logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

7 hrs ago
user_Raunak Ali Ansari
Raunak Ali Ansari
City Star बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
7 hrs ago

  • user_News channel
    News channel
    Pithoragarh, Uttarakhand
    👏
    2 hrs ago
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by बबलू
    2
    Post by बबलू
    user_बबलू
    बबलू
    बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    33 min ago
  • बरखेड़ा (पीलीभीत), हनुमान जयंती के पावन अवसर पर नगर पंचायत बरखेड़ा में भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धाव, उत्साह और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। शोभा यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली, जहां जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस भव्य आयोजन में नगर पंचायत अध्यक्ष श्याम बिहारी भोजवाल जी की मुख्य भूमिका रही। उनके नेतृत्व में पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया, जिससे आयोजन और भी आकर्षक एवं अनुशासित बना रहा। शोभा यात्रा में नगर के युवाओं का उत्साह विशेष रूप से देखने को मिला। इस दौरान परविंदर सिंह, अमन भोजवाल, सनी गोपाल, प्रदीप सक्सेना, शिवम गंगवार, नंदकिशोर गंगवार, नीरज भोजवाल, खुशबू मिश्रा सहित अनेक युवा सक्रिय रूप से शामिल रहे। इनके साथ ही नगर एवं क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान “जय श्री राम” और “जय बजरंगबली” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया। शोभा यात्रा ने नगर में धार्मिक एकता और भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन शांतिपूर्ण एवं भव्य रूप से हुआ, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने हनुमान जी से सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना
    4
    बरखेड़ा (पीलीभीत),
हनुमान जयंती के पावन अवसर पर नगर पंचायत बरखेड़ा में भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धाव, उत्साह और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। शोभा यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली, जहां जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
इस भव्य आयोजन में नगर पंचायत अध्यक्ष श्याम बिहारी भोजवाल जी की मुख्य भूमिका रही। उनके नेतृत्व में पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया, जिससे आयोजन और भी आकर्षक एवं अनुशासित बना रहा।
शोभा यात्रा में नगर के युवाओं का उत्साह विशेष रूप से देखने को मिला। इस दौरान परविंदर सिंह, अमन भोजवाल, सनी गोपाल, प्रदीप सक्सेना, शिवम गंगवार, नंदकिशोर गंगवार, नीरज भोजवाल, खुशबू मिश्रा सहित अनेक युवा सक्रिय रूप से शामिल रहे। इनके साथ ही नगर एवं क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
पूरे कार्यक्रम के दौरान “जय श्री राम” और “जय बजरंगबली” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया। शोभा यात्रा ने नगर में धार्मिक एकता और भाईचारे का संदेश दिया।
कार्यक्रम का समापन शांतिपूर्ण एवं भव्य रूप से हुआ, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने हनुमान जी से सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना
    user_Shivkumar Gangwar
    Shivkumar Gangwar
    Voice of people बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by Raunak Ali Ansari
    1
    Post by Raunak Ali Ansari
    user_Raunak Ali Ansari
    Raunak Ali Ansari
    City Star बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • 82 साल के बुजुर्ग व्यक्ति पर नाबालिक के साथ दुष्कर्म का आरोप प्राथमिकी दर्ज भुता । क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना प्रकाश में आई है। जहां एक सेवानिवृत शिक्षक 82 साल की उम्र में 6 साल की मासूम बच्ची के साथ किया दुष्कर्म । मासूम ठीक से बोल भी नहीं पाती है। घटना की जानकारी होते ही परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। क्षेत्र के एक गांव में एक सेवा निर्बित 82 वर्षीय शिक्षक जयदेव ने 6 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने की वीडियो वायरल हो रही है वीडियो वायरल होते ही परिजनों ने वीडियो डिलीट करने के लिए जयदेव के भाई मुन्नू से कहा तभी मुन्नू पीड़ित के परिवार को जान से मारने की धमकी देने लगा। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर 82 वर्षीय सेवा सेवानिवृत्ति शिक्षक जयदेव को जेल भेज दिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी शिक्षक ने बताया उसने चॉकलेट देने के बहाने अपने साथ अपने बने हुए खंडहर मकान में ले गया। जहां पर उसने 6 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।जिसकी वीडियो किसी अज्ञात व्यक्ति ने बना बनाकर वायरल कर दी है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर काफी आक्रोश है। इधर थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया की पीड़िता को चिकित्सीय जांच के लिए भेजा गया है और मामले की गहन जांच जारी है।
    1
    82 साल के बुजुर्ग व्यक्ति पर नाबालिक के साथ दुष्कर्म का आरोप प्राथमिकी  दर्ज 
भुता । क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना प्रकाश में आई है।  जहां एक सेवानिवृत शिक्षक 82 साल की उम्र में  6 साल की मासूम बच्ची के साथ किया दुष्कर्म । मासूम ठीक से बोल भी नहीं पाती है। घटना की जानकारी होते ही परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी  शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
क्षेत्र के एक गांव में एक सेवा निर्बित 82 वर्षीय शिक्षक  जयदेव ने   6 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने की वीडियो वायरल हो रही है वीडियो वायरल होते ही परिजनों  ने वीडियो डिलीट करने के लिए जयदेव के भाई मुन्नू से कहा तभी मुन्नू पीड़ित के परिवार को जान से मारने की धमकी देने लगा। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर 82 वर्षीय सेवा सेवानिवृत्ति  शिक्षक जयदेव  को जेल भेज दिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी शिक्षक ने बताया उसने चॉकलेट  देने के बहाने अपने साथ अपने बने हुए खंडहर मकान में ले गया। जहां पर उसने 6 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।जिसकी वीडियो किसी अज्ञात व्यक्ति ने बना बनाकर वायरल  कर दी है। स्थानीय लोगों  में  इस घटना को लेकर काफी आक्रोश है।
इधर थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया की पीड़िता को चिकित्सीय जांच के लिए भेजा गया है और मामले की गहन जांच जारी है।
    user_Sumit Awasthi पत्रकार
    Sumit Awasthi पत्रकार
    Chauffeur service फरीदपुर, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    39 min ago
  • Post by संदीप निडर
    1
    Post by संदीप निडर
    user_संदीप निडर
    संदीप निडर
    पत्रकार पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    45 min ago
  • पीलीभीत जिले में पुलिसिया रौब और बदसलूकी के खिलाफ पुलिस अधीक्षक (SP) सुकीर्ति माधव ने कड़ा रुख अपनाया है। 'खाकी' की मर्यादा भूलकर जनता पर हाथ उठाने वाले आसाम चौकी इंचार्ज रविंद्र बालियान को एसपी ने तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। क्या है पूरा घटनाक्रम? मिली जानकारी के अनुसार, आसाम चौकी इंचार्ज रविंद्र बालियान पर आरोप है कि उन्होंने आम जनता के साथ न केवल अभद्र भाषा का प्रयोग किया, बल्कि एक व्यक्ति को थप्पड़ भी जड़ दिया। सरेराह की गई इस बदसलूकी का वीडियो और जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे थे। जांच में सही पाए गए आरोप मामला पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव के संज्ञान में आते ही उन्होंने इसे गंभीरता से लिया। एसपी ने अनुशासनहीनता के इस मामले में तुरंत जांच के आदेश दिए। जांच रिपोर्ट में दरोगा द्वारा की गई मारपीट और अभद्र व्यवहार की पुष्टि होने के बाद, एसपी ने जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए निलंबन की कार्रवाई की। "जनता के साथ किसी भी प्रकार की बदसलूकी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस का काम नागरिकों की सुरक्षा करना है, उन्हें प्रताड़ित करना नहीं। अनुशासनहीनता बरतने वाले किसी भी पुलिसकर्मी को बख्शा नहीं जाएगा।" > — सुकीर्ति माधव, एसपी पीलीभीत पुलिस विभाग में हड़कंप एसपी की इस त्वरित और सख्त कार्रवाई से जिले के पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। यह कार्रवाई उन पुलिसकर्मियों के लिए एक कड़ा संदेश है जो वर्दी की हनक में आम नागरिकों के साथ गलत व्यवहार करते हैं। स्थानीय लोगों ने एसपी के इस फैसले का स्वागत किया है। मुख्य बिंदु: दरोगा का नाम: रविंद्र बालियान (चौकी इंचार्ज, आसाम) कार्रवाई: तत्काल प्रभाव से सस्पेंड (निलंबन) वजह: जनता से मारपीट और अनुशासनहीनता आदेशकर्ता: एसपी सुकीर्ति माधव
    2
    पीलीभीत जिले में पुलिसिया रौब और बदसलूकी के खिलाफ पुलिस अधीक्षक (SP) सुकीर्ति माधव ने कड़ा रुख अपनाया है। 'खाकी' की मर्यादा भूलकर जनता पर हाथ उठाने वाले आसाम चौकी इंचार्ज रविंद्र बालियान को एसपी ने तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।
क्या है पूरा घटनाक्रम?
मिली जानकारी के अनुसार, आसाम चौकी इंचार्ज रविंद्र बालियान पर आरोप है कि उन्होंने आम जनता के साथ न केवल अभद्र भाषा का प्रयोग किया, बल्कि एक व्यक्ति को थप्पड़ भी जड़ दिया। सरेराह की गई इस बदसलूकी का वीडियो और जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे थे।
जांच में सही पाए गए आरोप
मामला पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव के संज्ञान में आते ही उन्होंने इसे गंभीरता से लिया। एसपी ने अनुशासनहीनता के इस मामले में तुरंत जांच के आदेश दिए। जांच रिपोर्ट में दरोगा द्वारा की गई मारपीट और अभद्र व्यवहार की पुष्टि होने के बाद, एसपी ने जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए निलंबन की कार्रवाई की।
"जनता के साथ किसी भी प्रकार की बदसलूकी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस का काम नागरिकों की सुरक्षा करना है, उन्हें प्रताड़ित करना नहीं। अनुशासनहीनता बरतने वाले किसी भी पुलिसकर्मी को बख्शा नहीं जाएगा।" > — सुकीर्ति माधव, एसपी पीलीभीत
पुलिस विभाग में हड़कंप
एसपी की इस त्वरित और सख्त कार्रवाई से जिले के पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। यह कार्रवाई उन पुलिसकर्मियों के लिए एक कड़ा संदेश है जो वर्दी की हनक में आम नागरिकों के साथ गलत व्यवहार करते हैं। स्थानीय लोगों ने एसपी के इस फैसले का स्वागत किया है।
मुख्य बिंदु:
दरोगा का नाम: रविंद्र बालियान (चौकी इंचार्ज, आसाम)
कार्रवाई: तत्काल प्रभाव से सस्पेंड (निलंबन)
वजह: जनता से मारपीट और अनुशासनहीनता
आदेशकर्ता: एसपी सुकीर्ति माधव
    user_Journalist Amit Dixit
    Journalist Amit Dixit
    Court reporter Pilibhit, Uttar Pradesh•
    54 min ago
  • बरेली। थाना कोतवाली क्षेत्र के चौपला सिविल लाइंस मोनी बाबा मंदिर वाली गली में किराए पर रहने वाले सिपाही 38 वर्षीय वीरपाल पुत्र राजकुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई । मृतक सिपाही वीरपाल की पत्नी संगीता देवी ने बताया जिला औरैया के थाना अच्छंदा के गांव रूपपुर के रहने वाले हैं बरेली में पुलिस लाइन में सिपाही के पद पर तैनात थे बुधवार की रात खाना खाकर सोए थे उसके बाद सुबह 4:00 बजे वीरपाल ने पत्नी संगीता देवी से पपीता मांगा संगीता ने सुबह 4:00 बजे पपीता खिलाया उसके बाद वीरपाल सो गए सुबह 5:00 बजे के आसपास वीरपाल का बेटा सत्यम पुलिस लाइन दौड़ लगाने जा रहा था तभी संगीता देवी ने वीरपाल को हिलाकर देखा कुछ नहीं बोले तभी पत्नी मोहल्ला बालो की मदद से वीरपाल को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलने के बाद परिवार में सभी का रो रो कर बुरा हाल है। पत्नी संगीता का कहना है कि वीरपाल को हार्ट अटैक के कारण मौत हुई है फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद भी स्पष्ट पता लग सकेगा मौत का कारण।
    1
    बरेली। थाना कोतवाली क्षेत्र के चौपला सिविल लाइंस मोनी बाबा मंदिर वाली गली में किराए पर रहने वाले सिपाही 38 वर्षीय वीरपाल पुत्र राजकुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई ।
मृतक सिपाही वीरपाल की पत्नी संगीता देवी ने बताया जिला औरैया के थाना अच्छंदा के गांव रूपपुर के रहने वाले हैं बरेली में पुलिस लाइन में सिपाही के पद पर तैनात थे बुधवार की रात खाना खाकर सोए थे उसके बाद सुबह 4:00 बजे वीरपाल ने पत्नी संगीता देवी से पपीता मांगा संगीता ने सुबह 4:00 बजे पपीता खिलाया उसके बाद वीरपाल सो गए सुबह 5:00 बजे के आसपास वीरपाल का बेटा सत्यम पुलिस लाइन दौड़ लगाने जा रहा था तभी संगीता देवी ने वीरपाल को हिलाकर देखा कुछ नहीं बोले  तभी पत्नी मोहल्ला बालो की मदद से वीरपाल को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलने के बाद परिवार में सभी का रो रो कर बुरा हाल है। पत्नी संगीता का कहना है कि वीरपाल को हार्ट अटैक के कारण मौत हुई है फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद भी स्पष्ट पता लग सकेगा मौत का कारण।
    user_ASHOK GUPTA
    ASHOK GUPTA
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बरखेड़ा (पीलीभीत), नगर पंचायत बरखेड़ा में आज भारतीय जनता पार्टी के मनोनीत जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य जी के प्रथम आगमन पर भव्य एवं जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष श्याम बिहारी भोजवाल जी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं एवं नगरवासियों ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत कर अभिनंदनज किया। कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। जगह-जगह स्वागत द्वार सजाए गए और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ जिलाध्यक्ष का स्वागत किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने पार्टी संगठन को और मजबूत करने का संकल्प लिया। इस विशेष अवसर पर 128 विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी प्रवक्ता नन्द जी महाराज भी जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य जी के साथ पहुंचे, जिनका भी नगर पंचायत अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। उनकी उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा और भी बढ़ गई। नगर पंचायत अध्यक्ष श्याम बिहारी भोजवाल जी ने कहा कि गोकुल प्रसाद मौर्य जी के नेतृत्व में पार्टी को नई दिशा और मजबूती मिलेगी, जिससे क्षेत्र के विकास कार्यों को और गति मिलेगी। इस मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि मनोज सक्सेना, संतोष भारती, प्रिंस भारद्वाज, उत्तम अग्रवाल, कमलेश कश्यप, सूरजपाल कुशवाह, अशोक वर्मा, संजीव यादव, धर्मेंद्र यादव, अमन सक्सेना, कुलदीप गौतम, प्रदीप सक्सेना, सनी गोपाल सहित नगर के अनेक गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
    4
    बरखेड़ा (पीलीभीत),
नगर पंचायत बरखेड़ा में आज भारतीय जनता पार्टी के मनोनीत जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य जी के प्रथम आगमन पर भव्य एवं जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष श्याम बिहारी भोजवाल जी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं एवं नगरवासियों ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत कर अभिनंदनज किया।
कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। जगह-जगह स्वागत द्वार सजाए गए और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ जिलाध्यक्ष का स्वागत किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने पार्टी संगठन को और मजबूत करने का संकल्प लिया।
इस विशेष अवसर पर 128 विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी प्रवक्ता नन्द जी महाराज भी जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य जी के साथ पहुंचे, जिनका भी नगर पंचायत अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। उनकी उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा और भी बढ़ गई।
नगर पंचायत अध्यक्ष श्याम बिहारी भोजवाल जी ने कहा कि गोकुल प्रसाद मौर्य जी के नेतृत्व में पार्टी को नई दिशा और मजबूती मिलेगी, जिससे क्षेत्र के विकास कार्यों को और गति मिलेगी।
इस मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि मनोज सक्सेना, संतोष भारती, प्रिंस भारद्वाज, उत्तम अग्रवाल, कमलेश कश्यप, सूरजपाल कुशवाह, अशोक वर्मा, संजीव यादव, धर्मेंद्र यादव, अमन सक्सेना, कुलदीप गौतम, प्रदीप सक्सेना, सनी गोपाल सहित नगर के अनेक गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
    user_Shivkumar Gangwar
    Shivkumar Gangwar
    Voice of people बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.