पुलिस कर्मियों से चाय पिलाने का पैसा मांगना दुकानदार को पड़ा भारी, गाली गलौज करते हुए मारे कई थप्पड़, विडियो आया सामने पटना जिले के बख्तियारपुर थाना अंतर्गत फोरलेन के पास स्थित चाय दुकानदार को चाय पिलाने का रुपया पुलिस वालों से मांगना महंगा पड़ गया, खाकी के नशे में धुत पुलिसकर्मियों की दुकानदार से बर्बरता का मामला सामने आया है। चाय विक्रेता ने पुलिस गाड़ी में आए पुलिस वालो को चाय पिलाने के बाद जब पैसा मांगा, तो पुलिसकर्मी अपना आपा खो बैठे। उन्होंने न केवल दुकानदार के साथ बदसलूकी और गाली-गलौज की, बल्कि अपनी वर्दी का रौब दिखाते हुए उसपर एक के बाद एक कई थप्पड़ जड़ दिए। वहां बैठे लोग इस घटना को देखकर आश्चर्यचकित रह गए। विवाद यहीं खत्म नहीं हुआ, गाड़ी में बैठे उक्त सिपाही के अन्य पुलिसकर्मी साथी भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद सभी पुलिसकर्मियों ने मिलकर चाय विक्रेता को सरेआम पीटना शुरू कर दिया। दबंगई दिखाते हुए वे पीड़ित दुकानदार को गालियां देते और घसीटते हुए अपने साथ ले जाने लगे। मिली जानकारी के अनुसार मौके पर बख्तियारपुर थाना में तैनात जमादार और दो होमगार्ड शामिल थे। दुकानदार का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें वह कह रहे हैं कि उन्हें पीटकर सिर फोड़ दिया गया, चाय का पैसा वह मांगेंगे तो क्या उनके साथ मारपीट की जाएगी। उन्होंने सिस्टम पर भी सवाल उठाए हैं। मामले को लेकर बख्तियारपुर थाना अध्यक्ष देवानंद शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच का प्रतिवेदन बरीय अधिकारियों को भेजा जाएगा। वहीं एसडीपीओ-2 आयुष श्रीवास्तव ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है दोषी पाए जाने पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।

- पटोरी शहर में खुला शिवम इलेक्ट्रिक EV स्कूटी व ई रिक्शा का शो रुम। हुआ उद्घाटन। पटोरी शहर में खुला शिवम इलेक्ट्रिक EV स्कूटी व ई रिक्शा का शो रुम। स्थानीय विधायक व मोहिउद्दीन नगर विधायक प्रतिनिधि ने किया उद्घाटन। जी हां यह ताजा समाचार आपके ही क्षेत्र समस्तीपुर जिले के पटोरी शहर स्थित चंदन चौक का है जहां शिवम इलेक्ट्रिक शो रुम का उद्घाटन करने पहुंचे स्थानीय विधायक रणविजय साहू, मोहिउद्दीन नगर विधायक प्रतिनिधि रबीश कुमार सिंह, प्रमुख सुरेश राय, राम शंकर राय, सहित अन्य कई गणमान्य लोगों के कर कमलों द्वारा शिवम इलेक्ट्रिक शो रुम का उद्घाटन कर शुभारंभ किया गया । इसी दौरान शिवम शो रुम के संचालक के ओर से उन सभी अतिथियों को अंग वस्त्र से भी सम्मानित किया गया इस खास मौके पर विधायक सहित उन सभी अतिथियों ने कहा कि जिस तरह देश में बढ़ती जनसंख्या एवं,बढ़ती महंगाई के साथ साथ पर्यावरण को देखते हुए बैट्री चालित वाहन ही अति आवश्यक है, ताकि प्रदूषण मुक्त भारत बन सकें । इसलिए खासकर कम बजट रखने वाले लोगों की मांग पर पटोरी शहर में शिवम इलेक्ट्रिक EV स्कूटी व ई रिक्शा शो रुम का शुभारंभ किया गया । ताकि चाहने वाले नागरिक कम बजट के साथ खरीदारी कर सकें। जिसका संचालक शंकर जायसवाल, व शंभू चौधरी ने भी बताया कि आम नागरिकों को ध्यान में रखते हुए हमारी कम्पनी ने एक पर एक मॉडल एवं अच्छी माइलेज के साथ कम कीमतों में EV स्कूटी और ई रिक्शा उपलब्ध कराई है, ताकि हर वर्ग के लोग भी आसानी से खरीदारी कर सपना साकार कर सकें। आपको बताते चलें कि यह शो रुम शाहपुर पटोरी के चंदन चौक नियर उत्कर्ष बैंक के निकट मौजूद है। इस मौके पर प्रमुख सुरेश राय धर्मबीर कुंवर, कुंदन कुमार, रामशंकर राय, रणधीर कुमार, कुमार देवानंद, सहित दर्जनों गणमान्य लोग मौजूद थे। मौके पर मौजूद अतिथियों ने बैट्री चालित वाहनों को लेकर क्या कुछ कहा देखें इस खास रिपोर्ट में।1
- मोकामाघाट: विदाई से पहले डीआईजी ने तीन युवाओं को किया सम्मानित ग्रुप सेंटर के मुख्य द्वार पर डीआईजी रविंद्र भगत ने अपनी संवेदनशील सोच की एक और मिसाल पेश की। उन्होंने उन तीन स्थानीय युवाओं को सम्मानित किया, जिन्होंने सड़क हादसे में घायल एक अजनबी की जान बचाकर इंसानियत का परिचय दिया था। इस मौके पर उन्होंने कहा कि "इंसानियत ही सबसे बड़ा धर्म है और ऐसे लोग समाज के लिए प्रेरणा हैं।" इसके बाद आया विदाई का सबसे भावुक पल। जवानों ने अपने प्रिय अधिकारी को फूलों की वर्षा के बीच सम्मानपूर्वक विदा किया। कई जवान अपनी भावनाओं को रोक नहीं सके। एक जवान ने भावुक होकर कहा, "सर के जाने से ऐसा लग रहा है, जैसे परिवार का कोई सदस्य हमसे दूर जा रहा हो।" जैसे-जैसे काफिला आगे बढ़ा, कैंप परिसर में मौजूद जवानों और उनके परिवारों ने हाथ हिलाकर, फूल बरसाकर और शुभकामनाओं के साथ अपने 'साहब' को अंतिम सलाम दिया। यह सिर्फ एक अधिकारी की विदाई नहीं, बल्कि विश्वास, सम्मान और अपनत्व से जुड़े एक अनमोल रिश्ते की भावुक विदाई थी।1
- बाया नदी में इंजीनियरिंग छात्र की मौत का मामला गरमाया, पिता ने लगाया हत्या का आरोप मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के मदुदाबाद पंचायत के अंदौर स्थित गोपलिया घाट के समीप 31 जुलाई को बाया नदी में डूबने से इंजीनियरिंग छात्र प्रिंस कुमार यादव की मौत का मामला नया मोड़ ले लिया है। मृतक के पिता विपीन कुमार ने इसे हादसा नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या बताते हुए रविवार को मोहिउद्दीननगर थाने में आवेदन दिया है। रपुलिस ने आवेदन के आधार पर छह नामजद छात्रों समेत तीन अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के नवादा पंचायत के शिबूटोल निवासी विपीन कुमार ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि उनका इकलौता पुत्र प्रिंस कुमार राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, सरायरंजन में पढ़ाई करता था। 31 जुलाई को कॉलेज के कुछ छात्र उसे घूमाने के बहाने मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के अंदौर स्थित गोपलिया घाट के समीप बाया नदी किनारे ले गए थे। पिता ने आरोप लगाया है कि कॉलेज के छात्र गौतम गंभीर, निखिल कुमार, अंकित राज, अभिनव कुमार, नवीन कुमार एवं दीपक कुमार समेत तीन अज्ञात युवकों ने पूर्व नियोजित साजिश के तहत प्रिंस को नदी में डुबोकर उसकी हत्या कर दी। आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि घटना से पहले प्रिंस ने उक्त युवकों द्वारा मारपीट करने, प्रताड़ित करने तथा जान से मारने की धमकी दिए जाने की जानकारी अपने पिता को दी थी। विपीन कुमार के अनुसार, विवाद को समाप्त कराने के लिए उन्होंने अपने परिचित राहुल कुमार के साथ संबंधित छात्रों को समझाने का प्रयास भी किया था। इसके बावजूद कुछ दिनों बाद प्रिंस की नदी में डूबने से मौत हो गई। मृतक के पिता ने बताया कि घटना की सूचना उन्हें एक अज्ञात मोबाइल नंबर से मिली। इसके बाद वे परिजनों के साथ मोहिउद्दीननगर पहुंचे और जानकारी लेने के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां प्रिंस को मृत पाया। पोस्टमार्टम एवं अंतिम संस्कार की प्रक्रिया में व्यस्त रहने के कारण थाने में आवेदन देने में विलंब हुआ। मृतक के पिता एवं चाचा संजीव कुमार ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष एवं वैज्ञानिक तरीके से जांच कराने तथा आरोपितों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। अपर थानाध्यक्ष अन्नु सिंह ने बताया कि आवेदन के आधार पर थाना कांड संख्या 214/26 दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अनुसंधान के दौरान सामने आने वाले तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर कानून सम्मत कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि प्रिंस कुमार की मौत के बाद प्रारंभिक तौर पर नदी किनारे सेल्फी लेने के दौरान डूबने की बात सामने आई थी। अब मृतक के पिता द्वारा हत्या का आरोप लगाए जाने के बाद मामला गंभीर हो गया है। पुलिस की जांच और अनुसंधान में सामने आने वाले तथ्यों के बाद ही छात्र की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।1
- बाढ़ थाना अंतर्गत दयाचक मोहल्ला में मद्यनिषेध टीम की कार्रवाई, केन बियर समेत विभिन्न ब्रांड के शराब बरामद1
- बंद घर में ताला तोड़कर दिनदहाड़े चोरी जेवरात और नगदी ले उड़े चोर बाढ़ शहर के काजीचक स्थित हनुमान मार्केट के सामने एक बंद घर को चोरों ने एक बार फिर निशाना बनाया। दिनदहाड़े हुई इस चोरी की वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है। चोर घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और हजारों-लाखों रुपये मूल्य के जेवर, नकदी व कीमती सामान लेकर फरार हो गए। पीड़िता सविता देवी ने बताया कि वह NTPC में काम करने गई थीं, जबकि उनकी बेटी और दामाद घर में ताला लगाकर दवा लेने के लिए बाजार गए थे। इसी दौरान करीब सुबह 11 बजे चोरों ने सूने घर का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने घर के अंदर रखे ट्रंक और बक्सों के ताले भी तोड़ दिए। उसमें रखे सोने-चांदी के जेवर, कांसे के बर्तन और करीब 40 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि बक्से में रखे जमीन के कागजात भी ले गए। वारदात के बाद चोरों ने घर का सामान और कपड़े भी बिखेर दिए। घटना की जानकारी मिलते ही बाढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से पूछताछ की। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच के साथ-साथ चोरों की तलाश शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल है। उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी और क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है।1