नगर पंचायत बरखेड़ा में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य के प्रथम आगमन पर विधायक स्वामी प्रवक्ता नंद चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल ने किया भव्य स्वागत। बरखेड़ा (पीलीभीत), नगर पंचायत बरखेड़ा में आज भारतीय जनता पार्टी के मनोनीत जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य जी के प्रथम आगमन पर भव्य एवं जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष श्याम बिहारी भोजवाल जी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं एवं नगरवासियों ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत कर अभिनंदनज किया। कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। जगह-जगह स्वागत द्वार सजाए गए और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ जिलाध्यक्ष का स्वागत किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने पार्टी संगठन को और मजबूत करने का संकल्प लिया। इस विशेष अवसर पर 128 विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी प्रवक्ता नन्द जी महाराज भी जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य जी के साथ पहुंचे, जिनका भी नगर पंचायत अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। उनकी उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा और भी बढ़ गई। नगर पंचायत अध्यक्ष श्याम बिहारी भोजवाल जी ने कहा कि गोकुल प्रसाद मौर्य जी के नेतृत्व में पार्टी को नई दिशा और मजबूती मिलेगी, जिससे क्षेत्र के विकास कार्यों को और गति मिलेगी। इस मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि मनोज सक्सेना, संतोष भारती, प्रिंस भारद्वाज, उत्तम अग्रवाल, कमलेश कश्यप, सूरजपाल कुशवाह, अशोक वर्मा, संजीव यादव, धर्मेंद्र यादव, अमन सक्सेना, कुलदीप गौतम, प्रदीप सक्सेना, सनी गोपाल सहित नगर के अनेक गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
नगर पंचायत बरखेड़ा में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य के प्रथम आगमन पर विधायक स्वामी प्रवक्ता नंद चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल ने किया भव्य स्वागत। बरखेड़ा (पीलीभीत), नगर पंचायत बरखेड़ा में आज भारतीय जनता पार्टी के मनोनीत जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य जी के प्रथम आगमन पर भव्य एवं जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष श्याम बिहारी
भोजवाल जी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं एवं नगरवासियों ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत कर अभिनंदनज किया। कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। जगह-जगह स्वागत द्वार सजाए गए और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ जिलाध्यक्ष का स्वागत किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने पार्टी संगठन को और मजबूत करने का संकल्प लिया। इस विशेष अवसर पर 128
विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी प्रवक्ता नन्द जी महाराज भी जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य जी के साथ पहुंचे, जिनका भी नगर पंचायत अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। उनकी उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा और भी बढ़ गई। नगर पंचायत अध्यक्ष श्याम बिहारी भोजवाल जी ने कहा कि गोकुल प्रसाद मौर्य जी के नेतृत्व में
पार्टी को नई दिशा और मजबूती मिलेगी, जिससे क्षेत्र के विकास कार्यों को और गति मिलेगी। इस मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि मनोज सक्सेना, संतोष भारती, प्रिंस भारद्वाज, उत्तम अग्रवाल, कमलेश कश्यप, सूरजपाल कुशवाह, अशोक वर्मा, संजीव यादव, धर्मेंद्र यादव, अमन सक्सेना, कुलदीप गौतम, प्रदीप सक्सेना, सनी गोपाल सहित नगर के अनेक गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
- ग्वालियर में पति की बाइक का चालान करने पर पत्नी में माता रानी आगई तो मातारानी ने थाने में सीन क्रिएट कर दिया SHO ATI पूरा थाना डर गया तो आननफानन में थाना प्रभारी ने ट्रैफिक स्टाफ को थाने तलब किया क्योंकि मातारानी अति क्रोधित अवस्था में प्रकट हुई थी और फ़िर पुलिस ने गाड़ी छोड़ दी, महिला में प्रकट हुई मातारानी जी को 50 पचास रुपए का प्रसाद भी चढ़ाया1
- गाय को बचाने में अनियंत्रित कार ने ऑटो को मारी टक्कर, एक की मौत, तीन घायल भुता। थाना क्षेत्र के फ्लावर सिटी कॉलोनी के सामने मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। भुता की ओर से सवारी लेकर आ रहा ऑटो और बरेली की ओर से आ रही ग्रैंड विटारा कार आमने-सामने टकरा गए। बताया जा रहा है कि कार चालक ने अचानक सामने आई गाय को बचाने का प्रयास किया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर ऑटो से भिड़ गया। हादसे में ऑटो सवार सोमपाल (34) पुत्र मोहनलाल निवासी भुता गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। वहीं ऑटो में सवार बलवीर, शिवकुमार और 8 वर्षीय बालिका रूबी (पुत्री बलवीर) गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का जायजा लेकर दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल1
- बरेली से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां 1 अप्रैल 2026 को बरेली कॉलेज परिसर में हुए विवाद ने शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। समाजवादी छात्रसभा के जिला अध्यक्ष अविनाश मिश्रा ने इस पूरे मामले को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि कुछ छात्रों ने प्राचार्य कार्यालय में पहुंचकर मुख्य प्रॉक्टर आलोक स्वरे के साथ अभद्र व्यवहार किया और धक्का-मुक्की की स्थिति पैदा हो गई। इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे शिक्षकों के साथ भी अनुचित व्यवहार की बात सामने आई है। छात्रसभा ने इस घटना को गंभीर बताते हुए कहा कि यह सिर्फ एक शिक्षक का अपमान नहीं, बल्कि पूरे शिक्षा तंत्र और अनुशासन पर सवाल है। उनका यह भी कहना है कि इस तरह की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं, जिससे परिसर में व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ रही है। ज्ञापन में मांग की गई है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों की पहचान की जाए और आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही कॉलेज परिसर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की भी मांग उठाई गई है। छात्रसभा ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए, तो वे बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। पूरे मामले में आज गुरुवार समय लगभग दोपहर के 1:00 दी गई जानकारी1
- बरेली। थाना सुभाषनगर क्षेत्र के पुरानी चांदमारी निवासी गिरिराज किशोरी से विधायक का भतीजा बताकर करोड़ों की ठगी कर ली। महिला ने मुख्यमंत्री और अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है और पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करने लापरवाही का आरोप लगाया हैं । पुरानी चांदमारी निवासी गिरिराज किशोरी, पत्नी स्वर्गीय राम दयाल ने बताया कि उन्होंने 6 जनवरी 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बरेली को ठगी कर माल, जेवर एवं बैंक से धनराशि निकालने के मामले में प्रार्थना पत्र दिया था। अधिकारियों के आदेश पर 10 जनवरी को थाना सुभाषनगर में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पीड़िता का आरोप है कि उनके द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र में दुरगेश सिंह समेत अन्य आरोपियों के नाम स्पष्ट रूप से लिखे गए थे, लेकिन पुलिस ने केवल एक आरोपी दुर्गेश जो अपने आप को बदायूं के विधायक का भतीजा बताने बाला के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज किया। इससे अन्य आरोपियों को बचाने का प्रयास प्रतीत होता है। उन्होंने यह भी बताया कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से अब तक पुलिस द्वारा मामले का खुलासा नहीं किया गया है और न ही आरोपियों की गिरफ्तारी हो सकी है। जबकि इसी तरह के अन्य ठगी के मामलों का खुलासा पुलिस द्वारा किया जा चुका है। पीड़िता का कहना है कि कई बार थाना सुभाषनगर में संपर्क करने के बावजूद पुलिस केवल एक आरोपी का हवाला देकर मामले को टाल देती है। उनका मानना है कि यदि सभी आरोपियों के नाम मुकदमे में शामिल किए जाते तो मामले का खुलासा आसानी से हो सकता था। पीड़िता ने मुख्यमंत्री और अधिकारियों से मांग की है कि मामले में निष्पक्ष जांच कराते हुए सभी आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि उन्हें न्याय मिल सके। पीड़ित ने बदायूं विधायक से बात की उन्होंने बताया हम इस व्यक्ति को नहीं जानते हैं यह कौन है ।1
- Post by संदीप निडर1
- पीलीभीत जिले में पुलिसिया रौब और बदसलूकी के खिलाफ पुलिस अधीक्षक (SP) सुकीर्ति माधव ने कड़ा रुख अपनाया है। 'खाकी' की मर्यादा भूलकर जनता पर हाथ उठाने वाले आसाम चौकी इंचार्ज रविंद्र बालियान को एसपी ने तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। क्या है पूरा घटनाक्रम? मिली जानकारी के अनुसार, आसाम चौकी इंचार्ज रविंद्र बालियान पर आरोप है कि उन्होंने आम जनता के साथ न केवल अभद्र भाषा का प्रयोग किया, बल्कि एक व्यक्ति को थप्पड़ भी जड़ दिया। सरेराह की गई इस बदसलूकी का वीडियो और जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे थे। जांच में सही पाए गए आरोप मामला पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव के संज्ञान में आते ही उन्होंने इसे गंभीरता से लिया। एसपी ने अनुशासनहीनता के इस मामले में तुरंत जांच के आदेश दिए। जांच रिपोर्ट में दरोगा द्वारा की गई मारपीट और अभद्र व्यवहार की पुष्टि होने के बाद, एसपी ने जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए निलंबन की कार्रवाई की। "जनता के साथ किसी भी प्रकार की बदसलूकी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस का काम नागरिकों की सुरक्षा करना है, उन्हें प्रताड़ित करना नहीं। अनुशासनहीनता बरतने वाले किसी भी पुलिसकर्मी को बख्शा नहीं जाएगा।" > — सुकीर्ति माधव, एसपी पीलीभीत पुलिस विभाग में हड़कंप एसपी की इस त्वरित और सख्त कार्रवाई से जिले के पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। यह कार्रवाई उन पुलिसकर्मियों के लिए एक कड़ा संदेश है जो वर्दी की हनक में आम नागरिकों के साथ गलत व्यवहार करते हैं। स्थानीय लोगों ने एसपी के इस फैसले का स्वागत किया है। मुख्य बिंदु: दरोगा का नाम: रविंद्र बालियान (चौकी इंचार्ज, आसाम) कार्रवाई: तत्काल प्रभाव से सस्पेंड (निलंबन) वजह: जनता से मारपीट और अनुशासनहीनता आदेशकर्ता: एसपी सुकीर्ति माधव2
- बरखेड़ा (पीलीभीत), नगर के शिवानी मैरिज लॉन, दौलतपुर रोड पर आयोजित नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं पावन प्रज्ञा पुराण कथा का आज चौथे दिन पूर्ण आहुति के साथ भव्य समापन हो गया। चार दिनों तक चले इस आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में नगर व क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्म लाभ प्राप्त किया। समापन दिवस पर विशेष रूप से नारी उत्कर्ष समारोह (पुंसवन संस्कार) एवं दीपयज्ञ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं की गरिमा, संस्कार और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला गया। दीपयज्ञ के दौरान वातावरण भक्तिमय एवं ऊर्जा से ओत-प्रोत हो उठा। इस अवसर पर शांतिकुंज हरिद्वार से पधारे मुख्य वक्ता जयप्रकाश वर्मा जी ने अपनी पूरी टोली के साथ उपस्थित जनसमूह को गायत्री माता के दिव्य स्वरूप एवं जीवन में उसके महत्व का विस्तृत वर्णन किया। उनके ओजस्वी प्रवचनों ने सभी श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित नगर पंचायत अध्यक्ष श्याम बिहारी भोजवाल जी ने अपनी धर्मपत्नी ममता भोजवाल सहित सहभागिता कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं शांति के लिए यज्ञ में आहुतियां अर्पित कीं। उन्होंने कहा कि ऐसे आध्यात्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और आपसी भाईचारा मजबूत होता है। समापन अवसर पर आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी ऐसे आयोजन निरंतर कराने का संकल्प लिया गया।4
- बरेली के रामपुर गार्डन क्षेत्र में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर भक्ति और उत्साह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय हनुमान दल द्वारा देव दत्त शर्मा और राज भाई के नेतृत्व में किया गया, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु और गणमान्य लोग शामिल हुए। इस मौके पर वरिष्ठ नागरिकों, समाजसेवियों और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों का फूल-माला और पटका पहनाकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई, जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। “जय श्री राम” और “हर हर महादेव” के जयकारों से पूरा इलाका भक्तिमय माहौल में डूब गया। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों और उपस्थित लोगों ने बरेली वासियों सहित देशभर के लोगों को हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं पूरे मामले में आज गुरुवार समय लगभग सुबह के 11:00 दी गई जानकारी1
- बरेली। थाना कोतवाली क्षेत्र के चौपला सिविल लाइंस मोनी बाबा मंदिर वाली गली में किराए पर रहने वाले सिपाही 38 वर्षीय वीरपाल पुत्र राजकुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई । मृतक सिपाही वीरपाल की पत्नी संगीता देवी ने बताया जिला औरैया के थाना अच्छंदा के गांव रूपपुर के रहने वाले हैं बरेली में पुलिस लाइन में सिपाही के पद पर तैनात थे बुधवार की रात खाना खाकर सोए थे उसके बाद सुबह 4:00 बजे वीरपाल ने पत्नी संगीता देवी से पपीता मांगा संगीता ने सुबह 4:00 बजे पपीता खिलाया उसके बाद वीरपाल सो गए सुबह 5:00 बजे के आसपास वीरपाल का बेटा सत्यम पुलिस लाइन दौड़ लगाने जा रहा था तभी संगीता देवी ने वीरपाल को हिलाकर देखा कुछ नहीं बोले तभी पत्नी मोहल्ला बालो की मदद से वीरपाल को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलने के बाद परिवार में सभी का रो रो कर बुरा हाल है। पत्नी संगीता का कहना है कि वीरपाल को हार्ट अटैक के कारण मौत हुई है फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद भी स्पष्ट पता लग सकेगा मौत का कारण।1