Shuru
Apke Nagar Ki App…
“ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में भारत और हरियाणा के खिलाड़ियों की शानदार उपलब्धि हमारे लिए गर्व की बात है। भारत ने 39 पदक जीतकर चौथा स्थान हासिल किया, जिनमें 10 पदक हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मजबूत खेल नीति के चलते देश खेलों में निरंतर आगे बढ़ रहा है।” — श्री नायब सिंह सैनी, मुख्यमंत्री
माथुर पत्रकार
“ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में भारत और हरियाणा के खिलाड़ियों की शानदार उपलब्धि हमारे लिए गर्व की बात है। भारत ने 39 पदक जीतकर चौथा स्थान हासिल किया, जिनमें 10 पदक हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मजबूत खेल नीति के चलते देश खेलों में निरंतर आगे बढ़ रहा है।” — श्री नायब सिंह सैनी, मुख्यमंत्री
More news from हरियाणा and nearby areas
- “ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में भारत और हरियाणा के खिलाड़ियों की शानदार उपलब्धि हमारे लिए गर्व की बात है। भारत ने 39 पदक जीतकर चौथा स्थान हासिल किया, जिनमें 10 पदक हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मजबूत खेल नीति के चलते देश खेलों में निरंतर आगे बढ़ रहा है।” — श्री नायब सिंह सैनी, मुख्यमंत्री1
- कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों का भारत आगमन पर भव्य स्वागत कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों का भारत आगमन पर भव्य स्वागत ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश का गौरव बढ़ाने वाले पदक विजेता भारतीय खिलाड़ियों का भारत लौटने पर नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (टर्मिनल-3) पर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर हरियाणा सरकार के खेल एवं कानून राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम स्वयं एयरपोर्ट पहुंचे और खिलाड़ियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इन खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से पूरे देश का सिर गर्व से ऊंचा किया है और करोड़ों युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है। खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने सभी पदक विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा कहा कि हरियाणा सरकार मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने और खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। गौरतलब है कि भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 39 पदक (13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य) जीतकर विश्व पटल पर अपनी मजबूत खेल क्षमता का परिचय दिया।1
- नशा मुक्ति हरियाणा अभियान के अंतर्गत व विकसित भारत के लिए नशा मुक्ति युवा संकल्प अभियान की शुरुआत योगाचार्य गुरमेश सिंह के सानिध्य में जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा कराई गई I पलवल स्कूलों में जन भागीदारी आंदोलन के रूप में यह अभियान शुरू किया गया है देश के युवाओं को नशे की लत के खिलाफ एक साथ मिलकर पर्यटन करने के लिए एकजुट किया जा रहा है इस उद्देश्य से युवाओं को नशा मुक्त भारत के अभियान में योगदान के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है इसी श्रृंखला में आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पिगोंड के प्रांगण में नशे के विरुद्ध छात्रों को नशे के खिलाफ शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेमचंद ने की तथा संयोजन राम अवतार राघव प्रवक्ता ने किया। इस अवसर पर योगाचार्य गुरमेश सिंह ने छात्र-छात्राओं को भी योगासन, प्राणायाम, सूक्ष्म व्यायाम आदि का अभ्यास कराया ।आसन की श्रृंखला में ताड़ासन, वृक्षासन, पाद हस्तासन, गरूडासन, त्रिकोणासन ,भद्रासन, वज्रासन , मकरासन, भुजंगासन, सलभाषण, पवनमुक्तासन, हलासन, वज्रासन, पद्मासन, चक्रासन आदि का अभ्यास के साथ शीर्षासन भी कराया गया। प्राणायाम की श्रृंखला में कपालभाति, अनुलोम विलोम शीतली व शीतकारी भ्रामरी के साथ ध्यान योग भी कराया गया। बताया गया कि जब योग करेंगे तो किसी प्रकार के नशे की लत नहीं पड़ेगी इसी के साथ संकल्प दिलाया कि हमें अपने मन को संतुलित रखना है इसमें हमारा आत्मविश्वास समाया है। मैं खुद के प्रति शांति, आनंद और प्रचार के लिए प्रतिबंध हूं ।1
- नूंह के सरकारी स्कूलों में हर शनिवार दिखाई जाएगी प्रेरणादायक फिल्म, बढ़ेगी विद्यार्थियों की उपस्थिति: डीसी अखिल पिलानी नूंह के उपायुक्त अखिल पिलानी की पहल पर जिले के सभी राजकीय विद्यालयों में अब प्रत्येक शनिवार विद्यार्थियों को प्रेरणादायक फिल्में दिखाई जाएंगी। अभियान का उद्देश्य बच्चों की स्कूल में नियमित उपस्थिति बढ़ाना और शिक्षण वातावरण को आनंदमय बनाना है। इसकी शुरुआत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सालाहेड़ी में फिल्म 'सुपर-30' के प्रदर्शन से हुई। उपायुक्त ने ग्राम पंचायतों, विद्यालय प्रबंधन समितियों और अभिभावकों से बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने की अपील की।1
- मेवात में उत्साह के साथ निकली ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा, भाईचारे और एकता का दिया बड़ा संदेश नूंह मेवात लियाकत अली : फूल-मालाओं से हुआ श्रद्धालुओं का स्वागत, मुस्लिम समाज ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग नूंह। सावन मास के अवसर पर जिले में ब्रजमंडल जलाभिषेक शोभायात्रा का भव्य आगमन हुआ। यात्रा के मेवात पहुंचने पर जगह-जगह फूल-मालाओं से श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। विशेष बात यह रही कि मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिंदू श्रद्धालुओं का स्वागत किया और सहयोग किया। वरिष्ठ समाजसेवी व अधिवक्ता रमजान चौधरी, मेवात विकास सभा से जुड़े रमजान चौधरी, अख्तर अलवी, फखरुद्दीन चैयरमेन,एडवोकेट मोहम्मद तल्हा, कमांडो हिदायत खान सहित कई सामाजिक और धार्मिक लोगों के साथ-साथ मुस्लिम भाजपा नेताओं ने भी अपने समर्थकों के साथ यात्रा का स्वागत किया। इस दृश्य ने पूरे क्षेत्र में हिंदू-मुस्लिम एकता और सद्भाव का जीवंत उदाहरण पेश किया। यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस पिछले एक महीने से तैयारियों में जुटी थी। उपायुक्त अखिल पिलानी और पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन स्वयं मैदान में डटे रहे। जिले के विभिन्न स्थानों पर नाके लगाए गए, वाहनों की गहन जांच की गई और ड्रोन कैमरों व सोशल मीडिया मॉनिटरिंग से लगातार निगरानी रखी गई। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था। एसपी डॉ. अर्पित जैन ने बताया कि विभिन्न समुदायों और सामाजिक संगठनों के साथ कई दौर की बैठकें की गई थीं, जिसका सकारात्मक असर देखने को मिला। यात्रा के दौरान कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। यात्रा के सफल समापन पर उपायुक्त अखिल पिलानी ने कहा कि ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा ने भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का बड़ा संदेश दिया है। नूंह में यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने के बाद श्रद्धालु फिरोजपुर झिरका होते हुए अगले पड़ाव के लिए रवाना हुए। भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र पिंटू ने कहा कि मुस्लिम समाज द्वारा श्रद्धालुओं का स्वागत करना मेवात की आपसी सौहार्द की परंपरा को दर्शाता है। यात्रा में शामिल एक वरिष्ठ धार्मिक नेता ने इसे हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक बताया। ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा समिति के अध्यक्ष नाथूराम ने कहा कि इस बार प्रशासन की बेहतर तैयारियों और स्थानीय लोगों के सहयोग से श्रद्धालुओं की संख्या में भी वृद्धि देखी गई। यात्रा में खेल मंत्री गौरव गौतम, विधायक तेजपाल तंवर, पूर्व मंत्री संजय सिंह,वक्फ बोर्ड प्रशासक व भाजपा नेता जाकिर हुसैन सहित कई राजनीतिक प्रतिनिधि भी शामिल हुए। नूंह जिला पुलिस प्रशासन ने यात्रा के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए मेवात के नागरिकों के सहयोग और सद्भावना के प्रति आभार व्यक्त किया है।1
- Jeans में Business #lotjeans #wholsalemarket #business #kolkata #viral Jeans में Business #lotjeans #wholsalemarket #business #kolkata #viral1
- भाजपा नूंह जिला पार्षद तौफीक ने डिप्टी स्पीकर कृष्ण लाल मिड्डा से गुरुग्राम में की मुलाकात, वार्ड की समस्याएं उठाईं नूंह जिला परिषद के वार्ड नंबर-25 से भाजपा पार्षद तौफीक ने गुरुग्राम स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर कृष्ण लाल मिड्डा से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने वार्ड में बिजली, पानी, सड़क सहित अन्य जनसमस्याओं से अवगत कराया और उनके शीघ्र समाधान की मांग की। तौफीक ने कहा कि क्षेत्र के विकास और लोगों की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास जारी रहेंगे।1
- फरीदाबाद जिले सिकरोना गांव में महिला टीचर की बेखौफ स्कूल के अंदर ही हत्या की। 3 अगस्त 2026 को अमित 21 वर्ष ने संध्या 26 वर्ष युवती की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या में चाकू इस्तेमाल किया और चाकू से 27 वार किए। अमित कोट गांव का रहने वाला बताया जा रहा है जो दूधिया का काम करता हैं। संध्या सिकरोना गांव के सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ाती थी इससे पहले वह अमित के गांव कोट के स्कूल में पढ़ाती थी अमित की वजह से ही उसने कोट गांव का स्कूल छोड़ था। आरोपी अमित ने स्कूल के गेट पर ही उसके पति के नाम से बुलाया था। आते ही आरोपी ने चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया । और मौके पर ही मौत हो गई। और पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए उसको 2 घंटे में गिरफ्तार कर लिया।3