Shuru
Apke Nagar Ki App…
खबर तेंदूखेड़ा जिला नरसिंहपुर से तेंदूखेड़ा में राष्ट्रीय राजमार्ग 45 पर भीषण हादसा, गैस से भरा कंटेनर पलटा, चालक बाल-बाल बचा तेंदूखेड़ा (जिला नरसिंहपुर): *सिंगाजी समाचार रामकिशन कुशवाहा की रिपोर्ट*
Ramkishan Kuswaha
खबर तेंदूखेड़ा जिला नरसिंहपुर से तेंदूखेड़ा में राष्ट्रीय राजमार्ग 45 पर भीषण हादसा, गैस से भरा कंटेनर पलटा, चालक बाल-बाल बचा तेंदूखेड़ा (जिला नरसिंहपुर): *सिंगाजी समाचार रामकिशन कुशवाहा की रिपोर्ट*
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- खबर तेंदूखेड़ा जिला नरसिंहपुर से तेंदूखेड़ा में राष्ट्रीय राजमार्ग 45 पर भीषण हादसा, गैस से भरा कंटेनर पलटा, चालक बाल-बाल बचा तेंदूखेड़ा (जिला नरसिंहपुर): *सिंगाजी समाचार रामकिशन कुशवाहा की रिपोर्ट*1
- *तेंदूखेड़ा शासकीय महाविद्यालय में बड़ा सवाल: जर्जर भवन की छत पर ही बनाई जा रही दूसरी मंजिल, छात्रों की सुरक्षा दांव पर!* नरसिंहपुर ! 6 नवंबर 2026 नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा स्थित शासकीय महाविद्यालय में निर्माण कार्य को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि करोड़ों रुपये के बजट से प्रस्तावित नए निर्माण के तहत पर्याप्त खाली जमीन उपलब्ध होने के बावजूद वर्ष 2018 में बने पुराने भवन की जर्जर छत पर ही दूसरी मंजिल का निर्माण शुरू कर दिया गया है। ऐसे में विद्यार्थियों और कॉलेज स्टाफ की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। जानकारी के अनुसार, वर्ष 2018 में करीब 1 करोड़ 33 लाख रुपये की लागत से महाविद्यालय का भवन तैयार किया गया था। लेकिन महज कुछ वर्षों में ही भवन की हालत खराब होने के आरोप सामने आए हैं। भवन के पिलर और दीवारों में कमजोरी तथा प्लास्टर उखड़ने जैसी स्थिति बताई जा रही है। इसके बावजूद इसी भवन की छत पर नए पिलर खड़े कर दूसरी मंजिल का निर्माण कार्य शुरू किए जाने पर सवाल उठ रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि महाविद्यालय परिसर में नए भवन के निर्माण के लिए पर्याप्त खुली जमीन मौजूद बताई जा रही है। इसके बावजूद पुराने भवन के ऊपर निर्माण कराने का निर्णय क्यों लिया गया? क्या निर्माण शुरू करने से पहले भवन की भार वहन क्षमता और संरचनात्मक मजबूती की तकनीकी जांच कराई गई थी? ये ऐसे सवाल हैं, जिनका जवाब जिम्मेदार अधिकारियों को देना होगा। मामले में तेंदूखेड़ा एसडीएम सानू चौधरी ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में आया है। PIU की तकनीकी टीम से भवन की जांच कराई जा रही है। यदि पुराना भवन कमजोर पाया जाता है और निर्माण के लिए खाली जमीन उपलब्ध है, तो निर्माण कार्य खाली जमीन पर ही कराया जाएगा। अब सवाल यह है कि तकनीकी जांच पूरी होने से पहले जर्जर बताए जा रहे भवन की छत पर निर्माण कार्य कैसे शुरू हुआ? निर्माण की स्वीकृति किस आधार पर दी गई? क्या संबंधित अधिकारियों और निर्माण एजेंसी ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी? करोड़ों रुपये के निर्माण कार्य में गुणवत्ता और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। अब देखना होगा कि प्रशासन की जांच में क्या सामने आता है और जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई होती है। पोलखोल न्यूज़ की ग्राउंड रिपोर्ट - जनता की आवाज़, आपके साथ।1
- नरसिंहपुर पुलिस ने आमजन को लौटाई खुशियाँ नरसिंहपुर पुलिस ने गुम मोबाइल फोन बरामद कर नागरिकों के चेहरों पर लौटाई मुस्कान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम हुए 201 मोबाइल फोन बरामद। बरामद मोबाइल फोनों की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹75 लाख। मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों सहित अन्य राज्यों से खोजकर मोबाइल फोन किए गए बरामद।1
- नरसिंहपुर में युवक की संदिग्ध मौत: स्टेशनगंज पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप, एसपी से निष्पक्ष जांच और न्याय की गुहार नरसिंहपुर: जिला मुख्यालय के अंतर्गत आने वाले ग्राम खुरपा (थाना स्टेशनगंज) निवासी एक दुखी मां ने अपने पुत्र की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। मृतका की मां अनिता कुशवाहा ने पुलिस अधीक्षक (SP) नरसिंहपुर को आवेदन सौंपकर मामले की गहराई से जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। क्या है पूरा मामला? आवेदन के मुताबिक, मृतका अनिता कुशवाहा पति भगवत सिंह कुशवाहा ने बताया कि उनका पुत्र युवराज कुशवाहा 29 अक्टूबर 2026 की शाम करीब 5:00 बजे अपने दोस्त दीपक के साथ गाड़ी लेकर डांगीढाना किसी काम से निकला था। शाम करीब 7:00 बजे युवराज की बात उसके पिता से हुई थी, जिसमें उसने 5 मिनट में घर लौटने की बात कही थी। इसके बाद काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटा और उसका फोन भी लगातार घंटी जाने के बावजूद नहीं उठा, तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। परिजनों ने रातभर आसपास तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। खेत के पास मिली लाश और गाड़ी अगले दिन यानी 30 अक्टूबर 2026 की सुबह मृतका के पति और दूसरे पुत्र यशराज ने अन्य साथियों के साथ मिलकर युवराज की तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान डांगीढाना से खुरपा रोड पर स्थित एक खेत के पास युवराज की गाड़ी और वहीं थोड़ी दूरी पर उसका शव संदिग्ध व जख्मी हालत में बरामद हुआ। पुलिस पर टालमटोल और कार्रवाई न करने का आरोप परिजनों का आरोप है कि घटना की तुरंत सूचना थाना स्टेशनगंज पुलिस को दी गई थी, लेकिन आज दिनांक तक पुलिस द्वारा इस मामले में किसी भी प्रकार की ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। जब परिजन थाने जाकर कार्रवाई के बारे में पूछते हैं, तो पुलिस द्वारा लगातार आनाकानी की जा रही है। परिजनों को अंदेशा है कि यह महज सड़क दुर्घटना नहीं बल्कि युवराज की सुनियोजित हत्या है, जिसे दुर्घटना का रूप देने का प्रयास किया जा रहा है। पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है कि इस संदिग्ध मौत की निष्पक्ष व सूक्ष्मता से जांच कराई जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके और दोषियों को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजा जा सके।1
- नरसिंहपुर - धनतेरस पर नरसिंहपुर पुलिस का तोहफा ₹75 लाख के 201 गुम मोबाइल ढूंढकर मालिकों को लौटाए जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए नरसिंहपुर पुलिस ने धनतेरस पर नागरिकों के चेहरों पर मुस्कान लौटाई है। पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के नेतृत्व में पुलिस ने तकनीकी सहायता से देश-प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से 201 गुम मोबाइल फोन बरामद किए, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹75 लाख बताई गई।एसपी डॉ. मीना और एएसपी संदीप भूरिया ने ये मोबाइल विधिवत उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मोबाइल गुम होने पर घबराएं नहीं, बल्कि तुरंत नजदीकी थाने में सूचना दें और सुरक्षा के लिए CEIR पोर्टल पर इसे ब्लॉक कराएं।वही मोबाइल प्राप्त होने पर मोबाइल मालिको के चेहरे पर मुस्कान आ गई और उन्होंने नरसिंहपुर पुलिस प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया।1
- 33 केवी बिजली पोल से टकराया बिजली विभाग का वाहन, अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त उमरधा रोड स्थित महंगवा गांव में नर्मदा मैरिज गार्डन के पास देर रात हुआ हादसा, जनहानि की सूचना नहीं1
- हिंदू महासभा के मंच से ओबीसी एससी एसटी हक अधिकार न्याय की आवाज बात रखना गुनाह हैं जिससे माइक छुड़ा के भगा दिया जाता पिछड़ा वर्ग की जनसंख्या 52 %परसेंट है फिर भी 27% परसेंट आरक्षण मांगा था पर 13% परसेंट हॉल करती है जाति का जनगणना करवाओ जिसकी जितनी संख्या भारी उसकी उतनी हिस्सेदारी1
- EXPRESS MP CG NEWS1