बाजे के साथ रवाना हुई पपलाज माता की पदयात्रा........... बाँदीकुई विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गुढ़लिया के गोला मीना बालाजी मंदिर से पपलाज माता के लिए पद यात्रा मंगलवार सुबह गाजे बाजे के साथ रवाना किया गया, बालाजी मंदिर मे सुबह वैदिक मन्त्रोंचार के साथ पूजा अर्चना के साथ पदयात्रा को रवाना किया गया, जो की गांव के प्रमुख मार्गो से होकर गुजरी, यात्रा मे शामिल महिलाओ ने नृत्य किया व भजन गाते हुए एवं पुरुष हाथो मे ध्वज लेकर पपलाज माता के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे, भक्ति संगीत की धुनो से वातावरण भक्तिमय हो गया, यात्रा का जगह जगह पर पुष्प वर्षा कर व मीठा पानी पिलाकर स्वागत किया गया, इससे पहले गुढ़लिया प्रशासक सीमा मीना, पूर्व मंडल अध्यक्ष चतर सिंह रत्नावत, पुष्पेंद्र सिंह , समाजसेवी हजारीलाल मीना ने यात्रा को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया, पूर्व मंडल अध्यक्ष चतर सिंह रत्नावत ने कहा की धार्मिक यात्राओं से समरसता बढ़ती है, ऐसे कार्यक्रमों से लोगो मे सामाजिक समरसता के साथ धार्मिक आस्था को बढ़ावा देती है, यात्रा मे माताजी की झांकी भी सजाई गई, इस मौके सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित रहे,
बाजे के साथ रवाना हुई पपलाज माता की पदयात्रा........... बाँदीकुई विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गुढ़लिया के गोला मीना बालाजी मंदिर से पपलाज माता के लिए पद यात्रा मंगलवार सुबह गाजे बाजे के साथ रवाना किया गया, बालाजी मंदिर मे सुबह वैदिक मन्त्रोंचार के साथ पूजा अर्चना के साथ पदयात्रा को रवाना किया गया, जो की गांव के प्रमुख मार्गो से होकर गुजरी, यात्रा मे शामिल महिलाओ ने नृत्य किया व भजन गाते
हुए एवं पुरुष हाथो मे ध्वज लेकर पपलाज माता के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे, भक्ति संगीत की धुनो से वातावरण भक्तिमय हो गया, यात्रा का जगह जगह पर पुष्प वर्षा कर व मीठा पानी पिलाकर स्वागत किया गया, इससे पहले गुढ़लिया प्रशासक सीमा मीना, पूर्व मंडल अध्यक्ष चतर सिंह रत्नावत, पुष्पेंद्र सिंह , समाजसेवी हजारीलाल मीना ने यात्रा को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया, पूर्व मंडल अध्यक्ष चतर सिंह रत्नावत ने कहा
की धार्मिक यात्राओं से समरसता बढ़ती है, ऐसे कार्यक्रमों से लोगो मे सामाजिक समरसता के साथ धार्मिक आस्था को बढ़ावा देती है, यात्रा मे माताजी की झांकी भी सजाई गई, इस मौके सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित रहे,
- बाजे के साथ रवाना हुई पपलाज माता की पदयात्रा........... बाँदीकुई विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गुढ़लिया के गोला मीना बालाजी मंदिर से पपलाज माता के लिए पद यात्रा मंगलवार सुबह गाजे बाजे के साथ रवाना किया गया, बालाजी मंदिर मे सुबह वैदिक मन्त्रोंचार के साथ पूजा अर्चना के साथ पदयात्रा को रवाना किया गया, जो की गांव के प्रमुख मार्गो से होकर गुजरी, यात्रा मे शामिल महिलाओ ने नृत्य किया व भजन गाते हुए एवं पुरुष हाथो मे ध्वज लेकर पपलाज माता के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे, भक्ति संगीत की धुनो से वातावरण भक्तिमय हो गया, यात्रा का जगह जगह पर पुष्प वर्षा कर व मीठा पानी पिलाकर स्वागत किया गया, इससे पहले गुढ़लिया प्रशासक सीमा मीना, पूर्व मंडल अध्यक्ष चतर सिंह रत्नावत, पुष्पेंद्र सिंह , समाजसेवी हजारीलाल मीना ने यात्रा को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया, पूर्व मंडल अध्यक्ष चतर सिंह रत्नावत ने कहा की धार्मिक यात्राओं से समरसता बढ़ती है, ऐसे कार्यक्रमों से लोगो मे सामाजिक समरसता के साथ धार्मिक आस्था को बढ़ावा देती है, यात्रा मे माताजी की झांकी भी सजाई गई, इस मौके सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित रहे,3
- दौसा जिले के रामगढ़ पचवारा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत गांगलियावास में जमीन विवाद के कारण एक महिला के ओवरहेड पानी की टंकी पर चढ़ने की घटना सामने आई है। मामले से जुड़ी मुख्य जानकारियां: स्थान: गांगलियावास (रामगढ़ पचवारा, दौसा)। मामला: महिला (कजोड़ी देवी) अपने बुजुर्ग पिता की संपत्ति में अपने हिस्से की रजिस्ट्री करवाने की मांग को लेकर टंकी पर चढ़ गई। प्रशासनिक कार्रवाई: घटना की जानकारी मिलते ही रामगढ़ पचवारा थाना पुलिस, लालसोट सीओ, तहसीलदार और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। राहत व बचाव: सुरक्षा के मद्देनजर सिविल डिफेंस की टीम को मौके पर तैनात किया गया है और समझाइश के जरिए महिला को सुरक्षित नीचे उतारने तथा बातचीत से विवाद सुलझाने के प्रयास जारी हैं।1
- भाद्रपद मास की शुरुआत: गंगापुर सिटी और बामनवास से पपलाज माता के लिए पदयात्राएं रवाना, पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद गंगापुर सिटी/मंडावरी: भाद्रपद मास का शुभारंभ होते ही धार्मिक स्थलों के लिए पैदल यात्राओं का दौर पूरे उत्साह और धूमधाम के साथ शुरू हो गया है। इसी क्रम में 1 सितंबर को महू कलां (गंगापुर सिटी) से पपलाज माता धाम के लिए सैकड़ों श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हुआ। इस पदयात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे डीजे व ढोल-नगाड़ों की थाप पर जयकारे लगाते हुए शामिल हुए। बिनोरी बालाजी व सूरतपुरा बंदा गणेश मंदिर मोड़ पर हुआ विश्राम व स्वागत महू कलां से निकली पदयात्रा ने बिनोरी बालाजी मोड़ पर अल्पविश्राम किया, जिसके बाद दोपहर ठीक 3:00 बजे श्रद्धालु पुनः पपलाज माता धाम की ओर रवाना हुए। वहीं दूसरी ओर बामनवास क्षेत्र से पपलाज माता के लिए रवाना हुई पदयात्रा सूरतपुरा स्थित बंदा गणेश मंदिर मोड़ पर रुकी, जहाँ स्थानीय ग्रामीणों व श्रद्धालुओं ने यात्रियों का भव्य स्वागत किया और जलपान व सेवा-सत्कार की व्यवस्था की। हाईवे पर यातायात और सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद यात्रा मार्ग मुख्य हाईवे पर होने के कारण सुरक्षा और सुचारू यातायात के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। मंडावरी थाना पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक (ASI), हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल पूरे मार्ग पर तैनात रहे। थानाधिकारी (SHO) जगदीश प्रधान की देखरेख में हाईवे पर यातायात व्यवस्था को पूरी तरह सुव्यवस्थित रखा गया, जिससे पदयात्रियों को सुरक्षित +(मार्ग मिला और वाहनों की आवाजाही भी निर्बाध चलती रही। (ground report khemraj Joshi shuru news ke liye3
- सिकराय में स्वीप टीम की नुक्कड़ सभाएं: व्यापार मंडल और आमजन ने ली शत-प्रतिशत मतदान की शपथ सिकराय। नगर निकाय आम चुनाव 2026 के मद्देनज़र उपखंड अधिकारी (एसडीएम) एवं रिटर्निंग अधिकारी सिकराय के दिशा-निर्देशन में मंगलवार को नगर पालिका क्षेत्र में व्यापक मतदाता जागरूकता अभियान (स्वीप) चलाया गया। लोकतंत्र के इस पर्व में नागरिकों की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से स्वीप टीम ने विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर नुक्कड़ सभाएं आयोजित कर व्यापारियों व आमजन को मतदान के महत्व से अवगत कराया। अभियान के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने निष्पक्ष, भयमुक्त और शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान किया। इसके पश्चात आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में सिकराय व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और स्थानीय व्यापारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोग: * प्रशासनिक व स्वीप टीम: स्वीप टीम प्रभारी हेमराज, स्वीप समन्वयक अशोक सिंह गुर्जर, दयाराम खटाना, बन्ना लाल सैनी, गिरिराज मोहलाई और नगर पालिका के कनिष्ठ सहायक मोनू कुमार गुप्ता। * व्यापार मंडल प्रतिनिधि: व्यापार मंडल सिकराय के अध्यक्ष घनश्याम गुप्ता, रामावतार गुप्ता, पंकज गोयल एवं केशव सैनी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय व्यापारी। नुक्कड़ सभा के समापन पर उपस्थित सभी व्यापारियों एवं नागरिकों को लोकतंत्र को मजबूत बनाने तथा आगामी नगर निकाय चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान करने की संकल्पबद्ध शपथ दिलाई गई।2
- लालसोट नगर परिषद चुनाव: अंतिम दिन प्रत्याशियों ने ठोकी ताल, 274 ने भरे पर्चे लालसोट। नगर परिषद चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन सोमवार को कांग्रेस, भाजपा और निर्दलीय प्रत्याशियों ने बड़ी संख्या में नामांकन दाखिल किए। प्रत्याशी समर्थकों के हुजूम के साथ नामांकन केंद्र पहुंचे और शक्ति प्रदर्शन किया। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही लालसोट में चुनावी तस्वीर साफ हो गई है। भाजपा और कांग्रेस ने अपने-अपने 35 वार्डों के प्रत्याशियों की सूची भी जारी कर दी। पूर्व सभापति पिंकी चतुर्वेदी ने वार्ड 8 से व कमलेश कुमार सैनी ने वार्ड नंबर 30 से भाजपा, जबकि पुरुषोत्तम जोशी ने वार्ड 35 से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में नामांकन भरा। अंतिम दिन शहर में दिनभर चुनावी सरगर्मी चरम पर रही।4
- अम्बेडकर सर्कल से लिवाली रोड बदहाल, पानी-कीचड़ से राहगीर परेशान कई वर्षों से जलभराव की समस्या, ग्रामीणों ने पार्षद प्रत्याशियों को दिया चुनाव बहिष्कार का अल्टीमेटम बामनवास। अम्बेडकर सर्कल से लिवाली रोड पर पिछले कई वर्षों से पानी भरा रहने के साथ कीचड़ और गंदगी की समस्या बनी हुई है। इसके चलते राहगीरों, पानी भरने जाने वाली महिलाओं और स्कूल जाने वाले बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन को कई बार समस्या से अवगत कराने के बावजूद अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। नगरपालिका चुनाव के मद्देनजर ग्रामीणों ने अब पार्षद प्रत्याशियों से अम्बेडकर सर्कल से लिवाली रोड को दुरुस्त कराने की मांग की है। आमजन विकास समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार मीणा ने बताया कि यदि पार्षद प्रत्याशी इस समस्या का समाधान नहीं कराते हैं तो ग्रामीणों द्वारा चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से भी सड़क की समस्या का जल्द स्थायी समाधान कराने की मांग की है।4
- रैणी सरकारी अस्पताल को सख्त से सख्त आवश्यकता है कम से कम 04 डॉक्टरों की रैणी सीएचसी पर सिर्फ और सिर्फ 02 डॉक्टर ही देख रहे हैं 450 मरीजों को रोज प्रतिदिन दोपहर को ढाई बजे के बाद तक भी मरीजों की लगीं रहती हैं बड़ी लाइन अलवर के रैणी उपखण्ड मुख्यालय / तहसील/पंचायत समिति मुख्यालय पर स्थित राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर रोज प्रतिदिन 450 से ज्यादा ओपीडी रहतीं है लेकिन यहां पर सिर्फ और सिर्फ 02 डॉक्टर ही नियमित रूप से इतने ज्यादा मरीजों को देखते हैं। यदि इन दोनों डॉक्टरों में से किसी भी एक डॉक्टर को सरकारी एविडेन्स अथवा अन्य कोई इमरजेंसी काम आ जाता है तो पूरे अस्पताल में सभी मरीजों को सिर्फ और सिर्फ एक ही डॉक्टर देखता है जबकि यह रैणी सीएचसी एक उपखंड मुख्यालय पर , तहसील मुख्यालय पर एवं पंचायत समिति रैणी मुख्यालय पर स्थित है जिस पर 65 -- 70 गांव निर्भर है लेकिन यहां पर मात्र 02 डॉक्टर ही हैं और जो तीसरा डॉक्टर है वो दन्त रोग विशेषज्ञ है जो कि सिर्फ दन्त रोगी को ही देख रहा है इसलिए रैणी सीएचसी पर कम से भी कम 04 -- 05 डॉक्टर तो होना बहुत ही ज्यादा जरूरी है। मंगलवार दोपहर ढाई बजे के लगभग राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रैणी पर जाकर देखा तो डॉ ओमप्रकाश मीना के चैम्बर के सामने मरीजों की भीड़ लगी हुई थी और डॉ ओमप्रकाश मीना अकेला ही ढाई बजे तक भी सारे मरीजों को देखते हुए सभी की पर्ची में दवा भी लिख रहा था जबकि रैणी सीएचसी का समय दो बजे तक का ही है लेकिन डॉ ओमप्रकाश मीना की एवं दीपक शर्मा की भी हिम्मत ही है जो बेचारे सुबह 8 बजे से ही लगातार मरीजों को दवाई लिखते रहते हैं। ये हालात है अलवर के रैणी उपखण्ड मुख्यालय पर स्थित राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रैणी जहां पर सिर्फ और सिर्फ 02 डॉक्टर ही 450 मरीजों को रोज प्रतिदिन देख रहे हैं।4
- बस्सी क्षेत्र स्थित नई नाथ धाम स्थित गुर्जर गोड धर्मशाला में सियाराम जी मीणा दूरदर्शन केंद्र जयपुर से सेवानिवृत हुए उनके कार्यक्रम में शामिल हुआ मिला सम्मान1