logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मोकामाघाट: विदाई से पहले डीआईजी ने तीन युवाओं को किया सम्मानित ग्रुप सेंटर के मुख्य द्वार पर डीआईजी रविंद्र भगत ने अपनी संवेदनशील सोच की एक और मिसाल पेश की। उन्होंने उन तीन स्थानीय युवाओं को सम्मानित किया, जिन्होंने सड़क हादसे में घायल एक अजनबी की जान बचाकर इंसानियत का परिचय दिया था। इस मौके पर उन्होंने कहा कि "इंसानियत ही सबसे बड़ा धर्म है और ऐसे लोग समाज के लिए प्रेरणा हैं।" इसके बाद आया विदाई का सबसे भावुक पल। जवानों ने अपने प्रिय अधिकारी को फूलों की वर्षा के बीच सम्मानपूर्वक विदा किया। कई जवान अपनी भावनाओं को रोक नहीं सके। एक जवान ने भावुक होकर कहा, "सर के जाने से ऐसा लग रहा है, जैसे परिवार का कोई सदस्य हमसे दूर जा रहा हो।" जैसे-जैसे काफिला आगे बढ़ा, कैंप परिसर में मौजूद जवानों और उनके परिवारों ने हाथ हिलाकर, फूल बरसाकर और शुभकामनाओं के साथ अपने 'साहब' को अंतिम सलाम दिया। यह सिर्फ एक अधिकारी की विदाई नहीं, बल्कि विश्वास, सम्मान और अपनत्व से जुड़े एक अनमोल रिश्ते की भावुक विदाई थी।

4 hrs ago
user_Swaraj Bharat Live
Swaraj Bharat Live
Local News Reporter मोकामा, पटना, बिहार•
4 hrs ago

मोकामाघाट: विदाई से पहले डीआईजी ने तीन युवाओं को किया सम्मानित ग्रुप सेंटर के मुख्य द्वार पर डीआईजी रविंद्र भगत ने अपनी संवेदनशील सोच की एक और मिसाल पेश की। उन्होंने उन तीन स्थानीय युवाओं को सम्मानित किया, जिन्होंने सड़क हादसे में घायल एक अजनबी की जान बचाकर इंसानियत का परिचय दिया था। इस मौके पर उन्होंने कहा कि "इंसानियत ही सबसे बड़ा धर्म है और ऐसे लोग समाज के लिए प्रेरणा हैं।" इसके बाद आया विदाई का सबसे भावुक पल। जवानों ने अपने प्रिय अधिकारी को फूलों की वर्षा के बीच सम्मानपूर्वक विदा किया। कई जवान अपनी भावनाओं को रोक नहीं सके। एक जवान ने भावुक होकर कहा, "सर के जाने से ऐसा लग रहा है, जैसे परिवार का कोई सदस्य हमसे दूर जा रहा हो।" जैसे-जैसे काफिला आगे बढ़ा, कैंप परिसर में मौजूद जवानों और उनके परिवारों ने हाथ हिलाकर, फूल बरसाकर और शुभकामनाओं के साथ अपने 'साहब' को अंतिम सलाम दिया। यह सिर्फ एक अधिकारी की विदाई नहीं, बल्कि विश्वास, सम्मान और अपनत्व से जुड़े एक अनमोल रिश्ते की भावुक विदाई थी।

More news from बिहार and nearby areas
  • बेगूसराय.चंद्रभानु रमाकांत फाउंडेशन के कार्यालयी प्रांगण में दिवंगत प्रो डॉ विश्वनाथ सिंह जी की श्रद्धांजलि सभा फाउंडेशन द्वारा आयोजित की गई। बेगूसराय.चंद्रभानु रमाकांत फाउंडेशन के कार्यालयी प्रांगण में दिवंगत प्रो डॉ विश्वनाथ सिंह जी की श्रद्धांजलि सभा फाउंडेशन द्वारा आयोजित की गई। प्रो विश्वनाथ जिले के लब्धप्रतिष्ठित शिक्षाविद , कोऑपरेटिव कॉलेज के पूर्व प्राचार्य और वर्तमान तक सीबीआरकेसी फाउंडेशन के अध्यक्ष रहे। उनके निधन की खबर से फाउंडेशन सहित जिले के हर हिस्से में शोक का माहौल दिखा । उपस्थित सदस्यों ने उनके तैल चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर नम आँखों से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि प्रो विश्वनाथ के निधन से जिले ने एक शिक्षा के क्षेत्र में अपना एक कोहिनूर खो दिया। अपने शालीन और मृदुभाषी व्यवहार से वो हमेशा लोगों के बीच लोकप्रिय रहे।सीबीआरकेसी फाउंडेशन के बैनर के साथ उन्होंने समाजसेवा के क्षेत्र में समर्पित होकर अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। फाउंडेशन के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने जिले में शिक्षा, स्वास्थ, महिला शसक्तीकरण और खेल के क्षेत्र में उपलब्धि हासिल की। वक्ताओं ने कहा कि उनके निधन के पश्चात उनके द्वारा खींची गई लकीर पर चलकर ही हम उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं। मौके पर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह, ब्रजकिशोर सिंह, पूर्व युवाध्यक्ष अजीत कुमार, रामपदारथ यादव, बिनोद महतों, जितेंद्र कुमार, विमल झा, मो जफर, नारायण सिंह, रामानंद सिंह, श्रीकांत राय, विजय सिंह, अजय चौधरी, पंकज शिशु जी, संजीव सिंह, रुचि सिंह, अंजली पासवान जय प्रकाश गुप्ता,धर्मराज साहनी, संजीव सिंह, सावर कुमार, आर्यन राज, चंदन कुमार, मोहित सिंह, कुष्मेश शांडिल्य, सुजीत कुमार, धीरज कुमार,राजेश शाह, सिन्टू कुमार, प्रभांशु विट्टू, अमित शाह, आनंद कुमार,डॉली सिन्हा,md आदिव,mdआयाज सहमि,राहुल राज्,आनंद प्रेम,अंजलि पासवान, मुन्शी पासवान, पंकज पासवान, हीरा jha,mdनियाज,अमित कुमार,बबलू सिंह, दीपक कुमार, कुंदन पासवान, विवेक कुमार, नारायण महतो, घूरो राम, अध्यक्षता बृजकिशोर सिंह ने किया एवं संचालन फाउंडेशन के कोषाध्यक्ष कुमार रत्नेश टुल्लू ने किया. सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
    3
    बेगूसराय.चंद्रभानु रमाकांत फाउंडेशन के कार्यालयी प्रांगण में दिवंगत प्रो डॉ विश्वनाथ सिंह जी की श्रद्धांजलि सभा फाउंडेशन द्वारा आयोजित की गई।
बेगूसराय.चंद्रभानु रमाकांत फाउंडेशन के कार्यालयी प्रांगण में दिवंगत प्रो डॉ विश्वनाथ सिंह जी की श्रद्धांजलि सभा फाउंडेशन द्वारा आयोजित की गई। प्रो विश्वनाथ जिले के लब्धप्रतिष्ठित शिक्षाविद , कोऑपरेटिव कॉलेज के पूर्व प्राचार्य और वर्तमान तक सीबीआरकेसी फाउंडेशन के अध्यक्ष रहे। उनके निधन की खबर से फाउंडेशन सहित जिले के हर हिस्से में शोक का माहौल दिखा । उपस्थित सदस्यों ने उनके तैल चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर नम आँखों से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि प्रो विश्वनाथ के निधन से जिले ने एक शिक्षा के क्षेत्र में अपना एक कोहिनूर खो दिया। अपने शालीन और मृदुभाषी व्यवहार से वो हमेशा लोगों के बीच लोकप्रिय रहे।सीबीआरकेसी फाउंडेशन के बैनर के साथ उन्होंने समाजसेवा के क्षेत्र में समर्पित होकर अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। फाउंडेशन के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने जिले में शिक्षा, स्वास्थ, महिला शसक्तीकरण और खेल के क्षेत्र में उपलब्धि हासिल की। वक्ताओं ने कहा कि उनके निधन के पश्चात उनके द्वारा खींची गई लकीर पर चलकर ही हम उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं।
मौके पर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह, ब्रजकिशोर सिंह, पूर्व युवाध्यक्ष अजीत कुमार, रामपदारथ यादव, बिनोद महतों, जितेंद्र कुमार, विमल झा, मो जफर, नारायण सिंह, रामानंद सिंह, श्रीकांत राय, विजय सिंह, अजय चौधरी,  पंकज शिशु जी, संजीव सिंह, रुचि सिंह, अंजली पासवान जय प्रकाश गुप्ता,धर्मराज साहनी, संजीव सिंह, सावर कुमार, आर्यन राज, चंदन कुमार, मोहित सिंह, कुष्मेश शांडिल्य, सुजीत कुमार, धीरज कुमार,राजेश शाह, सिन्टू कुमार, प्रभांशु विट्टू, अमित शाह, आनंद कुमार,डॉली सिन्हा,md आदिव,mdआयाज सहमि,राहुल राज्,आनंद प्रेम,अंजलि पासवान, मुन्शी पासवान, पंकज पासवान, हीरा jha,mdनियाज,अमित कुमार,बबलू सिंह, दीपक कुमार, कुंदन पासवान, विवेक कुमार, नारायण महतो, घूरो राम, अध्यक्षता बृजकिशोर सिंह ने किया एवं संचालन फाउंडेशन के कोषाध्यक्ष कुमार रत्नेश टुल्लू ने किया.  सहित सैकड़ों लोग  उपस्थित रहे।
    user_India khabar Begusarai.
    India khabar Begusarai.
    बेगूसराय, बेगूसराय, बिहार•
    7 hrs ago
  • हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष के बीच हजारों डाक व बोल बम कांवड़िए अजगैविनाथ धाम से बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना
    1
    हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष के बीच हजारों डाक व बोल बम कांवड़िए अजगैविनाथ धाम से बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना
    user_JMBNEWS
    JMBNEWS
    पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
    9 hrs ago
  • आतिपिछडो को लेकर क्या क्या बोल गए समाजसेवी अजीत पटेल.....
    1
    आतिपिछडो को लेकर क्या क्या बोल गए समाजसेवी अजीत पटेल.....
    user_Kamod Kumar
    Kamod Kumar
    बाढ़, पटना, बिहार•
    12 hrs ago
  • सामुदायिक मेडियेशन ड्राइव से गांवों को बनाया जाएगा विवादमुक्त : सुशील प्रसाद शेखपुरा। जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए), शेखपुरा द्वारा जिले में आपसी विवादों का शांतिपूर्ण एवं न्यायालय के बाहर समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सामुदायिक मेडियेशन ड्राइव की शुरुआत की जा रही है। इस संबंध में शनिवार को डीएलएसए के सचिव सुशील प्रसाद की अध्यक्षता में मेडियेशन का प्रशिक्षण प्राप्त अधिवक्ताओं एवं चयनित सामुदायिक मॉडरेटरों की एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में सचिव सुशील प्रसाद ने बताया कि अभियान के प्रथम चरण में जिले के कृपा बीघा, अमानतपुर, सोहदी, विमान एवं मनदना गांवों का चयन किया गया है। इन गांवों के नाम पूर्व में ही बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना को भेजे जा चुके हैं। प्रत्येक गांव से पांच-पांच लोगों का चयन कर उन्हें सामुदायिक मॉडरेटर बनाया गया है। इन सभी मॉडरेटरों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वे अपने-अपने गांवों में आपसी विवादों का सौहार्दपूर्ण समाधान कर मुकदमेबाजी की नौबत आने से पहले ही मामलों का निपटारा करा सकें। उन्होंने बताया कि यह विशेष अभियान एक वर्ष तक संचालित किया जाएगा। यदि इस अवधि में चयनित गांव से कोई भी विवाद न्यायालय तक नहीं पहुंचता है, तो उस गांव को माननीय न्यायालय द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में भाईचारा, सामाजिक समरसता एवं वैकल्पिक विवाद निस्तारण व्यवस्था को मजबूत करना है। इस अवसर पर मेडियेशन प्रशिक्षित अधिवक्ता चंद्रमौली यादव ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सुशील प्रसाद के नेतृत्व में शुरू की गई यह पहल अत्यंत दूरदर्शी एवं समाजहितैषी है। उन्होंने कहा कि यह अभियान ग्रामीण समाज में संवाद और आपसी विश्वास को मजबूत करेगा तथा छोटे-छोटे विवादों का समाधान स्थानीय स्तर पर ही संभव बनाएगा। उन्होंने सचिव के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इससे न्यायालयों में लंबित मामलों का बोझ कम होगा, समय और धन की बचत होगी तथा गांवों में शांति और सौहार्द का वातावरण सुदृढ़ होगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार के मार्गदर्शन एवं सभी प्रशिक्षित मॉडरेटरों के सहयोग से यह अभियान सफल होकर चयनित गांवों को विवादमुक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। बैठक में मेडियेशन प्रशिक्षित अधिवक्ता बिनोद कुमार सिंह, चंद्रमौली यादव, बसंत पांडेय सहित अन्य अधिवक्ता एवं चयनित मॉडरेटर उपस्थित थे।
    1
    सामुदायिक मेडियेशन ड्राइव से गांवों को बनाया जाएगा विवादमुक्त : सुशील प्रसाद
शेखपुरा। जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए), शेखपुरा द्वारा जिले में आपसी विवादों का शांतिपूर्ण एवं न्यायालय के बाहर समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सामुदायिक मेडियेशन ड्राइव की शुरुआत की जा रही है। इस संबंध में शनिवार को डीएलएसए के सचिव सुशील प्रसाद की अध्यक्षता में मेडियेशन का प्रशिक्षण प्राप्त अधिवक्ताओं एवं चयनित सामुदायिक मॉडरेटरों की एक विशेष बैठक आयोजित की गई।
बैठक में सचिव सुशील प्रसाद ने बताया कि अभियान के प्रथम चरण में जिले के कृपा बीघा, अमानतपुर, सोहदी, विमान एवं मनदना गांवों का चयन किया गया है। इन गांवों के नाम पूर्व में ही बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना को भेजे जा चुके हैं। प्रत्येक गांव से पांच-पांच लोगों का चयन कर उन्हें सामुदायिक मॉडरेटर बनाया गया है। इन सभी मॉडरेटरों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वे अपने-अपने गांवों में आपसी विवादों का सौहार्दपूर्ण समाधान कर मुकदमेबाजी की नौबत आने से पहले ही मामलों का निपटारा करा सकें।
उन्होंने बताया कि यह विशेष अभियान एक वर्ष तक संचालित किया जाएगा। यदि इस अवधि में चयनित गांव से कोई भी विवाद न्यायालय तक नहीं पहुंचता है, तो उस गांव को माननीय न्यायालय द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में भाईचारा, सामाजिक समरसता एवं वैकल्पिक विवाद निस्तारण व्यवस्था को मजबूत करना है।
इस अवसर पर मेडियेशन प्रशिक्षित अधिवक्ता चंद्रमौली यादव ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सुशील प्रसाद के नेतृत्व में शुरू की गई यह पहल अत्यंत दूरदर्शी एवं समाजहितैषी है। उन्होंने कहा कि यह अभियान ग्रामीण समाज में संवाद और आपसी विश्वास को मजबूत करेगा तथा छोटे-छोटे विवादों का समाधान स्थानीय स्तर पर ही संभव बनाएगा। उन्होंने सचिव के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इससे न्यायालयों में लंबित मामलों का बोझ कम होगा, समय और धन की बचत होगी तथा गांवों में शांति और सौहार्द का वातावरण सुदृढ़ होगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार के मार्गदर्शन एवं सभी प्रशिक्षित मॉडरेटरों के सहयोग से यह अभियान सफल होकर चयनित गांवों को विवादमुक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
बैठक में मेडियेशन प्रशिक्षित अधिवक्ता बिनोद कुमार सिंह, चंद्रमौली यादव, बसंत पांडेय सहित अन्य अधिवक्ता एवं चयनित मॉडरेटर उपस्थित थे।
    user_कुमार सुबिद
    कुमार सुबिद
    पत्रकार Sheikhpura, Bihar•
    12 hrs ago
  • बेगूसराय- GD कॉलेज से युवाओं का मैराथन आयोजित, कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार हुए शामिल जीडी कॉलेज से युवाओं का मैराथन कार्यक्रम रविवार की सुबह 08:00 बजे आयोजित किया गया. इसमें कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार शामिल हुए. इस मैराथन का उद्देश्य युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा पैदा करना था. इस मौके पर कार्यक्रम के संयोजक सेंट जोसेफ के निर्देशक अभिषेक कुमार सिंह ने कहा कि यह मैराथन कई महीनो में युवाओं के लिए फायदेमंद है. उन्होंने कहा कि आज के युवा लगातार नशे की लत में पड़ते जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि युवाओं को सही रास्ता दिखाना हमारी पहली प्राथमिकता है.
    1
    बेगूसराय- GD कॉलेज से युवाओं का मैराथन आयोजित, कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार हुए शामिल
जीडी कॉलेज से युवाओं का मैराथन कार्यक्रम रविवार की सुबह 08:00 बजे आयोजित किया गया. इसमें कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार शामिल हुए. इस मैराथन का उद्देश्य युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा पैदा करना था. इस मौके पर कार्यक्रम के संयोजक सेंट जोसेफ के निर्देशक अभिषेक कुमार सिंह ने कहा कि यह मैराथन कई महीनो में युवाओं के लिए फायदेमंद है. उन्होंने कहा कि आज के युवा लगातार नशे की लत में पड़ते जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि युवाओं को सही रास्ता दिखाना हमारी पहली प्राथमिकता है.
    user_Ranjan Kumar
    Ranjan Kumar
    Interior designer बेगूसराय, बेगूसराय, बिहार•
    14 hrs ago
  • शेखपुरा में ‘नशामुक्त युवा, विकसित भारत–संकल्प अभियान’ का शुभारंभ आज, सभी कॉलेजों को दिया गया निर्देश शेखपुरा। युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने और विकसित भारत के निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रविवार, 2 अगस्त 2026 को जिले में ‘नशामुक्त युवा, विकसित भारत–संकल्प अभियान’ की शुरुआत की जाएगी। इस अभियान का शुभारंभ पूर्वाह्न 10:30 बजे भारत सरकार के माननीय प्रधानमंत्री द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया जाएगा। इस संबंध में शेखपुरा के जिला पदाधिकारी ने जिले के सभी प्रमुख शिक्षण संस्थानों एवं महाविद्यालयों के प्राचार्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जारी पत्र के अनुसार रामाधीन कॉलेज, एसकेआर कॉलेज बरबीघा, राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, पॉलिटेक्निक कॉलेज, एसएनएसएम कॉलेज, एसएस कॉलेज मेहुस तथा सीएनबी कॉलेज हथियावां सहित अन्य संस्थानों को अभियान से जोड़ते हुए कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया गया है। पत्र में कहा गया है कि युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा MY Bharat के तत्वावधान में चलाए जा रहे इस अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशामुक्ति के प्रति प्रेरित करना, स्वस्थ एवं अनुशासित जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक करना तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी सकारात्मक भूमिका को सशक्त बनाना है। निर्देश के अनुसार सभी शिक्षण संस्थानों में प्रधानमंत्री के वर्चुअल संबोधन का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा। साथ ही विद्यार्थियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई जाएगी। अधिकाधिक युवाओं को My Bharat Portal पर पंजीकृत कर ऑनलाइन शपथ ग्रहण कराने की भी व्यवस्था करने को कहा गया है। जिला प्रशासन ने सभी संबंधित संस्थानों से इस अभियान को गंभीरता से लेते हुए व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने तथा अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं की सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। प्रशासन का मानना है कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से नशामुक्त समाज और विकसित भारत के संकल्प को नई मजबूती मिलेगी।
    4
    शेखपुरा में ‘नशामुक्त युवा, विकसित भारत–संकल्प अभियान’ का शुभारंभ आज, सभी कॉलेजों को दिया गया निर्देश
शेखपुरा। युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने और विकसित भारत के निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रविवार, 2 अगस्त 2026 को जिले में ‘नशामुक्त युवा, विकसित भारत–संकल्प अभियान’ की शुरुआत की जाएगी। इस अभियान का शुभारंभ पूर्वाह्न 10:30 बजे भारत सरकार के माननीय प्रधानमंत्री द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया जाएगा।
इस संबंध में शेखपुरा के जिला पदाधिकारी ने जिले के सभी प्रमुख शिक्षण संस्थानों एवं महाविद्यालयों के प्राचार्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जारी पत्र के अनुसार रामाधीन कॉलेज, एसकेआर कॉलेज बरबीघा, राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, पॉलिटेक्निक कॉलेज, एसएनएसएम कॉलेज, एसएस कॉलेज मेहुस तथा सीएनबी कॉलेज हथियावां सहित अन्य संस्थानों को अभियान से जोड़ते हुए कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया गया है।
पत्र में कहा गया है कि युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा MY Bharat के तत्वावधान में चलाए जा रहे इस अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशामुक्ति के प्रति प्रेरित करना, स्वस्थ एवं अनुशासित जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक करना तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी सकारात्मक भूमिका को सशक्त बनाना है।
निर्देश के अनुसार सभी शिक्षण संस्थानों में प्रधानमंत्री के वर्चुअल संबोधन का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा। साथ ही विद्यार्थियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई जाएगी। अधिकाधिक युवाओं को My Bharat Portal पर पंजीकृत कर ऑनलाइन शपथ ग्रहण कराने की भी व्यवस्था करने को कहा गया है।
जिला प्रशासन ने सभी संबंधित संस्थानों से इस अभियान को गंभीरता से लेते हुए व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने तथा अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं की सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। प्रशासन का मानना है कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से नशामुक्त समाज और विकसित भारत के संकल्प को नई मजबूती मिलेगी।
    user_कुमार सुबिद
    कुमार सुबिद
    पत्रकार Sheikhpura, Bihar•
    13 hrs ago
  • बंद घर में ताला तोड़कर दिनदहाड़े चोरी जेवरात और नगदी ले उड़े चोर बाढ़ शहर के काजीचक स्थित हनुमान मार्केट के सामने एक बंद घर को चोरों ने एक बार फिर निशाना बनाया। दिनदहाड़े हुई इस चोरी की वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है। चोर घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और हजारों-लाखों रुपये मूल्य के जेवर, नकदी व कीमती सामान लेकर फरार हो गए। पीड़िता सविता देवी ने बताया कि वह NTPC में काम करने गई थीं, जबकि उनकी बेटी और दामाद घर में ताला लगाकर दवा लेने के लिए बाजार गए थे। इसी दौरान करीब सुबह 11 बजे चोरों ने सूने घर का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने घर के अंदर रखे ट्रंक और बक्सों के ताले भी तोड़ दिए। उसमें रखे सोने-चांदी के जेवर, कांसे के बर्तन और करीब 40 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि बक्से में रखे जमीन के कागजात भी ले गए। वारदात के बाद चोरों ने घर का सामान और कपड़े भी बिखेर दिए। घटना की जानकारी मिलते ही बाढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से पूछताछ की। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच के साथ-साथ चोरों की तलाश शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल है। उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी और क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है।
    1
    बंद घर में ताला  तोड़कर दिनदहाड़े चोरी जेवरात और नगदी ले उड़े चोर  
बाढ़ शहर के काजीचक स्थित हनुमान मार्केट के सामने एक बंद घर को चोरों ने एक बार फिर निशाना बनाया। दिनदहाड़े हुई इस चोरी की वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है। चोर घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और हजारों-लाखों रुपये मूल्य के जेवर, नकदी व कीमती सामान लेकर फरार हो गए।
पीड़िता सविता देवी ने बताया कि वह NTPC में काम करने गई थीं, जबकि उनकी बेटी और दामाद घर में ताला लगाकर दवा लेने के लिए बाजार गए थे। इसी दौरान करीब सुबह 11 बजे चोरों ने सूने घर का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया।
चोरों ने घर के अंदर रखे ट्रंक और बक्सों के ताले भी तोड़ दिए। उसमें रखे सोने-चांदी के जेवर, कांसे के बर्तन और करीब 40 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि बक्से में रखे जमीन के कागजात भी ले गए। वारदात के बाद चोरों ने घर का सामान और कपड़े भी बिखेर दिए।
घटना की जानकारी मिलते ही बाढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से पूछताछ की। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच के साथ-साथ चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल है। उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी और क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है।
    user_GOVIND KUMAR
    GOVIND KUMAR
    Local News Reporter बाढ़, पटना, बिहार•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.