Shuru
Apke Nagar Ki App…
कराटे वलास 5 दिन फ्री demo कवर्धा में अग्रसेन भवन बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने
Hed office Cg news
कराटे वलास 5 दिन फ्री demo कवर्धा में अग्रसेन भवन बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- Post by Hed office Cg news3
- जिला कबीरधाम | दिनांक 23.04.2026 नाबालिग अपहरण व दुष्कर्म मामले में त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार – पीड़िता सुरक्षित बरामद कबीरधाम पुलिस ने नाबालिग बालिका के अपहरण व दुष्कर्म मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर पीड़िता को सकुशल बरामद किया है। सायबर सेल की मदद से लोकेशन ट्रेस कर टीम ने बलौदाबाजार जिले के अमेरा गांव से 21 अप्रैल 2026 को पीड़िता को मुक्त कराया। पीड़िता के बयान व साक्ष्यों के आधार पर मामले में बीएनएस व पॉक्सो एक्ट की धाराएं जोड़ी गई हैं। मेडिकल जांच में पीड़िता के गर्भवती होने की पुष्टि हुई है तथा डीएनए परीक्षण की अनुशंसा की गई है। आरोपी दीनानाथ साहू (23) को 22 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस ने महिला व बाल अपराधों के प्रति सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।1
- *पहाड़ों के बीच बसा चाऊरडोंगरी अब बारहमासी सड़क संपर्क से जुड़ा* *पहाड़ काट कर बनाई सड़क, ग्रामीणों की जिंदगी में बदलाव की दस्तक* *पीएम जनमन योजना ने पूरा किया बरसों पुराना सपन कवर्धा, 23 अप्रैल 2026। कभी कठिन पहाड़ी रास्तों और संसाधनों की कमी से जूझने वाला कबीरधाम जिले का सुदूर वनांचल क्षेत्र का ग्राम चाऊरडोंगरी आज विकास की नई राह पर आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत यहां पक्की सड़कों का निर्माण होने से ग्रामीणों की जिंदगी में बड़ा बदलाव आया है। प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) विभाग द्वारा अमनिया बांगर रोड राहीडांड से चाऊरडोंगरी तक लगभग 3 किलोमीटर लंबी पक्की सड़क का निर्माण किया गया है, जिसकी लागत 1.74 करोड़ रूपये है। यह सड़क पहाड़ों की कटिंग कर तैयार की गई है, जिससे यह क्षेत्र दुर्गम और पहुँचविहीन नहीं रहा गया है और बारहमासी पक्की सड़क से जुड़ चुका है। पहाड़ के ऊपर बसे इस गांव तक पहले पहुंचना बेहद कठिन था। बारिश के दिनों में हालात और भी खराब हो जाते थे। लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के सामान लाने के लिए कई किलोमीटर पैदल चलना पड़ता था। बीमार पड़ने पर समय पर उपचार मिल पाना भी मुश्किल था। लेकिन अब तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है। सड़क बनने से अब गांव तक आवागमन आसान हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि पहले चाऊरडोंगरी से कुई और पंडरिया तक जाने के लिए कोई पक्का रास्ता नहीं था। आवश्यक सामग्री लाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब सड़क बनने से उनकी परेशानी काफी हद तक दूर हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि अब गांव में स्वास्थ्य सेवाएं भी आसानी से पहुंच रही हैं। पहले जहां मरीजों को अन्य साधनों से ले जाना पड़ता था, वहीं अब वाहन सीधे गांव तक पहुंच रहे हैं। इससे समय पर इलाज मिलना संभव हो पाया है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में क्षेत्र में हो रहे तेजी से विकास कार्यों और मिल रही मूलभूत सुविधाओं पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उनका कहना है कि पहले जहां उनका गांव सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और आवागमन जैसी बुनियादी सुविधाओं से वंचित था, वहीं अब सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से परिस्थितियां तेजी से बदल रही हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पक्की सड़क बनने से न केवल आवागमन सुगम हुआ है, बल्कि अब शासकीय योजनाओं का लाभ भी सीधे गांव तक पहुंच रहा है। पहले जहां छोटी-छोटी आवश्यकताओं के लिए भी लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी, वहीं अब समय और श्रम दोनों की बचत हो रही है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार ने दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों की वर्षों पुरानी समस्याओं को समझते हुए ठोस कदम उठाए हैं। आज उनके गांव में जो परिवर्तन दिखाई दे रहा है, वह सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का परिणाम है। पीएमजीएसवाई विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री एस.के. ठाकुर ने बताया कि प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत सुदूर एवं दुर्गम क्षेत्रों को मुख्य मार्गों से जोड़ना प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से चाऊरडोंगरी जैसे पहाड़ी क्षेत्रों में सड़क निर्माण कार्य को प्राथमिकता दी गई। उन्होंने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से न केवल आवागमन सुगम हुआ है, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। आज चाऊरडोंगरी गांव विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है। पक्की सड़क ने यहां के लोगों के जीवन में उम्मीद और सुविधाओं दोनों की राह खोल दी है।1
- Post by छ्ग राज्य न्यूज1
- मुढ़ीपार में बारात बनी खूनी, चाकूबाजी में 4 घायल, एक रेफर, 23 अप्रैल गुरुवार को सुबह 8 बजे मिली जानकारी अनुसार 22 अप्रैल की शाम खैरागढ़ विकासखंड के ग्राम मुढ़ीपार में एक शादी समारोह उस वक्त हिंसक हो गया, जब बारात के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद ने चाकूबाजी का रूप ले लिया। घटना गातापार थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, ढारा गांव से आई बारात में किसी बात को लेकर बारातियों और स्थानीय लोगों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते खूनी झड़प में बदल गई। इस दौरान चाकू से हमला कर चार लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायलों में राधेलाल वर्मा (24 वर्ष), कमलेश (ढारा), गुलशन (मुढ़ीपार) और पूनम (मुढ़ीपार) शामिल हैं। सभी को तत्काल उपचार के लिए मुढ़ीपार स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से एक गंभीर घायल को जिला अस्पताल राजनांदगांव रेफर किया गया है। अन्य तीन का इलाज जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लेते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।1
- मुंगेली पुलिस ने एक बार फिर अपनी कार्यक्षमता साबित करते हुए “गुम मोबाइल खोज अभियान” के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। एसएसपी भोजराम पटेल के मार्गदर्शन में साइबर सेल और पुलिस टीम ने 90 गुम मोबाइल फोन, जिनकी कीमत करीब 13.50 लाख रुपये है, उनके असली मालिकों को वापस सौंप दिए। CEIR पोर्टल और IMEI ट्रैकिंग तकनीक की मदद से इन मोबाइलों को विभिन्न जिलों और राज्यों से रिकवर किया गया। मोबाइल वापस मिलने पर नागरिकों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने पुलिस का आभार व्यक्त किया। यह पहल जनता के विश्वास को और मजबूत करती है। #Mungeli #PoliceNews #MobileRecovery #CyberCrime #CEIRPortal #Chhattisgarh #GoodNews #PoliceAction #TechNews1
- डिंडोरी जिला के विकास खंड करंजिया में क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज एवं मैच बेहतरीन रहा.1
- छत्तीसगढ़ के मुंगेली में पुलिस ने “गुम मोबाइल खोज अभियान” के तहत बड़ी कामयाबी हासिल की है। एसएसपी भोजराम पटेल के निर्देशन में साइबर सेल और पुलिस टीम ने 90 गुम मोबाइल फोन (करीब 13.50 लाख रुपये) रिकवर कर उनके असली मालिकों को सौंप दिए। CEIR पोर्टल और IMEI ट्रैकिंग की मदद से कई मोबाइल दूसरे जिलों और राज्यों से भी बरामद किए गए। मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने मुंगेली पुलिस का आभार जताया। #MungeliPolice #MobileRecovery #CyberCell #CEIR #ChhattisgarhNews #PoliceSuccess #BreakingNews #GoodNews #TechTracking1