हिंडौन के झारेड़ा रोड स्थित आवासीय मकान से 8 फीट लंबे धामन सर्प का सफल रेस्क्यू, जंगल में सुरक्षित छोड़ा.... हिंडौन सिटी। झारेड़ा रोड पर स्वामी विवेकानंद स्कूल के पास स्थित उदय सिंह धाकड़ उर्फ सेठी के रिहायशी मकान में मंगलवार दोपहर को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब घर के भीतर एक विशालकाय सर्प दिखाई दिया। सांप की लंबाई और फुर्ती देखकर परिजनों में भय व्याप्त हो गया। घटना की सूचना तुरंत स्थानीय सर्प मित्र और वन्यजीव रेस्क्यूअर राम हरी और पवन मीना को दी।सूचना मिलने ही राम हरी और पवन मीना मौके पर पहुंचे। उन्होंने बेहद सावधानी और कुशलता का परिचय देते हुए करीब 8 फीट लंबे धामन (रैट स्नेक) सर्प को सुरक्षित रूप से काबू में किया। रेस्क्यू के दौरान परिजनों और आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली। इसके बाद टीम ने सर्प को आबादी क्षेत्र से दूर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। जन-जागरूकता और भ्रांतियों का निवारण: मौके पर भारी संख्या में एकत्र हुई भीड़ को राम हरी और पवन मीना ने सर्पों की प्रजातियों और उनके स्वभाव के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने लोगों को बताया कि धामन (रैट स्नेक) पूरी तरह से विषहीन सांप होता है। इसके काटने से जान को कोई खतरा नहीं होता। यह सर्प फसलों को नुकसान पहुंचाने वाले चूहों और अन्य कीटों का शिकार करता है। इस दौरान कॉलोनी के लोगों ने टीम की इस त्वरित कार्रवाई और जागरूकता पहल की काफी सराहना की।
हिंडौन के झारेड़ा रोड स्थित आवासीय मकान से 8 फीट लंबे धामन सर्प का सफल रेस्क्यू, जंगल में सुरक्षित छोड़ा.... हिंडौन सिटी। झारेड़ा रोड पर स्वामी विवेकानंद स्कूल के पास स्थित उदय सिंह धाकड़ उर्फ सेठी के रिहायशी मकान में मंगलवार दोपहर को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब घर के भीतर एक विशालकाय सर्प दिखाई दिया। सांप की लंबाई और फुर्ती देखकर परिजनों में भय व्याप्त हो गया। घटना की सूचना तुरंत स्थानीय सर्प मित्र और वन्यजीव रेस्क्यूअर राम हरी और पवन मीना को दी।सूचना मिलने ही राम हरी और पवन मीना मौके पर पहुंचे। उन्होंने बेहद सावधानी और कुशलता का परिचय देते हुए करीब 8 फीट लंबे धामन (रैट स्नेक) सर्प को सुरक्षित रूप से काबू में किया। रेस्क्यू के दौरान परिजनों और आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली। इसके बाद टीम ने सर्प को आबादी क्षेत्र से दूर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। जन-जागरूकता और भ्रांतियों का निवारण: मौके पर भारी संख्या में एकत्र हुई भीड़ को राम हरी और पवन मीना ने सर्पों की प्रजातियों और उनके स्वभाव के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने लोगों को बताया कि धामन (रैट स्नेक) पूरी तरह से विषहीन सांप होता है। इसके काटने से जान को कोई खतरा नहीं होता। यह सर्प फसलों को नुकसान पहुंचाने वाले चूहों और अन्य कीटों का शिकार करता है। इस दौरान कॉलोनी के लोगों ने टीम की इस त्वरित कार्रवाई और जागरूकता पहल की काफी सराहना की।
- हिंडौन में आस्था का सैलाब: भायलापुरा हनुमान मंदिर से खाटू श्याम धाम के लिए रवाना हुई छठवीं डाक निशान पदयात्रा... हिंडौन सिटी। शहर के भायलापुरा स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर से मंगलवार को खाटू वाले बाबा श्याम के भक्तों की छठवीं भव्य डाक निशान पदयात्रा पूरे धार्मिक उत्साह और डीजे के साथ खाटू श्याम जी के लिए रवाना हुई। इस पावन यात्रा को समाजसेवी अनिल गोयल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और श्याम भक्तों को मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं। डाक निशान पदयात्रा रवानगी से पूर्व हनुमान मंदिर और सुसज्जित रथ में विराजित बाबा श्याम की प्रतिमा की विशेष पूजा-अर्चना और आरती उतारी गई। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। "हरे का सहारा, बाबा श्याम हमारा" और "जय श्री श्याम" के जयकारों से पूरा क्षेत्र धर्ममय हो उठा। भायलापुरा के हनुमान मंदिर से शुरू होकर यह डाक निशान यात्रा शहर के मुख्य बाजारों और प्रमुख मार्गों से गुजरी। यात्रा मार्ग में स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने जगह-जगह स्वागत द्वार सजाकर एवं पुष्प वर्षा कर श्याम भक्तों और डाक निशान का भावभिना स्वागत किया। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए जलपान और फलाहार की व्यवस्था भी की गई। श्याम सखा परिवार के प्रदीप गर्ग,शैलेश गोयल और अंशु गुप्ता ने बताया कि यह डाक निशान यात्रा लगातार बिना रुके तय समय सीमा के भीतर खाटू धाम पहुंचेगी, जहां बाबा श्याम के चरणों में पवित्र निशान अर्पित कर क्षेत्र में सुख, समृद्धि और शांति की कामना की जाएगी। यात्रा में श्याम भक्तो सहित महिलाओं और युवाओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।4
- कई वर्षों से राजस्थान रोडवेज में सेवा कर रहे करौली के चौबे जी का कल सोमवार 31 अगस्त को रिटायरमेंट हो गया उनके रिटायरमेंट प्रोग्राम में राजस्थान रोडवेज स्टाफ ने माला फैटा पहनाकर स्वागत सम्मान किया2
- नांगलशेरपुर में देवबाबा की जात भरी, गोठ दंगल का हुआ आयोजन, सैकड़ो महिला पुरुष उमडे नांगलशेरपुर में देवबाबा की जात भरी, गोठ दंगल का हुआ आयोजन। टोडाभीम, करौली ग्राम पंचायत नांगलशेरपुर में मंगलवार को लोक देवता देवबाबा की जात श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ भरी गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुषों ने देवबाबा के थान पर पहुंचकर जयकारों के बीच खीर-पुए का भोग लगाया और सुख-समृद्धि की कामना करते हुए मन्नतें मांगी।परंपरा के अनुसार वर्षभर जहरीले कीटों से परेशान लोगों एवं पशुओं के बंध (रोक-टोक) देवबाबा की पूजा-अर्चना के बाद काटे गए। बस स्टैंड के पास स्थित देवस्थान पर दिनभर मेले जैसा माहौल बना रहा, जहां श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।इस दौरान देवबाबा के थान पर आम बस्ती की ओर से गोठ दंगल का आयोजन किया गया। इसमें नांगलशेरपुर, सरियापुरा, डूंगापुरा, गाजीपुर और गांवड़ी के गोठ गायकों ने भाग लिया। गायकों ने धार्मिक कथाओं और लोक परंपराओं से जुड़ी एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।कार्यक्रम में गांव के पंच-पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। लोगों ने देवबाबा के प्रति अपनी आस्था प्रकट करते हुए आयोजन को सफल बनाया।2
- सरमथुरा नगरपालिका चुनाव में हुए 119 नामांकन @Bharat Singh Meena सरमथुरा नगरपालिका चुनाव में हुए 119 नामांकन1
- अम्बेडकर सर्कल से लिवाली रोड बदहाल, पानी-कीचड़ से राहगीर परेशान कई वर्षों से जलभराव की समस्या, ग्रामीणों ने पार्षद प्रत्याशियों को दिया चुनाव बहिष्कार का अल्टीमेटम बामनवास। अम्बेडकर सर्कल से लिवाली रोड पर पिछले कई वर्षों से पानी भरा रहने के साथ कीचड़ और गंदगी की समस्या बनी हुई है। इसके चलते राहगीरों, पानी भरने जाने वाली महिलाओं और स्कूल जाने वाले बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन को कई बार समस्या से अवगत कराने के बावजूद अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। नगरपालिका चुनाव के मद्देनजर ग्रामीणों ने अब पार्षद प्रत्याशियों से अम्बेडकर सर्कल से लिवाली रोड को दुरुस्त कराने की मांग की है। आमजन विकास समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार मीणा ने बताया कि यदि पार्षद प्रत्याशी इस समस्या का समाधान नहीं कराते हैं तो ग्रामीणों द्वारा चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से भी सड़क की समस्या का जल्द स्थायी समाधान कराने की मांग की है।4
- फर्जीवाड़े का महा-खुलासा: SOG के शिकंजे में आया बैक डेट डिग्री का 'मास्टरमाइंड', 22वीं गिरफ्तारी से शिक्षा जगत में हड़कंप! फर्जीवाड़े का महा-खुलासा: SOG के शिकंजे में आया बैक डेट डिग्री का 'मास्टरमाइंड', 22वीं गिरफ्तारी से शिक्षा जगत में हड़कंप! बैक डेट की जाली B.P.Ed डिग्री से हड़पी थी शारीरिक शिक्षक की कुर्सी; योग्य अभ्यर्थियों के सपनों पर डाका डालने वाले चंद्रसिंह पटेल के गिरेबान तक पहुंची कानून के हाथ विशेष संवाददाता | जयपुर / जोधपुर राजस्थान में फर्जी डिग्रियों के सिंडिकेट और सरकारी नौकरियों में सेंधमारी के खिलाफ स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) ने अब तक की सबसे ताबड़तोड़ कार्रवाई को अंजाम दिया है। बैक डेट की फर्जी B.P.Ed (बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन) डिग्री के दम पर तृतीय श्रेणी शारीरिक शिक्षक की कुर्सी हथियाने वाले आरोपी चंद्रसिंह पटेल को SOG की टीम ने धर दबोचा है। आरोपी लंबे समय से जोधपुर के बिलाड़ा में तैनात रहकर सरकारी तंत्र की आंखों में धूल झोंक रहा था। इस महा-घोटाले में यह अब तक की 22वीं बड़ी गिरफ्तारी है, जिसने पूरे शिक्षा और प्रशासनिक महकमे की नींद उड़ा दी है। ख़ास बातें (Highlights): सालों की मेहनत पर पानी: दिन-रात पसीना बहाने वाले होनहार और असली हकदार अभ्यर्थियों का हक मारकर फर्जी डिग्री से पाई थी सरकारी नौकरी। 21 मोहरे पहले ही ढेर: मामले में शिकोहाबाद समेत अन्य निजी विश्वविद्यालयों के कुलपति (VC) और कुलपतियों सहित 21 शातिर पहले ही सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं। 20 से अधिक रडार पर: SOG की रिमांड और गहन पूछताछ में 20 से अधिक अन्य 'मुन्नाभाइयों' के नाम सामने आने की प्रबल संभावना, जल्द होगी बड़ी गिरफ्तारियां। लाखों के लालच का 'काली डिग्री' सिंडिकेट सूत्रों और जांच रिपोर्ट के अनुसार, कई निजी विश्वविद्यालयों (विशेषकर शिकोहाबाद यूनिवर्सिटी नेटवर्क) में लाखों रुपये लेकर बैक-डेट की फर्जी डिग्रियों की खुली मंडी सजी हुई थी। "जब SOG में मुकदमा दर्ज कर कड़ियां जोड़ी गईं, तो परत-दर-परत इस महा-घोटाले का भंडाफोड़ हुआ। आरोपी को सेवा से बर्खास्त कर तलाश जारी थी, जिसे अब सटीक मुखबिरी के आधार पर दबोचकर SOG मुख्यालय लाया गया है।" अगला निशाना कौन? SOG मुख्यालय में आरोपी से कड़ी पूछताछ जारी है। जांच अधिकारियों का साफ कहना है कि कड़ी से कड़ी जोड़कर इस फर्जीवाड़े के अंतिम छोर—डिग्री छापने वाली 'फैक्ट्री' से लेकर नौकरी दिलाने वाले दलालों और सिंडिकेट के सरगनाओं—तक को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। आगामी दिनों में कई और सरकारी कुर्सियों पर बैठे फर्जी शिक्षकों पर गाज गिरना तय माना जा रहा है।1
- हिंडौन के झारेडा रोड स्थित एक मकान में घुसे सांप को रामहरि और पवन मीणा ने सफल रेस्क्यू करते हुए लोगों को सांपों के बारे में जागरूक किया। हिंडौन के झारेडा रोड स्थित एक मकान में घुसे सांप को रामहरि और पवन मीणा ने सफल रेस्क्यू करते हुए लोगों को सांपों के बारे में जागरूक किया। आज 1 सितंबर को दोपहर 1 बजे हिंडौन सिटी के झारेडा रोड के पास स्वामी विवेकानंद स्कूल के पास स्थित उदय सिंह धाकड़ उर्फ सेठी भाई के मकान में लगभग 8 फीट लंबा एक धामन (रेट स्नेक) सांप घुस गया था। इसकी सूचना झारेड़ा निवासी राम हरी मीणा और पवन मीणा को दी गई तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर घर से निकल कर भाग रहे सांप को पकड़ कर उपस्थित लोगों को सांप की नस्ल के बारे में बताया और उसे पकड़कर जंगल में छोड़ने के लिए ले गए। कॉलोनी वासियों ने रेस्क्यू टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया और राहत की सांस ली।1
- नांगलशेरपुर में एक दिवसीय कन्हैया दंगल आज, नामी गिरामी पार्टी देंगी प्रस्तुति- नांगलशेरपुर में एक दिवसीय कन्हैया दंगल आज, नामी गिरामी पार्टी देंगी प्रस्तुति- टोडाभीम करौली ग्राम पंचायत नांगल शेरपुर में बुधवार आज एक दिवसीय कन्हैया दंगल का आयोजन किया जाएगा। नांगल शेरपुर कन्हैया दंगल पार्टी के मेडिया सुरेश रितेश मीणा ने बताया कि आयोजित दंगल में खोहल्या टोंक के मेडिया लखपत,झारेडा के मेडिया रमसी एवं नांगल शेरपुर कन्हैया पार्टी सुरेश रितेश की जुगल जोडी दंगल मे अपने जलवे बिखेरेगी।1
- चुनावी तैयारियों को लेकर IG प्रीति चंद्रा का बामनवास दौरा कानून-व्यवस्था की समीक्षा कर दिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के निर्देश, संवेदनशील बूथों पर विशेष निगरानी के आदेश बामनवास। आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन ने कानून-व्यवस्था और सुरक्षा तैयारियों को लेकर कमर कस ली है। इसी क्रम में पुलिस महानिरीक्षक (IG) प्रीति चंद्रा मंगलवार को बामनवास थाने के दौरे पर रहीं। थाना पहुंचने पर पुलिस जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सलामी दी। निरीक्षण के दौरान IG ने थाना परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और क्षेत्र की कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने चुनाव के मद्देनजर मतदान केंद्रों की सुरक्षा, संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील बूथों पर पर्याप्त पुलिस जाब्ता तैनात करने, नियमित गश्त, रूट मार्च और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। IG प्रीति चंद्रा ने अधिकारियों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त मतदान सुनिश्चित करने के लिए विशेष सतर्कता बरतने को कहा। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग, असामाजिक तत्वों की निगरानी तथा अवैध शराब सहित चुनाव को प्रभावित करने वाली गतिविधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने चुनाव ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों की ब्रीफिंग, बूथवार सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा और आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की तैयारियों पर भी जोर दिया। साथ ही पुलिस एवं प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय बनाकर चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के निर्देश दिए। इस दौरान SP ज्येष्ठा मैत्रेयी, ASP बोँली हिम्मत सिंह (RPS), CO सीताराम मीणा (RPS), बामनवास थानाधिकारी CI हरिमन मीणा, बाटोदा थानाधिकारी CI भोजाराम तथा ASI हेमंत शर्मा, हरसुख, नौसाद खान, बनवारीलाल, ममता सहित पुलिस अधिकारी एवं जवान मौजूद रहे।1