नाले के बीच लगा हैंडपंप बना बीमारी का अड्डा, आश्वासन तक सीमित समाधान। फरीदपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम डांडिया नवाजिश अली में नाले के बीच लगा इंडिया मार्का हैंडपंप ग्रामीणों की सेहत के लिए खतरा बन गया है। गंदे पानी के बीच स्थित इस हैंडपंप से ग्रामीण मजबूरी में पेयजल भरने को विवश हैं, जिससे जलजनित बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि हैंडपंप के चारों ओर गंदा पानी भरा रहता है, जिससे पानी की शुद्धता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। गांव में इस लापरवाही को लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है। उनका कहना है कि जिम्मेदार अधिकारी केवल आश्वासन दे रहे हैं, जबकि जमीनी स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि हैंडपंप को तत्काल सुरक्षित स्थान पर स्थापित कराया जाए और नाले की साफ-सफाई कराई जाए, ताकि गांववासियों को स्वच्छ पेयजल मिल सके और बीमारियों से बचाव हो सके।इस संबंध में ग्राम सचिव वरुण कुमार ने बताया कि समस्या उनके संज्ञान में है इसका समाधान जल्द होगा ।
नाले के बीच लगा हैंडपंप बना बीमारी का अड्डा, आश्वासन तक सीमित समाधान। फरीदपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम डांडिया नवाजिश अली में नाले के बीच लगा इंडिया मार्का हैंडपंप ग्रामीणों की सेहत के लिए खतरा बन गया है। गंदे पानी के बीच स्थित इस हैंडपंप से ग्रामीण मजबूरी में पेयजल भरने को विवश हैं, जिससे जलजनित बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि हैंडपंप के चारों ओर गंदा पानी भरा रहता है, जिससे पानी की शुद्धता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। गांव में इस लापरवाही को लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है। उनका कहना है कि जिम्मेदार अधिकारी केवल आश्वासन दे रहे हैं, जबकि जमीनी स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि हैंडपंप को तत्काल सुरक्षित स्थान पर स्थापित कराया जाए और नाले की साफ-सफाई कराई जाए, ताकि गांववासियों को स्वच्छ पेयजल मिल सके और बीमारियों से बचाव हो सके।इस संबंध में ग्राम सचिव वरुण कुमार ने बताया कि समस्या उनके संज्ञान में है इसका समाधान जल्द होगा ।
- गाय को बचाने में अनियंत्रित कार ने ऑटो को मारी टक्कर, एक की मौत, तीन घायल भुता। थाना क्षेत्र के फ्लावर सिटी कॉलोनी के सामने मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। भुता की ओर से सवारी लेकर आ रहा ऑटो और बरेली की ओर से आ रही ग्रैंड विटारा कार आमने-सामने टकरा गए। बताया जा रहा है कि कार चालक ने अचानक सामने आई गाय को बचाने का प्रयास किया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर ऑटो से भिड़ गया। हादसे में ऑटो सवार सोमपाल (34) पुत्र मोहनलाल निवासी भुता गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। वहीं ऑटो में सवार बलवीर, शिवकुमार और 8 वर्षीय बालिका रूबी (पुत्री बलवीर) गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का जायजा लेकर दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल1
- बरेली। जनपद में निजी स्कूलों द्वारा फीस, किताबें, ड्रेस और डोनेशन के नाम पर की जा रही मनमानी के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) ने कड़ा विरोध जताया है। संगठन ने इस संबंध में सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए प्रशासन को चेतावनी दी है। भाकियू चढूनी के पदाधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2025 में भी कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थियों से एडमिशन फीस, बिल्डिंग फीस, किताब-कॉपी, स्कूल ड्रेस और ट्यूशन फीस के नाम पर मनमाने तरीके से वसूली किए जाने को लेकर ज्ञापन दिया गया था। इसके बावजूद विद्यालय निरीक्षक कार्यालय और बीएसए कार्यालय की ओर से कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं की गई। संगठन ने आरोप लगाया कि जिलाधिकारी कार्यालय का रवैया भी गैर-जिम्मेदाराना रहा है और अब तक किसी भी ज्ञापन का जवाब नहीं दिया गया। इससे स्पष्ट होता है कि प्रशासन किसानों और अभिभावकों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रहा है। भाकियू चढूनी ने चेतावनी दी है कि यदि 24 अप्रैल 2026 तक इस मामले में ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो 25 अप्रैल 2026 से संगठन आंदोलन शुरू करने को मजबूर होगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।1
- Post by जिला संवाददाता हरपाल यादव बरेल1
- बरेली में ट्रक में वैन के टक्कर मार दी बच्चों समेत 8 लोग श्रद्धालु घायल हो चुके थे मैं आपको बता दूं यह खबर बरेली से है,1
- हनुमान जयंती पर महंत अश्विन गिरी महाराज का बयान, मुख्यमंत्री के कार्यों की सराहना1
- स्मार्ट मीटर की समस्याओं को लेकर बरखेड़ा व्यापार मंडल ने खण्ड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा बरखेड़ा,पीलीभीत।उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल बरखेड़ा के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष एमए जिलानी के निर्देश पर बृहस्पतिवार को स्मार्ट मीटरों से उत्पन्न हो रही समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को खण्ड विकास अधिकारी द्वारा संबोधित ज्ञापन को सौंपा।नगर अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता,नगर महामंत्री हरीश भारती,जिला उपाध्यक्ष नदीम अंसारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सेठ मोहम्मद अनस के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में व्यापारियों एवं आम उपभोक्ताओं को हो रही परेशानियों का उल्लेख किया गया। ज्ञापन में कहा गया कि पुराने डिजिटल मीटरों की तुलना में स्मार्ट मीटरों की रीडिंग तेज चल रही है।जिससे उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में अप्रत्याशित वृद्धि हो रही है।इसके अलावा रिचार्ज समाप्त होते ही बिजली आपूर्ति तत्काल बंद हो जाती है तथा सर्वर डाउन होने की स्थिति में रिचार्ज होने के बावजूद बिजली बहाल नहीं हो पाती। जिससे व्यापारियों को व आम उपभोक्ताओं को भारी परेशानी एवं नुकसान उठाना पड़ रहा है। व्यापार मंडल ने मांग की है कि स्मार्ट मीटर की कार्यप्रणाली स्पष्ट होने तक रिचार्ज समाप्त होने पर कम से कम एक माह की मोहलत दी जाए। साथ ही उपभोक्ताओं की सहमति के बिना मीटर बदलने पर रोक लगाने और स्मार्ट मीटरों की निष्पक्ष तकनीकी जांच कराने की मांग भी उठाई गई।व्यापार मंडल ने जिलाधिकारी से जनहित में हस्तक्षेप कर विद्युत विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की है। इस दौरान नगर अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता,नगर महामंत्री हरीश भारती,जिला उपाध्यक्ष नदीम अंसारी,नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष सेठ मोहम्मद अनस,नगर कोषाध्यक्ष अमित गुप्ता,वरिष्ठ महामंत्री राजेश सक्सेना (सभासद प्रतिनिधि),तस्लीम सिद्दीकी,लक्ष्मीकांत भोजवाल(नामित सभासद),रईश अंसारी,शान अंसारी,सद्दाम अंसारी,सकील अंसारी,सभासद इलियास क़ुरैशी,सभासद नफ़ीश अंसारी,सभासद श्रीकृष्ण,सभासद श्रीपाल,शिवम् भारद्वाज,अफ़ाक ख़ान,एवं आदि लोग मौजूद रहे।4
- Post by Raunak Ali Ansari1
- भुता में संयुक्त जनादेश पार्टी की जन भागीदारी यात्रा, ग्रामीणों को दी गई सरकारी योजनाओं की जानकारी भुता। संयुक्त जनादेश पार्टी (भाजपा सहयोगी दल) द्वारा जन भागीदारी यात्रा का आयोजन कस्बा भुता में किया गया। यह यात्रा जिला पंचायत वार्ड नंबर 54 के प्रत्याशी राजेश कुमार गुरुजी के निवास स्थान से शुरू होकर सिमरा बहोर नगला, पऊ नगला, शेखापुर, ककरा खुर्द, ककरा कला, गंगापुर डभौरा, रूपापुर पटना सहित कई गांवों में निकाली गई। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बबलू श्रीवास्तव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरदेव अवस्थी, प्रदेश अध्यक्ष सनोज कुमार पंछी, प्रदेश महामंत्री राजेश कुमार गुरुजी समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। यात्रा के दौरान क्षेत्रवासियों को केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और लोगों को इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधानों और स्थानीय ग्रामीणों ने जन भागीदारी यात्रा की सराहना करते हुए कहा कि संयुक्त जनादेश पार्टी के माध्यम से उन्हें कई ऐसी योजनाओं की जानकारी मिली, जिनके बारे में पहले उन्हें जानकारी नहीं थी। यात्रा के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।1