logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शादी के अगले दिन नवदंपति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ**त बांसी कोतवाली क्षेत्र के जनियाजोत गांव में शादी के अगले दिन 21 वर्षीय देशराज चौहान और 19 वर्षीय अनिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ**त हो गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों श*वों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौ**त की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद स्पष्ट होगी। 📍 जनियाजोत, बांसी | सिद्धार्थनगर

9 hrs ago
user_Pramod Kumar Gupta
Pramod Kumar Gupta
Local News Reporter नौगढ़, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
9 hrs ago

शादी के अगले दिन नवदंपति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ**त बांसी कोतवाली क्षेत्र के जनियाजोत गांव में शादी के अगले दिन 21 वर्षीय देशराज चौहान और 19 वर्षीय अनिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ**त हो गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों श*वों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौ**त की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद स्पष्ट होगी। 📍 जनियाजोत, बांसी | सिद्धार्थनगर

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • शादी के अगले दिन नवदंपति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ**त बांसी कोतवाली क्षेत्र के जनियाजोत गांव में शादी के अगले दिन 21 वर्षीय देशराज चौहान और 19 वर्षीय अनिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ**त हो गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों श*वों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौ**त की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद स्पष्ट होगी। 📍 जनियाजोत, बांसी | सिद्धार्थनगर
    1
    शादी के अगले दिन नवदंपति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ**त
बांसी कोतवाली क्षेत्र के जनियाजोत गांव में शादी के अगले दिन 21 वर्षीय देशराज चौहान और 19 वर्षीय अनिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ**त हो गई।
परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों श*वों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौ**त की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद स्पष्ट होगी।
📍 जनियाजोत, बांसी | सिद्धार्थनगर
    user_Pramod Kumar Gupta
    Pramod Kumar Gupta
    Local News Reporter नौगढ़, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • सिद्धार्थनगर में पति-पत्नी की मौत हैंगिग से हुई:* पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने उलझाया मामला, पत्नी का शव फर्श पर कैसे पहुंचा, पिता का... 👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻 खबर देखने के लिए ऊपर लिंक दबाएं सिद्धार्थनगर में पति-पत्नी की मौत हैंगिग से हुई:* पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने उलझाया मामला, पत्नी का शव फर्श पर कैसे पहुंचा, पिता का आरोप- बेटी की हत्या हुई 👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻 खबर देखने के लिए ऊपर लिंक दबाएं
    1
    सिद्धार्थनगर में पति-पत्नी की मौत हैंगिग से हुई:* पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने उलझाया मामला, पत्नी का शव फर्श पर कैसे पहुंचा, पिता का...
👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻
 खबर देखने के लिए ऊपर लिंक दबाएं 

सिद्धार्थनगर में पति-पत्नी की मौत हैंगिग से हुई:* पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने उलझाया मामला, पत्नी का शव फर्श पर कैसे पहुंचा, पिता का आरोप- बेटी की हत्या हुई 
👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻
खबर देखने के लिए ऊपर लिंक दबाएं
    user_Mulayam Singh Yadav
    Mulayam Singh Yadav
    Newspaper publisher शोहरतगढ़, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • खोए मोबाइल फोन ढूंढकर महराजगंज पुलिस ने लौटाई, चेहरे पर खिली मुस्कान, पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी @ShaktiAvasthy के निर्देशन में सर्विलांस सेल द्वारा CEIR पोर्टल एवं तकनीकी संसाधनों की सहायता से 110 खोए हुए मोबाइल फोन, अनुमानित कीमत 27 #लाख, ढूंढकर उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए गए! विगत 6 माह में अब तक 628 मोबाइल फोन, अनुमानित कीमत 1.78 #करोड़, ढूंढकर उनके वास्तविक स्वामियों को वापस किए जा चुके हैं। #mahararagnj #police #NewsUpdate #vairalreels #vairalvideo #mobail #phone #case #DM #sp
    1
    खोए मोबाइल फोन ढूंढकर महराजगंज पुलिस ने लौटाई, चेहरे पर खिली मुस्कान,

पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी @ShaktiAvasthy के निर्देशन में सर्विलांस सेल द्वारा CEIR पोर्टल एवं तकनीकी संसाधनों की सहायता से 110 खोए हुए मोबाइल फोन, अनुमानित कीमत 27 #लाख, ढूंढकर उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए गए!


 विगत 6 माह में अब तक 628 मोबाइल फोन, अनुमानित कीमत 1.78 #करोड़, ढूंढकर उनके वास्तविक स्वामियों को वापस किए जा चुके हैं।

#mahararagnj 
#police 
#NewsUpdate 
#vairalreels 
#vairalvideo 
#mobail 
#phone 
#case 
#DM 
#sp
    user_R K SINGH Y
    R K SINGH Y
    News Anchor फरेन्दा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • अतिरिक्त कार्य के पारिश्रमिक की भी उठाई मांग, सीएमओ के आश्वासन पर समाप्त हुआ धरना सिद्धार्थनगर जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिठवल तिलौली परिसर में बुधवार को संविदा पर कार्यरत एएनएम ने दो माह से मानदेय नहीं मिलने और अतिरिक्त कार्य के पारिश्रमिक का भुगतान लंबित होने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। एएनएम ने भुगतान सहित विभिन्न मांगों को लेकर अस्पताल के मुख्य गेट पर ताला भी लगा दिया। सूचना पर थानाध्यक्ष शिवनगर डिडई बृजेश सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और अस्पताल का गेट खुलवाया। धरने पर बैठीं एएनएम वेदमती ने बताया कि मानदेय और अतिरिक्त कार्य के भुगतान को लेकर लंबे समय से समस्या बनी हुई है। अधिकारियों से कई बार शिकायत करने के बावजूद भुगतान नहीं होने के कारण उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा। उन्होंने कहा कि दो माह से मानदेय नहीं मिलने से परिवार का खर्च चलाने के साथ बच्चों की पढ़ाई में भी परेशानी हो रही है। इसके अलावा एएनएम से अतिरिक्त कार्य लिए जाने के बावजूद उसका पारिश्रमिक भी नहीं दिया गया है। उन्होंने बताया कि बकाया भुगतान के संबंध में जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक से शिकायत की जा चुकी है। एएनएम ने कहा कि प्रदेश स्तर पर भी संविदाकर्मियों की विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन चल रहा है। उनकी मांग है कि सामान्य कार्य के लिए उचित पारिश्रमिक दिया जाए तथा संविदाकर्मियों के नियमितीकरण की दिशा में भी कार्रवाई की जाए। एएनएम ने सवाल उठाया कि जब स्वास्थ्य विभाग के अन्य संवर्गों का भुगतान समय से किया जा रहा है तो संविदा कर्मियों के मानदेय में देरी क्यों की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि बकाया मानदेय और अतिरिक्त कार्य के पारिश्रमिक का भुगतान नहीं होने तक धरना जारी रखा जाएगा। सूचना मिलने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार दोहरे मौके पर पहुंचे और धरनारत एएनएम से वार्ता की। उन्होंने बकाया मानदेय के साथ अतिरिक्त कार्य के पारिश्रमिक का भुगतान जल्द कराने का आश्वासन दिया। सीएमओ के आश्वासन पर एएनएम ने उनके भरोसे पर धरना समाप्त कर दिया। धरने में अनुराधा कनौजिया, पूजा पंकज, अमिता शुक्ला, वेदमती चौधरी, किरण वर्मा, रितु, शशि प्रभा, सुमन कनौजिया, वंदना कुमारी, शशि कला, रिंकी पांडेय, लक्ष्मी, रेणुका द्विवेदी, संगीता, सरोज पांडेय, मांडवी मिश्रा, प्रीति चौधरी, रजनी आर्य, जय चतुर्वेदी, जय श्री वर्मा, सुमन गौतम, बिट्टू गौतम सहित अन्य एएनएम मौजूद रहीं।
    1
    अतिरिक्त कार्य के पारिश्रमिक की भी उठाई मांग, सीएमओ के आश्वासन पर समाप्त हुआ धरना

सिद्धार्थनगर जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिठवल तिलौली परिसर में बुधवार को संविदा पर कार्यरत एएनएम ने दो माह से मानदेय नहीं मिलने और अतिरिक्त कार्य के पारिश्रमिक का भुगतान लंबित होने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। एएनएम ने भुगतान सहित विभिन्न मांगों को लेकर अस्पताल के मुख्य गेट पर ताला भी लगा दिया। सूचना पर थानाध्यक्ष शिवनगर डिडई बृजेश सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और अस्पताल का गेट खुलवाया। धरने पर बैठीं एएनएम वेदमती ने बताया कि मानदेय और अतिरिक्त कार्य के भुगतान को लेकर लंबे समय से समस्या बनी हुई है। अधिकारियों से कई बार शिकायत करने के बावजूद भुगतान नहीं होने के कारण उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा। उन्होंने कहा कि दो माह से मानदेय नहीं मिलने से परिवार का खर्च चलाने के साथ बच्चों की पढ़ाई में भी परेशानी हो रही है। इसके अलावा एएनएम से अतिरिक्त कार्य लिए जाने के बावजूद उसका पारिश्रमिक भी नहीं दिया गया है। उन्होंने बताया कि बकाया भुगतान के संबंध में जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक से शिकायत की जा चुकी है। एएनएम ने कहा कि प्रदेश स्तर पर भी संविदाकर्मियों की विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन चल रहा है। उनकी मांग है कि सामान्य कार्य के लिए उचित पारिश्रमिक दिया जाए तथा संविदाकर्मियों के नियमितीकरण की दिशा में भी कार्रवाई की जाए। एएनएम ने सवाल उठाया कि जब स्वास्थ्य विभाग के अन्य संवर्गों का भुगतान समय से किया जा रहा है तो संविदा कर्मियों के मानदेय में देरी क्यों की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि बकाया मानदेय और अतिरिक्त कार्य के पारिश्रमिक का भुगतान नहीं होने तक धरना जारी रखा जाएगा। सूचना मिलने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार दोहरे मौके पर पहुंचे और धरनारत एएनएम से वार्ता की। उन्होंने बकाया मानदेय के साथ अतिरिक्त कार्य के पारिश्रमिक का भुगतान जल्द कराने का आश्वासन दिया। सीएमओ के आश्वासन पर एएनएम ने उनके भरोसे पर धरना समाप्त कर दिया। धरने में अनुराधा कनौजिया, पूजा पंकज, अमिता शुक्ला, वेदमती चौधरी, किरण वर्मा, रितु, शशि प्रभा, सुमन कनौजिया, वंदना कुमारी, शशि कला, रिंकी पांडेय, लक्ष्मी, रेणुका द्विवेदी, संगीता, सरोज पांडेय, मांडवी मिश्रा, प्रीति चौधरी, रजनी आर्य, जय चतुर्वेदी, जय श्री वर्मा, सुमन गौतम, बिट्टू गौतम सहित अन्य एएनएम मौजूद रहीं।
    user_पत्रकारिता
    पत्रकारिता
    Local News Reporter बंसी, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • सेवा संकल्प अभियान: 22 से 27 सितंबर तक लगेगा सेवा सेतु कैम्प मेला, ग्रामीणों को एक ही स्थान पर मिलेंगी सरकारी योजनाओं की सुविधाएं। बृजमनगंज/महराजगंज। ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से विकासखंड बृजमनगंज में सेवा संकल्प अभियान एवं सेवा सेतु अभियान के तहत 22 से 27 सितंबर तक विशेष कैम्प मेले का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने और उनकी समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जा रहा है। कैम्प मेले में विभिन्न विभागों की ओर से शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, बैंकिंग, सामाजिक कल्याण, ग्रामीण विकास और महिला स्वयं सहायता समूहों से संबंधित स्टॉल एवं प्रदर्शनी लगाई गई। इन स्टॉलों के माध्यम से ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज और मिलने वाले लाभ के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराई गई। स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद बने आकर्षण का केंद्र कैम्प मेले में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार किए गए विभिन्न उपयोगी उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। ग्रामीणों ने स्टॉलों पर पहुंचकर समूहों द्वारा तैयार वस्तुओं के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों ने स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को स्वरोजगार एवं आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। पूर्व विधायक ने योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने पर दिया जोर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में फरेंदा के पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह शामिल हुए। उन्होंने अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का वास्तविक उद्देश्य तभी पूरा होगा, जब उसका लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने क्षेत्र से प्राप्त होने वाली वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, किसान सम्मान निधि समेत अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका नियमानुसार निस्तारण कराने पर जोर दिया। पूर्व विधायक ने खंड विकास अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि गांव-गांव में पात्र लाभार्थियों को चिह्नित कर उन्हें योजनाओं से जोड़ने की दिशा में प्रभावी प्रयास किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी पात्र व्यक्ति को जानकारी के अभाव या प्रक्रिया संबंधी परेशानी के कारण सरकारी योजना के लाभ से वंचित नहीं होना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखी जाए तथा ग्रामीणों की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित विभाग तक पहुंचाकर समाधान कराया जाए। ग्रामीणों को मिलेगी योजनाओं की जानकारी आयोजकों के अनुसार 22 से 27 सितंबर तक चलने वाले सेवा सेतु कैम्प के दौरान ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी। पात्र लोगों को आवेदन कराने में आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने के साथ जरूरी दस्तावेजों के संबंध में भी बताया जाएगा। कैम्प के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं को संबंधित विभागों के अधिकारियों तक पहुंचाने और उनके समाधान का प्रयास किया जाएगा। इससे ग्रामीणों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने के बजाय एक ही स्थान पर कई विभागों से संबंधित जानकारी और सेवाएं प्राप्त करने में सुविधा होगी। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की रही मौजूदगी कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में बृजमनगंज नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल और ब्लॉक प्रमुख उदयराज यादव सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी बृजमनगंज, एडीओ पंचायत, ग्राम सचिव, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, स्वयं सहायता समूहों के प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों से अपील की कि वे 22 से 27 सितंबर के बीच आयोजित होने वाले कैम्प में पहुंचकर अपने लिए उपलब्ध सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें और पात्रता के अनुसार योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन करें। सेवा संकल्प एवं सेवा सेतु अभियान को ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं की पहुंच बढ़ाने और लोगों की समस्याओं को संबंधित विभागों तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है। अफ़रोज़ अहमद ✍️रिपब्लिक टाइम्स नाउ न्यूज़ संपर्क नम्बर:-9838237773
    1
    सेवा संकल्प अभियान: 22 से 27 सितंबर तक लगेगा सेवा सेतु कैम्प मेला, ग्रामीणों को एक ही स्थान पर मिलेंगी सरकारी योजनाओं की सुविधाएं।
बृजमनगंज/महराजगंज। ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से विकासखंड बृजमनगंज में सेवा संकल्प अभियान एवं सेवा सेतु अभियान के तहत 22 से 27 सितंबर तक विशेष कैम्प मेले का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने और उनकी समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जा रहा है।
कैम्प मेले में विभिन्न विभागों की ओर से शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, बैंकिंग, सामाजिक कल्याण, ग्रामीण विकास और महिला स्वयं सहायता समूहों से संबंधित स्टॉल एवं प्रदर्शनी लगाई गई। इन स्टॉलों के माध्यम से ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज और मिलने वाले लाभ के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराई गई।
स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद बने आकर्षण का केंद्र
कैम्प मेले में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार किए गए विभिन्न उपयोगी उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। ग्रामीणों ने स्टॉलों पर पहुंचकर समूहों द्वारा तैयार वस्तुओं के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों ने स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को स्वरोजगार एवं आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।
पूर्व विधायक ने योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने पर दिया जोर
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में फरेंदा के पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह शामिल हुए। उन्होंने अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का वास्तविक उद्देश्य तभी पूरा होगा, जब उसका लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुंचे।
उन्होंने क्षेत्र से प्राप्त होने वाली वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, किसान सम्मान निधि समेत अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका नियमानुसार निस्तारण कराने पर जोर दिया।
पूर्व विधायक ने खंड विकास अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि गांव-गांव में पात्र लाभार्थियों को चिह्नित कर उन्हें योजनाओं से जोड़ने की दिशा में प्रभावी प्रयास किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी पात्र व्यक्ति को जानकारी के अभाव या प्रक्रिया संबंधी परेशानी के कारण सरकारी योजना के लाभ से वंचित नहीं होना चाहिए।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखी जाए तथा ग्रामीणों की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित विभाग तक पहुंचाकर समाधान कराया जाए।
ग्रामीणों को मिलेगी योजनाओं की जानकारी
आयोजकों के अनुसार 22 से 27 सितंबर तक चलने वाले सेवा सेतु कैम्प के दौरान ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी। पात्र लोगों को आवेदन कराने में आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने के साथ जरूरी दस्तावेजों के संबंध में भी बताया जाएगा।
कैम्प के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं को संबंधित विभागों के अधिकारियों तक पहुंचाने और उनके समाधान का प्रयास किया जाएगा। इससे ग्रामीणों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने के बजाय एक ही स्थान पर कई विभागों से संबंधित जानकारी और सेवाएं प्राप्त करने में सुविधा होगी।
जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की रही मौजूदगी
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में बृजमनगंज नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल और ब्लॉक प्रमुख उदयराज यादव सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी बृजमनगंज, एडीओ पंचायत, ग्राम सचिव, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, स्वयं सहायता समूहों के प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों से अपील की कि वे 22 से 27 सितंबर के बीच आयोजित होने वाले कैम्प में पहुंचकर अपने लिए उपलब्ध सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें और पात्रता के अनुसार योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन करें।
सेवा संकल्प एवं सेवा सेतु अभियान को ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं की पहुंच बढ़ाने और लोगों की समस्याओं को संबंधित विभागों तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।
अफ़रोज़ अहमद 
✍️रिपब्लिक टाइम्स नाउ न्यूज़ 
संपर्क नम्बर:-9838237773
    user_AFROZ AHMAD
    AFROZ AHMAD
    Media house फरेन्दा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • संतकबीरनगर- सपा ने खींची थी लकीर, भाजपा करेगी पूरा - धनघटा के शिवबखरी में वर्षों से अधूरे पड़े सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने किया निरीक्षण, सपा पर जमकर बरसे। धनघटा विधानसभा के शिवबखरी में समाजवादी पार्टी शासनकाल में शुरू हुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण पिछले 13 सालों से अधर में लटका था। अब योगी सरकार इसे पूरा कर जनता को समर्पित करने जा रही है। इसी क्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने शिवबखरी CHC का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान धनघटा विधायक गणेश चंद्र चौहान के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में डिप्टी सीएम ने निर्माण कार्यों की समीक्षा की। निरीक्षण में पाया गया कि वर्ष 2012 में 3 करोड़ 60 लाख की लागत से इस अस्पताल की आधारशिला रखी गई थी, लेकिन सपा सरकार में धनाभाव के चलते कार्यदायी संस्था ने काम अधूरा छोड़ दिया था और करीब चार साल तक निर्माण ठप पड़ा रहा। इस पर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का समाजवादी पार्टी पर गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने केवल शिलान्यास कर जनता को गुमराह किया, अस्पताल के नाम पर सिर्फ ईंट-पत्थर खड़े किए। भाजपा सरकार जो कहती है, वो करती है। सपा ने शुरुआत की थी, भाजपा उसे पूरा करके 2 लाख की आबादी को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देगी। विधायक गणेश चंद्र चौहान ने बताया कि इस CHC के शुरू होने से पौली ब्लॉक के साथ-साथ धनघटा क्षेत्र के करीब 5 लाख लोगों को जिला अस्पताल और मलौली जाने से राहत मिलेगी। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने सेवा ही संकल्प अभियान के तहत आयुष्मान कार्ड वितरण और टीबी मरीजों को पोषण पोटली भी वितरित की।
    1
    संतकबीरनगर- सपा ने खींची थी लकीर, भाजपा करेगी पूरा - धनघटा के शिवबखरी में वर्षों से अधूरे पड़े सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने किया निरीक्षण, सपा पर जमकर बरसे।
धनघटा विधानसभा के शिवबखरी में समाजवादी पार्टी शासनकाल में शुरू हुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण पिछले 13 सालों से अधर में लटका था। अब योगी सरकार इसे पूरा कर जनता को समर्पित करने जा रही है। इसी क्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने शिवबखरी CHC का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान धनघटा विधायक गणेश चंद्र चौहान के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में डिप्टी सीएम ने निर्माण कार्यों की समीक्षा की। निरीक्षण में पाया गया कि वर्ष 2012 में 3 करोड़ 60 लाख की लागत से इस अस्पताल की आधारशिला रखी गई थी, लेकिन सपा सरकार में धनाभाव के चलते कार्यदायी संस्था ने काम अधूरा छोड़ दिया था और करीब चार साल तक निर्माण ठप पड़ा रहा।
इस पर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का समाजवादी पार्टी पर गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने केवल शिलान्यास कर जनता को गुमराह किया, अस्पताल के नाम पर सिर्फ ईंट-पत्थर खड़े किए। भाजपा सरकार जो कहती है, वो करती है। सपा ने शुरुआत की थी, भाजपा उसे पूरा करके 2 लाख की आबादी को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देगी।
विधायक गणेश चंद्र चौहान ने बताया कि इस CHC के शुरू होने से पौली ब्लॉक के साथ-साथ धनघटा क्षेत्र के करीब 5 लाख लोगों को जिला अस्पताल और मलौली जाने से राहत मिलेगी। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने सेवा ही संकल्प अभियान के तहत आयुष्मान कार्ड वितरण और टीबी मरीजों को पोषण पोटली भी वितरित की।
    user_बिकाश श्रीवास्तव
    बिकाश श्रीवास्तव
    Advertising agency मेहदावल, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • 25 हजार का इनामी अपहरण आरोपी गिरफ्तार,आठ साल से फरार चल रहे आरोपित को शोहरतगढ़ पुलिस ने पकड़ा सिद्धार्थनगर जिले में अपहरण के मामले में वर्ष 2018 से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त को शोहरतगढ़ पुलिस और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपित की पहचान गोबिन्द मिश्रा पुत्र धर्मदेव मिश्रा, निवासी जोबकुण्डा, थाना शोहरतगढ़ के रूप में हुई। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपित को न्यायालय भेज दिया। एसएसपी डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। एएसपी प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण, सीओ शोहरतगढ़ राजकुमार सिंह के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक शेषमणि पाण्डेय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक संतोष कुमार यादव पुलिस टीम के साथ वांछित आरोपित की तलाश में जुटे थे। इसी दौरान बुधवार को मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपित को शोहरतगढ़ कस्बे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपित के विरुद्ध थाना शोहरतगढ़ में मुकदमा अपराध संख्या 224/2018, धारा 366 भादवि के तहत मुकदमा दर्ज है। मुकदमा दर्ज होने के बाद से आरोपित लगातार फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी नहीं होने पर न्यायालय के आदेश पर 28 जुलाई 2020 को एनबीडब्ल्यू, 21 अक्टूबर 2020 को धारा 82 सीआरपीसी तथा छह मार्च 2021 को धारा 83 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई की जा चुकी थी। इसके बावजूद वह पुलिस की पकड़ से बाहर था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। गिरफ्तार अभियुक्त की उम्र करीब 27 वर्ष बताई गई है। पुलिस ने उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई पूरी की। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक संतोष कुमार यादव, उपनिरीक्षक ओम प्रकाश मिश्रा प्रभारी एंटीथेफ्ट टीम, हेड कांस्टेबल जनार्दन यादव सर्विलांस सेल, कांस्टेबल रामकरन निषाद तथा महिला आरक्षी जूही सिंह शामिल रहीं।
    1
    25 हजार का इनामी अपहरण आरोपी गिरफ्तार,आठ साल से फरार चल रहे आरोपित को शोहरतगढ़ पुलिस ने पकड़ा 

सिद्धार्थनगर जिले में  अपहरण के मामले में वर्ष 2018 से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त को शोहरतगढ़ पुलिस और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपित की पहचान गोबिन्द मिश्रा पुत्र धर्मदेव मिश्रा, निवासी जोबकुण्डा, थाना शोहरतगढ़ के रूप में हुई। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपित को न्यायालय भेज दिया।
एसएसपी डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। एएसपी प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण, सीओ शोहरतगढ़ राजकुमार सिंह के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक शेषमणि पाण्डेय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक संतोष कुमार यादव पुलिस टीम के साथ वांछित आरोपित की तलाश में जुटे थे। इसी दौरान बुधवार को मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपित को शोहरतगढ़ कस्बे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपित के विरुद्ध थाना शोहरतगढ़ में मुकदमा अपराध संख्या 224/2018, धारा 366 भादवि के तहत मुकदमा दर्ज है। मुकदमा दर्ज होने के बाद से आरोपित लगातार फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी नहीं होने पर न्यायालय के आदेश पर 28 जुलाई 2020 को एनबीडब्ल्यू, 21 अक्टूबर 2020 को धारा 82 सीआरपीसी तथा छह मार्च 2021 को धारा 83 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई की जा चुकी थी। इसके बावजूद वह पुलिस की पकड़ से बाहर था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। गिरफ्तार अभियुक्त की उम्र करीब 27 वर्ष बताई गई है। पुलिस ने उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई पूरी की। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक संतोष कुमार यादव, उपनिरीक्षक ओम प्रकाश मिश्रा प्रभारी एंटीथेफ्ट टीम, हेड कांस्टेबल जनार्दन यादव सर्विलांस सेल, कांस्टेबल रामकरन निषाद तथा महिला आरक्षी जूही सिंह शामिल रहीं।
    user_पत्रकारिता
    पत्रकारिता
    Local News Reporter बंसी, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • परिणय सूत्र में बंधे नवदंपति ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
    1
    परिणय सूत्र में बंधे नवदंपति ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
    user_Jai Govind Sahu
    Jai Govind Sahu
    Local News Reporter बंसी, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.