जनसुनवाई में अपर कलेक्टर ने 41 आवेदकों की सुनी समस्याएं अनूपपुर - कलेक्ट्रेट कार्यालय के नर्मदा सभागार में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई कार्यक्रम में अपर कलेक्टर बलवीर रमन ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 41 आवेदकों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार परीक्षण कर समय-सीमा में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अनूपपुर सुश्री प्राशी अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भी नागरिकों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई के दौरान अनूपपुर बस्ती की सीताबाई कहार ने भूमि के बंटवारे, वेंकटनगर तहसील जैतहरी के कमलेश यादव ने नहर परियोजना से प्रभावित भूमि का मुआवजा दिलाए जाने, अमलाई निवासी कोमल सिंह ने नल-जल योजना के अंतर्गत प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान किए जाने तथा ग्राम चंदनपुर के राम बिहारी ने स्थायी भृत्य पद पर नियुक्ति उपरांत वेतन भुगतान किए जाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया। इसी प्रकार वेंकटनगर की सुधा केवट ने रोजगार उपलब्ध कराए जाने, धनगवां निवासी उमानाथ ब्राह्मण ने नक्शा तरमीम में सुधार कराने, ग्राम सेमरा भलमूड़ी की भगवती ने रोजगार सहायक द्वारा आवास सूची से नाम विलोपित किए जाने तथा बिजुरी निवासी रवि कुमार प्रजापति ने आमांडांड खुली खदान के अंतर्गत अधिग्रहित भूमि के एवज में नीलकंठ कंपनी में स्वरोजगार उपलब्ध कराए जाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया।
जनसुनवाई में अपर कलेक्टर ने 41 आवेदकों की सुनी समस्याएं अनूपपुर - कलेक्ट्रेट कार्यालय के नर्मदा सभागार में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई कार्यक्रम में अपर कलेक्टर बलवीर रमन ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 41 आवेदकों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार परीक्षण कर समय-सीमा में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अनूपपुर सुश्री प्राशी अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भी नागरिकों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई के दौरान अनूपपुर बस्ती की सीताबाई कहार ने भूमि के बंटवारे, वेंकटनगर तहसील जैतहरी के कमलेश यादव ने नहर परियोजना से प्रभावित भूमि का मुआवजा दिलाए जाने, अमलाई निवासी कोमल सिंह ने नल-जल योजना के अंतर्गत प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान किए जाने तथा ग्राम चंदनपुर के राम बिहारी ने स्थायी भृत्य पद पर नियुक्ति उपरांत वेतन भुगतान किए जाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया। इसी प्रकार वेंकटनगर की सुधा केवट ने रोजगार उपलब्ध कराए जाने, धनगवां निवासी उमानाथ ब्राह्मण ने नक्शा तरमीम में सुधार कराने, ग्राम सेमरा भलमूड़ी की भगवती ने रोजगार सहायक द्वारा आवास सूची से नाम विलोपित किए जाने तथा बिजुरी निवासी रवि कुमार प्रजापति ने आमांडांड खुली खदान के अंतर्गत अधिग्रहित भूमि के एवज में नीलकंठ कंपनी में स्वरोजगार उपलब्ध कराए जाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया।
- जनसुनवाई में अपर कलेक्टर ने 41 आवेदकों की सुनी समस्याएं अनूपपुर - कलेक्ट्रेट कार्यालय के नर्मदा सभागार में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई कार्यक्रम में अपर कलेक्टर बलवीर रमन ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 41 आवेदकों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार परीक्षण कर समय-सीमा में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अनूपपुर सुश्री प्राशी अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भी नागरिकों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई के दौरान अनूपपुर बस्ती की सीताबाई कहार ने भूमि के बंटवारे, वेंकटनगर तहसील जैतहरी के कमलेश यादव ने नहर परियोजना से प्रभावित भूमि का मुआवजा दिलाए जाने, अमलाई निवासी कोमल सिंह ने नल-जल योजना के अंतर्गत प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान किए जाने तथा ग्राम चंदनपुर के राम बिहारी ने स्थायी भृत्य पद पर नियुक्ति उपरांत वेतन भुगतान किए जाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया। इसी प्रकार वेंकटनगर की सुधा केवट ने रोजगार उपलब्ध कराए जाने, धनगवां निवासी उमानाथ ब्राह्मण ने नक्शा तरमीम में सुधार कराने, ग्राम सेमरा भलमूड़ी की भगवती ने रोजगार सहायक द्वारा आवास सूची से नाम विलोपित किए जाने तथा बिजुरी निवासी रवि कुमार प्रजापति ने आमांडांड खुली खदान के अंतर्गत अधिग्रहित भूमि के एवज में नीलकंठ कंपनी में स्वरोजगार उपलब्ध कराए जाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया।1
- शहडोल से पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार की रिपोर्ट:-शहडोल में शिक्षा व्यवस्था पर सवाल, स्कूल में बच्चों से कराई गई सफाई, #mstodaynews #SchoolEducation #ViralVideo #GovernmentSchool #EducationSystem #PrimarySchool #Students #BreakingNews #EducationNews #IndiaNews1
- सोहागपुर कल रात विवाद मामले में शहडोल पुलिस अधीक्षक ने क्या कहा1
- आकाशीय बिजली गिरने से तीन की मौत पांच घायल पांचों का खड़गवां अस्पताल में इलाज1
- खोंगापानी। सावन माह के पावन अवसर पर बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए कांवड़ यात्रा पर प्रस्थान? ब्यूरो रिपोर्टर - राजकुमार विश्वकर्मा जिला- एम. सी. बी. मनेदगढ (छ. ग) आपको बता दें कि एम. सी. बी. जिले के नगर पंचायत खोगापानी मे सावन माह के पावन अवसर पर बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए कांवड़ यात्रा पर प्रस्थान श्रद्धालुओं का भारतीय जनता पार्टी खोंगापानी परिवार द्वारा चंदन तिलक, पुष्प वर्षा, मिष्ठान वितरण एवं ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य एवं आत्मीय स्वागत कर मंगलमय यात्रा के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर श्रद्धा, सेवा और सनातन संस्कृति का अनुपम संगम देखने को मिला। श्रद्धालुओं के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया तथा भगवान भोलेनाथ से सभी कांवड़ यात्रियों की सुरक्षित, सफल एवं मंगलमय यात्रा तथा समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि एवं कल्याण की प्रार्थना की गई। कार्यक्रम के दौरान पी. मनी जायसवाल ने कहा कि कांवड़ यात्रियों की सेवा एवं सम्मान भारतीय संस्कृति की गौरवशाली परंपरा है। भारतीय जनता पार्टी सदैव सेवा, समर्पण और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध रही है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं का उत्साहवर्धन करते हुए बाबा बैद्यनाथ से प्रदेश एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर अनिल सिंह, झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, हसदेव मंडल अध्यक्ष सुश्री बबीता सिंह, महामंत्री भगवान दास, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष मनीष सिंह, जितेंद्र राय, एच.एल. सिंह, पार्षद सुरेश चौधरी, एल्डरमैन रमेश यादव, युवा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रेनू सिंह, सुनीता सिंह, सुशीला जायसवाल, मोर्चा मंडल अध्यक्ष मिक्कू सिंह सहित भारतीय जनता पार्टी के सभी मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं नगरवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।2
- आयुर्वेद सबसे तेज आयुर्वेद में है दम अथर्व आयुर्वेद एंड पंचकर्म सेंटर पतंजलि आरोग्य केंद्र स्टेट बैंक के पास बिरसिंहपुर पाली 093401 19449 नोट ऑनलाइन कंसल्टेशन उपलब्ध है1
- रामपुर- बटुरा कोयला खदान में जय अम्बे कंपनी के खिलाफ प्रभावित किसानों ने किया प्रदर्शन अनूपपूर - क्षेत्र में संचालित जय अंबे प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के खिलाफ स्थानीय किसानों और ग्रामीणों का आक्रोश उस समय खुलकर सामने आया जब बड़ी संख्या में लोग कंपनी कार्यालय पहुंचकर घेराव करने लगे। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि कंपनी लंबे समय से क्षेत्र के स्थानीय युवाओं की उपेक्षा कर बाहरी लोगों को रोजगार दे रही है, जिससे स्थानीय बेरोजगारों में भारी नाराजगी है। प्रदर्शन के दौरान किसानों और ग्रामीणों ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए स्थानीय लोगों को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार देने की मांग की। उनका कहना था कि कंपनी क्षेत्र के संसाधनों का उपयोग कर रही है, लेकिन रोजगार के मामले में स्थानीय परिवारों के साथ न्याय नहीं किया जा रहा। इससे ग्रामीणों में असंतोष लगातार बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कई बार कंपनी प्रबंधन के समक्ष अपनी मांग रखी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं दिया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। घेराव के दौरान कंपनी के एचआर रजनीश मिश्रा मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से चर्चा की। उन्होंने कर्मचारियों की सूची ग्रामीणों के समक्ष प्रस्तुत की तथा कहा कि कंपनी नियमानुसार भर्ती प्रक्रिया अपनाती है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि ग्रामीणों द्वारा उठाई गई मांगों और सुझावों को कंपनी के उच्च प्रबंधन तक पहुंचाया जाएगा तथा नियमों के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई पर विचार किया जाएगा। हालांकि प्रदर्शनकारियों का कहना था कि केवल सूची दिखाने से समस्या का समाधान नहीं होगा। उनका आरोप है कि सूची में बड़ी संख्या में बाहरी कर्मचारियों के नाम हैं और स्थानीय युवाओं की भागीदारी अपेक्षाकृत कम है। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने तथा स्थानीय पात्र युवाओं को प्राथमिकता देने की मांग दोहराई। प्रदर्शन के दौरान माहौल शांतिपूर्ण रहा और किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। किसानों ने कहा कि उनका उद्देश्य किसी प्रकार का विवाद उत्पन्न करना नहीं, बल्कि अपने अधिकारों और स्थानीय रोजगार की मांग को मजबूती से उठाना है। ग्रामीणों ने प्रशासन से भी मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि क्षेत्र में संचालित उद्योगों में स्थानीय युवाओं को उचित अवसर मिले। किसानों का कहना है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो वे आगे भी चरणबद्ध आंदोलन जारी रखेंगे। फिलहाल कंपनी प्रबंधन और ग्रामीणों के बीच बातचीत की संभावना बनी हुई है। आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर क्या निर्णय होता है, इस पर पूरे क्षेत्र की नजरें टिकी हुई हैं।1
- कोतमा में बड़ा हादसा टला, मकान का हिस्सा अचानक गिरा; कार सहित घरेलू सामान क्षतिग्रस्त अनूपपुर। नगर पालिका परिषद कोतमा के वार्ड क्रमांक 5 में मंगलवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब एक मकान का हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि हादसे के समय कोई व्यक्ति मलबे की चपेट में नहीं आया, जिससे जनहानि नहीं हुई। हालांकि, मकान के अंदर रखा घरेलू सामान क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं मकान के नीचे खड़ी एक कार भी मलबे की चपेट में आने से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुराने और जर्जर भवनों की समय-समय पर जांच कर आवश्यक सुरक्षा उपाय किए जाने चाहिए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके।1