विपरीत दिशा से आ रही बाइक ने मारी जोरदार टक्कर, 50 वर्षीय व्यक्ति घायल, मेडिकल क गुरसरांय। गरौठा कोतवाली क्षेत्र के रमपुरा निवासी संजय मिश्रा पुत्र ओमप्रकाश (50 वर्ष) मऊरानीपुर से अपने घर की ओर जा रहे थे। बताया गया कि इसी दौरान विपरीत दिशा से तेज गति से आ रही एक बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में संजय मिश्रा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को तत्काल उपचार के लिए गुरसरांय अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. रवि अनुरागी एवं स्वास्थ्य कर्मी सकील खान ने घायल का प्राथमिक उपचार किया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल की हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर एवं समुचित उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। हादसे के बाद परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
विपरीत दिशा से आ रही बाइक ने मारी जोरदार टक्कर, 50 वर्षीय व्यक्ति घायल, मेडिकल क गुरसरांय। गरौठा कोतवाली क्षेत्र के रमपुरा निवासी संजय मिश्रा पुत्र ओमप्रकाश (50 वर्ष) मऊरानीपुर से अपने घर की ओर जा रहे थे। बताया गया कि इसी दौरान विपरीत दिशा से तेज गति से आ रही एक बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में संजय मिश्रा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को तत्काल उपचार के लिए गुरसरांय अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. रवि अनुरागी एवं स्वास्थ्य कर्मी सकील खान ने घायल का प्राथमिक उपचार किया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल की हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर एवं समुचित उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। हादसे के बाद परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
- 📢 जमीनी सच्चाई बनाम कागजी सच्चाई! कागजों और खबरों में योजनाएं शानदार दिखाई जाती हैं, लेकिन जमीन पर उनका कितना लाभ जनता तक पहुंच रहा है, यह तस्वीर कुछ और ही कहानी बताती है। महिला यह सोचकर घर से निकली कि रक्षाबंधन पर बस में किराया नहीं लगेगा… लेकिन बस ही न रुके तो मुफ्त यात्रा का लाभ आखिर कैसे मिलेगा? 😔 सरकार से सवाल है— घोषणा की है तो उसका जमीन पर क्रियान्वयन सुनिश्चित करना भी सरकार की जिम्मेदारी है। जनता को सिर्फ घोषणाएं नहीं, घोषणाओं का वास्तविक लाभ चाहिए। 🇮🇳 #जमीनीसच्चाई #जनताकीसवाल #रक्षाबंधन #उत्तरप्रदेश #योगीसरकार #GroundReport #highlightseveryonefollowers #BreakingNews #LikeFollowShare PMO India BJP Uttar Pradesh MYogiAdityanath UP Police BJP Madhya Pradesh 📢 जमीनी सच्चाई बनाम कागजी सच्चाई! कागजों और खबरों में योजनाएं शानदार दिखाई जाती हैं, लेकिन जमीन पर उनका कितना लाभ जनता तक पहुंच रहा है, यह तस्वीर कुछ और ही कहानी बताती है। महिला यह सोचकर घर से निकली कि रक्षाबंधन पर बस में किराया नहीं लगेगा… लेकिन बस ही न रुके तो मुफ्त यात्रा का लाभ आखिर कैसे मिलेगा? 😔 सरकार से सवाल है— घोषणा की है तो उसका जमीन पर क्रियान्वयन सुनिश्चित करना भी सरकार की जिम्मेदारी है। जनता को सिर्फ घोषणाएं नहीं, घोषणाओं का वास्तविक लाभ चाहिए। 🇮🇳 #जमीनीसच्चाई #जनताकीसवाल #रक्षाबंधन #उत्तरप्रदेश #योगीसरकार #GroundReport #highlightseveryonefollowers #BreakingNews #LikeFollowShare PMO India BJP Uttar Pradesh MYogiAdityanath UP Police BJP Madhya Pradesh1
- विपरीत दिशा से आ रही बाइक ने मारी जोरदार टक्कर, 50 वर्षीय व्यक्ति घायल, मेडिकल क गुरसरांय। गरौठा कोतवाली क्षेत्र के रमपुरा निवासी संजय मिश्रा पुत्र ओमप्रकाश (50 वर्ष) मऊरानीपुर से अपने घर की ओर जा रहे थे। बताया गया कि इसी दौरान विपरीत दिशा से तेज गति से आ रही एक बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में संजय मिश्रा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को तत्काल उपचार के लिए गुरसरांय अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. रवि अनुरागी एवं स्वास्थ्य कर्मी सकील खान ने घायल का प्राथमिक उपचार किया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल की हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर एवं समुचित उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। हादसे के बाद परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट1
- झांसी जनपद में एक व्यक्ति ने अपनी जान को खतरा बताते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित का कहना है कि उसके ससुर द्वारा उसे लगातार फोन पर जान से मारने की धमकिया दी जा रही हैं। इतना ही नहीं, उसके परिवार के अन्य सदस्यों को भी कथित रूप से धमकाया जा रहा है, जिससे पूरे परिवार मे भय का माहौल बना हुआ है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि आरोपी उसकी तलाश कर रहा है और उस े अपनी सुरक्षा की चिंता सता रही है। मामले को लेकर पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा प्रदान करने और उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।1
- *ग्राम ओडेरा में पानी ही पानी... घरों में घुसा पानी, प्रशासन मौन* *हमीरपुर।* लगातार बारिश के बाद ग्राम ओडेरा में हालात बिगड़ गए हैं। गांव की सड़कों और घरों में पानी घुस गया है। ग्रामीणों के घरों में घुटने भर पानी भरा है, लोग परेशान हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। कई बार शिकायत के बावजूद प्रशासन मौन है। #Hamirpur #Odera #JalBharav #Barish #ViralReels1
- किसी भी महिला को आंटी ना बोले उनको ठेस पहुंचती है उनको भूतपूर्व सुंदरी बोले बहुत अच्छा महसूस करेंगे 😂💯👈1
- देशी शराब की दुकान में चोरी का खुलासा, टहरौली पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार टहरौली। थाना टहरौली क्षेत्र के खास गांव में देशी शराब की दुकान में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार, दो पेटी देशी शराब और 2400 रुपये की नकदी बरामद की है। वहीं, चार आरोपी अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है। जानकारी के अनुसार बीते दिनों चोरों ने रात में देशी शराब की दुकान का ताला तोड़कर 28 पेटी देशी शराब, एक मोबाइल फोन और चार हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई थी। अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए थाना प्रभारी निरीक्षक सरिता मिश्रा के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही थी। शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली कि चोरी की शराब को लौड़ी तिराहे पर बेचने का प्रयास किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर कृष्णकांत पुत्र अशोक अहिरवार निवासी खुशीपुरा थाना टोडीफतेहपुर, अरुण पुत्र दुर्गाप्रसाद कुशवाहा निवासी स्किल तथा ध्रुव सोनी पुत्र जितेंद्र निवासी रामपुरा थाना गरौठा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी में प्रयोग की गई स्विफ्ट डिजायर कार, दो पेटी देशी शराब और 2400 रुपये बरामद किए। कार्रवाई के दौरान चार अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकले। फरार आरोपियों में हल्के यादव निवासी दुरखुरु, गणेश पुत्र दुर्गाप्रसाद, सौरभ अहिरवार पुत्र भगवानदास और कमल पुत्र कल्लू अहिरवार निवासीगण स्किल शामिल हैं। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया और तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सरिता मिश्रा, उपनिरीक्षक प्रभाकांत साहू, उपनिरीक्षक विकास कुमार, कांस्टेबल रोहित मौर्या, कांस्टेबल दीपांशु और कांस्टेबल विमल शामिल रहे। पुलिस क्षेत्राधिकारी टहरौली ने घटना के खुलासे की जानकारी देते हुए पुलिस टीम की तत्परता की सराहना की।1
- कोंच,कुएं में मोटर निकालने उतरे दो सगे भाइयों की जहरीली गैस से मौत, बचाने उतरा बड़ा भाई भी नहीं लौट सका जालौन की कोंच तहसील के कैलिया थाना क्षेत्र के करियावली गांव में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। खेत में पानी की मोटर निकालने के लिए कुएं में उतरा छोटा भाई जहरीली बदबू के कारण बेहोश हो गया। उसे बचाने के लिए कुएं में उतरे बड़े भाई की भी जान चली गई। हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव अभियान शुरू किया। करियावली गांव निवासी फूल सिंह कुशवाहा (65) और उनके छोटे भाई रामलखन (55) गांव के बाहर स्थित अपने खेत पर गए थे। खेत में करीब 60 फीट गहरा कुआं है, जिसमें सिंचाई के लिए पानी की मोटर लगी हुई थी। हाल ही में हुई बारिश के चलते कुएं में पानी का स्तर बढ़ गया था और मोटर पानी में डूबने लगी थी। मोटर निकालने कुएं में उतरा था रामलखन बताया गया कि शुक्रवार सुबह रामलखन रस्सी के सहारे कुएं में मोटर निकालने के लिए उतरे थे। कुएं में पानी अधिक होने के साथ ही अंदर जहरीली गैस या बदबू होने की आशंका जताई जा रही है। कुछ ही देर बाद रामलखन कुएं के अंदर बेहोश हो गए। छोटे भाई को बेहोश पड़ा देखकर बड़े भाई फूल सिंह उन्हें बचाने के लिए कुएं में उतर गए। लेकिन अंदर का वातावरण जानलेवा होने के कारण वह भी बेहोश हो गए और दोनों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। डायल 112 पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया। कुएं की गहराई और अंदर मौजूद जहरीली गैस के कारण राहत कार्य में काफी कठिनाई आई। ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद दोनों भाइयों के शवों को कुएं से बाहर निकाला गया। सूचना पर कैलिया थानाध्यक्ष अवनीश पटेल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एक साथ दो सगे भाइयों की मौत से करियावली गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।1
- रक्षाबंधन पर भाई-बहन की बाइक में आमने-सामने भिड़ंत, बहन गंभीर घायल, मेडिकल कॉलेज गुरसरांय। रक्षाबंधन पर्व पर बहन को लेकर चिरगांव जा रहे भाई-बहन सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसा टहरौली थाना क्षेत्र के ग्राम धवारी स्थित गौशाला के पास हुआ, जहां विपरीत दिशा से आ रही बाइक सवार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में भाई-बहन दोनों घायल हो गए। जानकारी के अनुसार मुकेश पुत्र पंचम सिंह राजपूत (44 वर्ष), निवासी चिरगांव, अपनी बहन रामकुमारी पत्नी देवीसिंह (55 वर्ष), निवासी बसारी को रक्षाबंधन पर्व पर बसारी से चिरगांव लेकर जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक धवारी गौशाला के पास पहुंची, तभी सामने से आ रही बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन घायलों को उपचार के लिए गुरसरांय अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. रवि अनुरागी एवं स्वास्थ्य कर्मी सकील खान ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। प्राथमिक उपचार के बाद रामकुमारी की हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। वहीं हादसे की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में चिंता का माहौल बना रहा। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट1