logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उत्तर प्रदेश- बड़ी खबर 🔴🔴 DM एटा अरविंद सिंह ने नहीं रिसीव किया कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य का कॉल आरोप है कि 17 बार कॉल की गई लेकिन DM ने फ़ोन नहीं उठाया , बाद में DM का बुके लेने से मंत्री ने इनकार किया जताई नाराज़गी ,असहज माहौल में हुई सलामी , वीडियो वायरल !!

2 hrs ago
user_JOURNALIST REETESH PARTAP S
JOURNALIST REETESH PARTAP S
Local News Reporter बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

उत्तर प्रदेश- बड़ी खबर 🔴🔴 DM एटा अरविंद सिंह ने नहीं रिसीव किया कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य का कॉल आरोप है कि 17 बार कॉल की गई लेकिन DM ने फ़ोन नहीं उठाया , बाद में DM का बुके लेने से मंत्री ने इनकार किया जताई नाराज़गी ,असहज माहौल में हुई सलामी , वीडियो वायरल !!

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बिसौली। नगर पालिका सभागार में बृहस्पतिवार को नगर पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। श्री अहमद ने कहा कि नगर का विकास और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना बोर्ड की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बृहस्पतिवार को आयोजित बैठक में मुख्य रूप से नालियों की नियमित सफाई, कूड़ा उठान और सफाई कर्मचारियों की कार्यशैली की समीक्षा की गई। सफाई के अलावा सड़कों के निर्माण, पथ प्रकाश एवं पेयजल आपूर्ति से जुड़े मुद्दों पर भी विचार विमर्श किया गया। इसके साथ ही नगर के विकास कार्यों पर भी महत्वपूर्ण चर्चा हुई। पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद ने कहा कि सभी सभासदों के सहयोग से नगर की समस्याओं का समाधान करने और विकास कार्यों को गति देने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा। बैठक में एक सभासद को छोड़कर बाकी सभी सभासद उपस्थित रहे। अंत में ईओ रवि यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान पालिका के प्रधान लिपिक मशकूर खान, लिपिक राजीव कुमार, जितेंद्र कुमार, पालिका सभासद सरिता पाठक, नसरीन बेगम, गंगा देवी, शहनाज, प्रगति, ज्योति कुशवाह, कृष्णा देवी, नरगिस, अभीक्ष पाठक, दीपक पाठक, जितेंद्र कुमार, बाबू, अमरपाल प्रजापति, राजेंद्र दिवाकर, शिव शंकर रस्तोगी सौरभ कुमार कमल खान तरुण कुमार शर्मा, रईस, नीरज रस्तोगी, रूपकिशोर, महेश शाक्य, गोपाल वार्ष्णेय, नवनीत शर्मा मंगतराम आदि उपस्थित रहे।
    1
    बिसौली। नगर पालिका सभागार में बृहस्पतिवार को नगर पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। श्री  अहमद ने कहा कि नगर का विकास और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना बोर्ड की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
बृहस्पतिवार को आयोजित बैठक में मुख्य रूप से नालियों की नियमित सफाई, कूड़ा उठान और सफाई कर्मचारियों की कार्यशैली की समीक्षा की गई। सफाई के अलावा सड़कों के निर्माण, पथ प्रकाश एवं पेयजल आपूर्ति से जुड़े मुद्दों पर भी विचार विमर्श किया गया। इसके साथ ही नगर के विकास कार्यों पर भी महत्वपूर्ण चर्चा हुई।
पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद ने कहा कि सभी सभासदों के सहयोग से नगर की समस्याओं का समाधान करने और विकास कार्यों को गति देने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा। बैठक में एक सभासद को छोड़कर बाकी सभी सभासद उपस्थित रहे। अंत में ईओ रवि यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया। 
इस दौरान पालिका के प्रधान लिपिक मशकूर खान, लिपिक राजीव कुमार, जितेंद्र कुमार, पालिका सभासद सरिता पाठक, नसरीन बेगम, गंगा देवी, शहनाज, प्रगति, ज्योति कुशवाह, कृष्णा देवी, नरगिस, अभीक्ष पाठक, दीपक पाठक, जितेंद्र कुमार, बाबू, अमरपाल प्रजापति, राजेंद्र दिवाकर, शिव शंकर रस्तोगी सौरभ कुमार कमल खान तरुण कुमार शर्मा, रईस, नीरज रस्तोगी, रूपकिशोर, महेश शाक्य, गोपाल वार्ष्णेय, नवनीत शर्मा मंगतराम आदि उपस्थित रहे।
    user_Pawan Verma Press Reporter
    Pawan Verma Press Reporter
    पत्रकार बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    5 min ago
  • भोले की बारात चली सज-धज के...... भक्तों ने धूमधाम से निकाली महाकाल की पालकी, नगर भ्रमण पर लोगों किया पुष्प वर्षा से स्वागत  उझानी (बदायूॅं) | श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की मास शिवरात्रि के पावन अवसर पर शिव भक्तों ने पुरानी अनाज मंडी परिसर स्थित मूंछों वाले महादेव मंदिर से महाकाल की पालकी बड़े ही श्रद्धा-भक्ति और धूमधाम से निकाली। नगर भ्रमण पर लोगों ने बाबा की पालकी शोभायात्रा निकाल रहे शिव भक्तों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और पूर्ण श्रद्धा-भक्ति से बाबा महाकाल की आरती करके आशीर्वाद प्राप्त किया।  बाबा भोलेनाथ की शोभायात्रा में नंदी-श्रंगी-भृंगी,बाबा के गणों के अलावा भूत-प्रेत, चुडैलें, डायन, डाकिनी-शाकिनी आदि शामिल हुए। भगवान चंद्रशेखर की बारात की शोभायात्रा की शोभा ही निराली थी।  भगवान भोलेनाथ की शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से  होती हुई पुरानी अनाज मंडी परिसर स्थित शिवालय पर पहुंच कर सम्पन्न हुई  शोभायात्रा में तरह-तरह की झांकियां, मां काली के अखाड़े, राधा-कृष्ण की राह रचाती मनमोहक प्रस्तुति सभी के मन को मोह रही थी। उत्तराखंड के कलाकारों का नृत्य लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा था इस अवसर पर सैकड़ों शिव भक्त मौजूद रहे
    1
    भोले की बारात चली सज-धज के......
भक्तों ने धूमधाम से निकाली महाकाल की पालकी, नगर भ्रमण पर लोगों किया पुष्प वर्षा से स्वागत 

उझानी (बदायूॅं) | श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की मास शिवरात्रि के पावन अवसर पर शिव भक्तों ने पुरानी अनाज मंडी परिसर स्थित मूंछों वाले महादेव मंदिर से महाकाल की पालकी बड़े ही श्रद्धा-भक्ति और धूमधाम से निकाली। नगर भ्रमण पर लोगों ने बाबा की पालकी शोभायात्रा निकाल रहे शिव भक्तों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और पूर्ण श्रद्धा-भक्ति से बाबा महाकाल की आरती करके आशीर्वाद प्राप्त किया। 
बाबा भोलेनाथ की शोभायात्रा में नंदी-श्रंगी-भृंगी,बाबा के गणों के अलावा भूत-प्रेत, चुडैलें, डायन, डाकिनी-शाकिनी आदि शामिल हुए। भगवान चंद्रशेखर की बारात की शोभायात्रा की शोभा ही निराली थी। 
भगवान भोलेनाथ की शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से  होती हुई पुरानी अनाज मंडी परिसर स्थित शिवालय पर पहुंच कर सम्पन्न हुई 
शोभायात्रा में तरह-तरह की झांकियां, मां काली के अखाड़े, राधा-कृष्ण की राह रचाती मनमोहक प्रस्तुति सभी के मन को मोह रही थी। उत्तराखंड के कलाकारों का नृत्य लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा था इस अवसर पर सैकड़ों शिव भक्त मौजूद रहे
    user_राजेश कुमार वर्मा
    राजेश कुमार वर्मा
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • उत्तर प्रदेश- बड़ी खबर 🔴🔴 DM एटा अरविंद सिंह ने नहीं रिसीव किया कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य का कॉल आरोप है कि 17 बार कॉल की गई लेकिन DM ने फ़ोन नहीं उठाया , बाद में DM का बुके लेने से मंत्री ने इनकार किया जताई नाराज़गी ,असहज माहौल में हुई सलामी , वीडियो वायरल !!
    1
    उत्तर प्रदेश- बड़ी खबर 🔴🔴

DM एटा अरविंद सिंह ने नहीं रिसीव किया कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य का कॉल
आरोप है कि 17 बार कॉल की गई लेकिन DM ने फ़ोन नहीं उठाया , बाद में DM का बुके लेने से मंत्री ने इनकार किया जताई नाराज़गी ,असहज माहौल में हुई सलामी , वीडियो वायरल !!
    user_JOURNALIST REETESH PARTAP S
    JOURNALIST REETESH PARTAP S
    Local News Reporter बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • "देश का PM कैसा हो, राहुल गांधी जैसा हो!" लोगो ने लगाए नारे 🇮🇳 ​एक कार्यक्रम के दौरान जब राहुल गांधी जी मंच पर पहुंचे, तो पूरा हॉल जनता के इस गगनभेदी नारे और उत्साह से गूंज उठा। लोगों का यह जोश और मंच पर किया गया यह भव्य स्वागत देखते ही बनता है। जनता के बीच का यह शानदार पल आप भी इस वीडियो में देखिए। ​👇 कमेंट बॉक्स में बताएं कि लोगों का यह उत्साह देखकर आपके क्या विचार हैं! वीडियो को लाइक और शेयर करना न भूलें।
    1
    "देश का PM कैसा हो, राहुल गांधी जैसा हो!" लोगो ने लगाए नारे 🇮🇳
​एक कार्यक्रम के दौरान जब राहुल गांधी जी मंच पर पहुंचे, तो पूरा हॉल जनता के इस गगनभेदी नारे और उत्साह से गूंज उठा। लोगों का यह जोश और मंच पर किया गया यह भव्य स्वागत देखते ही बनता है। जनता के बीच का यह शानदार पल आप भी इस वीडियो में देखिए।
​👇 कमेंट बॉक्स में बताएं कि लोगों का यह उत्साह देखकर आपके क्या विचार हैं! वीडियो को लाइक और शेयर करना न भूलें।
    user_जय श्रीवास्तव -स्वदेश प्रेम
    जय श्रीवास्तव -स्वदेश प्रेम
    Local News Reporter Budaun, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
  • नॉएडा में नर्सिंग स्टाफ को बंधक बनाकर लूट का आरोप, टीम लीडर मुनाजिर अली पर चुप रहने का दबाव बनाने के आरोप साथी पत्रकार के ट्वीट के बाद पुलिस आई हरकत में फोन कर ली घटना की जानकारी शिकायत दर्ज नॉएडा में नर्सिंग स्टाफ को बंधक बनाकर लूट का आरोप, टीम लीडर पर चुप रहने का दबाव बनाने के आरोप नॉएडा, उत्तर प्रदेश। नॉएडा में ड्यूटी से हॉस्टल लौट रहे एक निजी स्वास्थ्य सेवा संस्थान के नर्सिंग स्टाफ अतुल के साथ कथित तौर पर कार सवार बदमाशों द्वारा बंधक बनाकर लूटपाट किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बदमाशों ने पीड़ित से उसके खाते में ₹10,000 रुपये भी ट्रांसफर करवाए। पीड़ित नर्सिंग स्टाफ का कहना है कि उसने घटना की जानकारी अपने टीम लीडर मुनाजिर अली को दी। आरोप है कि टीम लीडर ने उसे मामले को किसी से साझा न करने की बात कही और कथित तौर पर कहा कि “अगर ड्यूटी करनी है तो किसी को कुछ मत कहो।” मामले की जानकारी मिलने के बाद साथी पत्रकार ने नॉएडा पुलिस और नॉएडा के पुलिस कमिश्नर (CP) को सोशल मीडिया के माध्यम से शिकायत की। इसके बाद पुलिस द्वारा मामले की जांच-पड़ताल शुरू किए जाने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि संबंधित संस्थान के स्टाफ के साथ इस तरह की घटनाएं पहले भी होने के आरोप लगाए गए हैं। ऐसे में कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों और संबंधित विभाग तक पहुंचाने के बजाय स्टाफ को चुप रहने के लिए कहा जाता है। यदि ये आरोप जांच में सही पाए जाते हैं तो यह कर्मचारियों की सुरक्षा और शिकायतों के निपटारे की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। पुलिस जांच के बाद ही घटना की पूरी सच्चाई और आरोपों की पुष्टि हो सकेगी। संबंधित संस्थान और टीम लीडर का पक्ष सामने आने पर उसे भी खबर में शामिल किया जाना आवश्यक होगा।
    1
    नॉएडा में नर्सिंग स्टाफ को बंधक बनाकर लूट का आरोप, टीम लीडर मुनाजिर अली पर चुप रहने का दबाव बनाने के आरोप साथी पत्रकार के ट्वीट के बाद पुलिस आई हरकत में फोन कर ली घटना की जानकारी शिकायत दर्ज 
नॉएडा में नर्सिंग स्टाफ को बंधक बनाकर लूट का आरोप, टीम लीडर पर चुप रहने का दबाव बनाने के आरोप
नॉएडा, उत्तर प्रदेश। नॉएडा में ड्यूटी से हॉस्टल लौट रहे एक निजी स्वास्थ्य सेवा संस्थान के नर्सिंग स्टाफ अतुल के साथ कथित तौर पर कार सवार बदमाशों द्वारा बंधक बनाकर लूटपाट किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बदमाशों ने पीड़ित से उसके खाते में ₹10,000 रुपये भी ट्रांसफर करवाए।
पीड़ित नर्सिंग स्टाफ का कहना है कि उसने घटना की जानकारी अपने टीम लीडर मुनाजिर अली को दी। आरोप है कि टीम लीडर ने उसे मामले को किसी से साझा न करने की बात कही और कथित तौर पर कहा कि “अगर ड्यूटी करनी है तो किसी को कुछ मत कहो।”
मामले की जानकारी मिलने के बाद साथी पत्रकार ने नॉएडा पुलिस और नॉएडा के पुलिस कमिश्नर (CP) को सोशल मीडिया के माध्यम से शिकायत की। इसके बाद पुलिस द्वारा मामले की जांच-पड़ताल शुरू किए जाने की जानकारी सामने आई है।
बताया जा रहा है कि संबंधित संस्थान के स्टाफ के साथ इस तरह की घटनाएं पहले भी होने के आरोप लगाए गए हैं। ऐसे में कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों और संबंधित विभाग तक पहुंचाने के बजाय स्टाफ को चुप रहने के लिए कहा जाता है। यदि ये आरोप जांच में सही पाए जाते हैं तो यह कर्मचारियों की सुरक्षा और शिकायतों के निपटारे की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
पुलिस जांच के बाद ही घटना की पूरी सच्चाई और आरोपों की पुष्टि हो सकेगी। संबंधित संस्थान और टीम लीडर का पक्ष सामने आने पर उसे भी खबर में शामिल किया जाना आवश्यक होगा।
    user_SNN न्यूज़
    SNN न्यूज़
    Voice of people बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • नेपाल में कुदरत का कहर! भारी बारिश के बाद आई भीषण फ्लैश फ्लड, कई इलाके जलमग्न, सड़कें और पुल तबाह, कई लोगों की मौत, कई अब भी लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, लोगों में दहशत #nepal #flood #viralpost #trending
    1
    नेपाल में कुदरत का कहर!
भारी बारिश के बाद आई भीषण फ्लैश फ्लड,
कई इलाके जलमग्न, सड़कें और पुल तबाह,
कई लोगों की मौत, कई अब भी लापता,
रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, लोगों में दहशत
#nepal #flood #viralpost #trending
    user_KAUSHAL KUMAR GAUTAM REPORTER
    KAUSHAL KUMAR GAUTAM REPORTER
    दातागंज, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • अंबेडकर प्रतिमा को लेकर हुए बवाल में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल! 🚨 बदायूं ब्रेकिंग 🚨 संवाददाता प्रवेंद्र सिंह फोनों 8650252442 अंबेडकर प्रतिमा को लेकर हुए बवाल में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल! सीकरी गांव में बवाल के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप। 🔴 घर में घुसकर तोड़फोड़ करने का आरोप 🔴 घरेलू सामान क्षतिग्रस्त करने के आरोप 🔴 दरवाजे तोड़ने और छतों से ईंटें फेंकने के आरोप 🔴 महिला ने गोली मारने की धमकी देने का लगाया आरोप ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किए वायरल। आरोपों की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सबसे बड़ा सवाल—जब चबूतरा और प्रतिमा स्थापना की तैयारी चल रही थी, तब पुलिस-प्रशासन और खुफिया तंत्र कहां था? क्या समय रहते DM-SSP मौके पर पहुंचते तो बवाल टाला जा सकता था? अब जांच सिर्फ बवाल करने वालों तक सीमित रहेगी या लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की भी जवाबदेही तय होगी? 📍 फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र, सीकरी गांव, बदायूं
    3
    अंबेडकर प्रतिमा को लेकर हुए बवाल में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल!


🚨 बदायूं ब्रेकिंग 🚨
संवाददाता प्रवेंद्र सिंह 
फोनों 8650252442
अंबेडकर प्रतिमा को लेकर हुए बवाल में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल!
सीकरी गांव में बवाल के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप।
🔴 घर में घुसकर तोड़फोड़ करने का आरोप
🔴 घरेलू सामान क्षतिग्रस्त करने के आरोप
🔴 दरवाजे तोड़ने और छतों से ईंटें फेंकने के आरोप
🔴 महिला ने गोली मारने की धमकी देने का लगाया आरोप
ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किए वायरल। आरोपों की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
सबसे बड़ा सवाल—जब चबूतरा और प्रतिमा स्थापना की तैयारी चल रही थी, तब पुलिस-प्रशासन और खुफिया तंत्र कहां था?
क्या समय रहते DM-SSP मौके पर पहुंचते तो बवाल टाला जा सकता था?
अब जांच सिर्फ बवाल करने वालों तक सीमित रहेगी या लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की भी जवाबदेही तय होगी?
📍 फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र, सीकरी गांव, बदायूं
    user_Pravendra Singh
    Pravendra Singh
    Newspaper publisher दातागंज, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • आगरा में ‘विकास’ की सड़क धंसी, गड्ढे में समा गया बाइक सवार और बिजली का पावर बॉक्स! स्वदेश प्रेम आगरा। शहर में अचानक सड़क धंसने की घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। सड़क देखते ही देखते जमीन के अंदर धंस गई और वहां बना गहरा गड्ढा राहगीरों के लिए जानलेवा खतरा बन गया। इसी दौरान एक बाइक सवार व्यक्ति और बिजली का पावर बॉक्स गड्ढे के भीतर समा गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे एक नेता जी ने भी गड्ढे में उतरकर उसकी गहराई नापने की कोशिश की। लेकिन सवाल यह है कि सड़क की गहराई नापने से पहले जिम्मेदारों ने विकास की गुणवत्ता क्यों नहीं नापी? जिस बाइक सवार की जान इस हादसे में बाल-बाल बची, वह आज अस्पताल से शरीर पर पट्टियां बंधवाकर बाहर आया। उसकी हालत देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि सड़क का अचानक धंसना कितना भयावह रहा होगा। यह घटना सिर्फ एक सड़क के धंसने की कहानी नहीं, बल्कि सड़क निर्माण, सीवर व्यवस्था, जमीन के नीचे चल रहे काम और सरकारी निगरानी पर बड़ा सवाल है। आखिर सड़क बनने के बाद उसकी मजबूती की जांच कौन करता है? जिम्मेदारी तय होने से पहले क्या किसी और हादसे का इंतजार किया जाएगा? जनता टैक्स देती है सुरक्षित सड़क के लिए, गड्ढे में समाने के लिए नहीं। आगरा की यह घटना जिम्मेदार विभागों के लिए चेतावनी है कि कागजों पर विकास और जमीन पर सुरक्षित सड़क—दोनों में कितना फर्क है, इसका जवाब अब जनता मांग रही है।
    1
    आगरा में ‘विकास’ की सड़क धंसी, गड्ढे में समा गया बाइक सवार और बिजली का पावर बॉक्स!

स्वदेश प्रेम 
आगरा। शहर में अचानक सड़क धंसने की घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। सड़क देखते ही देखते जमीन के अंदर धंस गई और वहां बना गहरा गड्ढा राहगीरों के लिए जानलेवा खतरा बन गया। इसी दौरान एक बाइक सवार व्यक्ति और बिजली का पावर बॉक्स गड्ढे के भीतर समा गए।
हादसे के बाद मौके पर पहुंचे एक नेता जी ने भी गड्ढे में उतरकर उसकी गहराई नापने की कोशिश की। लेकिन सवाल यह है कि सड़क की गहराई नापने से पहले जिम्मेदारों ने विकास की गुणवत्ता क्यों नहीं नापी?
जिस बाइक सवार की जान इस हादसे में बाल-बाल बची, वह आज अस्पताल से शरीर पर पट्टियां बंधवाकर बाहर आया। उसकी हालत देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि सड़क का अचानक धंसना कितना भयावह रहा होगा।
यह घटना सिर्फ एक सड़क के धंसने की कहानी नहीं, बल्कि सड़क निर्माण, सीवर व्यवस्था, जमीन के नीचे चल रहे काम और सरकारी निगरानी पर बड़ा सवाल है। आखिर सड़क बनने के बाद उसकी मजबूती की जांच कौन करता है? जिम्मेदारी तय होने से पहले क्या किसी और हादसे का इंतजार किया जाएगा?
जनता टैक्स देती है सुरक्षित सड़क के लिए, गड्ढे में समाने के लिए नहीं। आगरा की यह घटना जिम्मेदार विभागों के लिए चेतावनी है कि कागजों पर विकास और जमीन पर सुरक्षित सड़क—दोनों में कितना फर्क है, इसका जवाब अब जनता मांग रही है।
    user_जय श्रीवास्तव -स्वदेश प्रेम
    जय श्रीवास्तव -स्वदेश प्रेम
    Local News Reporter Budaun, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.