की आड मे अवैध शराब तस्करी का किया भंडाफोड एक आरोपी गिरफ्तार। डूंगरपुर संवाददाता तेजसिंह राठौड 9929285157 डुंगरपुर: बिछीवाड़ा पुलिस ने मार्बल पाउडर की आड़ में अवैध शराब तस्करी का किया भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार डुंगरपुर। पंचायती राज चुनाव 2026 और आगामी चुनावों के मद्देनजर जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान "ऑपरेशन संस्कार" के तहत बिछीवाड़ा पुलिस थाना टीम ने अवैध अंग्रेजी शराब के परिवहन पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 7 सितंबर 2026 को शाम करीब 7:00 बजे पुलिस चौकी रतनपुर के सामने उदयपुर से अहमदाबाद जाने वाली लेन NH-48 पर नाकाबंदी की गई थी। मुखबिर की सूचना के आधार पर उदयपुर की तरफ से आ रहे टाटा कंपनी के एक आयशर ट्रक (नंबर GJ 02 BT 6055) को रुकवाया गया। चालक ने पूछताछ में ट्रक में मार्बल पाउडर भरा होना बताया, लेकिन जब संदेह के आधार पर ट्रक की तलाशी ली गई तो सफेद कट्टों के नीचे छिपाकर रखी गई अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। बरामदगी विवरण: ब्लेंडर प्राइड (750 ML): 12 बोतलें रॉयल स्टेज (750 ML): 12 बोतलें रॉयल स्टेज अद्धा (375 ML): 48 अद्धे कुल जब्ती: 4 कट्टों में छिपाकर रखी गई अंग्रेजी शराब गिरफ्तार आरोपी: पुलिस ने मौके से ट्रक चालक विक्रम पिता भूपत ठाकोर (उम्र 29 वर्ष), निवासी सुंदिया, थाना वडनगर, जिला मेहसाणा (गुजरात) को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खीव सिंह और पुलिस उपाधीक्षक रूप सिंह (वृत्ताधिकारी वृत्त डुंगरपुर) के निर्देशन में बिछीवाड़ा थानाधिकारी देवेन्द्र सिंह देवल तथा उप निरीक्षक अब्दुल मुनाफ व उनकी टीम (कॉन्स्टेबल युवराज सिंह, मगन और गौरव) द्वारा अंजाम दी गई।
- भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 नगर निकाय चुनाव 2026 के निष्पक्ष पारदर्शी एवं सफलतापूर्वक आयोजन करने के उद्देश्य से मतदान दलों की रवानगी । भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 नगर निकाय चुनाव 2026 के निष्पक्ष पारदर्शी एवं सफलतापूर्वक आयोजन करने के उद्देश्य से मतदान दलों की रवानगी । श्री भोगीलाल पंड्या राजकीय महाविद्यालय डूंगरपुर में मतदान दलों को दिया अंतिम प्रशिक्षण जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर देशलदान की अध्यक्षता एवं निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक एवं महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय उदयपुर रजिस्टार श्री अशोक कुमार द्वितीय उपस्थिति में आयोजित डूंगरपुर नगर परिषद के पार्षद सदस्य के मतदान दलों की रवानगी को लेकर अंतिम प्रशिक्षण इस अवसर पर समस्त उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रकाश चंद्र रेगर, रिटर्निंग अधिकारी नगर परिषद डूंगरपुर सोनू कुमार गुर्जर मुख्य कार्यकारी अधिकारी हनुमान सिंह राठौड़, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी नवीन चंद्र मीणा सहित समस्त पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी उपस्थित2
- *मातृ शक्ति द्वारा सामूहिक राधाष्टमी व्रत का उद्यापन* गीतेश पंड्या संवाददाता *मातृ शक्ति द्वारा सामूहिक राधाष्टमी व्रत उद्यापन* भाद्रपद मास की पुण्य अजा एकादशी के अवसर पर , शहर के गायत्री शक्तिपीठ वसुंधरा विहार पर मातृ शक्ति द्वारा गायत्री शक्ति पीठ के ट्रस्टी नानू राम भट्ट के सानिध्य में राधा अष्टमी व्रत का सामूहिक उद्यापन किया गया। इस कार्यक्रम में आचार्य नगीन पटेल ओर श्रीमती पुष्पा भट्ट ओर हँसा पटेल द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सभी यजमान मातृ शक्ति को संकल्प पूजा ओर यज्ञ में आहुति दिलवाकर पूरे विधि विधान से उद्यापन संपन्न करवाया गया। हवन पूजन के बाद समस्त मातृ शक्ति और उपस्थित श्रद्धालुओं द्वारा राधा जी ओर भगवान श्री कृष्ण की आरती कर सुमधुर भजनों का गायन कीर्तन किया गया। वेद माता गायत्री ओर परिसर में स्थित अन्य मंदिर में भोग लगाकर प्रसाद वितरित कर गायत्री माता ओर राधा रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया।2
- कतीसौर के दो भाई बहिन के महू के लोधिया कुंड में डूबने से मौत , मचा हाहाकार ,पैर फिसलने से बच्ची कुंड में गिरी, बचाने गया था भाई कतीसौर के दो भाई बहिन के महू के लोधिया कुंड में डूबने से मौत , मचा हाहाकार ,पैर फिसलने से बच्ची कुंड में गिरी, बचाने गया था भाई कतीसौर निवासी दो चचेरे भाई बहिन की सोमवार को एमपी के महू के सिमरोल थाना क्षेत्र के लोधिया कुंड में डूबने से मौत हो गई। मृतक अपने परिवार के साथ घूमने पहुंचे थे और बहिन के कुंड में पैर फिसलने से बचाने दौड़े भाई सहित दोनों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान कतीसोर निवासी अजीत सिंह(26) पुत्र भूपेंद्र सिंह चौहान एवं अंजली पुत्री देवीसिंह चौहान के रूप में हुई ।दोनो मृतक चचेरे भाई बहिन थे। जो इंदौर में परिवार के साथ रहते थे । कैसे हुआ हादसा_जांच में सामने आया कि महेंद्र सिंह अपने भाई रोहित सिंह राठौड, कजिन अभिराज सिंह चौहान , अजीतसिंह , अंजली और अश्विनी चौहान सभी मिल कर महू के लोधिया कुंड में घूमने गए थे।दोपहर करीब 1:30 बजे सभी कुंड के आसपास घूम रहे थे। इसी दौरान अंजली, अश्विनी और अजीत एक साथ हाथ पकड़कर आगे चल रहे थे। तभी अंजली का पैर पत्थर से फिसल गया और तीनों कुंड में गिरने लगे।पीछे चल रहे महेंद्र और अभिराज ने दौड़कर अश्विनी को तो बाहर निकाल लिया। लेकिन अंजली और अजीत सिंह गहरे पानी में डूब गए। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों को बुलाया गया। ग्रामीणों की मदद से दोनों को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। दोनों शवों को 108 एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया।मामले की जांच उपनिरीक्षक महेश खरते को सौंपी गई है। घटना की जानकारी एसडीएम, डॉ. अंबेडकर नगर महू को भी दी गई है। इधर दोनों बच्चों के डूबने की खबर मिलते ही इंदौर, रतलाम और कतीसोर से परिजन मौके पर पहुंचे और पीएम करवाने के बाद दोनों शवों को पैतृक गांव लाया गया ।इधर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। अंजली अपने पिता की इकलौती बेटी थी । और कॉल सेंटर में जॉब कर रही थी और अजीत के इंदौर में एम वाय हॉस्पिटल के सामने मेडिकल स्टोर था।1
- ‘जय श्रीराम’ के जयघोष के बीच 40 वार्डों में दौड़ी भाजपा की मातृशक्ति, दीपिका चिखलिया ने भरा जोश स्कूटी रैली में उमड़ा महिलाओं का सैलाब, खुली जीप में सवार दीपिका चिखलिया ने किया जनअभिवादन; सनातन संस्कृति और महिला सम्मान का संदेश देते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील डूंगरपुर(गुणवंत कलाल)। नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा ने सोमवार को चुनाव प्रचार में शक्ति प्रदर्शन करते हुए शहर में भव्य महिला स्कूटी रैली निकाली। रैली में बड़ी संख्या में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता स्कूटी लेकर शामिल हुईं। भगवा रंग और भाजपा के झंडों से सजी स्कूटियों के साथ निकली महिला कार्यकर्ताओं ने पूरे शहर में चुनावी माहौल को गरमा दिया। रैली का मुख्य आकर्षण रामायण धारावाहिक में माता सीता की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री दीपिका चिखलिया रहीं। खुली जीप में सवार दीपिका चिखलिया ने 40 वार्डों की जनता का अभिवादन स्वीकार करते हुए भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील की। रैली का नेतृत्व जिला संगठन प्रभारी वीरेंद्र सिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक पटेल रणोली, चुनाव प्रभारी वंदना मीणा, पूर्व सभापति केके गुप्ता, संगठन सह प्रभारी नरेंद्र कुमार मीणा, चुनाव संयोजक गुरुप्रसाद पटेल, किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री बंशीलाल कटारा,एवं नगर मंडल अध्यक्ष नयन सुथार ने किया। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष राजकुमारी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता रैली में शामिल हुईं। दीपिका बोलीं—सनातन संस्कृति हमारी पहचान रैली के दौरान दीपिका चिखलिया ने मातृशक्ति को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और सनातन संस्कृति, राष्ट्रहित तथा महिला सम्मान को लेकर पार्टी लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि डूंगरपुर ने स्वच्छता और विकास के क्षेत्र में देश-दुनिया में अपनी पहचान बनाई है और इस शहर से प्रभावित होकर वह भाजपा के समर्थन में यहां आई हैं। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं से संवाद करते हुए कहा कि भाजपा सरकारों ने महिलाओं के सम्मान, आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं शुरू की हैं। महिलाओं के आत्मसम्मान और सुरक्षा को प्राथमिकता देने की दिशा में भाजपा ने काम किया है। उन्होंने मातृशक्ति से नगर परिषद चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को समर्थन देने का आह्वान किया। दीपिका चिखलिया ने जनता को सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति से जुड़े रहने का संदेश देते हुए कहा कि अपनी संस्कृति और परंपराओं पर गर्व करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान कर शहर के विकास को गति देने का आह्वान किया। पुराने भाजपा कार्यालय से शुरू हुई रैली स्कूटी रैली का शुभारंभ पुराने भाजपा कार्यालय से हुआ। यहां से महिला कार्यकर्ता स्कूटियों के काफिले के साथ रोडवेज बस स्टैंड पहुंचीं। इसके बाद रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई पुराने शहर में पहुंची। रास्तेभर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उत्साह के साथ रैली का स्वागत किया। खुली जीप में सवार दीपिका चिखलिया ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। रैली पुराने शहर से होते हुए गैप सागर की पाल पहुंची और इसके बाद वापस पुराने भाजपा कार्यालय पहुंचकर इसका समापन किया गया। इस दौरान शहर के सभी 40 वार्डों में भाजपा का चुनावी संपर्क और प्रचार अभियान नजर आया। आचार संहिता का भी रखा ध्यान रैली के दौरान निर्धारित समय पर शाम 5 बजे आदर्श आचार संहिता लागू होने के साथ ही डीजे बंद कर दिया गया। भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आचार संहिता का पालन करते हुए रैली का समापन किया। रैली में जिला मंत्री अचला वसीता, जिला मंत्री ज्योति शर्मा, जिला आईटी संयोजक अनु राठौड़, नगर उपाध्यक्ष एवं जिला महिला चुनाव प्रभारी भावना राव, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष राजकुमारी, रीटा कुंवर, रेखा पंड्या, नीलम डामोर, नीता कंसारा, माया सुथार सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता और मातृशक्ति मौजूद रही। भाजपा की ओर से इस रैली को नगर परिषद चुनाव में महिला मतदाताओं तक सीधा संपर्क बनाने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। रैली के जरिए पार्टी ने सभी 40 वार्डों में चुनावी संपर्क बढ़ाने के साथ महिला शक्ति को पार्टी के पक्ष में लामबंद करने का संदेश दिया। इस दौरान जिला महामंत्री पंकज जैन, सुरमाल परमार, ईश्वर लबाना, दिलीप जैन,अजीत जैन, ब्रजेश वसीटा, करुण ननोमा, वीरेंद्र सिंह, कल्पेश भारती, अनुराग कटारा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी,कार्यकर्ता मौजूद रहे।4
- सड़क से निकली कंक्रीट बनी हादसे का कारण, रोज गिर रहे वाहन चालक धंबोला। कुंवाडिया फला उच्च प्राथमिक विद्यालय से बॉडमली रोड धंबोला तक जाने वाली डामरीकरण सड़क लंबे समय से बदहाली का शिकार है। सड़क की डामर परत जगह-जगह से उखड़ चुकी है और बड़ी-बड़ी कंक्रीट बाहर निकल आई हैं। ये कंक्रीट अब वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन गई हैं। आए दिन दोपहिया वाहन चालक इनसे असंतुलित होकर सड़क पर गिर रहे हैं और चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि यह मार्ग विद्यालय सहित आसपास के फलों और गांवों को धंबोला कस्बे से जोड़ता है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में विद्यार्थी, ग्रामीण और वाहन चालक इस सड़क से गुजरते हैं। सड़क पर उभरी कंक्रीट और गड्ढों के कारण वाहन चलाना मुश्किल हो गया है। बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भरने से सड़क से निकली कंक्रीट दिखाई नहीं देती, जिससे दुर्घटना का खतरा और बढ़ जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की बदहाली की जानकारी संबंधित विभाग को होने के बावजूद अब तक स्थायी समाधान नहीं किया गया। लोगों ने सवाल उठाया कि क्या विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? ग्रामीणों ने तत्काल सड़क का निरीक्षण करवाकर बाहर निकली कंक्रीट हटाने, गड्ढों की मरम्मत करने और गुणवत्तापूर्ण डामरीकरण करवाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते सड़क नहीं सुधारी गई तो भविष्य में होने वाले हादसों की जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी। #धंबोला #Dungarpur #डूंगरपुर #राजस्थान #सड़क #सड़क_हादसा #RoadSafety #RoadAccident #NewsUpdate #RajasthanNews #LocalNews #BreakingNews #ग्रामीण_समस्या #जनसमस्या1
- मूकनायक कि विषेश रिपोर्ट : 4PM के पत्रकारो के साथ पुलीस की बदसलूकी ने मीडिया के लिए हजारो सवाल खडे करदिए है ! क्या मीडिया सुरक्षित नही है । देश मे मीडिया की स्वतंत्रता और अभिव्यक्ती स्वतंत्रता खत्म हो गई है । जाने पत्रकार की जुबानी व्यथा ।1
- भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 डुंगरपुर: बिछीवाड़ा पुलिस ने मार्बल पाउडर की आड़ में अवैध शराब तस्करी का किया भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 डुंगरपुर: बिछीवाड़ा पुलिस ने मार्बल पाउडर की आड़ में अवैध शराब तस्करी का किया भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार डुंगरपुर। पंचायती राज चुनाव 2026 और आगामी चुनावों के मद्देनजर जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान "ऑपरेशन संस्कार" के तहत बिछीवाड़ा पुलिस थाना टीम ने अवैध अंग्रेजी शराब के परिवहन पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 7 सितंबर 2026 को शाम करीब 7:00 बजे पुलिस चौकी रतनपुर के सामने उदयपुर से अहमदाबाद जाने वाली लेन NH-48 पर नाकाबंदी की गई थी। मुखबिर की सूचना के आधार पर उदयपुर की तरफ से आ रहे टाटा कंपनी के एक आयशर ट्रक (नंबर GJ 02 BT 6055) को रुकवाया गया। चालक ने पूछताछ में ट्रक में मार्बल पाउडर भरा होना बताया, लेकिन जब संदेह के आधार पर ट्रक की तलाशी ली गई तो सफेद कट्टों के नीचे छिपाकर रखी गई अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। बरामदगी विवरण: ब्लेंडर प्राइड (750 ML): 12 बोतलें रॉयल स्टेज (750 ML): 12 बोतलें रॉयल स्टेज अद्धा (375 ML): 48 अद्धे कुल जब्ती: 4 कट्टों में छिपाकर रखी गई अंग्रेजी शराब गिरफ्तार आरोपी: पुलिस ने मौके से ट्रक चालक विक्रम पिता भूपत ठाकोर (उम्र 29 वर्ष), निवासी सुंदिया, थाना वडनगर, जिला मेहसाणा (गुजरात) को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खीव सिंह और पुलिस उपाधीक्षक रूप सिंह (वृत्ताधिकारी वृत्त डुंगरपुर) के निर्देशन में बिछीवाड़ा थानाधिकारी देवेन्द्र सिंह देवल तथा उप निरीक्षक अब्दुल मुनाफ व उनकी टीम (कॉन्स्टेबल युवराज सिंह, मगन और गौरव) द्वारा अंजाम दी गई।1
- दीपिका चिखलिया की रैली मे उमड़ा जनसैलाब डुंगरपुर मे भाजपा ने झोकी ताकत। डूंगरपुर संवाददाता तेजसिंह राठौड 9929285157 दीपिका चिखलिया की रैली में उमड़ा जनसैलाब, डूंगरपुर में भाजपा ने झोंकी ताकत । जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चुनावी प्रचार अभियान के तहत आयोजित रोड शो और रैली में अपार जनसैलाब उमड़ पड़ा। मशहूर धारावाहिक 'रामायण' में माता सीता का अभिनय कर घर-घर में लोकप्रिय हुईं अभिनेत्री दीपिका चिखलिया के डूंगरपुर आगमन पर भाजपाइयों और स्थानीय जनता में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। दीपिका चिखलिया के रोड शो के दौरान सड़क के दोनों ओर प्रशंसकों और भाजपा कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने पुष्पवर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंकते हुए माहौल को पूरी तरह से भगवामय कर दिया। रैली को संबोधित करते हुए और जनता से संवाद स्थापित करते हुए दीपिका चिखलिया ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश के विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी का मजबूत होना आवश्यक है। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय भाजपा नेताओं, पदाधिकारियों एवं हजारों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। रैली में उमड़ी भीड़ को देखकर भाजपा खेमे में भारी उत्साह देखा जा रहा है।2
- डूंगरपुर में 'सीता' फेम दीपिका चिखलिया के नेतृत्व में भाजपा की भव्य महिला वाहन रैली, चुनाव प्रचार के अंतिम दिन रोड शो से किया जीत का दावा डूंगरपुर में 'सीता' फेम दीपिका चिखलिया के नेतृत्व में भाजपा की भव्य महिला वाहन रैली, चुनाव प्रचार के अंतिम दिन रोड शो से किया जीत का दावा डूंगरपुर: चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से डूंगरपुर शहर में एक विशाल एवं भव्य महिला वाहन रैली व रोड शो का आयोजन किया गया। इस रैली में मुख्य आकर्षण का केंद्र टेलीविजन के लोकप्रिय धारावाहिक 'रामायण' में माता सीता की भूमिका निभाकर देशभर में अपनी पहचान बनाने वाली प्रसिद्ध अभिनेत्री दीपिका चिखलिया रहीं। भाजपा कार्यालय से शुरू हुई रैली शाम 4.00 बजे स्थानीय भाजपा कार्यालय से शुरू हुई इस महिला वाहन रैली में बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं और स्थानीय समर्थकों ने भाग लिया। हाथ में पार्टी के झंडे लिए दुपहिया और चौपहिया वाहनों पर सवार महिलाओं के उत्साह ने पूरे शहर के माहौल को भाजपा मय बना दिया। विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी रैली यह भव्य रैली डूंगरपुर नगर के प्रमुख बाजारों, चौराहों और मुख्य मार्गों से होकर गुजरी। रैली के मार्ग में जगह-जगह स्थानीय नागरिकों और पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प वर्षा कर अभिनेत्री दीपिका चिखलिया और रैली का जोरदार स्वागत किया गया। अधिक से अधिक मतदान की अपील और जीत का दावा रोड शो के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने आमजन से पार्टी के पक्ष में एकजुट होकर अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की। प्रचार के आखिरी दिन शक्ति प्रदर्शन करते हुए भाजपा पदाधिकारियों ने दावा किया कि क्षेत्र की जनता का पूर्ण समर्थन उनके साथ है और इस बार पार्टी की ऐतिहासिक जीत तय है।2