Shuru
Apke Nagar Ki App…
जरूरी सूचना चेतावनी न्यायालय के आदेशानुसार नोटिस बोर्ड जरूरी सूचना चेतावनी न्यायालय के आदेशानुसार नोटिस बोर्ड
Thakur Sobran singh Journalist
जरूरी सूचना चेतावनी न्यायालय के आदेशानुसार नोटिस बोर्ड जरूरी सूचना चेतावनी न्यायालय के आदेशानुसार नोटिस बोर्ड
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बड़ी खबर..... 🔴🔴 माताओं-बहनों के सम्मान में दातागंज विधायक Rajeev Singh बब्बू भैया का खास संदेश.... शुभकामनाएं दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भैया’ ने प्रदेश की सभी माताओं एवं बहनों को रक्षाबंधन के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं.. उन्होंने कहा— भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशियां लेकर आए.. वहीं, योगी सरकार की ओर से 27 से 29 अगस्त तक महिलाओं के लिए निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा को उन्होंने महिला सम्मान और सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया.. 💐 बब्बू भैया की ओर से आप सभी माताओं-बहनों को रक्षाबंधन की ढेरों शुभकामनाएं.... राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भैया’ विधायक, दातागंज विधानसभा #RakshaBandhan #बब्बूभैया #दातागंज #Badaun #योगीसरकार #महिलासशक्तिकरण #BJP Vinay Kumar Singh Vinay Kumar Singh1
- आगरा में ‘विकास’ की सड़क धंसी, गड्ढे में समा गया बाइक सवार और बिजली का पावर बॉक्स! स्वदेश प्रेम आगरा। शहर में अचानक सड़क धंसने की घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। सड़क देखते ही देखते जमीन के अंदर धंस गई और वहां बना गहरा गड्ढा राहगीरों के लिए जानलेवा खतरा बन गया। इसी दौरान एक बाइक सवार व्यक्ति और बिजली का पावर बॉक्स गड्ढे के भीतर समा गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे एक नेता जी ने भी गड्ढे में उतरकर उसकी गहराई नापने की कोशिश की। लेकिन सवाल यह है कि सड़क की गहराई नापने से पहले जिम्मेदारों ने विकास की गुणवत्ता क्यों नहीं नापी? जिस बाइक सवार की जान इस हादसे में बाल-बाल बची, वह आज अस्पताल से शरीर पर पट्टियां बंधवाकर बाहर आया। उसकी हालत देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि सड़क का अचानक धंसना कितना भयावह रहा होगा। यह घटना सिर्फ एक सड़क के धंसने की कहानी नहीं, बल्कि सड़क निर्माण, सीवर व्यवस्था, जमीन के नीचे चल रहे काम और सरकारी निगरानी पर बड़ा सवाल है। आखिर सड़क बनने के बाद उसकी मजबूती की जांच कौन करता है? जिम्मेदारी तय होने से पहले क्या किसी और हादसे का इंतजार किया जाएगा? जनता टैक्स देती है सुरक्षित सड़क के लिए, गड्ढे में समाने के लिए नहीं। आगरा की यह घटना जिम्मेदार विभागों के लिए चेतावनी है कि कागजों पर विकास और जमीन पर सुरक्षित सड़क—दोनों में कितना फर्क है, इसका जवाब अब जनता मांग रही है।1
- बदायूं। जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव वनकोटा में बिजली विभाग की लाहपरवाही से दर्दनाक हादसा हो गया। गांव की बिजली सप्लाई को लगाए गए 330 वोल्टेज के ट्रांसफार्मर से निकली केबिल के जर्जर होने पर नीचे गिर गई और वहां से गुजर रहे दो बच्चें करंट की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गए। गनीमत रही कि इस दौरान मौजूद ग्रामीणों ने किसी तरह से बच्चों को करंट से छुड़ा कर एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा जहां बच्चों का इलाज जारी है। ग्रामीणों का कहना है कि वह पिछले काफी समय से जर्जर केबिल बदलने की मांग बिजली विभाग से कर रहे थे लेकिन विभाग ने न सुनी और हादसा हो गया। बुधवार की सुबह साढ़े दस बजे गांव निवासी गांव निवासी मनोहर की पुत्री नीलम और भूपेन्द्र का पुत्र संतोष अपने घर के समीप घूम रहे थे इसी दौरान गांव की बिजली सप्लाई को लगी जर्जर केबिल किसी तरह से टूट गई जिससे दोनों बच्चें करंट की चपेट में आ गए। हादसा होते देख ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए जिससे बच्चों को करंट से छुड़ा जा सका। बताते है कि दोनों बच्चों की गंभीर हालत को देखते हुए परिजनों और ग्रामीणों ने एम्बुलेंस को बुला लिया और बच्चों को इलाज के लिए सीएचसी लेकर गए जहां बच्चों का इलाज जारी है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव की सप्लाई को लगे 330 वोल्टेज के ट्रांसफार्मर की केबिल पिछले काफी समय से जर्जर अवस्था में पहुंच गई है। ग्रामीणों का कहना है कि अक्सर तेज हवा चलने और बंदरों के केबिल हिलाने भर से केबिल टूट जाती है जिससे कई बार हादसा होते-होते बचता रहा है लेकिन बुधवार को आखिरकार हादसा हो ही गया। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने इस हादसे की सूचना बिजली विभाग और लाइनमैन को दे दी है मगर कोई भी केबिल सही करने नही पहुंचा था। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से गांव के खम्बों पर नई और मजबूत केबिल डालवाने की पुरजोर मांग की है।1
- ड्यूटी समाप्त कर हॉस्टल लौट रहे नर्सिंग स्टाफ के अपहरण और लूट का आरोप नोएडा में Max@Home के नर्सिंग स्टाफ के अपहरण और लूट का आरोप ड्यूटी समाप्त कर हॉस्टल लौट रहे Max@Home के एक नर्सिंग स्टाफ ने आरोप लगाया है कि नोएडा में कुछ कार सवार बदमाशों ने उन्हें जबरन कार में बैठाकर अपहरण किया और लूटपाट की। आरोप है कि बदमाशों ने उनके खाते से ₹10,000 भी ट्रांसफर करवाए। पीड़ित के अनुसार, घटना की शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। वहीं, पीड़ित का यह भी आरोप है कि टीम लीडर ने उसे मामले की जानकारी किसी अन्य व्यक्ति को न देने की बात कही। मामले में पुलिस से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और पीड़ित की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की जा रही है।1
- रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए फ्री रोडवेज सेवा, अब सवाल—आदेश तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई?1
- नेपाल में तबाही के भयानक मंज़र देखिए कि कैसे बाढ़ ने सैलाब ने ग्लेशियर ने तबाह कर दिया।1
- उत्तर प्रदेश- बड़ी खबर 🔴🔴 DM एटा अरविंद सिंह ने नहीं रिसीव किया कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य का कॉल आरोप है कि 17 बार कॉल की गई लेकिन DM ने फ़ोन नहीं उठाया , बाद में DM का बुके लेने से मंत्री ने इनकार किया जताई नाराज़गी ,असहज माहौल में हुई सलामी , वीडियो वायरल !!1
- 🚨 "2014 में झूठे सपने दिखाए गए, आज देश का हर वर्ग परेशान है!" 🚨 आज केंद्र की सत्ता में बैठी 'तानाशाह सरकार' की विफलताओं पर कांग्रेस नेता ने तीखा प्रहार किया है! किसान, युवा, महिलाएं और दलित—आज देश का हर वर्ग खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। वीडियो की कुछ अहम बातें जो आपको सुननी चाहिए: 👉 बेरोजगारी का अंबार: 2 करोड़ रोज़गार हर साल देने का वादा था, लेकिन आज 8 करोड़ 70 लाख से ज्यादा युवा (18-35 साल) बेरोज़गार बैठे हैं। 👉 किसानों की अनदेखी: पूंजीपतियों का 16 लाख करोड़ का कर्ज माफ कर दिया गया, लेकिन कर्ज के बोझ तले दबकर आत्महत्या कर रहे किसानों के लिए सरकार के पास कोई राहत नहीं है। किसानों को न जमीन का सही मुआवजा मिल रहा है और न ही फसलों का उचित दाम। 👉 सुरक्षा और महंगाई: महिलाओं और दलितों पर अत्याचार कई गुना बढ़ गए हैं। महंगाई और गिरते रुपये ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। ✊ नई आज़ादी की लड़ाई: जिस तरह अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी गई थी, आज उसी तरह राहुल गांधी जी के नेतृत्व में देश की जनता एक नई आज़ादी की लड़ाई लड़ रही है। 🔥 UP 2027 की तैयारी: 2027 के उत्तर प्रदेश चुनाव में कांग्रेस शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य और 'डर का माहौल खत्म करने' के एजेंडे पर सरकार बनाने जा रही है! क्या आपको भी लगता है कि देश में बदलाव का वक्त आ गया है? वीडियो देखें और कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरूर रखें! 👇 वीडियो को ज्यादा से ज्यादा SHARE करें ताकि सच हर घर तक पहुंचे। 1
- शानो-शौकत के साथ निकला जुलूस-ए-मुहम्मदी, हुजूर की आमद पर गूंजा कस्बा सिढ़पुरा पटियाली। तहसील पटियाली के कस्बा सिढ़पुरा में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के मौके पर बड़े ही हर्षोल्लास और शानो-शौकत के साथ जुलूस-ए-मुहम्मदी निकाला गया। जुलूस में कस्बा सिढ़पुरा सहित क्षेत्र के हजारों अकीदतमंदों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। जुलूस-ए-मुहम्मदी का आगाज करतला रोड स्थित इस्लामनगर मस्जिद से हुआ। पूर्व विधायक जीनत खान, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शम्मी कपूर गुप्ता, सहावर चेयरमैन नाशी खान, कमेटी अध्यक्ष निजाम अहमद बब्बन और उपाध्यक्ष तौहीद सिद्दीकी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर जुलूस को रवाना किया। जुलूस में अरबियन लिबास में घोड़ों पर सवार युवक और बच्चे आकर्षण का केंद्र रहे। युवा हुजूर की शान में नारे बुलंद कर रहे थे, वहीं साउंड सिस्टम पर नात-ए-पाक पेश की जा रही थीं। नातों को सुनकर अकीदतमंद उत्साह से ‘हुजूर की आमद मरहबा’ के नारे लगाते नजर आए। जुलूस-ए-मुहम्मदी करतला रोड से शुरू होकर दुर्गा मंदिर मार्ग, अर्चना भवन और रहमानी मस्जिद होते हुए करतला रोड स्थित चौराहे पर पहुंचकर संपन्न हुआ। कमेटी अध्यक्ष निजाम अहमद बब्बन एवं उपाध्यक्ष तौहीद सिद्दीकी ने बताया कि जुलूस में 121 फीट का तिरंगा, पांच बैंड, चार डीजे, 25 झांकियां, 20 घोड़े और 10 ऊंट शामिल रहे। इनकी भव्य सजावट और झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर क्षेत्राधिकारी पटियाली अमित कुमार और थानाध्यक्ष प्रदीप मलिक पुलिस बल के साथ जुलूस के दौरान मौजूद रहे। पुलिस प्रशासन ने पूरे मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी। इस दौरान जुलूस-ए-मुहम्मदी कमेटी के अध्यक्ष निजाम अहमद बब्बन, उपाध्यक्ष तौहीद सिद्दीकी, निजाम खान, डॉ. वाहिद अली, मुफीद अहमद, सानू सैफी, समीर, आरिफ, सादाब सिद्दीकी, फरीद बाबा, मोहम्मद इस्राइल सहित अन्य लोगों ने जुलूस की व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई।4