अंबेडकर प्रतिमा को लेकर हुए बवाल में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल! 🚨 बदायूं ब्रेकिंग 🚨 संवाददाता प्रवेंद्र सिंह फोनों 8650252442 अंबेडकर प्रतिमा को लेकर हुए बवाल में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल! सीकरी गांव में बवाल के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप। 🔴 घर में घुसकर तोड़फोड़ करने का आरोप 🔴 घरेलू सामान क्षतिग्रस्त करने के आरोप 🔴 दरवाजे तोड़ने और छतों से ईंटें फेंकने के आरोप 🔴 महिला ने गोली मारने की धमकी देने का लगाया आरोप ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किए वायरल। आरोपों की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सबसे बड़ा सवाल—जब चबूतरा और प्रतिमा स्थापना की तैयारी चल रही थी, तब पुलिस-प्रशासन और खुफिया तंत्र कहां था? क्या समय रहते DM-SSP मौके पर पहुंचते तो बवाल टाला जा सकता था? अब जांच सिर्फ बवाल करने वालों तक सीमित रहेगी या लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की भी जवाबदेही तय होगी? 📍 फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र, सीकरी गांव, बदायूं
अंबेडकर प्रतिमा को लेकर हुए बवाल में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल! 🚨 बदायूं ब्रेकिंग 🚨 संवाददाता प्रवेंद्र सिंह फोनों 8650252442 अंबेडकर प्रतिमा को लेकर हुए बवाल में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल! सीकरी गांव में बवाल के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप। 🔴 घर में घुसकर तोड़फोड़ करने का आरोप 🔴
घरेलू सामान क्षतिग्रस्त करने के आरोप 🔴 दरवाजे तोड़ने और छतों से ईंटें फेंकने के आरोप 🔴 महिला ने गोली मारने की धमकी देने का लगाया आरोप ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किए वायरल। आरोपों की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सबसे बड़ा सवाल—जब चबूतरा और प्रतिमा स्थापना की तैयारी
चल रही थी, तब पुलिस-प्रशासन और खुफिया तंत्र कहां था? क्या समय रहते DM-SSP मौके पर पहुंचते तो बवाल टाला जा सकता था? अब जांच सिर्फ बवाल करने वालों तक सीमित रहेगी या लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की भी जवाबदेही तय होगी? 📍 फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र, सीकरी गांव, बदायूं
- अंबेडकर प्रतिमा को लेकर हुए बवाल में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल! 🚨 बदायूं ब्रेकिंग 🚨 संवाददाता प्रवेंद्र सिंह फोनों 8650252442 अंबेडकर प्रतिमा को लेकर हुए बवाल में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल! सीकरी गांव में बवाल के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप। 🔴 घर में घुसकर तोड़फोड़ करने का आरोप 🔴 घरेलू सामान क्षतिग्रस्त करने के आरोप 🔴 दरवाजे तोड़ने और छतों से ईंटें फेंकने के आरोप 🔴 महिला ने गोली मारने की धमकी देने का लगाया आरोप ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किए वायरल। आरोपों की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सबसे बड़ा सवाल—जब चबूतरा और प्रतिमा स्थापना की तैयारी चल रही थी, तब पुलिस-प्रशासन और खुफिया तंत्र कहां था? क्या समय रहते DM-SSP मौके पर पहुंचते तो बवाल टाला जा सकता था? अब जांच सिर्फ बवाल करने वालों तक सीमित रहेगी या लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की भी जवाबदेही तय होगी? 📍 फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र, सीकरी गांव, बदायूं3
- श्रवण मास में पूर्व प्रधान श्री ग्वाला प्रसाद पूर्व के आवस भजन कीर्तन का आयोजन किया गया Jitendra Kumar Yadav PNP News state buro chief Uttar Pradesh थाना हजरतपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत चंगासी चंगासी मझरा उलैहता नगला में श्रवण मास में श्री ग्वाला प्रसाद पूर्व प्रधान के आवास पर भजन संध्या कीर्तिन का आयोजन किया गया जिसमे दूर दूर से आए कलाकार ने अपने मुख्यार विन्द से भजनों को सुना श्रद्धालुओं मे जोस देखने को मिला1
- आज का चीनी का भाव उत्तर प्रदेश मंडी भाव अपडेट live🛟.1
- अक़ीदत से मनाया गया योमे पैदाइश (ईद मिलादुन्नबी ) लोगों की जुबान पर गूंजे नारे। बदायूं।अलापुर। पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब की योमे पैदाइश (ईद मिलादुन्नबी) का पर्व बुधवार को अलापुर, जगत समेत ग्रामीण क्षेत्रों में पूरी अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने घरों और मस्जिदों में कुरआनख्वानी कर नियाज-फातिहा कराया। घरों और मोहल्लों को झालरों और हरे परचम से सजाया गया। देर रात तक विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का सिलसिला चलता रहा। अलापुर में निकला जुलूसे मोहम्मदी अलापुर में नगर पंचायत की जामा मस्जिद से जुलूसे मोहम्मदी शुरू हुआ। जुलूस फाटक खेड़ा, ककराला रोड स्थित पुरानी टंकी, महल मोहल्ला, अंसारी चौराहा और एमएफ हाईवे होते हुए लुहारबाला पहुंचा। इसके बाद जुलूस जामा मस्जिद पहुंचकर समाप्त हुआ। जुलूस में बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की। नबी की शान में नात और तकरीरें पेश की गईं। इस मौके पर आलिम हाफिज सलीम उद्दीन, हाफिज अथर सकलैनी, हाफिज शकील, हाफिज जीशान, भईया हुजूर काजी गुफरान, हाफिज नाजिम, हाफिज रहीसुल, हाफिज साबिर अली, पूर्व चेयरमैन मोहम्मद अली हम्जा, मोहम्मद अजहर, चेयरमैन पति फहीम उद्दीन, हाफिज शकील अहमद, हाफिज आशिक, हाफिज इमरान, हाफिज अजबर, हाफिज नईम, हाफिज जावेद खान, हाफिज अब्दुलवहीद, जुबैर खान, लालू खान, अतिकुल हसन, जाबिर खान और मुन्ने खां समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। जगत और ईकरी में भी हुए कार्यक्रम जगत में भी जुलूसे मोहम्मदी निकाला गया और मस्जिदों में जलसों का आयोजन हुआ। जलसों में मुल्क में अमन-चैन, आपसी भाईचारे और हिफाजत के लिए दुआ की गई। ईकरी में जुलूसे मोहम्मदी जामा मस्जिद से शुरू होकर ऑटो स्टैंड पहुंचा। यहां से वापस जामा मस्जिद पहुंचकर जुलूस का समापन हुआ। इस मौके पर चेयरमैन मोहम्मद फैसल समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। सखानू में दरगाह तक पहुंचा जुलूस सखानू में जामा मस्जिद से सुबह आठ बजे जुलूसे मोहम्मदी शुरू हुआ, जो दरगाह हजरत काजी शहाबुद्दीन रहमतुल्लाह अलैह पहुंचकर दोपहर करीब दो बजे समाप्त हुआ। जुलूस में मुफ्ती याकूब, इमाम जामा मस्जिद, मौलाना कुतुबुद्दीन, हाफिज फैजान, अली अशरफ, ताहिर मियां, हाफिज अनस, हाफिज सुहैल और हाफिज मसूद समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे। भसराला में भी निकला जुलूस भसराला में भी जुलूसे मोहम्मदी निकाला गया। इसमें हाफिज राहत और हाफिज मुस्तकीम समेत बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। सखानू समेत आसपास के मुस्लिम बहुल गांवों में भी लोगों ने इबादत की और आपसी मोहब्बत, भाईचारे और सौहार्द की दुआ मांगी। जुलूसों को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। मौके पर नायब तहसीलदार अमित कुमार और लेखपाल रतन पाल समेत पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।2
- #BADAUN मे चलती बाइक बनी आग का गोला....देखिए LIVE VIDEO 🔴 इस्लामनगर के सिठौली गांव के पास चलती बाइक में अचानक भीषण आग लग गई..आग की लपटें उठते ही चालक ने बाइक से कूदकर जान बचाई। देखते ही देखते बाइक धू-धूकर जलकर खाक हो गई राहगीरों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही, चालक बाल-बाल बच गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।1
- नॉएडा में नर्सिंग स्टाफ को बंधक बनाकर लूट का आरोप, टीम लीडर मुनाजिर अली पर चुप रहने का दबाव बनाने के आरोप साथी पत्रकार के ट्वीट के बाद पुलिस आई हरकत में फोन कर ली घटना की जानकारी शिकायत दर्ज नॉएडा में नर्सिंग स्टाफ को बंधक बनाकर लूट का आरोप, टीम लीडर पर चुप रहने का दबाव बनाने के आरोप नॉएडा, उत्तर प्रदेश। नॉएडा में ड्यूटी से हॉस्टल लौट रहे एक निजी स्वास्थ्य सेवा संस्थान के नर्सिंग स्टाफ अतुल के साथ कथित तौर पर कार सवार बदमाशों द्वारा बंधक बनाकर लूटपाट किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बदमाशों ने पीड़ित से उसके खाते में ₹10,000 रुपये भी ट्रांसफर करवाए। पीड़ित नर्सिंग स्टाफ का कहना है कि उसने घटना की जानकारी अपने टीम लीडर मुनाजिर अली को दी। आरोप है कि टीम लीडर ने उसे मामले को किसी से साझा न करने की बात कही और कथित तौर पर कहा कि “अगर ड्यूटी करनी है तो किसी को कुछ मत कहो।” मामले की जानकारी मिलने के बाद साथी पत्रकार ने नॉएडा पुलिस और नॉएडा के पुलिस कमिश्नर (CP) को सोशल मीडिया के माध्यम से शिकायत की। इसके बाद पुलिस द्वारा मामले की जांच-पड़ताल शुरू किए जाने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि संबंधित संस्थान के स्टाफ के साथ इस तरह की घटनाएं पहले भी होने के आरोप लगाए गए हैं। ऐसे में कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों और संबंधित विभाग तक पहुंचाने के बजाय स्टाफ को चुप रहने के लिए कहा जाता है। यदि ये आरोप जांच में सही पाए जाते हैं तो यह कर्मचारियों की सुरक्षा और शिकायतों के निपटारे की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। पुलिस जांच के बाद ही घटना की पूरी सच्चाई और आरोपों की पुष्टि हो सकेगी। संबंधित संस्थान और टीम लीडर का पक्ष सामने आने पर उसे भी खबर में शामिल किया जाना आवश्यक होगा।1
- बदायूं। जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव वनकोटा में बिजली विभाग की लाहपरवाही से दर्दनाक हादसा हो गया। गांव की बिजली सप्लाई को लगाए गए 330 वोल्टेज के ट्रांसफार्मर से निकली केबिल के जर्जर होने पर नीचे गिर गई और वहां से गुजर रहे दो बच्चें करंट की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गए। गनीमत रही कि इस दौरान मौजूद ग्रामीणों ने किसी तरह से बच्चों को करंट से छुड़ा कर एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा जहां बच्चों का इलाज जारी है। ग्रामीणों का कहना है कि वह पिछले काफी समय से जर्जर केबिल बदलने की मांग बिजली विभाग से कर रहे थे लेकिन विभाग ने न सुनी और हादसा हो गया। बुधवार की सुबह साढ़े दस बजे गांव निवासी गांव निवासी मनोहर की पुत्री नीलम और भूपेन्द्र का पुत्र संतोष अपने घर के समीप घूम रहे थे इसी दौरान गांव की बिजली सप्लाई को लगी जर्जर केबिल किसी तरह से टूट गई जिससे दोनों बच्चें करंट की चपेट में आ गए। हादसा होते देख ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए जिससे बच्चों को करंट से छुड़ा जा सका। बताते है कि दोनों बच्चों की गंभीर हालत को देखते हुए परिजनों और ग्रामीणों ने एम्बुलेंस को बुला लिया और बच्चों को इलाज के लिए सीएचसी लेकर गए जहां बच्चों का इलाज जारी है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव की सप्लाई को लगे 330 वोल्टेज के ट्रांसफार्मर की केबिल पिछले काफी समय से जर्जर अवस्था में पहुंच गई है। ग्रामीणों का कहना है कि अक्सर तेज हवा चलने और बंदरों के केबिल हिलाने भर से केबिल टूट जाती है जिससे कई बार हादसा होते-होते बचता रहा है लेकिन बुधवार को आखिरकार हादसा हो ही गया। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने इस हादसे की सूचना बिजली विभाग और लाइनमैन को दे दी है मगर कोई भी केबिल सही करने नही पहुंचा था। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से गांव के खम्बों पर नई और मजबूत केबिल डालवाने की पुरजोर मांग की है।1
- श्मशान घाट जाने वाला रास्ता बना मुसीबत, कीचड़ से ग्रामीण परेशान1