logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कानपुर–औरैया नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा टला: सिल्हौला बंबा में अनियंत्रित कार गिरी, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बाहर निकाले गए, जांच जारी कानपुर–औरैया नेशनल हाईवे स्थित सिल्हौला बंबा के पास रविवार देर रात करीब 9 बजे एक कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन स्थानीय लोगों की सूझबूझ से कार में सवार सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिकंदरा थाना क्षेत्र निवासी कुछ लोग कार से जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार सिल्हौला बंबा के पास पहुंची, अचानक चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया और कार नहर में गिर गई। हादसे में कार सवार लोगों को मामूली चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही कांधी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। स्थानीय लोगों ने हादसे का कारण तेज रफ्तार और चालक के नशे में होने की आशंका जताई है, हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। कांधी चौकी प्रभारी ने बताया कि कार सवार सभी लोग सुरक्षित हैं और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।

2 hrs ago
user_Journalist Sonu singh
Journalist Sonu singh
Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

कानपुर–औरैया नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा टला: सिल्हौला बंबा में अनियंत्रित कार गिरी, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बाहर निकाले गए, जांच जारी कानपुर–औरैया नेशनल हाईवे स्थित सिल्हौला बंबा के पास रविवार देर रात करीब 9 बजे एक कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन स्थानीय लोगों की सूझबूझ से कार में सवार सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिकंदरा थाना क्षेत्र निवासी कुछ लोग कार से जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार सिल्हौला बंबा के पास पहुंची, अचानक चालक का

नियंत्रण वाहन से हट गया और कार नहर में गिर गई। हादसे में कार सवार लोगों को मामूली चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही कांधी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। स्थानीय लोगों ने हादसे का कारण तेज रफ्तार और चालक के नशे में होने की आशंका जताई है, हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। कांधी चौकी प्रभारी ने बताया कि कार सवार सभी लोग सुरक्षित हैं और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • #kanpurdehat_Big_Breaking ➡️ #Derapur_thana क्षेत्र के कांधी सिलौहला बंबा में गिरी कार। ➡️जानकारी के अनुसार ब्लेरो कार में सवार 4 युवक नशे में धुत थे। ➡️नशे धुत होने कारण अनियंत्रित कार बंबा में जा गिरी। ➡️ग़लीमत यह रही कि कोई जन हानि नहीं हुई।
    1
    #kanpurdehat_Big_Breaking
➡️ #Derapur_thana क्षेत्र के कांधी सिलौहला बंबा में गिरी कार।
➡️जानकारी के अनुसार ब्लेरो कार में सवार 4 युवक नशे में धुत थे।
➡️नशे धुत होने कारण अनियंत्रित कार बंबा में जा गिरी।
➡️ग़लीमत यह रही कि कोई जन हानि नहीं हुई।
    user_शिवम् पत्रकार
    शिवम् पत्रकार
    पत्रकार सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • सिकंदरा तहसील क्षेत्र के अगवासी गांव में नवरात्र के अवसर पर आयोजित बरगदा माई मंदिर मेले में शनिवार देर रात उस समय हंगामा हो गया, जब मंच पर चढ़ने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया, जिसमें एक युवक को गंभीर चोटें आईं। बताया गया कि मेले में चल रहे धार्मिक कार्यक्रम के दौरान कुछ दर्शक जबरन मंच पर चढ़ने का प्रयास कर रहे थे। इसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई और फिर कुछ लोगों ने युवक के साथ मारपीट कर दी। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मारपीट प्रशासन की मौजूदगी में हुई, जिससे व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। इस संबंध में डेरापुर थाना प्रभारी धीरेन्द्र सिंह ने रविवार सुबह बताया कि घटना की सूचना मिली है। पीड़ित की ओर से तहरीर मिलने पर मामले में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    सिकंदरा तहसील क्षेत्र के अगवासी गांव में नवरात्र के अवसर पर आयोजित बरगदा माई मंदिर मेले में शनिवार देर रात उस समय हंगामा हो गया, जब मंच पर चढ़ने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया, जिसमें एक युवक को गंभीर चोटें आईं।
बताया गया कि मेले में चल रहे धार्मिक कार्यक्रम के दौरान कुछ दर्शक जबरन मंच पर चढ़ने का प्रयास कर रहे थे। इसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई और फिर कुछ लोगों ने युवक के साथ मारपीट कर दी। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मारपीट प्रशासन की मौजूदगी में हुई, जिससे व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।
इस संबंध में डेरापुर थाना प्रभारी धीरेन्द्र सिंह ने रविवार सुबह बताया कि घटना की सूचना मिली है। पीड़ित की ओर से तहरीर मिलने पर मामले में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_Rajesh Kumar
    Rajesh Kumar
    सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • कानपुर देहात: सुरासी के पास तड़के भीषण टक्कर, तीन कंटेनर क्षतिग्रस्त मंगलपुर थाना क्षेत्र में रविवार तड़के करीब 3 बजे बड़ा सड़क हादसा हो गया। सुरासी गांव के पास पुलिया के निकट तीन कंटेनर आपस में भिड़ गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, हालांकि चालकों को हल्की चोटें आई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार रसूलाबाद की ओर से सिकंदरा की दिशा में दो खाली कंटेनर जा रहे थे। इसी दौरान सिकंदरा से मौरंग लादकर झींझक की ओर जा रहा एक अन्य कंटेनर सुरासी गांव के पास सामने आ गया। अचानक आमने-सामने हुई टक्कर के बाद पीछे आ रहा तीसरा कंटेनर भी अनियंत्रित होकर दोनों वाहनों से जा भिड़ा। हादसे के बाद का मंजर भयावह हो गया। टक्कर के प्रभाव से दो कंटेनर सड़क किनारे खाई में जा गिरे, जबकि एक कंटेनर सड़क पर ही क्षतिग्रस्त हालत में खड़ा रह गया। दुर्घटना के कारण मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और करीब डेढ़ घंटे तक यातायात बाधित रहा, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय ग्रामीणों का मानना है कि हादसे की वजह तेज रफ्तार या चालक को नींद की झपकी आना हो सकती है। बताया गया कि पुलिया के पास पहले से चेतावनी बोर्ड भी लगाया गया है, जिसमें सावधानी से वाहन चलाने के निर्देश दिए गए हैं। मंगलपुर पुलिस के अनुसार सभी चालक सुरक्षित हैं और किसी जनहानि की सूचना नहीं है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
    1
    कानपुर देहात: सुरासी के पास तड़के भीषण टक्कर, तीन कंटेनर क्षतिग्रस्त
मंगलपुर थाना क्षेत्र में रविवार तड़के करीब 3 बजे बड़ा सड़क हादसा हो गया। सुरासी गांव के पास पुलिया के निकट तीन कंटेनर आपस में भिड़ गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, हालांकि चालकों को हल्की चोटें आई हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रसूलाबाद की ओर से सिकंदरा की दिशा में दो खाली कंटेनर जा रहे थे। इसी दौरान सिकंदरा से मौरंग लादकर झींझक की ओर जा रहा एक अन्य कंटेनर सुरासी गांव के पास सामने आ गया। अचानक आमने-सामने हुई टक्कर के बाद पीछे आ रहा तीसरा कंटेनर भी अनियंत्रित होकर दोनों वाहनों से जा भिड़ा।
हादसे के बाद का मंजर भयावह हो गया। टक्कर के प्रभाव से दो कंटेनर सड़क किनारे खाई में जा गिरे, जबकि एक कंटेनर सड़क पर ही क्षतिग्रस्त हालत में खड़ा रह गया। दुर्घटना के कारण मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और करीब डेढ़ घंटे तक यातायात बाधित रहा, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
स्थानीय ग्रामीणों का मानना है कि हादसे की वजह तेज रफ्तार या चालक को नींद की झपकी आना हो सकती है। बताया गया कि पुलिया के पास पहले से चेतावनी बोर्ड भी लगाया गया है, जिसमें सावधानी से वाहन चलाने के निर्देश दिए गए हैं।
मंगलपुर पुलिस के अनुसार सभी चालक सुरक्षित हैं और किसी जनहानि की सूचना नहीं है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • बहराइच में और गांजा का कारोबार चरम सीमा पर पुलिस नहीं दे रही ध्यान, युवा युवती आ रही इसकी चपेट में जिससे जिले की एसपी साहब से निवेदन है इस पर संज्ञान ।
    1
    बहराइच में और गांजा का कारोबार चरम सीमा पर पुलिस नहीं दे रही ध्यान, युवा युवती आ रही इसकी चपेट में जिससे जिले की एसपी साहब से निवेदन है इस पर संज्ञान ।
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    53 min ago
  • बचपन स्कूल का बार्षिक परीक्षा रिपोर्ट कार्ड कार्यक्रम आयोजित औरैया जिले के तहसील मुख्यालय बिधूना नगर की सर्वाधिक प्रख्यात शिक्षण संस्था बचपन स्कूल का शनिवार को 2025-26 का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। जिसमें अधिकांश बच्चों ने बेहतर अंक प्राप्त कर अपना और स्कूल का मान बढ़ाने का काम किया है। शनिवार को बचपन स्कूल के द्वारा वार्षिक रिपोर्ट कार्यक्रम का आयोजन गजेंद्र सिंह पब्लिक पीजी कॉलेज में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल की चेयरमैन रचना सिंह ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य शायरा के द्वारा पीजी से प्ले ग्रुप के बच्चों के परीक्षा परिणाम को घोषित किया। साथ ही उन्हें नाम से संबोधित करते हुए डेक्स पर आमंत्रित गया। जहां स्कूल की चेयरमैन रचना सिंह एवं शिक्षकों ने सामूहिक रूप से नन्हे मुन्ने छात्र-छात्राओं को शील्ड, मेडल एवं रिपोर्ट कार्ड प्रदान किया। इस मौके पर मौजूद बच्चों के माता-पिता के द्वारा भी बच्चों का उत्साह वर्धन किया गया। बच्चों ने अपने अभिभावकों एवं कक्षा की शिक्षिकाओं के साथ सेल्फी पॉइंट पर पहुंचकर फोटो भी खिंचवाई गई। वार्षिक रिपोर्ट कार्यक्रम के दौरान स्कूल की चेयरमैन रचना सिंह ने कहा कि बचपन स्कूल की सारे भारत में ब्रांच है और उसी की शाखा का 2018 में उनके द्वारा बिधूना में शुरुआत की गई और तब से लेकर अब तक लगातार संचालित है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि नन्हे-मुन्ने बच्चों को शिक्षा की दौड़ में सहजता और सरलता से आगे लाया जाए और यही प्रयास आज सार्थक होता साबित हुआ है। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए स्कूल की सभी शिक्षिकाएं भी लगातार सहयोग कर रही हैं। उन्होंने कहा कि कक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर जो बच्चे रहे हैं उनके उज्जवल भविष्य की वह कामना करती हैं। साथ ही जो बच्चे किसी कारण वश पिछड़ गए हैं वह निराश ना हो आगे से और मेंहनत करके उन्हें भी अच्छा परिणाम लाना है। उन्होंने कहा कि सभी अभिभावकों के द्वारा बच्चों की शिक्षा में स्कूल के साथ सहभागी बनने और बच्चों के उज्जवल भविष्य के निर्माण में काम करने के लिए सभी की तारीफ की। वार्षिक रिपोर्ट कार्यक्रम के अंतिम पड़ाव पर स्कूल की चेयरमैन रचना सिंह के द्वारा प्रधानाचार्य एवं सभी शिक्षिकाओं को बेहतर शिक्षण कार्य के लिये स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया है।
    1
    बचपन स्कूल का बार्षिक परीक्षा रिपोर्ट कार्ड कार्यक्रम आयोजित
औरैया जिले के तहसील मुख्यालय बिधूना नगर की सर्वाधिक प्रख्यात शिक्षण संस्था बचपन स्कूल का शनिवार को 2025-26 का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। जिसमें अधिकांश बच्चों ने बेहतर अंक प्राप्त कर अपना और स्कूल का मान बढ़ाने का काम किया है। शनिवार को बचपन स्कूल के द्वारा वार्षिक रिपोर्ट कार्यक्रम का आयोजन गजेंद्र सिंह पब्लिक पीजी कॉलेज में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल की चेयरमैन रचना सिंह ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य शायरा के द्वारा पीजी से प्ले ग्रुप के बच्चों के परीक्षा परिणाम को घोषित किया। साथ ही उन्हें नाम से संबोधित करते हुए डेक्स पर आमंत्रित गया। जहां स्कूल की चेयरमैन रचना सिंह एवं शिक्षकों ने सामूहिक रूप से नन्हे मुन्ने छात्र-छात्राओं को शील्ड, मेडल एवं रिपोर्ट कार्ड प्रदान किया। इस मौके पर मौजूद बच्चों के माता-पिता के द्वारा भी बच्चों का उत्साह वर्धन किया गया। बच्चों ने अपने अभिभावकों एवं कक्षा की शिक्षिकाओं के साथ सेल्फी पॉइंट पर पहुंचकर फोटो भी खिंचवाई गई।
वार्षिक रिपोर्ट कार्यक्रम के दौरान स्कूल की चेयरमैन रचना सिंह ने कहा कि बचपन स्कूल की सारे भारत में ब्रांच है और उसी की शाखा का 2018 में उनके द्वारा बिधूना में शुरुआत की गई और तब से लेकर अब तक लगातार संचालित है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि नन्हे-मुन्ने बच्चों को शिक्षा की दौड़ में सहजता और सरलता से आगे लाया जाए और यही प्रयास आज सार्थक होता साबित हुआ है। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए स्कूल की सभी शिक्षिकाएं भी लगातार सहयोग कर रही हैं। उन्होंने कहा कि कक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर जो बच्चे रहे हैं उनके उज्जवल भविष्य की वह कामना करती हैं। साथ ही जो बच्चे किसी कारण वश पिछड़ गए हैं वह निराश ना हो आगे से और मेंहनत करके उन्हें भी अच्छा परिणाम लाना है। उन्होंने कहा कि सभी अभिभावकों के द्वारा बच्चों की शिक्षा में स्कूल के साथ सहभागी बनने और बच्चों के उज्जवल भविष्य के निर्माण में काम करने के लिए सभी की तारीफ की। वार्षिक रिपोर्ट कार्यक्रम के अंतिम पड़ाव पर स्कूल की चेयरमैन रचना सिंह के द्वारा प्रधानाचार्य एवं सभी शिक्षिकाओं को बेहतर शिक्षण कार्य के लिये स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया है।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    59 min ago
  • जनपद स्तर पर 39 आंगनबाड़ी केन्द्रों व 05 बाल विकास परियोजना कार्यालयों का हुआ लोकार्पण/शिलान्यास।* *मा0 जनप्रतिनिधियों व जिलाधिकारी द्वारा पांच आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां को दिया गया नियुक्ति पत्र।* *लखनऊ में मा0 मुख्यमंत्री जी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम के सजीव प्रसारण को देखा गया।* कानपुर देहात, माननीय मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में लखनऊ में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों/मुख्य सेविकाओं को स्मार्टफोन का वितरण, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को ग्रोथ मॉनिटरिंग डिवाइस का वितरण, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों/सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र, आंगनवाड़ी केंद्र भवनों, बाल विकास परियोजना कार्यालय भवनों का लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रम के सजीव प्रसारण को जनपद स्तर पर माननीय विधायक रसूलाबाद श्रीमती पूनम शंखवार, मा0 भाजपा जिलाध्यक्ष रेणुका सचान अन्य माननीय जनप्रतिनिधिगण, जिलाधिकारी श्री कपिल सिंह, मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल द्वारा संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों की उपस्थिति में देखा एवं सुना गया। इसी अवसर पर जनपद स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में माननीय जनप्रतिनिधियों एवं जिलाधिकारी द्वारा 39 आंगनवाड़ी केंद्रों का लोकार्पण तथा 05 बाल विकास परियोजना कार्यालयों का लोकार्पण/शिलान्यास किया गया। साथ ही 05 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र वितरित कर उन्हें शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा महिला एवं बाल विकास के क्षेत्र में निरंतर प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं, जिससे आंगनवाड़ी सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा एवं लाभार्थियों तक योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सकेगा। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार तिवारी, डीसी नरेगा अशोक कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी आरबी सिंह सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण, कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकत्री आदि उपस्थित रहे।
    1
    जनपद स्तर पर 39 आंगनबाड़ी केन्द्रों व 05 बाल विकास परियोजना कार्यालयों का हुआ लोकार्पण/शिलान्यास।*
*मा0 जनप्रतिनिधियों व जिलाधिकारी द्वारा पांच आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां को दिया गया नियुक्ति पत्र।*
*लखनऊ में मा0 मुख्यमंत्री जी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम के सजीव प्रसारण को देखा गया।*
कानपुर देहात, 
माननीय मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में लखनऊ में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों/मुख्य सेविकाओं को स्मार्टफोन का वितरण, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को ग्रोथ मॉनिटरिंग डिवाइस का वितरण, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों/सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र, आंगनवाड़ी केंद्र भवनों, बाल विकास परियोजना कार्यालय भवनों का लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रम के सजीव प्रसारण को जनपद स्तर पर माननीय विधायक रसूलाबाद श्रीमती पूनम शंखवार, मा0 भाजपा जिलाध्यक्ष रेणुका सचान अन्य माननीय जनप्रतिनिधिगण, जिलाधिकारी श्री कपिल सिंह, मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल द्वारा संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों की उपस्थिति में देखा एवं सुना गया। इसी अवसर पर जनपद स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में माननीय जनप्रतिनिधियों एवं जिलाधिकारी द्वारा 39 आंगनवाड़ी केंद्रों का लोकार्पण तथा 05 बाल विकास परियोजना कार्यालयों का लोकार्पण/शिलान्यास किया गया। साथ ही 05 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र वितरित कर उन्हें शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा महिला एवं बाल विकास के क्षेत्र में निरंतर प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं, जिससे आंगनवाड़ी सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा एवं लाभार्थियों तक योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सकेगा। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार तिवारी, डीसी नरेगा अशोक कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी आरबी सिंह सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण, कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकत्री आदि उपस्थित रहे।
    user_कुमार पंकज
    कुमार पंकज
    Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • डेरापुर के बड़ा गांव भिक्खी में आरोग्य मेले का आयोजन, 62 मरीजों ने उठाया स्वास्थ्य लाभ डेरापुर क्षेत्र के बड़ा गांव भिक्खी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में कुल 62 मरीजों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। इनमें से 6 मरीजों की विशेष जांच की गई तथा सभी को निशुल्क दवाएं वितरित की गईं। आरोग्य मेले का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की अधिक से अधिक जनता तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। यह मेला प्रत्येक रविवार को नियमित रूप से आयोजित किया जाता है, जिसमें मरीजों की मुफ्त जांच के साथ आवश्यक दवाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। मेले के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरीजों को प्राथमिक उपचार के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधी जरूरी परामर्श भी दिया। इस अवसर पर डॉ. अमीकांत त्रिपाठी ने रविवार करीब 3 बजे बताया कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को समय पर इलाज और जागरूकता मिलती है, जिससे बीमारियों की रोकथाम में मदद मिलती है।
    1
    डेरापुर के बड़ा गांव भिक्खी में आरोग्य मेले का आयोजन, 62 मरीजों ने उठाया स्वास्थ्य लाभ
डेरापुर क्षेत्र के बड़ा गांव भिक्खी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में कुल 62 मरीजों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। इनमें से 6 मरीजों की विशेष जांच की गई तथा सभी को निशुल्क दवाएं वितरित की गईं।
आरोग्य मेले का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की अधिक से अधिक जनता तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। यह मेला प्रत्येक रविवार को नियमित रूप से आयोजित किया जाता है, जिसमें मरीजों की मुफ्त जांच के साथ आवश्यक दवाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं।
मेले के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरीजों को प्राथमिक उपचार के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधी जरूरी परामर्श भी दिया। इस अवसर पर डॉ. अमीकांत त्रिपाठी ने रविवार करीब 3 बजे बताया कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को समय पर इलाज और जागरूकता मिलती है, जिससे बीमारियों की रोकथाम में मदद मिलती है।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • डीआईजी ने किया औरैया में निरीक्षण कर पुलिस कार्य को सराहा कानपुर रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक हरिश्चंद्र ने रविवार को औरैया जनपद का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जिले के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों का दौरा कर पुलिस व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में ककोर स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे, जहां साफ-सफाई, अभिलेखों के रखरखाव और प्रशासनिक व्यवस्था को संतोषजनक पाया गया। निरीक्षण के बाद मीडिया से बातचीत में उपमहानिरीक्षक ने बताया कि जनपद में तैनात पुलिसकर्मी अपने दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन कर रहे हैं। उन्होंने पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि औरैया पुलिस लगातार बेहतर कार्य कर रही है। विशेष रूप से अपहरण जैसे गंभीर मामलों में त्वरित कार्रवाई कर सफल बरामदगी पुलिस की सक्रियता को दर्शाती है। उन्होंने निर्देश दिए कि जनपद में क्यूआर कोड प्रणाली लागू की जाए, जिससे पुलिस व्यवस्था अधिक पारदर्शी और आधुनिक बन सके। साथ ही बताया कि जनप्रतिनिधियों द्वारा भी पुलिस कार्यों की प्रशंसा की गई है। प्रदेश स्तर पर उन्होंने जानकारी दी कि उत्तर प्रदेश में लगभग 60 हजार नए पुलिसकर्मियों की भर्ती की जाएगी, जिससे कानून व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी।
    1
    डीआईजी ने किया औरैया में निरीक्षण कर पुलिस कार्य को सराहा
कानपुर रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक हरिश्चंद्र ने रविवार को औरैया जनपद का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जिले के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों का दौरा कर पुलिस व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में ककोर स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे, जहां साफ-सफाई, अभिलेखों के रखरखाव और प्रशासनिक व्यवस्था को संतोषजनक पाया गया।
निरीक्षण के बाद मीडिया से बातचीत में उपमहानिरीक्षक ने बताया कि जनपद में तैनात पुलिसकर्मी अपने दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन कर रहे हैं। उन्होंने पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि औरैया पुलिस लगातार बेहतर कार्य कर रही है। विशेष रूप से अपहरण जैसे गंभीर मामलों में त्वरित कार्रवाई कर सफल बरामदगी पुलिस की सक्रियता को दर्शाती है।
उन्होंने निर्देश दिए कि जनपद में क्यूआर कोड प्रणाली लागू की जाए, जिससे पुलिस व्यवस्था अधिक पारदर्शी और आधुनिक बन सके। साथ ही बताया कि जनप्रतिनिधियों द्वारा भी पुलिस कार्यों की प्रशंसा की गई है। प्रदेश स्तर पर उन्होंने जानकारी दी कि उत्तर प्रदेश में लगभग 60 हजार नए पुलिसकर्मियों की भर्ती की जाएगी, जिससे कानून व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • औरैया जिले के एक गांव से ऐसा मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को भावुक कर दिया। अकेलेपन और भविष्य की चिंता ने 65 वर्षीय बुजुर्ग को ऐसा कदम उठाने पर मजबूर कर दिया, जिसकी पूरे इलाके में चर्चा है। औरैया जनपद के लक्ष्मणपुर गांव निवासी राकेश यादव ने सोमवार को जीते-जी अपनी ही तेरहवीं भोज आयोजित करने का फैसला किया है। इसके लिए उन्होंने गांव-गांव जाकर करीब 1900 लोगों को निमंत्रण भी भेजा है। बताया गया कि राकेश यादव तीन भाइयों में सबसे बड़े हैं। उनके एक भाई चंद्रपाल यादव की बीमारी से मौत हो चुकी है, जबकि दूसरे भाई नरेश यादव की हत्या कर दी गई थी। तीनों भाइयों की शादी नहीं हुई थी। परिवार में अब उनकी एक विवाहित बहन हैं, लेकिन राकेश को भविष्य में अपने अंतिम संस्कार और तेरहवीं को लेकर चिंता सता रही है। राकेश यादव का कहना है कि बुढ़ापे में मेरा साथ देने वाला कोई नहीं है। मरने के बाद कौन अंतिम संस्कार करेगा और कौन तेरहवीं कराएगा, यही सोचकर मैंने जीते-जी भोज कराने का निर्णय लिया। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने अपना पैतृक घर एक रिश्तेदार को दान कर दिया है और अब वह एक साधारण मड़ैया में रह रहे हैं। राकेश का कहना है कि उन्हें रिश्तेदारों पर भी भरोसा नहीं है कि वे भविष्य में उनकी जिम्मेदारी निभाएंगे। इस अनोखे आयोजन को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। कोई इसे अकेलेपन का दर्द बता रहा है, तो कोई इसे समाज के लिए एक भावुक संदेश मान रहा है। राकेश यादव ने साफ किया है कि यह आयोजन केवल भोज तक सीमित रहेगा, इसमें पिंडदान जैसी धार्मिक क्रियाएं नहीं कराई जाएंगी। उन्होंने बताया कि उन्हें वृद्धावस्था पेंशन मिलती है और वर्षों की मेहनत-मजदूरी से बचाए गए पैसों से ही वह यह भंडारा करा रहे हैं।
    1
    औरैया जिले के एक गांव से ऐसा मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को भावुक कर दिया। अकेलेपन और भविष्य की चिंता ने 65 वर्षीय बुजुर्ग को ऐसा कदम उठाने पर मजबूर कर दिया, जिसकी पूरे इलाके में चर्चा है।
औरैया जनपद के लक्ष्मणपुर गांव निवासी राकेश यादव ने सोमवार को जीते-जी अपनी ही तेरहवीं भोज आयोजित करने का फैसला किया है। इसके लिए उन्होंने गांव-गांव जाकर करीब 1900 लोगों को निमंत्रण भी भेजा है।
बताया गया कि राकेश यादव तीन भाइयों में सबसे बड़े हैं। उनके एक भाई चंद्रपाल यादव की बीमारी से मौत हो चुकी है, जबकि दूसरे भाई नरेश यादव की हत्या कर दी गई थी। तीनों भाइयों की शादी नहीं हुई थी। परिवार में अब उनकी एक विवाहित बहन हैं, लेकिन राकेश को भविष्य में अपने अंतिम संस्कार और तेरहवीं को लेकर चिंता सता रही है।
राकेश यादव का कहना है कि बुढ़ापे में मेरा साथ देने वाला कोई नहीं है। मरने के बाद कौन अंतिम संस्कार करेगा और कौन तेरहवीं कराएगा, यही सोचकर मैंने जीते-जी भोज कराने का निर्णय लिया।
उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने अपना पैतृक घर एक रिश्तेदार को दान कर दिया है और अब वह एक साधारण मड़ैया में रह रहे हैं।
राकेश का कहना है कि उन्हें रिश्तेदारों पर भी भरोसा नहीं है कि वे भविष्य में उनकी जिम्मेदारी निभाएंगे।
इस अनोखे आयोजन को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। कोई इसे अकेलेपन का दर्द बता रहा है, तो कोई इसे समाज के लिए एक भावुक संदेश मान रहा है। राकेश यादव ने साफ किया है कि यह आयोजन केवल भोज तक सीमित रहेगा, इसमें पिंडदान जैसी धार्मिक क्रियाएं नहीं कराई जाएंगी। उन्होंने बताया कि उन्हें वृद्धावस्था पेंशन मिलती है और वर्षों की मेहनत-मजदूरी से बचाए गए पैसों से ही वह यह भंडारा करा रहे हैं।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.