logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आकाशीय बिजली गिरने से तीन की मौत पांच घायल पांचों का खड़गवां अस्पताल में इलाज

4 hrs ago
user_Manoj shrivastav
Manoj shrivastav
चिरमिरी, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, छत्तीसगढ़•
4 hrs ago

आकाशीय बिजली गिरने से तीन की मौत पांच घायल पांचों का खड़गवां अस्पताल में इलाज

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • आकाशीय बिजली गिरने से तीन की मौत पांच घायल पांचों का खड़गवां अस्पताल में इलाज
    1
    आकाशीय बिजली गिरने से तीन की मौत पांच घायल पांचों का खड़गवां अस्पताल में इलाज
    user_Manoj shrivastav
    Manoj shrivastav
    चिरमिरी, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • खोंगापानी। सावन माह के पावन अवसर पर बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए कांवड़ यात्रा पर प्रस्थान? ब्यूरो रिपोर्टर - राजकुमार विश्वकर्मा जिला- एम. सी. बी. मनेदगढ (छ. ग) आपको बता दें कि एम. सी. बी. जिले के नगर पंचायत खोगापानी मे सावन माह के पावन अवसर पर बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए कांवड़ यात्रा पर प्रस्थान श्रद्धालुओं का भारतीय जनता पार्टी खोंगापानी परिवार द्वारा चंदन तिलक, पुष्प वर्षा, मिष्ठान वितरण एवं ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य एवं आत्मीय स्वागत कर मंगलमय यात्रा के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर श्रद्धा, सेवा और सनातन संस्कृति का अनुपम संगम देखने को मिला। श्रद्धालुओं के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया तथा भगवान भोलेनाथ से सभी कांवड़ यात्रियों की सुरक्षित, सफल एवं मंगलमय यात्रा तथा समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि एवं कल्याण की प्रार्थना की गई। कार्यक्रम के दौरान पी. मनी जायसवाल ने कहा कि कांवड़ यात्रियों की सेवा एवं सम्मान भारतीय संस्कृति की गौरवशाली परंपरा है। भारतीय जनता पार्टी सदैव सेवा, समर्पण और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध रही है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं का उत्साहवर्धन करते हुए बाबा बैद्यनाथ से प्रदेश एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर अनिल सिंह, झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, हसदेव मंडल अध्यक्ष सुश्री बबीता सिंह, महामंत्री भगवान दास, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष मनीष सिंह, जितेंद्र राय, एच.एल. सिंह, पार्षद सुरेश चौधरी, एल्डरमैन रमेश यादव, युवा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रेनू सिंह, सुनीता सिंह, सुशीला जायसवाल, मोर्चा मंडल अध्यक्ष मिक्कू सिंह सहित भारतीय जनता पार्टी के सभी मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं नगरवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
    2
    खोंगापानी। सावन माह के पावन अवसर पर बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए कांवड़ यात्रा पर प्रस्थान? 
ब्यूरो रिपोर्टर  - राजकुमार विश्वकर्मा
जिला- एम. सी. बी. मनेदगढ (छ. ग)
आपको बता दें कि एम. सी. बी. जिले के नगर पंचायत खोगापानी मे सावन माह के पावन अवसर पर बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए कांवड़ यात्रा पर प्रस्थान 
श्रद्धालुओं का भारतीय जनता पार्टी खोंगापानी परिवार द्वारा चंदन तिलक, पुष्प वर्षा, मिष्ठान वितरण एवं ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य एवं आत्मीय स्वागत कर मंगलमय यात्रा के लिए रवाना किया गया।
इस अवसर पर श्रद्धा, सेवा और सनातन संस्कृति का अनुपम संगम देखने को मिला। श्रद्धालुओं के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया तथा भगवान भोलेनाथ से सभी कांवड़ यात्रियों की सुरक्षित, सफल एवं मंगलमय यात्रा तथा समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि एवं कल्याण की प्रार्थना की गई।
कार्यक्रम के दौरान पी. मनी जायसवाल ने कहा कि कांवड़ यात्रियों की सेवा एवं सम्मान भारतीय संस्कृति की गौरवशाली परंपरा है। भारतीय जनता पार्टी सदैव सेवा, समर्पण और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध रही है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं का उत्साहवर्धन करते हुए बाबा बैद्यनाथ से प्रदेश एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर अनिल सिंह, झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, हसदेव मंडल अध्यक्ष सुश्री बबीता सिंह, महामंत्री भगवान दास, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष मनीष सिंह, जितेंद्र राय, एच.एल. सिंह, पार्षद सुरेश चौधरी, एल्डरमैन रमेश यादव, युवा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रेनू सिंह, सुनीता सिंह, सुशीला जायसवाल, मोर्चा मंडल अध्यक्ष मिक्कू सिंह सहित भारतीय जनता पार्टी के सभी मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं नगरवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
    user_Sacchi Gathna
    Sacchi Gathna
    Advertising Photographer चिरमिरी, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, छत्तीसगढ़•
    9 hrs ago
  • लैलूंगा में साइकिल वितरण कार्यक्रम के दौरान हंगामा, भाजयुमो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत हिरासत में रायगढ़। रायगढ़ जिले के लैलूंगा क्षेत्र स्थित शासकीय स्कूल गुफा कहानी में आयोजित साइकिल वितरण कार्यक्रम के दौरान उस समय विवाद की स्थिति बन गई, जब भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने वितरित की जा रही साइकिलों की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए विरोध दर्ज कराया। विरोध के दौरान मौके पर मौजूद पुलिस ने रवि भगत को हिरासत में लेकर लैलूंगा थाना पहुंचाया। घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बन गया। रवि भगत का आरोप है कि विद्यार्थियों को निम्न गुणवत्ता की साइकिलें वितरित की जा रही थीं, जिसके विरोध में उन्होंने आवाज उठाई। उनका कहना है कि छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण सामग्री उपलब्ध कराना शासन और प्रशासन की जिम्मेदारी है। इस कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक सिदार सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे और साइकिल वितरण में शामिल थे। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। घटना के बाद क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। हालांकि, साइकिलों की गुणवत्ता को लेकर लगाए गए आरोपों पर प्रशासन या संबंधित विभाग की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आना बाकी है।
    1
    लैलूंगा में साइकिल वितरण कार्यक्रम के दौरान हंगामा, भाजयुमो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत हिरासत में
रायगढ़। रायगढ़ जिले के लैलूंगा क्षेत्र स्थित शासकीय स्कूल गुफा कहानी में आयोजित साइकिल वितरण कार्यक्रम के दौरान उस समय विवाद की स्थिति बन गई, जब भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने वितरित की जा रही साइकिलों की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए विरोध दर्ज कराया।
विरोध के दौरान मौके पर मौजूद पुलिस ने रवि भगत को हिरासत में लेकर लैलूंगा थाना पहुंचाया। घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बन गया।
रवि भगत का आरोप है कि विद्यार्थियों को निम्न गुणवत्ता की साइकिलें वितरित की जा रही थीं, जिसके विरोध में उन्होंने आवाज उठाई। उनका कहना है कि छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण सामग्री उपलब्ध कराना शासन और प्रशासन की जिम्मेदारी है।
इस कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक सिदार सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे और साइकिल वितरण में शामिल थे।
फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। घटना के बाद क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। हालांकि, साइकिलों की गुणवत्ता को लेकर लगाए गए आरोपों पर प्रशासन या संबंधित विभाग की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आना बाकी है।
    user_रिपोर्टर छत्तीसगढ़
    रिपोर्टर छत्तीसगढ़
    Advertising Photographer बैकुंठपुर, कोरिया, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
  • जनसुनवाई में अपर कलेक्टर ने 41 आवेदकों की सुनी समस्याएं अनूपपुर - कलेक्ट्रेट कार्यालय के नर्मदा सभागार में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई कार्यक्रम में अपर कलेक्टर बलवीर रमन ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 41 आवेदकों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार परीक्षण कर समय-सीमा में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अनूपपुर सुश्री प्राशी अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भी नागरिकों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई के दौरान अनूपपुर बस्ती की सीताबाई कहार ने भूमि के बंटवारे, वेंकटनगर तहसील जैतहरी के कमलेश यादव ने नहर परियोजना से प्रभावित भूमि का मुआवजा दिलाए जाने, अमलाई निवासी कोमल सिंह ने नल-जल योजना के अंतर्गत प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान किए जाने तथा ग्राम चंदनपुर के राम बिहारी ने स्थायी भृत्य पद पर नियुक्ति उपरांत वेतन भुगतान किए जाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया। इसी प्रकार वेंकटनगर की सुधा केवट ने रोजगार उपलब्ध कराए जाने, धनगवां निवासी उमानाथ ब्राह्मण ने नक्शा तरमीम में सुधार कराने, ग्राम सेमरा भलमूड़ी की भगवती ने रोजगार सहायक द्वारा आवास सूची से नाम विलोपित किए जाने तथा बिजुरी निवासी रवि कुमार प्रजापति ने आमांडांड खुली खदान के अंतर्गत अधिग्रहित भूमि के एवज में नीलकंठ कंपनी में स्वरोजगार उपलब्ध कराए जाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया।
    1
    जनसुनवाई में अपर कलेक्टर ने 41 आवेदकों की सुनी समस्याएं
अनूपपुर  - 
कलेक्ट्रेट कार्यालय के नर्मदा सभागार में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई कार्यक्रम में अपर कलेक्टर बलवीर रमन ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 41 आवेदकों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार परीक्षण कर समय-सीमा में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अनूपपुर सुश्री प्राशी अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भी नागरिकों की समस्याएं सुनीं। 
जनसुनवाई के दौरान अनूपपुर बस्ती की सीताबाई कहार ने भूमि के बंटवारे, वेंकटनगर तहसील जैतहरी के कमलेश यादव ने नहर परियोजना से प्रभावित भूमि का मुआवजा दिलाए जाने, अमलाई निवासी कोमल सिंह ने नल-जल योजना के अंतर्गत प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान किए जाने तथा ग्राम चंदनपुर के राम बिहारी ने स्थायी भृत्य पद पर नियुक्ति उपरांत वेतन भुगतान किए जाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया।
इसी प्रकार वेंकटनगर की सुधा केवट ने रोजगार उपलब्ध कराए जाने, धनगवां निवासी उमानाथ ब्राह्मण ने नक्शा तरमीम में सुधार कराने, ग्राम सेमरा भलमूड़ी की भगवती ने रोजगार सहायक द्वारा आवास सूची से नाम विलोपित किए जाने तथा बिजुरी निवासी रवि कुमार प्रजापति ने आमांडांड खुली खदान के अंतर्गत अधिग्रहित भूमि के एवज में नीलकंठ कंपनी में स्वरोजगार उपलब्ध कराए जाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया।
    user_Anupam Singh patrkar
    Anupam Singh patrkar
    अनूपपुर, अनूपपुर, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • अब बारिश नहीं छोड़ेगी रनिंग पकड़ लिया है देख सकते हैं वेरी-वेरी बहुत ज्यादा बारिश हो रहा है बारिश अपना चाल बदल चुका है अब नहीं छोड़ेगी बारिश रात और दिन एक कर दे रहा है देख सकते हैं आप लोग
    1
    अब बारिश नहीं छोड़ेगी रनिंग पकड़ लिया है देख सकते हैं वेरी-वेरी बहुत ज्यादा बारिश हो रहा है
बारिश अपना चाल बदल चुका है अब नहीं छोड़ेगी बारिश रात और दिन एक कर दे रहा है देख सकते हैं आप लोग
    user_Hira Ratan Sarthi
    Hira Ratan Sarthi
    Driver उदयपुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    17 hrs ago
  • 📍 किरण रिजिजू बोले: प्रधानमंत्री मोदी ने NDA सांसदों को NEET और जनहित के मुद्दों पर दिया मार्गदर्शन एनडीए संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांसदों को NEET, शिक्षा सुधार, जनहित के मुद्दों और संसद में प्रभावी भूमिका निभाने को लेकर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया। संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने बताया कि बैठक सकारात्मक और रचनात्मक रही तथा प्रधानमंत्री ने सभी सांसदों से जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने का आह्वान किया। देशहित, युवाओं के भविष्य और विकास से जुड़े विषयों पर सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए प्रधानमंत्री ने संसद में सार्थक चर्चा और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर बल दिया। #NDA #PMModi #KirenRijiju #NEET #MonsoonSession2026 #Parliament #Education #IndiaNews #BreakingNews #प्रदेशखबरNewsNetwork
    1
    📍 किरण रिजिजू बोले: प्रधानमंत्री मोदी ने NDA सांसदों को NEET और जनहित के मुद्दों पर दिया मार्गदर्शन
एनडीए संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांसदों को NEET, शिक्षा सुधार, जनहित के मुद्दों और संसद में प्रभावी भूमिका निभाने को लेकर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया। संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने बताया कि बैठक सकारात्मक और रचनात्मक रही तथा प्रधानमंत्री ने सभी सांसदों से जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने का आह्वान किया।
देशहित, युवाओं के भविष्य और विकास से जुड़े विषयों पर सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए प्रधानमंत्री ने संसद में सार्थक चर्चा और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर बल दिया।
#NDA #PMModi #KirenRijiju #NEET #MonsoonSession2026 #Parliament #Education #IndiaNews #BreakingNews #प्रदेशखबरNewsNetwork
    user_Pradesh Khabar News Network
    Pradesh Khabar News Network
    Media company अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • चिरमिरी के संवेदन सील से कई मजदूरों को उनका रुका हुआ वेतन दिलाने का काम चिरमिरी पुलिस ने किया गया है
    1
    चिरमिरी के संवेदन सील से कई मजदूरों को उनका रुका हुआ वेतन दिलाने का काम चिरमिरी पुलिस ने किया गया है
    user_Manoj shrivastav
    Manoj shrivastav
    चिरमिरी, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • कोतमा में बड़ा हादसा टला, मकान का हिस्सा अचानक गिरा; कार सहित घरेलू सामान क्षतिग्रस्त अनूपपुर। नगर पालिका परिषद कोतमा के वार्ड क्रमांक 5 में मंगलवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब एक मकान का हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि हादसे के समय कोई व्यक्ति मलबे की चपेट में नहीं आया, जिससे जनहानि नहीं हुई। हालांकि, मकान के अंदर रखा घरेलू सामान क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं मकान के नीचे खड़ी एक कार भी मलबे की चपेट में आने से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुराने और जर्जर भवनों की समय-समय पर जांच कर आवश्यक सुरक्षा उपाय किए जाने चाहिए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके।
    1
    कोतमा में बड़ा हादसा टला, मकान का हिस्सा अचानक गिरा; कार सहित घरेलू सामान क्षतिग्रस्त
अनूपपुर। नगर पालिका परिषद कोतमा के वार्ड क्रमांक 5 में मंगलवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब एक मकान का हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि हादसे के समय कोई व्यक्ति मलबे की चपेट में नहीं आया, जिससे जनहानि नहीं हुई। हालांकि, मकान के अंदर रखा घरेलू सामान क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं मकान के नीचे खड़ी एक कार भी मलबे की चपेट में आने से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पुराने और जर्जर भवनों की समय-समय पर जांच कर आवश्यक सुरक्षा उपाय किए जाने चाहिए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके।
    user_Prince ojha
    Prince ojha
    अनूपपुर, अनूपपुर, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.