logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अम्बेडकर सर्कल से लिवाली रोड बदहाल, पानी-कीचड़ से राहगीर परेशान कई वर्षों से जलभराव की समस्या, ग्रामीणों ने पार्षद प्रत्याशियों को दिया चुनाव बहिष्कार का अल्टीमेटम बामनवास। अम्बेडकर सर्कल से लिवाली रोड पर पिछले कई वर्षों से पानी भरा रहने के साथ कीचड़ और गंदगी की समस्या बनी हुई है। इसके चलते राहगीरों, पानी भरने जाने वाली महिलाओं और स्कूल जाने वाले बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन को कई बार समस्या से अवगत कराने के बावजूद अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। नगरपालिका चुनाव के मद्देनजर ग्रामीणों ने अब पार्षद प्रत्याशियों से अम्बेडकर सर्कल से लिवाली रोड को दुरुस्त कराने की मांग की है। आमजन विकास समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार मीणा ने बताया कि यदि पार्षद प्रत्याशी इस समस्या का समाधान नहीं कराते हैं तो ग्रामीणों द्वारा चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से भी सड़क की समस्या का जल्द स्थायी समाधान कराने की मांग की है।

1 hr ago
user_Sudeep Kumar Gaur
Sudeep Kumar Gaur
Local News Reporter बामनवास, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
1 hr ago

अम्बेडकर सर्कल से लिवाली रोड बदहाल, पानी-कीचड़ से राहगीर परेशान कई वर्षों से जलभराव की समस्या, ग्रामीणों ने पार्षद प्रत्याशियों को दिया चुनाव बहिष्कार का अल्टीमेटम बामनवास। अम्बेडकर सर्कल से लिवाली रोड पर पिछले कई वर्षों से पानी भरा रहने के साथ

कीचड़ और गंदगी की समस्या बनी हुई है। इसके चलते राहगीरों, पानी भरने जाने वाली महिलाओं और स्कूल जाने वाले बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन को कई बार समस्या से

अवगत कराने के बावजूद अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। नगरपालिका चुनाव के मद्देनजर ग्रामीणों ने अब पार्षद प्रत्याशियों से अम्बेडकर सर्कल से लिवाली रोड को दुरुस्त कराने की मांग की है। आमजन विकास समिति के अध्यक्ष विनोद

कुमार मीणा ने बताया कि यदि पार्षद प्रत्याशी इस समस्या का समाधान नहीं कराते हैं तो ग्रामीणों द्वारा चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से भी सड़क की समस्या का जल्द स्थायी समाधान कराने की मांग की है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • नांगलशेरपुर में देवबाबा की जात भरी, गोठ दंगल का हुआ आयोजन, सैकड़ो महिला पुरुष उमडे नांगलशेरपुर में देवबाबा की जात भरी, गोठ दंगल का हुआ आयोजन। टोडाभीम, करौली  ग्राम पंचायत नांगलशेरपुर में मंगलवार को लोक देवता देवबाबा की जात श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ भरी गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुषों ने देवबाबा के थान पर पहुंचकर जयकारों के बीच खीर-पुए का भोग लगाया और सुख-समृद्धि की कामना करते हुए मन्नतें मांगी।परंपरा के अनुसार वर्षभर जहरीले कीटों से परेशान लोगों एवं पशुओं के बंध (रोक-टोक) देवबाबा की पूजा-अर्चना के बाद काटे गए। बस स्टैंड के पास स्थित देवस्थान पर दिनभर मेले जैसा माहौल बना रहा, जहां श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।इस दौरान देवबाबा के थान पर आम बस्ती की ओर से गोठ दंगल का आयोजन किया गया। इसमें नांगलशेरपुर, सरियापुरा, डूंगापुरा, गाजीपुर और गांवड़ी के गोठ गायकों ने भाग लिया। गायकों ने धार्मिक कथाओं और लोक परंपराओं से जुड़ी एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।कार्यक्रम में गांव के पंच-पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। लोगों ने देवबाबा के प्रति अपनी आस्था प्रकट करते हुए आयोजन को सफल बनाया।
    2
    नांगलशेरपुर में देवबाबा की जात भरी, गोठ दंगल का हुआ आयोजन, सैकड़ो महिला पुरुष उमडे
नांगलशेरपुर में देवबाबा की जात भरी, गोठ दंगल का हुआ आयोजन।
टोडाभीम, करौली 
ग्राम पंचायत नांगलशेरपुर में मंगलवार को लोक देवता देवबाबा की जात श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ भरी गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुषों ने देवबाबा के थान पर पहुंचकर जयकारों के बीच खीर-पुए का भोग लगाया और सुख-समृद्धि की कामना करते हुए मन्नतें मांगी।परंपरा के अनुसार वर्षभर जहरीले कीटों से परेशान लोगों एवं पशुओं के बंध (रोक-टोक) देवबाबा की पूजा-अर्चना के बाद काटे गए। बस स्टैंड के पास स्थित देवस्थान पर दिनभर मेले जैसा माहौल बना रहा, जहां श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।इस दौरान देवबाबा के थान पर आम बस्ती की ओर से गोठ दंगल का आयोजन किया गया। इसमें नांगलशेरपुर, सरियापुरा, डूंगापुरा, गाजीपुर और गांवड़ी के गोठ गायकों ने भाग लिया। गायकों ने धार्मिक कथाओं और लोक परंपराओं से जुड़ी एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।कार्यक्रम में गांव के पंच-पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। लोगों ने देवबाबा के प्रति अपनी आस्था प्रकट करते हुए आयोजन को सफल बनाया।
    user_Kailash sattavan
    Kailash sattavan
    Repoter टोडाभीम, करौली, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • बाजे के साथ रवाना हुई पपलाज माता की पदयात्रा........... बाँदीकुई विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गुढ़लिया के गोला मीना बालाजी मंदिर से पपलाज माता के लिए पद यात्रा मंगलवार सुबह गाजे बाजे के साथ रवाना किया गया, बालाजी मंदिर मे सुबह वैदिक मन्त्रोंचार के साथ पूजा अर्चना के साथ पदयात्रा को रवाना किया गया, जो की गांव के प्रमुख मार्गो से होकर गुजरी, यात्रा मे शामिल महिलाओ ने नृत्य किया व भजन गाते हुए एवं पुरुष हाथो मे ध्वज लेकर पपलाज माता के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे, भक्ति संगीत की धुनो से वातावरण भक्तिमय हो गया, यात्रा का जगह जगह पर पुष्प वर्षा कर व मीठा पानी पिलाकर स्वागत किया गया, इससे पहले गुढ़लिया प्रशासक सीमा मीना, पूर्व मंडल अध्यक्ष चतर सिंह रत्नावत, पुष्पेंद्र सिंह , समाजसेवी हजारीलाल मीना ने यात्रा को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया, पूर्व मंडल अध्यक्ष चतर सिंह रत्नावत ने कहा की धार्मिक यात्राओं से समरसता बढ़ती है, ऐसे कार्यक्रमों से लोगो मे सामाजिक समरसता के साथ धार्मिक आस्था को बढ़ावा देती है, यात्रा मे माताजी की झांकी भी सजाई गई, इस मौके सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित रहे,
    3
    बाजे के साथ  रवाना हुई पपलाज  माता की पदयात्रा...........   
बाँदीकुई विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गुढ़लिया के गोला मीना बालाजी मंदिर से पपलाज  माता के लिए पद यात्रा  मंगलवार सुबह गाजे बाजे के साथ रवाना  किया गया,    बालाजी मंदिर मे सुबह वैदिक  मन्त्रोंचार के साथ पूजा अर्चना के साथ पदयात्रा को रवाना किया गया, जो की गांव के प्रमुख मार्गो से होकर गुजरी, यात्रा मे शामिल महिलाओ ने नृत्य किया व भजन गाते हुए एवं पुरुष हाथो मे ध्वज लेकर पपलाज माता के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे, भक्ति संगीत की धुनो से वातावरण भक्तिमय हो गया, यात्रा का जगह जगह पर पुष्प वर्षा कर व मीठा पानी पिलाकर स्वागत किया गया,  इससे पहले  गुढ़लिया  प्रशासक सीमा मीना, पूर्व मंडल अध्यक्ष चतर सिंह रत्नावत, पुष्पेंद्र सिंह , समाजसेवी हजारीलाल मीना  ने यात्रा को हरि झंडी  दिखाकर रवाना किया,    पूर्व मंडल अध्यक्ष चतर सिंह रत्नावत  ने कहा की  धार्मिक यात्राओं  से समरसता बढ़ती है, ऐसे कार्यक्रमों से लोगो मे सामाजिक समरसता के साथ धार्मिक आस्था को बढ़ावा देती है, यात्रा मे माताजी की झांकी भी सजाई गई,                                             इस मौके  सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित रहे,
    user_RIVENDRA KUMAR SHARMA
    RIVENDRA KUMAR SHARMA
    Local News Reporter बेजुपाड़ा, दौसा, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • हिंडौन के झारेडा रोड स्थित एक मकान में घुसे सांप को रामहरि और पवन मीणा ने सफल रेस्क्यू करते हुए लोगों को सांपों के बारे में जागरूक किया। आज 1 सितंबर को दोपहर 1 बजे हिंडौन सिटी के झारेडा रोड के पास स्वामी विवेकानंद स्कूल के पास स्थित उदय सिंह धाकड़ उर्फ सेठी भाई के मकान में लगभग 8 फीट लंबा एक धामन (रेट स्नेक) सांप घुस गया था। इसकी सूचना झारेड़ा निवासी राम हरी मीणा और पवन मीणा को दी गई तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर घर से निकल कर भाग रहे सांप को पकड़ कर उपस्थित लोगों को सांप की नस्ल के बारे में बताया और उसे पकड़कर जंगल में छोड़ने के लिए ले गए। कॉलोनी वासियों ने रेस्क्यू टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया और राहत की सांस ली। हिंडौन के झारेडा रोड स्थित एक मकान में घुसे सांप को रामहरि और पवन मीणा ने सफल रेस्क्यू करते हुए लोगों को सांपों के बारे में जागरूक किया। आज 1 सितंबर को दोपहर 1 बजे हिंडौन सिटी के झारेडा रोड के पास स्वामी विवेकानंद स्कूल के पास स्थित उदय सिंह धाकड़ उर्फ सेठी भाई के मकान में लगभग 8 फीट लंबा एक धामन (रेट स्नेक) सांप घुस गया था। इसकी सूचना झारेड़ा निवासी राम हरी मीणा और पवन मीणा को दी गई तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर घर से निकल कर भाग रहे सांप को पकड़ कर उपस्थित लोगों को सांप की नस्ल के बारे में बताया और उसे पकड़कर जंगल में छोड़ने के लिए ले गए। कॉलोनी वासियों ने रेस्क्यू टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया और राहत की सांस ली।
    1
    हिंडौन के झारेडा रोड स्थित एक मकान में घुसे सांप को रामहरि और पवन मीणा ने सफल रेस्क्यू करते हुए लोगों को सांपों के बारे में जागरूक किया।
आज 1 सितंबर को दोपहर 1 बजे हिंडौन सिटी के झारेडा रोड के पास स्वामी विवेकानंद स्कूल के पास स्थित उदय सिंह धाकड़ उर्फ सेठी भाई के मकान में लगभग 8 फीट लंबा एक धामन (रेट स्नेक) सांप घुस गया था। इसकी सूचना झारेड़ा निवासी राम हरी मीणा और पवन मीणा को दी गई तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर घर से निकल कर भाग रहे सांप को पकड़ कर उपस्थित लोगों को सांप की नस्ल के बारे में बताया और उसे पकड़कर जंगल में छोड़ने के लिए ले गए।
कॉलोनी वासियों ने रेस्क्यू टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया और राहत की सांस ली।
हिंडौन के झारेडा रोड स्थित एक मकान में घुसे सांप को रामहरि और पवन मीणा ने सफल रेस्क्यू करते हुए लोगों को सांपों के बारे में जागरूक किया।
आज 1 सितंबर को दोपहर 1 बजे हिंडौन सिटी के झारेडा रोड के पास स्वामी विवेकानंद स्कूल के पास स्थित उदय सिंह धाकड़ उर्फ सेठी भाई के मकान में लगभग 8 फीट लंबा एक धामन (रेट स्नेक) सांप घुस गया था। इसकी सूचना झारेड़ा निवासी राम हरी मीणा और पवन मीणा को दी गई तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर घर से निकल कर भाग रहे सांप को पकड़ कर उपस्थित लोगों को सांप की नस्ल के बारे में बताया और उसे पकड़कर जंगल में छोड़ने के लिए ले गए।
कॉलोनी वासियों ने रेस्क्यू टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया और राहत की सांस ली।
    user_Shobha Tiwadi
    Shobha Tiwadi
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    55 min ago
  • हिंडौन सिटी के राजकीय जिला अस्पताल में निशुल्क दवा योजना पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। हिंडौन सिटी के राजकीय जिला अस्पताल में निशुल्क दवा योजना पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। अस्पताल में दवाइयों का स्टॉक भरपूर बताया जा रहा है, फिर भी मरीजों को जरूरी दवाइयां नहीं मिल रही हैं। आरोप है कि ऑनलाइन रिकॉर्ड में कई दवाइयों के बैच नंबर दिखाई नहीं दे रहे हैं। स्टॉक और ऑनलाइन रिकॉर्ड में अंतर होने से दवा वितरण व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। मरीजों ने मामले की जांच कर जिम्मेदारी तय करने और निशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराने की मांग की है। अब देखना होगा कि अस्पताल प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।
    1
    हिंडौन सिटी के राजकीय जिला अस्पताल में निशुल्क दवा योजना पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।
हिंडौन सिटी के राजकीय जिला अस्पताल में निशुल्क दवा योजना पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।
अस्पताल में दवाइयों का स्टॉक भरपूर बताया जा रहा है, फिर भी मरीजों को जरूरी दवाइयां नहीं मिल रही हैं।
आरोप है कि ऑनलाइन रिकॉर्ड में कई दवाइयों के बैच नंबर दिखाई नहीं दे रहे हैं।
स्टॉक और ऑनलाइन रिकॉर्ड में अंतर होने से दवा वितरण व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
मरीजों ने मामले की जांच कर जिम्मेदारी तय करने और निशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराने की मांग की है।
अब देखना होगा कि अस्पताल प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।
    user_Hanis Sheikh
    Hanis Sheikh
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    1 hr ago
  • हिंडौन के झारेड़ा रोड स्थित आवासीय मकान से 8 फीट लंबे धामन सर्प का सफल रेस्क्यू, जंगल में सुरक्षित छोड़ा.... हिंडौन सिटी। झारेड़ा रोड पर स्वामी विवेकानंद स्कूल के पास स्थित उदय सिंह धाकड़ उर्फ सेठी के रिहायशी मकान में मंगलवार दोपहर को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब घर के भीतर एक विशालकाय सर्प दिखाई दिया। सांप की लंबाई और फुर्ती देखकर परिजनों में भय व्याप्त हो गया। घटना की सूचना तुरंत स्थानीय सर्प मित्र और वन्यजीव रेस्क्यूअर राम हरी और पवन मीना को दी।सूचना मिलने ही राम हरी और पवन मीना मौके पर ​पहुंचे। उन्होंने बेहद सावधानी और कुशलता का परिचय देते हुए करीब 8 फीट लंबे धामन (रैट स्नेक) सर्प को सुरक्षित रूप से काबू में किया। रेस्क्यू के दौरान परिजनों और आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली। इसके बाद टीम ने सर्प को आबादी क्षेत्र से दूर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। ​जन-जागरूकता और भ्रांतियों का निवारण: मौके पर भारी संख्या में एकत्र हुई भीड़ को राम हरी और पवन मीना ने सर्पों की प्रजातियों और उनके स्वभाव के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने लोगों को बताया कि धामन (रैट स्नेक) पूरी तरह से विषहीन सांप होता है। इसके काटने से जान को कोई खतरा नहीं होता। यह सर्प फसलों को नुकसान पहुंचाने वाले चूहों और अन्य कीटों का शिकार करता है। इस दौरान कॉलोनी के लोगों ने ​टीम की इस त्वरित कार्रवाई और जागरूकता पहल की काफी सराहना की।
    1
    हिंडौन के झारेड़ा रोड स्थित आवासीय मकान से 8 फीट लंबे धामन सर्प का सफल रेस्क्यू, जंगल में सुरक्षित छोड़ा....
हिंडौन सिटी। झारेड़ा रोड पर स्वामी विवेकानंद स्कूल के पास स्थित उदय सिंह धाकड़ उर्फ सेठी के रिहायशी मकान में मंगलवार दोपहर को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब घर के भीतर एक विशालकाय सर्प दिखाई दिया। सांप की लंबाई और फुर्ती देखकर परिजनों में भय व्याप्त हो गया। घटना की सूचना तुरंत स्थानीय सर्प मित्र और वन्यजीव रेस्क्यूअर राम हरी और पवन मीना को दी।सूचना मिलने ही राम हरी और पवन मीना मौके पर ​पहुंचे। उन्होंने बेहद सावधानी और कुशलता का परिचय देते हुए करीब 8 फीट लंबे धामन (रैट स्नेक) सर्प को सुरक्षित रूप से काबू में किया। रेस्क्यू के दौरान परिजनों और आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली। इसके बाद टीम ने सर्प को आबादी क्षेत्र से दूर  सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया।
​जन-जागरूकता और भ्रांतियों का निवारण: मौके पर भारी संख्या में एकत्र हुई भीड़ को राम हरी और पवन मीना ने सर्पों की प्रजातियों और उनके स्वभाव के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने लोगों को बताया कि धामन (रैट स्नेक) पूरी तरह से विषहीन सांप होता है। इसके काटने से जान को कोई खतरा नहीं होता। यह सर्प फसलों को नुकसान पहुंचाने वाले चूहों और अन्य कीटों का शिकार करता है। इस दौरान कॉलोनी के लोगों ने ​टीम की इस त्वरित कार्रवाई और जागरूकता पहल की काफी सराहना की।
    user_Krishan murari rajora
    Krishan murari rajora
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • दौसा जिले के रामगढ़ पचवारा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत गांगलियावास में जमीन विवाद के कारण एक महिला के ओवरहेड पानी की टंकी पर चढ़ने की घटना सामने आई है। मामले से जुड़ी मुख्य जानकारियां: स्थान: गांगलियावास (रामगढ़ पचवारा, दौसा)। मामला: महिला (कजोड़ी देवी) अपने बुजुर्ग पिता की संपत्ति में अपने हिस्से की रजिस्ट्री करवाने की मांग को लेकर टंकी पर चढ़ गई। प्रशासनिक कार्रवाई: घटना की जानकारी मिलते ही रामगढ़ पचवारा थाना पुलिस, लालसोट सीओ, तहसीलदार और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। राहत व बचाव: सुरक्षा के मद्देनजर सिविल डिफेंस की टीम को मौके पर तैनात किया गया है और समझाइश के जरिए महिला को सुरक्षित नीचे उतारने तथा बातचीत से विवाद सुलझाने के प्रयास जारी हैं।
    1
    दौसा जिले के रामगढ़ पचवारा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत गांगलियावास में जमीन विवाद के कारण एक महिला के ओवरहेड पानी की टंकी पर चढ़ने की घटना सामने आई है।  
मामले से जुड़ी मुख्य जानकारियां:
स्थान: गांगलियावास (रामगढ़ पचवारा, दौसा)।  
मामला: महिला (कजोड़ी देवी) अपने बुजुर्ग पिता की संपत्ति में अपने हिस्से की रजिस्ट्री करवाने की मांग को लेकर टंकी पर चढ़ गई।  
प्रशासनिक कार्रवाई: घटना की जानकारी मिलते ही रामगढ़ पचवारा थाना पुलिस, लालसोट सीओ, तहसीलदार और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा।  
राहत व बचाव: सुरक्षा के मद्देनजर सिविल डिफेंस की टीम को मौके पर तैनात किया गया है और समझाइश के जरिए महिला को सुरक्षित नीचे उतारने तथा बातचीत से विवाद सुलझाने के प्रयास जारी हैं।
    user_Yogesh Kumar Gupta
    Yogesh Kumar Gupta
    पत्रकार बस्सी, जयपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • नांगलशेरपुर में एक दिवसीय कन्हैया दंगल आज, नामी गिरामी पार्टी देंगी प्रस्तुति- नांगलशेरपुर में एक दिवसीय कन्हैया दंगल आज, नामी गिरामी पार्टी देंगी प्रस्तुति- टोडाभीम करौली ग्राम पंचायत नांगल शेरपुर में बुधवार आज एक दिवसीय कन्हैया दंगल का आयोजन किया जाएगा। नांगल शेरपुर कन्हैया दंगल पार्टी के मेडिया सुरेश रितेश मीणा ने बताया कि आयोजित दंगल में खोहल्या टोंक के मेडिया लखपत,झारेडा के मेडिया रमसी एवं नांगल शेरपुर कन्हैया पार्टी सुरेश रितेश की जुगल जोडी दंगल मे अपने जलवे बिखेरेगी।
    1
    नांगलशेरपुर में एक दिवसीय कन्हैया
दंगल आज, नामी गिरामी पार्टी देंगी प्रस्तुति-

नांगलशेरपुर में एक दिवसीय कन्हैया
दंगल आज, नामी गिरामी पार्टी देंगी प्रस्तुति-
टोडाभीम करौली 
ग्राम पंचायत नांगल शेरपुर में बुधवार आज एक दिवसीय कन्हैया दंगल का आयोजन किया जाएगा। नांगल शेरपुर कन्हैया दंगल पार्टी के मेडिया सुरेश रितेश मीणा ने बताया कि आयोजित दंगल में खोहल्या टोंक के मेडिया लखपत,झारेडा के मेडिया रमसी एवं नांगल शेरपुर कन्हैया पार्टी 
सुरेश रितेश की जुगल जोडी दंगल मे अपने जलवे बिखेरेगी।
    user_Kailash sattavan
    Kailash sattavan
    Repoter टोडाभीम, करौली, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट कानून व्यवस्था रहेगी पूरी तरह दुरुस्त संवेदनशील क्षेत्रों पर रहेगी खास नजर असामाजिक तत्वों पर होगी सख्त कार्रवाई ASP रामकुमार कस्वां का बड़ा बयान *नगर निकाय चुनाव में कानून व्यवस्था रहेगी दुरुस्त: एएसपी रामकुमार कस्वां* करौली। नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था बनाए रखने की तैयारियां तेज कर दी हैं। करौली के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार कस्वां ने कहा कि नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त माहौल में संपन्न कराए जाएंगे। एएसपी कस्वां ने कहा कि चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा असामाजिक तत्वों और चुनाव में माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि पुलिस की ओर से लगातार गश्त, निगरानी और आवश्यक निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है। मतदान के दौरान भी पर्याप्त पुलिस जाप्ता तैनात रहेगा, ताकि मतदाता बिना किसी भय या दबाव के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। एएसपी ने आमजन से भी अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराना है।
    1
    नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट
कानून व्यवस्था रहेगी पूरी तरह दुरुस्त
संवेदनशील क्षेत्रों पर रहेगी खास नजर
असामाजिक तत्वों पर होगी सख्त कार्रवाई
ASP रामकुमार कस्वां का बड़ा बयान
*नगर निकाय चुनाव में कानून व्यवस्था रहेगी दुरुस्त: एएसपी रामकुमार कस्वां*
करौली। नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था बनाए रखने की तैयारियां तेज कर दी हैं। करौली के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार कस्वां ने कहा कि नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त माहौल में संपन्न कराए जाएंगे।
एएसपी कस्वां ने कहा कि चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा असामाजिक तत्वों और चुनाव में माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने बताया कि पुलिस की ओर से लगातार गश्त, निगरानी और आवश्यक निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है। मतदान के दौरान भी पर्याप्त पुलिस जाप्ता तैनात रहेगा, ताकि मतदाता बिना किसी भय या दबाव के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।
एएसपी ने आमजन से भी अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराना है।
    user_Hanis Sheikh
    Hanis Sheikh
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • हिंडौन में आस्था का सैलाब: भायलापुरा हनुमान मंदिर से खाटू श्याम धाम के लिए रवाना हुई छठवीं डाक निशान पदयात्रा... ​हिंडौन सिटी। शहर के भायलापुरा स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर से मंगलवार को खाटू वाले बाबा श्याम के भक्तों की छठवीं भव्य डाक निशान पदयात्रा पूरे धार्मिक उत्साह और डीजे के साथ खाटू श्याम जी के लिए रवाना हुई। इस पावन यात्रा को समाजसेवी अनिल गोयल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और श्याम भक्तों को मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं। ​डाक निशान पदयात्रा रवानगी से पूर्व हनुमान मंदिर और सुसज्जित रथ में विराजित बाबा श्याम की प्रतिमा की विशेष पूजा-अर्चना और आरती उतारी गई। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। "हरे का सहारा, बाबा श्याम हमारा" और "जय श्री श्याम" के जयकारों से पूरा क्षेत्र धर्ममय हो उठा। भायलापुरा के हनुमान मंदिर से शुरू होकर यह डाक निशान यात्रा शहर के मुख्य बाजारों और प्रमुख मार्गों से गुजरी। यात्रा मार्ग में स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने जगह-जगह स्वागत द्वार सजाकर एवं पुष्प वर्षा कर श्याम भक्तों और डाक निशान का भावभिना स्वागत किया। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए जलपान और फलाहार की व्यवस्था भी की गई। श्याम सखा परिवार के प्रदीप गर्ग,शैलेश गोयल और अंशु गुप्ता ने ​बताया कि यह डाक निशान यात्रा लगातार बिना रुके तय समय सीमा के भीतर खाटू धाम पहुंचेगी, जहां बाबा श्याम के चरणों में पवित्र निशान अर्पित कर क्षेत्र में सुख, समृद्धि और शांति की कामना की जाएगी। यात्रा में श्याम भक्तो सहित महिलाओं और युवाओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।
    4
    हिंडौन में आस्था का सैलाब: भायलापुरा हनुमान मंदिर से खाटू श्याम धाम के लिए रवाना हुई छठवीं डाक निशान पदयात्रा...
​हिंडौन सिटी। शहर के भायलापुरा स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर से मंगलवार को खाटू वाले बाबा श्याम के भक्तों की छठवीं भव्य डाक निशान पदयात्रा पूरे धार्मिक उत्साह और डीजे के साथ खाटू श्याम जी के लिए रवाना हुई। इस पावन यात्रा को समाजसेवी अनिल गोयल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और श्याम भक्तों को मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं। ​डाक निशान पदयात्रा रवानगी से पूर्व हनुमान मंदिर और सुसज्जित रथ में विराजित बाबा श्याम की प्रतिमा की विशेष पूजा-अर्चना और आरती उतारी गई। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। "हरे का सहारा, बाबा श्याम हमारा" और "जय श्री श्याम" के जयकारों से पूरा क्षेत्र धर्ममय हो उठा। भायलापुरा के हनुमान मंदिर से शुरू होकर यह डाक निशान यात्रा शहर के मुख्य बाजारों और प्रमुख मार्गों से गुजरी। यात्रा मार्ग में स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने जगह-जगह स्वागत द्वार सजाकर एवं पुष्प वर्षा कर श्याम भक्तों और डाक निशान  का भावभिना स्वागत किया। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए जलपान और फलाहार की व्यवस्था भी की गई। श्याम सखा परिवार के प्रदीप गर्ग,शैलेश गोयल और अंशु गुप्ता ने ​बताया कि यह डाक निशान यात्रा लगातार बिना रुके तय समय सीमा के भीतर खाटू धाम पहुंचेगी, जहां बाबा श्याम के चरणों में पवित्र निशान अर्पित कर क्षेत्र में सुख, समृद्धि और शांति की कामना की जाएगी। यात्रा में  श्याम भक्तो सहित महिलाओं और युवाओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।
    user_Krishan murari rajora
    Krishan murari rajora
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.