logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लैलूंगा में साइकिल वितरण कार्यक्रम के दौरान हंगामा, भाजयुमो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत हिरासत में रायगढ़। रायगढ़ जिले के लैलूंगा क्षेत्र स्थित शासकीय स्कूल गुफा कहानी में आयोजित साइकिल वितरण कार्यक्रम के दौरान उस समय विवाद की स्थिति बन गई, जब भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने वितरित की जा रही साइकिलों की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए विरोध दर्ज कराया। विरोध के दौरान मौके पर मौजूद पुलिस ने रवि भगत को हिरासत में लेकर लैलूंगा थाना पहुंचाया। घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बन गया। रवि भगत का आरोप है कि विद्यार्थियों को निम्न गुणवत्ता की साइकिलें वितरित की जा रही थीं, जिसके विरोध में उन्होंने आवाज उठाई। उनका कहना है कि छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण सामग्री उपलब्ध कराना शासन और प्रशासन की जिम्मेदारी है। इस कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक सिदार सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे और साइकिल वितरण में शामिल थे। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। घटना के बाद क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। हालांकि, साइकिलों की गुणवत्ता को लेकर लगाए गए आरोपों पर प्रशासन या संबंधित विभाग की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आना बाकी है।

8 hrs ago
user_रिपोर्टर छत्तीसगढ़
रिपोर्टर छत्तीसगढ़
Advertising Photographer बैकुंठपुर, कोरिया, छत्तीसगढ़•
8 hrs ago

लैलूंगा में साइकिल वितरण कार्यक्रम के दौरान हंगामा, भाजयुमो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत हिरासत में रायगढ़। रायगढ़ जिले के लैलूंगा क्षेत्र स्थित शासकीय स्कूल गुफा कहानी में आयोजित साइकिल वितरण कार्यक्रम के दौरान उस समय विवाद की स्थिति बन गई, जब भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने वितरित की जा रही साइकिलों की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए विरोध दर्ज कराया। विरोध के दौरान मौके पर मौजूद पुलिस ने रवि भगत को हिरासत में लेकर लैलूंगा थाना पहुंचाया। घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बन गया। रवि भगत का आरोप है कि विद्यार्थियों को निम्न गुणवत्ता की साइकिलें वितरित की जा रही थीं, जिसके विरोध में उन्होंने आवाज उठाई। उनका कहना है कि छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण सामग्री उपलब्ध कराना शासन और प्रशासन की जिम्मेदारी है। इस कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक सिदार सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे और साइकिल वितरण में शामिल थे। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। घटना के बाद क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। हालांकि, साइकिलों की गुणवत्ता को लेकर लगाए गए आरोपों पर प्रशासन या संबंधित विभाग की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आना बाकी है।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • लैलूंगा में साइकिल वितरण कार्यक्रम के दौरान हंगामा, भाजयुमो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत हिरासत में रायगढ़। रायगढ़ जिले के लैलूंगा क्षेत्र स्थित शासकीय स्कूल गुफा कहानी में आयोजित साइकिल वितरण कार्यक्रम के दौरान उस समय विवाद की स्थिति बन गई, जब भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने वितरित की जा रही साइकिलों की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए विरोध दर्ज कराया। विरोध के दौरान मौके पर मौजूद पुलिस ने रवि भगत को हिरासत में लेकर लैलूंगा थाना पहुंचाया। घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बन गया। रवि भगत का आरोप है कि विद्यार्थियों को निम्न गुणवत्ता की साइकिलें वितरित की जा रही थीं, जिसके विरोध में उन्होंने आवाज उठाई। उनका कहना है कि छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण सामग्री उपलब्ध कराना शासन और प्रशासन की जिम्मेदारी है। इस कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक सिदार सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे और साइकिल वितरण में शामिल थे। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। घटना के बाद क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। हालांकि, साइकिलों की गुणवत्ता को लेकर लगाए गए आरोपों पर प्रशासन या संबंधित विभाग की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आना बाकी है।
    1
    लैलूंगा में साइकिल वितरण कार्यक्रम के दौरान हंगामा, भाजयुमो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत हिरासत में
रायगढ़। रायगढ़ जिले के लैलूंगा क्षेत्र स्थित शासकीय स्कूल गुफा कहानी में आयोजित साइकिल वितरण कार्यक्रम के दौरान उस समय विवाद की स्थिति बन गई, जब भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने वितरित की जा रही साइकिलों की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए विरोध दर्ज कराया।
विरोध के दौरान मौके पर मौजूद पुलिस ने रवि भगत को हिरासत में लेकर लैलूंगा थाना पहुंचाया। घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बन गया।
रवि भगत का आरोप है कि विद्यार्थियों को निम्न गुणवत्ता की साइकिलें वितरित की जा रही थीं, जिसके विरोध में उन्होंने आवाज उठाई। उनका कहना है कि छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण सामग्री उपलब्ध कराना शासन और प्रशासन की जिम्मेदारी है।
इस कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक सिदार सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे और साइकिल वितरण में शामिल थे।
फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। घटना के बाद क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। हालांकि, साइकिलों की गुणवत्ता को लेकर लगाए गए आरोपों पर प्रशासन या संबंधित विभाग की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आना बाकी है।
    user_रिपोर्टर छत्तीसगढ़
    रिपोर्टर छत्तीसगढ़
    Advertising Photographer बैकुंठपुर, कोरिया, छत्तीसगढ़•
    8 hrs ago
  • आकाशीय बिजली गिरने से तीन की मौत पांच घायल पांचों का खड़गवां अस्पताल में इलाज
    1
    आकाशीय बिजली गिरने से तीन की मौत पांच घायल पांचों का खड़गवां अस्पताल में इलाज
    user_Manoj shrivastav
    Manoj shrivastav
    चिरमिरी, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, छत्तीसगढ़•
    7 hrs ago
  • खोंगापानी। सावन माह के पावन अवसर पर बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए कांवड़ यात्रा पर प्रस्थान? ब्यूरो रिपोर्टर - राजकुमार विश्वकर्मा जिला- एम. सी. बी. मनेदगढ (छ. ग) आपको बता दें कि एम. सी. बी. जिले के नगर पंचायत खोगापानी मे सावन माह के पावन अवसर पर बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए कांवड़ यात्रा पर प्रस्थान श्रद्धालुओं का भारतीय जनता पार्टी खोंगापानी परिवार द्वारा चंदन तिलक, पुष्प वर्षा, मिष्ठान वितरण एवं ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य एवं आत्मीय स्वागत कर मंगलमय यात्रा के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर श्रद्धा, सेवा और सनातन संस्कृति का अनुपम संगम देखने को मिला। श्रद्धालुओं के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया तथा भगवान भोलेनाथ से सभी कांवड़ यात्रियों की सुरक्षित, सफल एवं मंगलमय यात्रा तथा समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि एवं कल्याण की प्रार्थना की गई। कार्यक्रम के दौरान पी. मनी जायसवाल ने कहा कि कांवड़ यात्रियों की सेवा एवं सम्मान भारतीय संस्कृति की गौरवशाली परंपरा है। भारतीय जनता पार्टी सदैव सेवा, समर्पण और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध रही है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं का उत्साहवर्धन करते हुए बाबा बैद्यनाथ से प्रदेश एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर अनिल सिंह, झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, हसदेव मंडल अध्यक्ष सुश्री बबीता सिंह, महामंत्री भगवान दास, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष मनीष सिंह, जितेंद्र राय, एच.एल. सिंह, पार्षद सुरेश चौधरी, एल्डरमैन रमेश यादव, युवा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रेनू सिंह, सुनीता सिंह, सुशीला जायसवाल, मोर्चा मंडल अध्यक्ष मिक्कू सिंह सहित भारतीय जनता पार्टी के सभी मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं नगरवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
    2
    खोंगापानी। सावन माह के पावन अवसर पर बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए कांवड़ यात्रा पर प्रस्थान? 
ब्यूरो रिपोर्टर  - राजकुमार विश्वकर्मा
जिला- एम. सी. बी. मनेदगढ (छ. ग)
आपको बता दें कि एम. सी. बी. जिले के नगर पंचायत खोगापानी मे सावन माह के पावन अवसर पर बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए कांवड़ यात्रा पर प्रस्थान 
श्रद्धालुओं का भारतीय जनता पार्टी खोंगापानी परिवार द्वारा चंदन तिलक, पुष्प वर्षा, मिष्ठान वितरण एवं ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य एवं आत्मीय स्वागत कर मंगलमय यात्रा के लिए रवाना किया गया।
इस अवसर पर श्रद्धा, सेवा और सनातन संस्कृति का अनुपम संगम देखने को मिला। श्रद्धालुओं के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया तथा भगवान भोलेनाथ से सभी कांवड़ यात्रियों की सुरक्षित, सफल एवं मंगलमय यात्रा तथा समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि एवं कल्याण की प्रार्थना की गई।
कार्यक्रम के दौरान पी. मनी जायसवाल ने कहा कि कांवड़ यात्रियों की सेवा एवं सम्मान भारतीय संस्कृति की गौरवशाली परंपरा है। भारतीय जनता पार्टी सदैव सेवा, समर्पण और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध रही है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं का उत्साहवर्धन करते हुए बाबा बैद्यनाथ से प्रदेश एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर अनिल सिंह, झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, हसदेव मंडल अध्यक्ष सुश्री बबीता सिंह, महामंत्री भगवान दास, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष मनीष सिंह, जितेंद्र राय, एच.एल. सिंह, पार्षद सुरेश चौधरी, एल्डरमैन रमेश यादव, युवा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रेनू सिंह, सुनीता सिंह, सुशीला जायसवाल, मोर्चा मंडल अध्यक्ष मिक्कू सिंह सहित भारतीय जनता पार्टी के सभी मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं नगरवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
    user_Sacchi Gathna
    Sacchi Gathna
    Advertising Photographer चिरमिरी, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, छत्तीसगढ़•
    12 hrs ago
  • अब बारिश नहीं छोड़ेगी रनिंग पकड़ लिया है देख सकते हैं वेरी-वेरी बहुत ज्यादा बारिश हो रहा है बारिश अपना चाल बदल चुका है अब नहीं छोड़ेगी बारिश रात और दिन एक कर दे रहा है देख सकते हैं आप लोग
    1
    अब बारिश नहीं छोड़ेगी रनिंग पकड़ लिया है देख सकते हैं वेरी-वेरी बहुत ज्यादा बारिश हो रहा है
बारिश अपना चाल बदल चुका है अब नहीं छोड़ेगी बारिश रात और दिन एक कर दे रहा है देख सकते हैं आप लोग
    user_Hira Ratan Sarthi
    Hira Ratan Sarthi
    Driver उदयपुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    20 hrs ago
  • 📍 किरण रिजिजू बोले: प्रधानमंत्री मोदी ने NDA सांसदों को NEET और जनहित के मुद्दों पर दिया मार्गदर्शन एनडीए संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांसदों को NEET, शिक्षा सुधार, जनहित के मुद्दों और संसद में प्रभावी भूमिका निभाने को लेकर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया। संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने बताया कि बैठक सकारात्मक और रचनात्मक रही तथा प्रधानमंत्री ने सभी सांसदों से जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने का आह्वान किया। देशहित, युवाओं के भविष्य और विकास से जुड़े विषयों पर सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए प्रधानमंत्री ने संसद में सार्थक चर्चा और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर बल दिया। #NDA #PMModi #KirenRijiju #NEET #MonsoonSession2026 #Parliament #Education #IndiaNews #BreakingNews #प्रदेशखबरNewsNetwork
    1
    📍 किरण रिजिजू बोले: प्रधानमंत्री मोदी ने NDA सांसदों को NEET और जनहित के मुद्दों पर दिया मार्गदर्शन
एनडीए संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांसदों को NEET, शिक्षा सुधार, जनहित के मुद्दों और संसद में प्रभावी भूमिका निभाने को लेकर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया। संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने बताया कि बैठक सकारात्मक और रचनात्मक रही तथा प्रधानमंत्री ने सभी सांसदों से जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने का आह्वान किया।
देशहित, युवाओं के भविष्य और विकास से जुड़े विषयों पर सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए प्रधानमंत्री ने संसद में सार्थक चर्चा और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर बल दिया।
#NDA #PMModi #KirenRijiju #NEET #MonsoonSession2026 #Parliament #Education #IndiaNews #BreakingNews #प्रदेशखबरNewsNetwork
    user_Pradesh Khabar News Network
    Pradesh Khabar News Network
    Media company अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
  • सरगुजा से गौ माता सम्मान अभियान के समर्थन में 1 लाख से अधिक हस्ताक्षर, राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन प्रेषित सरगुजा से गौ माता सम्मान अभियान के समर्थन में 1 लाख से अधिक हस्ताक्षर, राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन प्रेषित अंबिकापुर, सुरगुजा (छत्तीसगढ़): गौ माता की सेवा, सम्मान एवं सुरक्षा के उद्देश्य से देशभर में चल रहे "गौ माता सम्मान अभियान" के दूसरे चरण के अंतर्गत सुरगुजा जिले में व्यापक जनसहभागिता देखने को मिली। अभियान के तहत जिलेभर से 1 लाख से अधिक नागरिकों के हस्ताक्षर एकत्रित किए गए। संग्रहित हस्ताक्षरों सहित प्रार्थना-पत्र एवं ज्ञापन जिलाधिकारी (कलेक्टर) सुरगुजा के माध्यम से भारत के राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के नाम प्रेषित किया गया। अभियान का उद्देश्य गौ संरक्षण, गौ सेवा तथा गौ माता के सम्मान के प्रति जनजागरण और सरकार का ध्यान आकर्षित करना है। ज्ञापन सौंपने के बाद गौ भक्तों ने "जय श्रीराम" के उद्घोष के साथ रैली निकाली। हाथों में झंडे, बैनर एवं अभियान से जुड़े संदेश लिए कार्यकर्ताओं ने गौ माता की सेवा, सम्मान और सुरक्षा के समर्थन में नारे लगाए तथा जनसामान्य से इस जनआंदोलन में सहभागी बनने का आह्वान किया। अभियान से जुड़े पदाधिकारियों ने कहा कि गौ माता भारतीय संस्कृति, आस्था और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार हैं। उनके संरक्षण और सम्मान के लिए समाज के प्रत्येक नागरिक को आगे आना चाहिए।
    2
    सरगुजा से गौ माता सम्मान अभियान के समर्थन में 1 लाख से अधिक हस्ताक्षर, राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन प्रेषित

सरगुजा से गौ माता सम्मान अभियान के समर्थन में 1 लाख से अधिक हस्ताक्षर, राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन प्रेषित
अंबिकापुर, सुरगुजा (छत्तीसगढ़):
गौ माता की सेवा, सम्मान एवं सुरक्षा के उद्देश्य से देशभर में चल रहे "गौ माता सम्मान अभियान" के दूसरे चरण के अंतर्गत सुरगुजा जिले में व्यापक जनसहभागिता देखने को मिली। अभियान के तहत जिलेभर से 1 लाख से अधिक नागरिकों के हस्ताक्षर एकत्रित किए गए।
संग्रहित हस्ताक्षरों सहित प्रार्थना-पत्र एवं ज्ञापन जिलाधिकारी (कलेक्टर) सुरगुजा के माध्यम से भारत के राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के नाम प्रेषित किया गया। अभियान का उद्देश्य गौ संरक्षण, गौ सेवा तथा गौ माता के सम्मान के प्रति जनजागरण और सरकार का ध्यान आकर्षित करना है।
ज्ञापन सौंपने के बाद गौ भक्तों ने "जय श्रीराम" के उद्घोष के साथ रैली निकाली। हाथों में झंडे, बैनर एवं अभियान से जुड़े संदेश लिए कार्यकर्ताओं ने गौ माता की सेवा, सम्मान और सुरक्षा के समर्थन में नारे लगाए तथा जनसामान्य से इस जनआंदोलन में सहभागी बनने का आह्वान किया।
अभियान से जुड़े पदाधिकारियों ने कहा कि गौ माता भारतीय संस्कृति, आस्था और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार हैं। उनके संरक्षण और सम्मान के लिए समाज के प्रत्येक नागरिक को आगे आना चाहिए।
    user_Himanshu raj Raj
    Himanshu raj Raj
    Social Media Manager अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    14 hrs ago
  • सुप्रभात छत्तीसगढ़-: बारिश के इस सुनहरे मौसम में रहे खुश पर सावधान, हाल ही में बारिश के मौसम ने तेजी पकड़ी है जिससे की धरती ठंडी हो चुकी है जिसके चलते ऐसे सर्प जो ठंडी बर्दाश्त नहीं कर पाए लोगों के घरों में घुस जाते हैं इस समय पर सावधानी बरतने की बहुत जरूरत होती है क्योंकि आपकी एक लापरवाही आपकी जान ले सकती है सुने पूरी रिपोर्ट
    1
    सुप्रभात छत्तीसगढ़-: बारिश के इस सुनहरे मौसम में रहे खुश पर सावधान,
हाल ही में बारिश के मौसम ने तेजी पकड़ी है जिससे की धरती ठंडी हो चुकी है 
जिसके चलते ऐसे सर्प जो ठंडी बर्दाश्त नहीं कर पाए लोगों के घरों में घुस जाते हैं 
इस समय पर सावधानी बरतने की बहुत जरूरत होती है क्योंकि आपकी एक लापरवाही आपकी जान ले सकती है सुने पूरी रिपोर्ट
    user_Maharaj Shubham Pathak
    Maharaj Shubham Pathak
    Media house अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    22 hrs ago
  • दोहरी नागरिकता मामले में राहुल गांधी पर FIR दर्ज करने का हाईकोर्ट का आदेश याचिका पर सुनवाई के बाद राज्य सरकार को जांच या केंद्रीय एजेंसी से जांच कराने के निर्देश नई दिल्ली/लखनऊ। कांग्रेस सांसद एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से जुड़े कथित दोहरी नागरिकता मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने महत्वपूर्ण आदेश दिया है। अदालत ने राज्य सरकार को राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने तथा मामले की जांच स्वयं या किसी केंद्रीय एजेंसी से कराने का निर्देश दिया है। � News on Air यह मामला एक याचिका के माध्यम से अदालत के समक्ष पहुंचा था, जिसमें राहुल गांधी पर कथित रूप से दोहरी नागरिकता रखने का आरोप लगाया गया था। इससे पहले विशेष एमपी/एमएलए अदालत ने एफआईआर दर्ज कराने की मांग वाली अर्जी यह कहते हुए खारिज कर दी थी कि नागरिकता के प्रश्न पर निर्णय देना उसके अधिकार क्षेत्र में नहीं है। इसके बाद मामला हाईकोर्ट पहुंचा। � News on Air +1 हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि लगाए गए आरोपों की जांच आवश्यक है। अदालत ने उत्तर प्रदेश सरकार को निर्देश दिया कि वह कानून के अनुसार एफआईआर दर्ज कर जांच करे या आवश्यकता होने पर किसी केंद्रीय एजेंसी से जांच कराए। � News on Air ध्यान दें: यह न्यायालय का प्रक्रियात्मक आदेश है। इससे आरोप सिद्ध नहीं हो जाते। मामले की जांच और आगे की न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही अंतिम कानूनी निष्कर्ष निकलेगा। � News on Air +1
    1
    दोहरी नागरिकता मामले में राहुल गांधी पर FIR दर्ज करने का हाईकोर्ट का आदेश
याचिका पर सुनवाई के बाद राज्य सरकार को जांच या केंद्रीय एजेंसी से जांच कराने के निर्देश
नई दिल्ली/लखनऊ। कांग्रेस सांसद एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से जुड़े कथित दोहरी नागरिकता मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने महत्वपूर्ण आदेश दिया है। अदालत ने राज्य सरकार को राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने तथा मामले की जांच स्वयं या किसी केंद्रीय एजेंसी से कराने का निर्देश दिया है। �
News on Air
यह मामला एक याचिका के माध्यम से अदालत के समक्ष पहुंचा था, जिसमें राहुल गांधी पर कथित रूप से दोहरी नागरिकता रखने का आरोप लगाया गया था। इससे पहले विशेष एमपी/एमएलए अदालत ने एफआईआर दर्ज कराने की मांग वाली अर्जी यह कहते हुए खारिज कर दी थी कि नागरिकता के प्रश्न पर निर्णय देना उसके अधिकार क्षेत्र में नहीं है। इसके बाद मामला हाईकोर्ट पहुंचा। �
News on Air +1
हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि लगाए गए आरोपों की जांच आवश्यक है। अदालत ने उत्तर प्रदेश सरकार को निर्देश दिया कि वह कानून के अनुसार एफआईआर दर्ज कर जांच करे या आवश्यकता होने पर किसी केंद्रीय एजेंसी से जांच कराए। �
News on Air
ध्यान दें: यह न्यायालय का प्रक्रियात्मक आदेश है। इससे आरोप सिद्ध नहीं हो जाते। मामले की जांच और आगे की न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही अंतिम कानूनी निष्कर्ष निकलेगा। �
News on Air +1
    user_रिपोर्टर छत्तीसगढ़
    रिपोर्टर छत्तीसगढ़
    Advertising Photographer बैकुंठपुर, कोरिया, छत्तीसगढ़•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.