*ग्राम उजीतीपुर बूथ पर गूंजा बाबा साहब का जयघोष, भाजपा ने मनाया 'गौरव दिवस'* औरैया। देश संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती पर गौरव दिवस मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में औरैया के फफूंद क्षेत्र स्थित ग्राम उजीतीपुर बूथ पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा 'गौरव दिवस' का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व कृषि मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने कहा कि बाबा साहब का संघर्ष उन वंचितों और शोषितों के लिए था जिन्हें समाज में हाशिए पर रखा गया। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार 'अंत्योदय' के जरिए समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ रही है। वहीं विशिष्ट अतिथि प्रेम कुमार गुप्ता और मंडलाध्यक्ष कुलदीप दुबे ने कार्यकर्ताओं को संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करने का आह्वान किया। समाजसेवी रामशंकर दोहरे ने 'शिक्षित बनो-संगठित रहो' के संदेश को दोहराते हुए युवाओं से समाज सेवा के लिए आगे आने की अपील की। इस गौरव दिवस के अवसर पर प्रेम कुमार गुप्ता (जिला उपाध्यक्ष निवर्तमान), मंडलाध्यक्ष कुलदीप दुबे, पूर्व मंडलाध्यक्ष प्रमोद तिवारी (बड़े तिवारी), रामशंकर दोहरे समाजसेवी, अमित बाबू, अक्षय कुमार, कमल, सोनू, सतेंद्र गौतम, अशोक कुमार, अंशु शुक्ला सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।
*ग्राम उजीतीपुर बूथ पर गूंजा बाबा साहब का जयघोष, भाजपा ने मनाया 'गौरव दिवस'* औरैया। देश संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती पर गौरव दिवस मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में औरैया के फफूंद क्षेत्र स्थित ग्राम उजीतीपुर बूथ पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा 'गौरव दिवस' का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व कृषि मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने कहा कि बाबा साहब का संघर्ष उन वंचितों और शोषितों के लिए था जिन्हें समाज में हाशिए पर रखा
गया। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार 'अंत्योदय' के जरिए समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ रही है। वहीं विशिष्ट अतिथि प्रेम कुमार गुप्ता और मंडलाध्यक्ष कुलदीप दुबे ने कार्यकर्ताओं को संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करने का आह्वान किया। समाजसेवी रामशंकर दोहरे ने 'शिक्षित बनो-संगठित रहो' के संदेश को
दोहराते हुए युवाओं से समाज सेवा के लिए आगे आने की अपील की। इस गौरव दिवस के अवसर पर प्रेम कुमार गुप्ता (जिला उपाध्यक्ष निवर्तमान), मंडलाध्यक्ष कुलदीप दुबे, पूर्व मंडलाध्यक्ष प्रमोद तिवारी (बड़े तिवारी), रामशंकर दोहरे समाजसेवी, अमित बाबू, अक्षय कुमार, कमल, सोनू, सतेंद्र गौतम, अशोक कुमार, अंशु शुक्ला सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।
- *दिल्ली-* *संसद में PM मोदी-सपा मुखिया अखिलेश यादव संवाद......!!*1
- औरैया। जनपद में एक सड़क हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार संजू पुत्र अनोखे लाल निवासी सनगढ़, जालौन रोड पर खड़े थे, तभी अचानक एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि संजू मौके पर ही गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल संजू को तत्काल औरैया शहर के 50 सैया अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए तुरंत उपचार शुरू कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार घायल युवक को काफी चोटें आई हैं और उसकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। फिलहाल उसका इलाज जारी है। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया, जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सड़कों पर निगरानी बढ़ाई जाए।1
- औरैया।जनपद में 19 अप्रैल को ब्राह्मण समाज के तत्वाधान में भगवान परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष नीरज चौधरी ने कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा साझा की। सुबह 7 बजे भूतेश्वर मंदिर में भगवान परशुराम के विग्रह का विधि-विधान से पूजन किया जाएगा*ल।सुबह 8 बजे उमा सत्संग भवन में आचार्यों द्वारा वेद मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञोपवीत (जनेऊ) संस्कार का आयोजन दोपहर 3 बजे भूतेश्वर मंदिर से भगवान परशुराम की विशाल शोभायात्रा का शुभारंभ होगा। शोभायात्रा प्रमुख मार्गों - संजय गेट, सुभाष चौराहा, तहसील, होमगंज - से होते हुए पुनः भूतेश्वर मंदिर पहुंचेगी। शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां, धार्मिक ध्वज और भजन-कीर्तन का विशेष आकर्षण रहेगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए ब्राह्मण समाज एवं विभिन्न संगठनों की तैयारियां तेज । प्रदेश अध्यक्ष नीरज चौधरी ने अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।1
- *जनपद में 19 अप्रैल को ब्राह्मण समाज के तत्वाधान में भगवान परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी।* *ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष नीरज चौधरी ने कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा साझा की।* *सुबह 7 बजे भूतेश्वर मंदिर में भगवान परशुराम के विग्रह का विधि-विधान से पूजन किया जाएगा* *सुबह 8 बजे उमा सत्संग भवन में आचार्यों द्वारा वेद मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञोपवीत (जनेऊ) संस्कार का आयोजन* *दोपहर 3 बजे भूतेश्वर मंदिर से भगवान परशुराम की विशाल शोभायात्रा का शुभारंभ होगा।* *शोभायात्रा प्रमुख मार्गों—संजय गेट, सुभाष चौराहा, तहसील, होमगंज—से होते हुए पुनः भूतेश्वर मंदिर पहुंचेगी।* *शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां, धार्मिक ध्वज और भजन-कीर्तन का विशेष आकर्षण रहेगा।* *आयोजन को सफल बनाने के लिए ब्राह्मण समाज एवं विभिन्न संगठनों की तैयारियां तेज।* *प्रदेश अध्यक्ष नीरज चौधरी ने अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।* *इस मौके पर परशुराम सेवा समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष के.के. चतुर्वेदी, एडवोकेट पंकज अवस्थी सहित कई वरिष्ठ लोग उपस्थित रहे।*3
- Post by Ajub Khan1
- संत विवेकानन्द स्कूल का सीबीएसई रिजल्ट शतप्रतिशत, छात्र रहे अव्वल औरैया जिले के कस्बा बिधूना के अछल्दा रोड स्थित सीबीएसई बोर्ड से संचालित प्रतिष्ठित संस्था संत विवेकानन्द पब्लिक स्कूल का हाईस्कूल (दसवीं) परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल छा गया। परीक्षा परिणाम आने के बाद छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे और उन्होंने एक-दूसरे को बधाई दी। घोषित परिणाम में प्रियांशुल सिंह ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। इसके अलावा अर्नब शुक्ला ने 90 प्रतिशत, निखिल ने 87 प्रतिशत, गौरव पाल ने 86 प्रतिशत, प्रिंस यादव ने 83 प्रतिशत तथा वैभव ने 82 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम शतप्रतिशत रहा, जिसमें अधिकांश विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किए। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा है। इस अवसर पर प्रबंधक/डायरेक्टर रमेश चंद्र अग्निहोत्री एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अजय अग्निहोत्री ने छात्रों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और निरंतर प्रयास का ही यह परिणाम है। उन्होंने सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान एसके वर्मा, अखिलेश त्रिवेदी, प्रदीप पोरवाल, आरपी सिंह, सुरेश यादव, अनुरुद्ध शुक्ला, ऋतु तिवारी, सर्वेश कुमार, आशीष कुमार सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने छात्रों को बधाई दी और मिष्ठान वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया।1
- औरैया अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत जनपद औरैया में जागरूकता कार्यक्रम जारी हैं। इसी क्रम में फायरमैन गौरव शाक्य ने जेपी इंटरनेशनल स्कूल में छात्र-छात्राओं को अग्निशमन एवं सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी।1
- *दिल्ली-* *संसद में PM मोदी-सपा मुखिया अखिलेश यादव संवाद......!!*1