श्वेतांबर जैन समाज का पर्युषण पर्वः पहले दिन भगवान का किया अभिषेक, भक्तों ने की चंदन पूजा श्वेतांबर जैन समाज का पर्युषण पर्वः पहले दिन भगवान का किया अभिषेक, भक्तों ने की चंदन पूजा 12 को महावीर जन्म वाचन, 15 को संवत्सरी तथा 16 को वरघोड़ा का होगा आयोजन श्री जैन श्वेताम्बर मूर्ति पूजक संघ के आठ दिवसीय पर्युषण महापर्व मंगलवार से शुरू हुए । पर्युषण पर्व को लेकर जिलेभर के श्वेताम्बर संघ द्वारा जिनालयों में सजावट तथा आठ दिन तक होने वाली धार्मिक क्रियाओं को लेकर तैयारियों को अन्तिम रूप दिया गया। संघ अध्यक्ष सन्तोष सेमलावत ने बताया आसपुर में अमिझरा पार्श्वनाथ के दरबार में आठ दिन तक चलने वाले पर्युषण पर्व के पहले दिन मंगलवार को श्रद्धालु भक्ति में झूमे रहे। भक्ति भाव से देवालयों में भक्तों ने भगवान का अभिषेक किया। पर्युषण महापर्व को लेकर 8 दिन तक धर्म ध्यान किया जाएगा। महापर्व के पहले दिन प्रक्षाल पूजा, चंदन पूजा की गई। वहीं सुबह राई प्रतिक्रमण के बाद प्रक्षाल पूजा, स्नात्र पूजा, पार्श्वनाथ पंच कल्याणक पूजा के साथ कई पूजा की गई। लाभार्थी परिवार द्वारा केशर पूजा, अर्चना, पंच कल्याण पूजा, प्रक्षाल पूजा, फल पूजा और जल पूजा की गई। चंदन पूजा, धूप पूजा, दीपक पूजा, नेवध पूजा, आरती और मंगल दीपक के साथ शांति कलश पूजा का आयोजन हुआ। प्रक्षाल पूजा की बोली का लाभ देवेंद्र कुमार पुत्र गेबीलाल तारावत,केशर पूजा का लाभ भमावत भगवती कुंदनजी परिवार ने लिया ।जिनालयों में रात को भक्ति भाव का आयोजन होंगे। वहीं बड़ौदा के आदिनाथ (केशरियाजी) जैन मंदिर में भी सवेरे से कई धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन किए गए। इस अवसर पर प्रवीण भमावत,अशोक जैन , महेन्द्र सेमलावत पवन कोठारी, जैकी सेमलालत अहित भमावत ,रजनीकांत भमावत,संजय भमावत श्रीपाल सेमलावत, जयन्तिलाल सुरावत,गोरव कोठारी, प्रवीण कोठारी, व महिला मंडल मोजुद थे वहीं निक्कू जैन बड़ौदा,विवेक जैन,लतेश सहित समेत कई श्रद्धालु मौजूद रहे। इसी तरह डूंगरपुर, पुनाली, बनकोड़ा, पूंजपुर, बड़ौदा, आसपुर, माल बोड़ीगामा, भबराना, सागवाड़ा, वरदा सहित जिले भर में विभिन्न संघों द्वारा पर्युषण पर्व के तहत विविध धार्मिक क्रियाएं धूमधाम के साथ की गई ।
श्वेतांबर जैन समाज का पर्युषण पर्वः पहले दिन भगवान का किया अभिषेक, भक्तों ने की चंदन पूजा श्वेतांबर जैन समाज का पर्युषण पर्वः पहले दिन भगवान का किया अभिषेक, भक्तों ने की चंदन पूजा 12 को महावीर जन्म वाचन, 15 को संवत्सरी तथा 16 को वरघोड़ा का होगा आयोजन श्री जैन श्वेताम्बर मूर्ति पूजक संघ के आठ दिवसीय पर्युषण महापर्व मंगलवार से शुरू हुए । पर्युषण पर्व को लेकर जिलेभर के श्वेताम्बर संघ द्वारा जिनालयों में सजावट तथा आठ दिन तक होने वाली धार्मिक क्रियाओं को लेकर तैयारियों को अन्तिम रूप दिया गया। संघ अध्यक्ष सन्तोष सेमलावत ने बताया आसपुर में अमिझरा पार्श्वनाथ के दरबार में आठ दिन तक चलने वाले पर्युषण पर्व के पहले दिन मंगलवार को श्रद्धालु भक्ति में झूमे रहे। भक्ति भाव से देवालयों में भक्तों ने भगवान का अभिषेक किया। पर्युषण महापर्व को लेकर 8 दिन तक धर्म ध्यान किया जाएगा। महापर्व के पहले दिन प्रक्षाल पूजा, चंदन पूजा की गई। वहीं सुबह राई प्रतिक्रमण के बाद प्रक्षाल पूजा, स्नात्र पूजा, पार्श्वनाथ पंच कल्याणक पूजा के साथ कई पूजा की गई। लाभार्थी परिवार द्वारा केशर पूजा, अर्चना, पंच कल्याण पूजा, प्रक्षाल पूजा, फल पूजा और जल पूजा की गई। चंदन पूजा, धूप पूजा, दीपक पूजा, नेवध पूजा, आरती और मंगल दीपक के साथ शांति कलश पूजा का आयोजन हुआ। प्रक्षाल पूजा की बोली का लाभ देवेंद्र कुमार पुत्र गेबीलाल तारावत,केशर पूजा का लाभ भमावत भगवती कुंदनजी परिवार ने लिया ।जिनालयों में रात को भक्ति भाव का आयोजन होंगे। वहीं बड़ौदा के आदिनाथ (केशरियाजी) जैन मंदिर में भी सवेरे से कई धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन किए गए। इस अवसर पर प्रवीण भमावत,अशोक जैन , महेन्द्र सेमलावत पवन कोठारी, जैकी सेमलालत अहित भमावत ,रजनीकांत भमावत,संजय भमावत श्रीपाल सेमलावत, जयन्तिलाल सुरावत,गोरव कोठारी, प्रवीण कोठारी, व महिला मंडल मोजुद थे वहीं निक्कू जैन बड़ौदा,विवेक जैन,लतेश सहित समेत कई श्रद्धालु मौजूद रहे। इसी तरह डूंगरपुर, पुनाली, बनकोड़ा, पूंजपुर, बड़ौदा, आसपुर, माल बोड़ीगामा, भबराना, सागवाड़ा, वरदा सहित जिले भर में विभिन्न संघों द्वारा पर्युषण पर्व के तहत विविध धार्मिक क्रियाएं धूमधाम के साथ की गई ।
- श्वेतांबर जैन समाज का पर्युषण पर्वः पहले दिन भगवान का किया अभिषेक, भक्तों ने की चंदन पूजा श्वेतांबर जैन समाज का पर्युषण पर्वः पहले दिन भगवान का किया अभिषेक, भक्तों ने की चंदन पूजा 12 को महावीर जन्म वाचन, 15 को संवत्सरी तथा 16 को वरघोड़ा का होगा आयोजन श्री जैन श्वेताम्बर मूर्ति पूजक संघ के आठ दिवसीय पर्युषण महापर्व मंगलवार से शुरू हुए । पर्युषण पर्व को लेकर जिलेभर के श्वेताम्बर संघ द्वारा जिनालयों में सजावट तथा आठ दिन तक होने वाली धार्मिक क्रियाओं को लेकर तैयारियों को अन्तिम रूप दिया गया। संघ अध्यक्ष सन्तोष सेमलावत ने बताया आसपुर में अमिझरा पार्श्वनाथ के दरबार में आठ दिन तक चलने वाले पर्युषण पर्व के पहले दिन मंगलवार को श्रद्धालु भक्ति में झूमे रहे। भक्ति भाव से देवालयों में भक्तों ने भगवान का अभिषेक किया। पर्युषण महापर्व को लेकर 8 दिन तक धर्म ध्यान किया जाएगा। महापर्व के पहले दिन प्रक्षाल पूजा, चंदन पूजा की गई। वहीं सुबह राई प्रतिक्रमण के बाद प्रक्षाल पूजा, स्नात्र पूजा, पार्श्वनाथ पंच कल्याणक पूजा के साथ कई पूजा की गई। लाभार्थी परिवार द्वारा केशर पूजा, अर्चना, पंच कल्याण पूजा, प्रक्षाल पूजा, फल पूजा और जल पूजा की गई। चंदन पूजा, धूप पूजा, दीपक पूजा, नेवध पूजा, आरती और मंगल दीपक के साथ शांति कलश पूजा का आयोजन हुआ। प्रक्षाल पूजा की बोली का लाभ देवेंद्र कुमार पुत्र गेबीलाल तारावत,केशर पूजा का लाभ भमावत भगवती कुंदनजी परिवार ने लिया ।जिनालयों में रात को भक्ति भाव का आयोजन होंगे। वहीं बड़ौदा के आदिनाथ (केशरियाजी) जैन मंदिर में भी सवेरे से कई धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन किए गए। इस अवसर पर प्रवीण भमावत,अशोक जैन , महेन्द्र सेमलावत पवन कोठारी, जैकी सेमलालत अहित भमावत ,रजनीकांत भमावत,संजय भमावत श्रीपाल सेमलावत, जयन्तिलाल सुरावत,गोरव कोठारी, प्रवीण कोठारी, व महिला मंडल मोजुद थे वहीं निक्कू जैन बड़ौदा,विवेक जैन,लतेश सहित समेत कई श्रद्धालु मौजूद रहे। इसी तरह डूंगरपुर, पुनाली, बनकोड़ा, पूंजपुर, बड़ौदा, आसपुर, माल बोड़ीगामा, भबराना, सागवाड़ा, वरदा सहित जिले भर में विभिन्न संघों द्वारा पर्युषण पर्व के तहत विविध धार्मिक क्रियाएं धूमधाम के साथ की गई ।1
- गनोड़ा में जन्माष्टमी पर गरजा बुलडोजर देखने उमड़ा जन सैलाब एक तरफ जन्माष्टमी तो दूसरी तरफ बुलडोजर का नजारा देख आप भी हो जाओ गे हेरान क्या हे पूरा राज चलो देखते हे पूरी रिपोर्ट हम लोग ,अगर आप चैनल पर नये हें तो प्लेस हमारी मेहनत के लिए लाइक शेअर और subscribe जरूर करे धन्यवाद🙏🙏1
- नगर निकाय चुनाव 2026 के निष्पक्ष पारदर्शी एवं सफलतापूर्वक आयोजन करने के उद्देश्य से मतदान दलो की रवानगी।2
- पर्यावरण संरक्षण की अनुठी पहल: "हर रविवार 2 घंटे गांव के नाम" संकल्प के साथ लीलसौर तालाब (गैंजी) पर स्वच्छता अभियान जारी स्थान: गैंजी जल संरक्षण और ग्राम विकास की दिशा में एक सशक्त मिसाल पेश करते हुए गैंजी स्थित ऐतिहासिक लीलसौर तालाब पर स्वच्छता महाअभियान निरंतर जारी है। "हर रविवार 2 घंटे गांव के नाम" के प्रेरक संकल्प के तहत समाज सेवा और प्रकृति को सहेजने का यह भगीरथ प्रयास हर सप्ताह पूरे उत्साह के साथ चलाया जा रहा है। इस निस्वार्थ सेवा कार्य के मुख्य सूत्रधार श्री प्रवीण सिंह जी तंवर तथा श्री भवरलाल जी कटारा हैं। उनकी इस अनुकरणीय पहल से प्रेरित होकर ग्रामीणों और जागरूक नागरिकों का कारवां लगातार बढ़ता जा रहा है। हालांकि अन्य सहयोगी सदस्य अपनी सुविधानुसार समय-समय पर अभियान में हिस्सा लेते रहते हैं, लेकिन यह सेवा-यात्रा बिना थमे हर रविवार अनवरत आगे बढ़ रही है। हाल ही में आयोजित इस अभियान में शिक्षक मदनसिंह जी चौहान, भंवरलाल कटारा, कपिल वैष्णव, अनिल जैन तथा कमली बहन पाटीदार (सालमपुरा) का विशेष व सराहनीय सहयोग रहा। सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर तालाब परिसर से भारी मात्रा में कचरा व प्लास्टिक हटाया। तालाब के घाटों पर जमी काई और जमा प्लास्टिक के पूर्ण निस्तारण के लिए अभी दो से तीन रविवार का समय और लगने की संभावना है, जिसके लिए पूरी टीम प्रतिबद्धता के साथ जुटी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि प्राकृतिक जलस्रोतों का संरक्षण ही आने वाली पीढ़ियों के लिए सबसे बड़ा उपहार है।3
- भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 डूंगरपुर: प्रेम प्रसंग में विफलता पर युवती पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, "ऑपरेशन शिकंजा" के तहत रामसागड़ा पुलिस की कार्रवाई । भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 डूंगरपुर: प्रेम प्रसंग में विफलता पर युवती पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, "ऑपरेशन शिकंजा" के तहत रामसागड़ा पुलिस की कार्रवाई । डूंगरपुर। जिले के रामसागड़ा थाना पुलिस ने "ऑपरेशन शिकंजा" अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक युवती पर जानलेवा हमला करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने प्रेम प्रसंग में विफलता और मनमुटाव से नाराज होकर वारदात को अंजाम दिया था। घटना का विवरण: पीड़िता ने थाने में रिपोर्ट दी थी कि उसकी जान-पहचान राजकुमार उर्फ राजकमल से थी। कुछ समय से दोनों के बीच मनमुटाव चल रहा था, जिस वजह से उसने बात करना बंद कर दिया था। रक्षाबंधन के दिन जब पीड़िता अपनी बहन के साथ मेवाड़ा गई थी, तो आरोपी मोटरसाइकिल लेकर मेवाड़ा बस स्टैंड पहुंच गया और जबरन साथ ले जाने की जिद करने लगा। पीड़िता के मना करने पर आरोपी दोनों को मेवाड़ा नदी की तरफ ले गया और चाकू से पीड़िता पर जानलेवा हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी इलाज कराने का झांसा देकर पीड़िता को मोटरसाइकिल पर बैठाकर बंधक बना ले गया। पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी: मामले की गंभीरता को देखते हुए डूंगरपुर पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खीव सिंह और सीमलवाड़ा वृत्ताधिकारी मदनलाल के निर्देश पर थानाधिकारी रामसागड़ा के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। तकनीकी और मानवीय सूचनाओं के आधार पर पुलिस को पता चला कि आरोपी अहमदाबाद के आगे जेत्तलपुर (गुजरात) की किसी फैक्ट्री में मजदूरी कर रहा है। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गुजरात के जेत्तलपुर से दबोच लिया और 7 सितंबर 2026 को अदालत में पेश किया। गिरफ्तार अभियुक्त: नाम: राजकुमार उर्फ राजकमल (पिता: अरविन्द अहारी), उम्र 21 वर्ष निवासी: कानपुर, थाना रामसागड़ा, जिला डूंगरपुर (राजस्थान) कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम: थानाधिकारी कैलाश पंचारिया के नेतृत्व में गठित टीम में सहायक उपनिरीक्षक चेतनलाल कलाल, कांस्टेबल कल्पेश, महेश, कृष्णा, गोविन्द और अमृतलाल शामिल रहे।1
- *नया महादेव मंदिर में श्रद्धा और उल्लास से मनाया गया गौ वत्स द्वादशी पर्व* गीतेश पंड्या संवाददाता डूंगरपुर भाद्रपद कृष्ण द्वादशी के शुभ अवसर पर नया महादेव मंदिर परिसर में मातृशक्ति द्वारा गौ वत्स द्वादशी का पर्व अत्यंत श्रद्धा और भक्तिभाव से मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने गौ माता और बछड़े की पूजा-अर्चना कर उनकी आरती उतारी एवं परिक्रमा की। इस अवसर पर गौ माता को चुनरी ओढ़ाकर अंकुरित अनाज का भोग लगाया गया। महिलाओं ने घर के आंगन में गाय के गोबर से 'ओंगना' बनाकर उसकी पूजा की और अपने पुत्र को सूखा नारियल (गोला) भेंट कर संतान तथा परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं निसंतान दंपतियों ने लड्डू गोपाल जी को गोला अर्पित कर संतान प्राप्ति का आशीर्वाद मांगा। पर्व की परंपरा का पालन करते हुए इस दिन महिलाओं ने बिना चाकू का उपयोग किए तैयार भोजन ग्रहण किया। इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में मातृशक्ति मौजूद रही।4
- कतीसौर के दो भाई बहिन के महू के लोधिया कुंड में डूबने से मौत , मचा हाहाकार ,पैर फिसलने से बच्ची कुंड में गिरी, बचाने गया था भाई कतीसौर के दो भाई बहिन के महू के लोधिया कुंड में डूबने से मौत , मचा हाहाकार ,पैर फिसलने से बच्ची कुंड में गिरी, बचाने गया था भाई कतीसौर निवासी दो चचेरे भाई बहिन की सोमवार को एमपी के महू के सिमरोल थाना क्षेत्र के लोधिया कुंड में डूबने से मौत हो गई। मृतक अपने परिवार के साथ घूमने पहुंचे थे और बहिन के कुंड में पैर फिसलने से बचाने दौड़े भाई सहित दोनों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान कतीसोर निवासी अजीत सिंह(26) पुत्र भूपेंद्र सिंह चौहान एवं अंजली पुत्री देवीसिंह चौहान के रूप में हुई ।दोनो मृतक चचेरे भाई बहिन थे। जो इंदौर में परिवार के साथ रहते थे । कैसे हुआ हादसा_जांच में सामने आया कि महेंद्र सिंह अपने भाई रोहित सिंह राठौड, कजिन अभिराज सिंह चौहान , अजीतसिंह , अंजली और अश्विनी चौहान सभी मिल कर महू के लोधिया कुंड में घूमने गए थे।दोपहर करीब 1:30 बजे सभी कुंड के आसपास घूम रहे थे। इसी दौरान अंजली, अश्विनी और अजीत एक साथ हाथ पकड़कर आगे चल रहे थे। तभी अंजली का पैर पत्थर से फिसल गया और तीनों कुंड में गिरने लगे।पीछे चल रहे महेंद्र और अभिराज ने दौड़कर अश्विनी को तो बाहर निकाल लिया। लेकिन अंजली और अजीत सिंह गहरे पानी में डूब गए। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों को बुलाया गया। ग्रामीणों की मदद से दोनों को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। दोनों शवों को 108 एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया।मामले की जांच उपनिरीक्षक महेश खरते को सौंपी गई है। घटना की जानकारी एसडीएम, डॉ. अंबेडकर नगर महू को भी दी गई है। इधर दोनों बच्चों के डूबने की खबर मिलते ही इंदौर, रतलाम और कतीसोर से परिजन मौके पर पहुंचे और पीएम करवाने के बाद दोनों शवों को पैतृक गांव लाया गया ।इधर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। अंजली अपने पिता की इकलौती बेटी थी । और कॉल सेंटर में जॉब कर रही थी और अजीत के इंदौर में एम वाय हॉस्पिटल के सामने मेडिकल स्टोर था।1
- मारपीट और लूट का 5 हजार रुपये का इनामी हिस्ट्रीशीटर अहमदाबाद से गिरफ्तार संवाददाता – संतोष व्यास डूंगरपुर। पुलिस थाना रामसागड़ा ने 5,000 रुपये के इनामी हिस्ट्रीशीटर आरोपी संदीप खराड़ी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी पर मारपीट, लूट, पॉक्सो एक्ट और चोरी सहित 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस टीम ने दो महीने से अधिक समय तक लगातार अथक प्रयास और पीछा करते हुए इस शातिर आरोपी को अहमदाबाद (गुजरात) से दबोचा। - चलती मोटरसाइकिल रोक कर की थी मारपीट व लूट घटना 19 जून 2026 की रात करीब 8:30 से 9:00 बजे के बीच की है। नयातालाब गामडी अहाड़ा निवासी कैलाश पुत्र नरेंद्र मीणा ने रामसागड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कैलाश के अनुसार, उसका काका का लड़का पीयूष और उसकी साली आशा मोटरसाइकिल से जगाबोर से नयातालाब आ रहे थे। गामडी अहाड़ा से पहले सीमेंट ईंट फैक्ट्री के पास मोड़ पर काले रंग की मोटरसाइकिल पर आए चार अज्ञात बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया। बदमाशों ने पीयूष के साथ मारपीट की और उसकी जेब में रखा आधार कार्ड, मोबाइल व मोबाइल कवर के पीछे रखे 500 रुपये छीन लिए। जब उसने मना किया तो सिर पर पत्थर से वार कर आरोपी लूट का माल लेकर फरार हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन में थानाधिकारी कैलाश पंचारिया के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास के लोगों और मुखबिरों से संपर्क साधा। पूर्व में चालानशुदा एवं संपत्ति संबंधी अपराधियों पर निगरानी के दौरान पुलिस को घटना में शामिल आरोपियों के नाम मिले। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पूर्व में कावा उर्फ कावालाल पुत्र लक्ष्मण डामोर, टीकू पुत्र काउडा खराड़ी और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया था। हालांकि, घटना का मुख्य मास्टरमाइंड संदीप खराड़ी पुलिस को चकमा देकर फरार होने में सफल रहा था। - रूप बदलकर छिप रहा था शातिर बदमाश आरोपी संदीप खराड़ी अत्यंत शातिर और चालक प्रवृत्ति का है। वह गिरफ्तारी से बचने के लिए हर 5-7 दिन में अपना ठिकाना और मोबाइल नंबर बदल लेता था। फरारी के दौरान वह कभी मजदूरी, कभी साफ-सफाई, कभी कैंटीन तो कभी खोमचे वाला बनकर काम कर रहा था। जब भी पुलिस टीम उसके करीब पहुंचती, वह भनक लगते ही फरार हो जाता था। आखिरकार दो महीने से अधिक समय तक लगातार तकनीकी साक्ष्य और मानवीय आसूचना जुटाते हुए पुलिस टीम ने उसे अहमदाबाद से धर दबोचा। - 10 आपराधिक मामलों में नामजद है आरोपी पुलिस के अनुसार, पकड़ा गया आरोपी संदीप (22) पुत्र गोविंद खराड़ी, निवासी लोडवाड़ा, पुलिस थाना रामसागड़ा का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ आईपीसी, बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं, इस प्रकरण के अन्य आरोपियों में कावा के खिलाफ 4, टीकू के खिलाफ 1 और बाल अपचारी के खिलाफ 2 आपराधिक मामले दर्ज हैं।1