चुनावी तैयारियों को लेकर IG प्रीति चंद्रा का बामनवास दौरा कानून-व्यवस्था की समीक्षा कर दिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के निर्देश, संवेदनशील बूथों पर विशेष निगरानी के आदेश बामनवास। आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन ने कानून-व्यवस्था और सुरक्षा तैयारियों को लेकर कमर कस ली है। इसी क्रम में पुलिस महानिरीक्षक (IG) प्रीति चंद्रा मंगलवार को बामनवास थाने के दौरे पर रहीं। थाना पहुंचने पर पुलिस जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सलामी दी। निरीक्षण के दौरान IG ने थाना परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और क्षेत्र की कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने चुनाव के मद्देनजर मतदान केंद्रों की सुरक्षा, संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील बूथों पर पर्याप्त पुलिस जाब्ता तैनात करने, नियमित गश्त, रूट मार्च और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। IG प्रीति चंद्रा ने अधिकारियों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त मतदान सुनिश्चित करने के लिए विशेष सतर्कता बरतने को कहा। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग, असामाजिक तत्वों की निगरानी तथा अवैध शराब सहित चुनाव को प्रभावित करने वाली गतिविधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने चुनाव ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों की ब्रीफिंग, बूथवार सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा और आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की तैयारियों पर भी जोर दिया। साथ ही पुलिस एवं प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय बनाकर चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के निर्देश दिए। इस दौरान SP ज्येष्ठा मैत्रेयी, ASP बोँली हिम्मत सिंह (RPS), CO सीताराम मीणा (RPS), बामनवास थानाधिकारी CI हरिमन मीणा, बाटोदा थानाधिकारी CI भोजाराम तथा ASI हेमंत शर्मा, हरसुख, नौसाद खान, बनवारीलाल, ममता सहित पुलिस अधिकारी एवं जवान मौजूद रहे।
चुनावी तैयारियों को लेकर IG प्रीति चंद्रा का बामनवास दौरा कानून-व्यवस्था की समीक्षा कर दिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के निर्देश, संवेदनशील बूथों पर विशेष निगरानी के आदेश बामनवास। आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन ने कानून-व्यवस्था और सुरक्षा तैयारियों को लेकर कमर कस ली है। इसी क्रम में पुलिस महानिरीक्षक (IG) प्रीति चंद्रा मंगलवार को बामनवास थाने के दौरे पर रहीं। थाना पहुंचने पर पुलिस जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सलामी दी। निरीक्षण के दौरान IG ने थाना परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और क्षेत्र की कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने चुनाव के मद्देनजर मतदान केंद्रों की सुरक्षा, संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील बूथों पर पर्याप्त पुलिस जाब्ता तैनात करने, नियमित गश्त, रूट मार्च और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। IG प्रीति चंद्रा ने अधिकारियों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त मतदान सुनिश्चित करने के लिए विशेष सतर्कता बरतने को कहा। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग, असामाजिक तत्वों की निगरानी तथा अवैध शराब सहित चुनाव को प्रभावित करने वाली गतिविधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने चुनाव ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों की ब्रीफिंग, बूथवार सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा और आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की तैयारियों पर भी जोर दिया। साथ ही पुलिस एवं प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय बनाकर चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के निर्देश दिए। इस दौरान SP ज्येष्ठा मैत्रेयी, ASP बोँली हिम्मत सिंह (RPS), CO सीताराम मीणा (RPS), बामनवास थानाधिकारी CI हरिमन मीणा, बाटोदा थानाधिकारी CI भोजाराम तथा ASI हेमंत शर्मा, हरसुख, नौसाद खान, बनवारीलाल, ममता सहित पुलिस अधिकारी एवं जवान मौजूद रहे।
- अम्बेडकर सर्कल से लिवाली रोड बदहाल, पानी-कीचड़ से राहगीर परेशान कई वर्षों से जलभराव की समस्या, ग्रामीणों ने पार्षद प्रत्याशियों को दिया चुनाव बहिष्कार का अल्टीमेटम बामनवास। अम्बेडकर सर्कल से लिवाली रोड पर पिछले कई वर्षों से पानी भरा रहने के साथ कीचड़ और गंदगी की समस्या बनी हुई है। इसके चलते राहगीरों, पानी भरने जाने वाली महिलाओं और स्कूल जाने वाले बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन को कई बार समस्या से अवगत कराने के बावजूद अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। नगरपालिका चुनाव के मद्देनजर ग्रामीणों ने अब पार्षद प्रत्याशियों से अम्बेडकर सर्कल से लिवाली रोड को दुरुस्त कराने की मांग की है। आमजन विकास समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार मीणा ने बताया कि यदि पार्षद प्रत्याशी इस समस्या का समाधान नहीं कराते हैं तो ग्रामीणों द्वारा चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से भी सड़क की समस्या का जल्द स्थायी समाधान कराने की मांग की है।4
- Post by Anil Kumar journalist1
- भाद्रपद मास की शुरुआत: गंगापुर सिटी और बामनवास से पपलाज माता के लिए पदयात्राएं रवाना, पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद गंगापुर सिटी/मंडावरी: भाद्रपद मास का शुभारंभ होते ही धार्मिक स्थलों के लिए पैदल यात्राओं का दौर पूरे उत्साह और धूमधाम के साथ शुरू हो गया है। इसी क्रम में 1 सितंबर को महू कलां (गंगापुर सिटी) से पपलाज माता धाम के लिए सैकड़ों श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हुआ। इस पदयात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे डीजे व ढोल-नगाड़ों की थाप पर जयकारे लगाते हुए शामिल हुए। बिनोरी बालाजी व सूरतपुरा बंदा गणेश मंदिर मोड़ पर हुआ विश्राम व स्वागत महू कलां से निकली पदयात्रा ने बिनोरी बालाजी मोड़ पर अल्पविश्राम किया, जिसके बाद दोपहर ठीक 3:00 बजे श्रद्धालु पुनः पपलाज माता धाम की ओर रवाना हुए। वहीं दूसरी ओर बामनवास क्षेत्र से पपलाज माता के लिए रवाना हुई पदयात्रा सूरतपुरा स्थित बंदा गणेश मंदिर मोड़ पर रुकी, जहाँ स्थानीय ग्रामीणों व श्रद्धालुओं ने यात्रियों का भव्य स्वागत किया और जलपान व सेवा-सत्कार की व्यवस्था की। हाईवे पर यातायात और सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद यात्रा मार्ग मुख्य हाईवे पर होने के कारण सुरक्षा और सुचारू यातायात के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। मंडावरी थाना पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक (ASI), हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल पूरे मार्ग पर तैनात रहे। थानाधिकारी (SHO) जगदीश प्रधान की देखरेख में हाईवे पर यातायात व्यवस्था को पूरी तरह सुव्यवस्थित रखा गया, जिससे पदयात्रियों को सुरक्षित +(मार्ग मिला और वाहनों की आवाजाही भी निर्बाध चलती रही। (ground report khemraj Joshi shuru news ke liye3
- फर्जीवाड़े का महा-खुलासा: SOG के शिकंजे में आया बैक डेट डिग्री का 'मास्टरमाइंड', 22वीं गिरफ्तारी से शिक्षा जगत में हड़कंप! फर्जीवाड़े का महा-खुलासा: SOG के शिकंजे में आया बैक डेट डिग्री का 'मास्टरमाइंड', 22वीं गिरफ्तारी से शिक्षा जगत में हड़कंप! बैक डेट की जाली B.P.Ed डिग्री से हड़पी थी शारीरिक शिक्षक की कुर्सी; योग्य अभ्यर्थियों के सपनों पर डाका डालने वाले चंद्रसिंह पटेल के गिरेबान तक पहुंची कानून के हाथ विशेष संवाददाता | जयपुर / जोधपुर राजस्थान में फर्जी डिग्रियों के सिंडिकेट और सरकारी नौकरियों में सेंधमारी के खिलाफ स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) ने अब तक की सबसे ताबड़तोड़ कार्रवाई को अंजाम दिया है। बैक डेट की फर्जी B.P.Ed (बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन) डिग्री के दम पर तृतीय श्रेणी शारीरिक शिक्षक की कुर्सी हथियाने वाले आरोपी चंद्रसिंह पटेल को SOG की टीम ने धर दबोचा है। आरोपी लंबे समय से जोधपुर के बिलाड़ा में तैनात रहकर सरकारी तंत्र की आंखों में धूल झोंक रहा था। इस महा-घोटाले में यह अब तक की 22वीं बड़ी गिरफ्तारी है, जिसने पूरे शिक्षा और प्रशासनिक महकमे की नींद उड़ा दी है। ख़ास बातें (Highlights): सालों की मेहनत पर पानी: दिन-रात पसीना बहाने वाले होनहार और असली हकदार अभ्यर्थियों का हक मारकर फर्जी डिग्री से पाई थी सरकारी नौकरी। 21 मोहरे पहले ही ढेर: मामले में शिकोहाबाद समेत अन्य निजी विश्वविद्यालयों के कुलपति (VC) और कुलपतियों सहित 21 शातिर पहले ही सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं। 20 से अधिक रडार पर: SOG की रिमांड और गहन पूछताछ में 20 से अधिक अन्य 'मुन्नाभाइयों' के नाम सामने आने की प्रबल संभावना, जल्द होगी बड़ी गिरफ्तारियां। लाखों के लालच का 'काली डिग्री' सिंडिकेट सूत्रों और जांच रिपोर्ट के अनुसार, कई निजी विश्वविद्यालयों (विशेषकर शिकोहाबाद यूनिवर्सिटी नेटवर्क) में लाखों रुपये लेकर बैक-डेट की फर्जी डिग्रियों की खुली मंडी सजी हुई थी। "जब SOG में मुकदमा दर्ज कर कड़ियां जोड़ी गईं, तो परत-दर-परत इस महा-घोटाले का भंडाफोड़ हुआ। आरोपी को सेवा से बर्खास्त कर तलाश जारी थी, जिसे अब सटीक मुखबिरी के आधार पर दबोचकर SOG मुख्यालय लाया गया है।" अगला निशाना कौन? SOG मुख्यालय में आरोपी से कड़ी पूछताछ जारी है। जांच अधिकारियों का साफ कहना है कि कड़ी से कड़ी जोड़कर इस फर्जीवाड़े के अंतिम छोर—डिग्री छापने वाली 'फैक्ट्री' से लेकर नौकरी दिलाने वाले दलालों और सिंडिकेट के सरगनाओं—तक को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। आगामी दिनों में कई और सरकारी कुर्सियों पर बैठे फर्जी शिक्षकों पर गाज गिरना तय माना जा रहा है।1
- लालसोट नगर परिषद चुनाव: अंतिम दिन प्रत्याशियों ने ठोकी ताल, 274 ने भरे पर्चे लालसोट। नगर परिषद चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन सोमवार को कांग्रेस, भाजपा और निर्दलीय प्रत्याशियों ने बड़ी संख्या में नामांकन दाखिल किए। प्रत्याशी समर्थकों के हुजूम के साथ नामांकन केंद्र पहुंचे और शक्ति प्रदर्शन किया। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही लालसोट में चुनावी तस्वीर साफ हो गई है। भाजपा और कांग्रेस ने अपने-अपने 35 वार्डों के प्रत्याशियों की सूची भी जारी कर दी। पूर्व सभापति पिंकी चतुर्वेदी ने वार्ड 8 से व कमलेश कुमार सैनी ने वार्ड नंबर 30 से भाजपा, जबकि पुरुषोत्तम जोशी ने वार्ड 35 से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में नामांकन भरा। अंतिम दिन शहर में दिनभर चुनावी सरगर्मी चरम पर रही।4
- नांगलशेरपुर में देवबाबा की जात भरी,गोठ दंगल का हुआ आयोजन नांगलशेरपुर में देवबाबा की जात भरी,गोठ दंगल का हुआ आयोजन। टोडाभीम करौली ग्राम पंचायत नांगलशेरपुर में मंगलवार को लोक देवता देवबाबा की जात श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ भरी गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुषों ने देवबाबा के थान पर पहुंचकर जयकारों के बीच खीर-पुए का भोग लगाया और सुख-समृद्धि की कामना करते हुए मन्नतें मांगी।परंपरा के अनुसार वर्षभर जहरीले कीटों से परेशान लोगों एवं पशुओं के बंध (रोक-टोक) देवबाबा की पूजा-अर्चना के बाद काटे गए। बस स्टैंड के पास स्थित देवस्थान पर दिनभर मेले जैसा माहौल बना रहा, जहां श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।इस दौरान देवबाबा के थान पर आम बस्ती की ओर से गोठ दंगल का आयोजन किया गया। इसमें नांगलशेरपुर, सरियापुरा, डूंगापुरा, गाजीपुर और गांवड़ी के गोठ गायकों ने भाग लिया। गायकों ने धार्मिक कथाओं और लोक परंपराओं से जुड़ी एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।कार्यक्रम में गांव के पंच-पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। लोगों ने देवबाबा के प्रति अपनी आस्था प्रकट करते हुए आयोजन को सफल बनाया।2
- सिकराय में स्वीप टीम की नुक्कड़ सभाएं: व्यापार मंडल और आमजन ने ली शत-प्रतिशत मतदान की शपथ सिकराय। नगर निकाय आम चुनाव 2026 के मद्देनज़र उपखंड अधिकारी (एसडीएम) एवं रिटर्निंग अधिकारी सिकराय के दिशा-निर्देशन में मंगलवार को नगर पालिका क्षेत्र में व्यापक मतदाता जागरूकता अभियान (स्वीप) चलाया गया। लोकतंत्र के इस पर्व में नागरिकों की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से स्वीप टीम ने विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर नुक्कड़ सभाएं आयोजित कर व्यापारियों व आमजन को मतदान के महत्व से अवगत कराया। अभियान के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने निष्पक्ष, भयमुक्त और शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान किया। इसके पश्चात आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में सिकराय व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और स्थानीय व्यापारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोग: * प्रशासनिक व स्वीप टीम: स्वीप टीम प्रभारी हेमराज, स्वीप समन्वयक अशोक सिंह गुर्जर, दयाराम खटाना, बन्ना लाल सैनी, गिरिराज मोहलाई और नगर पालिका के कनिष्ठ सहायक मोनू कुमार गुप्ता। * व्यापार मंडल प्रतिनिधि: व्यापार मंडल सिकराय के अध्यक्ष घनश्याम गुप्ता, रामावतार गुप्ता, पंकज गोयल एवं केशव सैनी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय व्यापारी। नुक्कड़ सभा के समापन पर उपस्थित सभी व्यापारियों एवं नागरिकों को लोकतंत्र को मजबूत बनाने तथा आगामी नगर निकाय चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान करने की संकल्पबद्ध शपथ दिलाई गई।2
- चुनावी तैयारियों को लेकर IG प्रीति चंद्रा का बामनवास दौरा कानून-व्यवस्था की समीक्षा कर दिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के निर्देश, संवेदनशील बूथों पर विशेष निगरानी के आदेश बामनवास। आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन ने कानून-व्यवस्था और सुरक्षा तैयारियों को लेकर कमर कस ली है। इसी क्रम में पुलिस महानिरीक्षक (IG) प्रीति चंद्रा मंगलवार को बामनवास थाने के दौरे पर रहीं। थाना पहुंचने पर पुलिस जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सलामी दी। निरीक्षण के दौरान IG ने थाना परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और क्षेत्र की कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने चुनाव के मद्देनजर मतदान केंद्रों की सुरक्षा, संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील बूथों पर पर्याप्त पुलिस जाब्ता तैनात करने, नियमित गश्त, रूट मार्च और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। IG प्रीति चंद्रा ने अधिकारियों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त मतदान सुनिश्चित करने के लिए विशेष सतर्कता बरतने को कहा। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग, असामाजिक तत्वों की निगरानी तथा अवैध शराब सहित चुनाव को प्रभावित करने वाली गतिविधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने चुनाव ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों की ब्रीफिंग, बूथवार सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा और आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की तैयारियों पर भी जोर दिया। साथ ही पुलिस एवं प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय बनाकर चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के निर्देश दिए। इस दौरान SP ज्येष्ठा मैत्रेयी, ASP बोँली हिम्मत सिंह (RPS), CO सीताराम मीणा (RPS), बामनवास थानाधिकारी CI हरिमन मीणा, बाटोदा थानाधिकारी CI भोजाराम तथा ASI हेमंत शर्मा, हरसुख, नौसाद खान, बनवारीलाल, ममता सहित पुलिस अधिकारी एवं जवान मौजूद रहे।1