मेवात में उत्साह के साथ निकली ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा, भाईचारे और एकता का दिया बड़ा संदेश नूंह मेवात लियाकत अली : फूल-मालाओं से हुआ श्रद्धालुओं का स्वागत, मुस्लिम समाज ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग नूंह। सावन मास के अवसर पर जिले में ब्रजमंडल जलाभिषेक शोभायात्रा का भव्य आगमन हुआ। यात्रा के मेवात पहुंचने पर जगह-जगह फूल-मालाओं से श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। विशेष बात यह रही कि मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिंदू श्रद्धालुओं का स्वागत किया और सहयोग किया। वरिष्ठ समाजसेवी व अधिवक्ता रमजान चौधरी, मेवात विकास सभा से जुड़े रमजान चौधरी, अख्तर अलवी, फखरुद्दीन चैयरमेन,एडवोकेट मोहम्मद तल्हा, कमांडो हिदायत खान सहित कई सामाजिक और धार्मिक लोगों के साथ-साथ मुस्लिम भाजपा नेताओं ने भी अपने समर्थकों के साथ यात्रा का स्वागत किया। इस दृश्य ने पूरे क्षेत्र में हिंदू-मुस्लिम एकता और सद्भाव का जीवंत उदाहरण पेश किया। यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस पिछले एक महीने से तैयारियों में जुटी थी। उपायुक्त अखिल पिलानी और पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन स्वयं मैदान में डटे रहे। जिले के विभिन्न स्थानों पर नाके लगाए गए, वाहनों की गहन जांच की गई और ड्रोन कैमरों व सोशल मीडिया मॉनिटरिंग से लगातार निगरानी रखी गई। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था। एसपी डॉ. अर्पित जैन ने बताया कि विभिन्न समुदायों और सामाजिक संगठनों के साथ कई दौर की बैठकें की गई थीं, जिसका सकारात्मक असर देखने को मिला। यात्रा के दौरान कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। यात्रा के सफल समापन पर उपायुक्त अखिल पिलानी ने कहा कि ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा ने भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का बड़ा संदेश दिया है। नूंह में यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने के बाद श्रद्धालु फिरोजपुर झिरका होते हुए अगले पड़ाव के लिए रवाना हुए। भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र पिंटू ने कहा कि मुस्लिम समाज द्वारा श्रद्धालुओं का स्वागत करना मेवात की आपसी सौहार्द की परंपरा को दर्शाता है। यात्रा में शामिल एक वरिष्ठ धार्मिक नेता ने इसे हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक बताया। ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा समिति के अध्यक्ष नाथूराम ने कहा कि इस बार प्रशासन की बेहतर तैयारियों और स्थानीय लोगों के सहयोग से श्रद्धालुओं की संख्या में भी वृद्धि देखी गई। यात्रा में खेल मंत्री गौरव गौतम, विधायक तेजपाल तंवर, पूर्व मंत्री संजय सिंह,वक्फ बोर्ड प्रशासक व भाजपा नेता जाकिर हुसैन सहित कई राजनीतिक प्रतिनिधि भी शामिल हुए। नूंह जिला पुलिस प्रशासन ने यात्रा के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए मेवात के नागरिकों के सहयोग और सद्भावना के प्रति आभार व्यक्त किया है।

- नूंह के सरकारी स्कूलों में हर शनिवार दिखाई जाएगी प्रेरणादायक फिल्म, बढ़ेगी विद्यार्थियों की उपस्थिति: डीसी अखिल पिलानी नूंह के उपायुक्त अखिल पिलानी की पहल पर जिले के सभी राजकीय विद्यालयों में अब प्रत्येक शनिवार विद्यार्थियों को प्रेरणादायक फिल्में दिखाई जाएंगी। अभियान का उद्देश्य बच्चों की स्कूल में नियमित उपस्थिति बढ़ाना और शिक्षण वातावरण को आनंदमय बनाना है। इसकी शुरुआत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सालाहेड़ी में फिल्म 'सुपर-30' के प्रदर्शन से हुई। उपायुक्त ने ग्राम पंचायतों, विद्यालय प्रबंधन समितियों और अभिभावकों से बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने की अपील की।1
- मेवात में उत्साह के साथ निकली ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा, भाईचारे और एकता का दिया बड़ा संदेश नूंह मेवात लियाकत अली : फूल-मालाओं से हुआ श्रद्धालुओं का स्वागत, मुस्लिम समाज ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग नूंह। सावन मास के अवसर पर जिले में ब्रजमंडल जलाभिषेक शोभायात्रा का भव्य आगमन हुआ। यात्रा के मेवात पहुंचने पर जगह-जगह फूल-मालाओं से श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। विशेष बात यह रही कि मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिंदू श्रद्धालुओं का स्वागत किया और सहयोग किया। वरिष्ठ समाजसेवी व अधिवक्ता रमजान चौधरी, मेवात विकास सभा से जुड़े रमजान चौधरी, अख्तर अलवी, फखरुद्दीन चैयरमेन,एडवोकेट मोहम्मद तल्हा, कमांडो हिदायत खान सहित कई सामाजिक और धार्मिक लोगों के साथ-साथ मुस्लिम भाजपा नेताओं ने भी अपने समर्थकों के साथ यात्रा का स्वागत किया। इस दृश्य ने पूरे क्षेत्र में हिंदू-मुस्लिम एकता और सद्भाव का जीवंत उदाहरण पेश किया। यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस पिछले एक महीने से तैयारियों में जुटी थी। उपायुक्त अखिल पिलानी और पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन स्वयं मैदान में डटे रहे। जिले के विभिन्न स्थानों पर नाके लगाए गए, वाहनों की गहन जांच की गई और ड्रोन कैमरों व सोशल मीडिया मॉनिटरिंग से लगातार निगरानी रखी गई। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था। एसपी डॉ. अर्पित जैन ने बताया कि विभिन्न समुदायों और सामाजिक संगठनों के साथ कई दौर की बैठकें की गई थीं, जिसका सकारात्मक असर देखने को मिला। यात्रा के दौरान कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। यात्रा के सफल समापन पर उपायुक्त अखिल पिलानी ने कहा कि ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा ने भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का बड़ा संदेश दिया है। नूंह में यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने के बाद श्रद्धालु फिरोजपुर झिरका होते हुए अगले पड़ाव के लिए रवाना हुए। भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र पिंटू ने कहा कि मुस्लिम समाज द्वारा श्रद्धालुओं का स्वागत करना मेवात की आपसी सौहार्द की परंपरा को दर्शाता है। यात्रा में शामिल एक वरिष्ठ धार्मिक नेता ने इसे हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक बताया। ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा समिति के अध्यक्ष नाथूराम ने कहा कि इस बार प्रशासन की बेहतर तैयारियों और स्थानीय लोगों के सहयोग से श्रद्धालुओं की संख्या में भी वृद्धि देखी गई। यात्रा में खेल मंत्री गौरव गौतम, विधायक तेजपाल तंवर, पूर्व मंत्री संजय सिंह,वक्फ बोर्ड प्रशासक व भाजपा नेता जाकिर हुसैन सहित कई राजनीतिक प्रतिनिधि भी शामिल हुए। नूंह जिला पुलिस प्रशासन ने यात्रा के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए मेवात के नागरिकों के सहयोग और सद्भावना के प्रति आभार व्यक्त किया है।1
- Villg sewka 51 Tauru BPL PLAT KA RASTA Dakhlo sarpanch ka kam1
- “ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में भारत और हरियाणा के खिलाड़ियों की शानदार उपलब्धि हमारे लिए गर्व की बात है। भारत ने 39 पदक जीतकर चौथा स्थान हासिल किया, जिनमें 10 पदक हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मजबूत खेल नीति के चलते देश खेलों में निरंतर आगे बढ़ रहा है।” — श्री नायब सिंह सैनी, मुख्यमंत्री1
- श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर उमाशंकर महाराज योगी अखाड़े द्वारा सूरत नगर में गुरुग्राम वासियो के स्वास्थ्य के लिए महामंडलेश्वर ने कराया रुद्राभिषेक। श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर उमाशंकर महाराज योगी अखाड़े द्वारा सूरत नगर में गुरुग्राम वासियो के स्वास्थ्य के लिए महामंडलेश्वर ने कराया रुद्राभिषेक। इस अवसर पर श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर उमाशंकर जी महाराज , नैना तिवारी राष्ट्रीय योगी किन्नर अखाड़ा,काजल गुरु, शालू, नंदनी, खुशबू, यामिनी, नीलम, नीलम ढीका, सोनिया, प्रशांत, गौरव, गुंजन, भाई सोनू (निजी सचिव) महामंडलेश्वर गणमान्य लोग उपस्थित रहे1
- Jeans में Business #lotjeans #wholsalemarket #business #kolkata #viral Jeans में Business #lotjeans #wholsalemarket #business #kolkata #viral1
- भाजपा नूंह जिला पार्षद तौफीक ने डिप्टी स्पीकर कृष्ण लाल मिड्डा से गुरुग्राम में की मुलाकात, वार्ड की समस्याएं उठाईं नूंह जिला परिषद के वार्ड नंबर-25 से भाजपा पार्षद तौफीक ने गुरुग्राम स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर कृष्ण लाल मिड्डा से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने वार्ड में बिजली, पानी, सड़क सहित अन्य जनसमस्याओं से अवगत कराया और उनके शीघ्र समाधान की मांग की। तौफीक ने कहा कि क्षेत्र के विकास और लोगों की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास जारी रहेंगे।1
- बलिया में परिवार के पालतू लैब्राडोर कुत्ते टॉमी ने घर में घुस रहे कोबरा से करीब एक घंटे तक संघर्ष कर परिवार की रक्षा की, टॉमी ने कोबरा को मार डाला लेकिन दंश से फैले जहर के कारण करीब आधे घंटे बाद उसकी भी मौत हो गई, इस दौरान परिवार के लोग स्नेक कैचर या रेस्क्यू टीम को बुलाने के बजाय संघर्ष का वीडियो बनाते रहे, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल बलिया में परिवार के पालतू लैब्राडोर कुत्ते टॉमी ने घर में घुस रहे कोबरा से करीब एक घंटे तक संघर्ष कर परिवार की रक्षा की, टॉमी ने कोबरा को मार डाला लेकिन दंश से फैले जहर के कारण करीब आधे घंटे बाद उसकी भी मौत हो गई, इस दौरान परिवार के लोग स्नेक कैचर या रेस्क्यू टीम को बुलाने के बजाय संघर्ष का वीडियो बनाते रहे, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल1