थाना हलधरपुर साइबर पुलिस टीम द्वारा पीड़ित के खाते में ₹49,900 /- धनराशि वापस मऊ । पुलिस अधीक्षक जनपद मऊ कमलेश बहादुर, अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के निर्देशन में साइबर फ्रॉड रोकथाम व जागरूकता के तहत चलाए जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी मधुबन अंजनी पाण्डेय व थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार जी के कुशल नेतृत्व में थाने पर साइबर टीम द्वारा साइबर पुलिस पोर्टल पर शिकायतकर्ता संख्या 33107250070981 आवेदक सुनील कुमार यादव निवासी साहपुर थाना हलधरपुर जनपद मऊ ने दिनांक 30 जून 2025 को साइबर फ्रॉड द्वारा अपने खाते से अज्ञात व्यक्ति द्वारा गूगल पे के माध्यम से किसी अनजान व्यक्ति ने फ्रॉड कर लिया था जिसके संबंध में आवेदक द्वारा साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज की गई थी जिसके तहत थाना हलधरपुर में नियुक्त साईबर टीम उपनिरीक्षक अजय बरनवाल(नोडल अधिकारी), महिला उपनिरीक्षक रिया सिन्हा (सहायक नोडल अधिकारी) ,हेड ऑपरेटर नूपुर खरे ,आरक्षी हर्षिकेश कुमार आरक्षी मारुतेंद्र कुमार शुक्ल द्वारा तत्काल कार्रवाई करके पीड़ित सुनील कुमार यादव उपरोक्त हलधरपुर जनपद मऊ की फ्रॉड धनराशि में से राशि 49,900 होल्ड कराई गई थी जिसके तहत पीड़ित का संपूर्ण होल्ड धनराशि 49,900/- वापस कराया गया।
थाना हलधरपुर साइबर पुलिस टीम द्वारा पीड़ित के खाते में ₹49,900 /- धनराशि वापस मऊ । पुलिस अधीक्षक जनपद मऊ कमलेश बहादुर, अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के निर्देशन में साइबर फ्रॉड रोकथाम व जागरूकता के तहत चलाए जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी मधुबन अंजनी पाण्डेय व थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार जी के कुशल नेतृत्व में थाने पर साइबर टीम द्वारा साइबर पुलिस पोर्टल पर शिकायतकर्ता संख्या 33107250070981 आवेदक सुनील कुमार यादव निवासी साहपुर थाना हलधरपुर जनपद मऊ ने दिनांक 30 जून 2025 को साइबर फ्रॉड द्वारा अपने खाते से अज्ञात व्यक्ति द्वारा गूगल पे के माध्यम से किसी अनजान व्यक्ति ने फ्रॉड कर लिया था जिसके संबंध में आवेदक द्वारा साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज की गई थी जिसके तहत थाना हलधरपुर में नियुक्त साईबर टीम उपनिरीक्षक अजय बरनवाल(नोडल अधिकारी), महिला उपनिरीक्षक रिया सिन्हा (सहायक नोडल अधिकारी) ,हेड ऑपरेटर नूपुर खरे ,आरक्षी हर्षिकेश कुमार आरक्षी मारुतेंद्र कुमार शुक्ल द्वारा तत्काल कार्रवाई करके पीड़ित सुनील कुमार यादव उपरोक्त हलधरपुर जनपद मऊ की फ्रॉड धनराशि में से राशि 49,900 होल्ड कराई गई थी जिसके तहत पीड़ित का संपूर्ण होल्ड धनराशि 49,900/- वापस कराया गया।
- Post by RISHI RAI1
- Post by Namrata Shukla4
- आजमगढ़: जनपद की पुलिस ने नागरिकों की सेवा और सुरक्षा के संकल्प को दोहराते हुए एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) के कुशल निर्देशन में चलाए गए विशेष अभियान के तहत, पुलिस ने सर्विलांस और CEIR पोर्टल की मदद से कुल 256 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 61.50 लाख रुपये है। आज रविवार को पुलिस लाइन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान इन मोबाइलों को उनके वास्तविक स्वामियों के सुपुर्द किया गया। अपना खोया हुआ कीमती फोन वापस पाकर नागरिकों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने आजमगढ़ पुलिस का आभार व्यक्त किया। 📊 आंकड़ों में पुलिस की उपलब्धि आजमगढ़ पुलिस द्वारा पिछले कुछ समय से मोबाइल बरामदगी को लेकर चलाए जा रहे अभियान के आंकड़े बेहद प्रभावशाली हैं: आज की बरामदगी: 256 मोबाइल फोन (मूल्य ₹61.50 लाख)। वर्ष 2026 की कुल उपलब्धि: अब तक कुल 607 मोबाइल बरामद किए जा चुके हैं। पिछले 26 महीनों का रिकॉर्ड: पुलिस ने कुल 3,820 मोबाइल फोन (लगभग 9.40 करोड़ रुपये मूल्य) बरामद कर नागरिकों को वापस लौटाए हैं। 🏆 उत्कृष्ट कार्य करने वाले थानों को सम्मान बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले थाना क्षेत्रों को चिह्नित किया गया है, जिन्हें प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। शीर्ष प्रदर्शन करने वाले थाने इस प्रकार हैं: मुबारकपुर: 337 मोबाइल निजामाबाद: 310 मोबाइल जीयनपुर: 291 मोबाइल अहरौला: 255 मोबाइल रौनापार: 246 मोबाइल 👮♂️ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का संदेश वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ने बताया कि यह अभियान नागरिकों के बीच पुलिस के प्रति विश्वास को और मजबूत करने के लिए चलाया जा रहा है। उन्होंने टीम की सराहना करते हुए कहा कि तकनीकी संसाधनों जैसे CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल का प्रभावी उपयोग इस सफलता का मुख्य कारण है। 📣 नागरिकों के लिए जरूरी सलाह यदि आपका मोबाइल फोन कहीं खो जाता है या चोरी हो जाता है, तो आजमगढ़ पुलिस ने निम्नलिखित कदम उठाने की सलाह दी है: तुरंत नजदीकी थाने में सूचना दें। भारत सरकार के CEIR पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज करें ताकि मोबाइल को ब्लॉक और ट्रैक किया जा सके। अपरिचित व्यक्तियों से पुराने मोबाइल खरीदते समय सावधानी बरतें।2
- फिरोजाबाद -दिन दहाडे पुलिस और पशु चोर गैंग के 7 बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ पुलिस मुठभेड़ में शातिर गैंग के 7 बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार पुलिस में मुठभेड़ में गिरफ्तार हुए बदमाश 1, कल्लू उर्फ फिरोज, 2 सलीम, 3 जुम्मन शाह, 4 शहजाद 5 अशरफ 6 फैजल 7 राहुल शिव कुमार पशु चोरी कर ले जा रहे थे साथी शातिर बदमाश मुखविर की सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी तो बदमाशों ने पुलिस पर कर दिया फायर पुलिस की जवाबी कार्यवाही में कल्लू उर्फ करुआ उर्फ़ फ़िरोज़ शेखनपुर थाना फरिहा निवासी गैंग के 6 साथी भी हुए घायल पुलिस अभिरक्षा में चल रहा इलाज, थाना एका पुलिस की बड़ी कार्यवाही शातिर बदमाशों के पास से अवैध तमंचा, कारतूस चोरी किए हुए पशु 01 पिकप मैक्स भी पुलिस ने की बरामद।2
- बिल्थरारोड। सोनाडीह स्थित मां भागेश्वरी मंदिर परिसर में लगे मेले में चल रहे मौत का कुआं के लकड़ी के जर्जर होने की खबर प्रमुखता से चलने के बाद भी प्रशासन के संजीदा नहीं होने से शनिवार शाम को बड़ा हादसा हो गया। जिसमें मौत के कुआं में बाईक चला रहा युवक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिससे आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया । स्थिति गम्भीर देख रेफर कर दिया गया। घायल युवक की स्थिति नाजुक बनी हुई है। युवक के गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।ज्ञात हो कि अभी चार दिन पूर्व में मौत के कुआं की लकड़ियां जर्जर और टूटी हुई होने की खबर प्रकाशित के मेला प्रशासन और पुलिस प्रशासन को अवगत कराया गया था। इसके बावजूद भी पुलिस प्रशासन द्वारा आख्या देने के आधार पर चलाने की अनुमति देना कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़ा कर रहा है। खबर चलने के बाद भी प्रशासन द्वारा संजीदा नहीं होने से शनिवार शाम को मौत के कुआं शो के दौरान बाईक चला रहा युवक टूटी लकड़ियों के चलते अनियंत्रित होने से बाईक समेत गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।2
- आजमगढ़ के थाना मुबारकपुर क्षेत्र में पुलिस और हत्या के आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की पहचान इरफान पुत्र अब्दुल मन्नान, निवासी इस्लामपुरा के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 3 अप्रैल की रात इस्लामपुरा गांव में आपसी विवाद के दौरान आरोपी ने नौशाद अहमद के पुत्र मोहम्मद हस्सान पर चाकू से हमला कर दिया था। गंभीर रूप से घायल हस्सान की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। रविवार को पुलिस टीम गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर दामोदरपुर मार्ग पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में आरोपी के बाएं पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक देशी तमंचा, कारतूस, घटना में प्रयुक्त चाकू, मोबाइल फोन और अन्य सामान बरामद किया है। पूछताछ में आरोपी ने हत्या की घटना को स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।2
- Post by सत्य प्रकाश तिवारी3
- मऊ । पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर द्वारा पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में कोर्ट मोहर्रिरों के साथ बैठक आयोजित की गई । बैठक के दौरान न्यायालय से संबंधित लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई तथा उनके शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक महोदय ने सभी कोर्ट मोहर्रिरों को निर्देशित किया कि वे न्यायालय से प्राप्त समस्त आदेशों, सम्मन एवं वारंटों की समयबद्ध तामील सुनिश्चित करें तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव, अद्यतन प्रविष्टियों तथा कार्य में पारदर्शिता बनाए रखने पर विशेष बल दिया। इसके अतिरिक्त, बैठक में लंबित वारंटों एवं नोटिसों के निष्पादन में आ रही समस्याओं पर चर्चा करते हुए उनके समाधान हेतु आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा यह भी कहा गया कि सभी संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करें, जिससे न्यायालयीय कार्यवाही में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। बैठक के अंत में सभी को अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ करने हेतु प्रेरित किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक मऊ अनूप कुमार, प्रभारी मॉनिटरिंग सेल राजितराम यादव व समस्त कोर्ट मोहर्रिर उपस्थित रहे।4