यात्री बसों में निर्धारित किराए से अधिक वसूली पर होगी कार्रवाई! बस संचालकों की बैठक लेकर शासन द्वारा निर्धारित किराया लेने एवं किराया सूची बसों में चस्पा करने के दिए निर्देश यात्री बसों में शासन द्वारा निर्धारित दर से अधिक किराया वसूले जाने संबंधी लगातार प्राप्त हो रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए, पुलिस महानिरीक्षक, सरगुजा रेंज सरगुजा श्री दीपक कुमार झा (भापुसे)एवं पुलिस अधीक्षक, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज श्री वैभव बैंकर (भापुसे).के निर्देशन में एवं अति पुलिस अधीक्षक श्री विश्व दीपक त्रिपाठी के मार्गदर्शन में आज दिनांक 10.09.2026 को यातायात शाखा, बलरामपुर में बस संचालकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला परिवहन अधिकारी श्री यशवंत यादव, यातायात प्रभारी श्री विमलेश कुमार देवांगन, रक्षित निरीक्षक, बलरामपुर द्वारा बस संचालकों को शासन द्वारा निर्धारित यात्री किराया दरों की विस्तृत जानकारी दी गई। बस संचालकों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि यात्रियों से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा निर्धारित किराया दर के अनुसार ही किराया वसूल किया जाए तथा निर्धारित किराया दरों की सूची प्रत्येक यात्री बस में प्रमुख एवं स्पष्ट स्थान पर अनिवार्य रूप से चस्पा की जाए, ताकि यात्रियों को किराए की जानकारी आसानी से उपलब्ध हो सके। बैठक में शासन द्वारा निर्धारित किराया दरों के संबंध में बताया गया कि साधारण बस सेवा हेतु प्रथम 5 किलोमीटर की दूरी तक ₹8 प्रति यात्री तथा उसके पश्चात ₹1 प्रति यात्री प्रति किलोमीटर अथवा उसके भाग के लिए निर्धारित है। डीलक्स/शयनयान कोच हेतु प्रथम 5 किलोमीटर की दूरी तक ₹8 प्रति यात्री तथा उसके पश्चात ₹3 प्रति यात्री प्रति किलोमीटर अथवा उसके भाग के लिए निर्धारित है। बस संचालकों को निर्देशित किया गया कि यात्रियों से निर्धारित किराए से अधिक राशि वसूल न की जाए। निर्धारित किराए से अधिक वसूली संबंधी शिकायत प्राप्त होने पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। बैठक के दौरान बस चालक एवं परिचालकों को यातायात नियमों का पूर्णतः पालन करने, यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने तथा वाहन संचालन के दौरान आवश्यक सावधानियां बरतने, बसों को निर्धारित स्टॉप पर ही रोकने, बसों को अपने निर्धारित रोड पर संचालित करने एवं यातायात नियमों का पालन करने हेतु भी निर्देशित किया गया। इस अवसर पर बस संचालकों द्वारा क्षेत्र में बस संचालन के दौरान आने वाली विभिन्न समस्याओं एवं कठिनाइयों को अधिकारियों के समक्ष रखा गया, जिन पर विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए यथासंभव समाधान के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के अंत में बस संचालकों द्वारा भविष्य में निर्धारित किराए से अधिक वसूली संबंधी शिकायत की पुरावृत्ति नहीं होने देने तथा शासन द्वारा निर्धारित नियमों एवं निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया गया।

- ग्राम बाजना थाना अंतर्गत खेत विवाद को लेकर मारपीट, पांच लोगों पर मामला दर्ज1
- प्रधानमंत्री आवास की राशि दूसरे खाते में ट्रांसफर करने का आरोप, कार्रवाई नहीं होने से नाराज ग्रामीण प्रधानमंत्री आवास की राशि दूसरे खाते में ट्रांसफर करने का आरोप, कार्रवाई नहीं होने से नाराज ग्रामीण कलेक्टर से मुलाकात के बाद जिला पंचायत CEO से मिलने पहुंचे ग्रामीण, डेढ़ बजे से शाम 5 बजे तक करते रहे इंतजार; भारी बारिश में भी डटे रहे, अधिकारी के नहीं पहुंचने पर निराश लौटे बलरामपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत स्वीकृत आवासों की राशि हितग्राहियों के खातों में पहुंचने के बजाय कथित तौर पर दूसरे लोगों के बैंक खातों में ट्रांसफर कर राशि आहरित किए जाने के मामले में अब तक ठोस कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। मामले को लेकर ग्रामीणों ने बलरामपुर कलेक्टर से मुलाकात कर पूरे प्रकरण में कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उनके नाम से आवास स्वीकृत हुए थे और योजना की राशि जारी भी की गई, लेकिन कथित रूप से राशि उनके खातों में न जाकर दूसरे खातों में ट्रांसफर कर दी गई। इसके बाद राशि का आहरण भी किए जाने का आरोप है। मामले में शिकायत और जानकारी अधिकारियों तक पहुंचने के बावजूद अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीण परेशान हैं। कलेक्टर से मिलने के बाद CEO कार्यालय पहुंचे ग्रामीण ग्रामीणों ने कलेक्टर से मुलाकात कर अपनी समस्या रखी। बताया जा रहा है कि कलेक्टर के मार्गदर्शन में ग्रामीणों को जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से मिलने के लिए भेजा गया था, ताकि मामले में आगे की कार्रवाई के संबंध में चर्चा हो सके। इसी उम्मीद के साथ ग्रामीण दोपहर करीब 1:30 बजे जिला पंचायत कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों के अनुसार वे जिला पंचायत CEO से मुलाकात के लिए उनके कार्यालय के बाहर इंतजार करते रहे। डेढ़ बजे से शाम 5 बजे तक भारी बारिश में इंतजार ग्रामीणों का कहना है कि वे करीब साढ़े तीन घंटे तक अधिकारी से मिलने का इंतजार करते रहे। इस दौरान क्षेत्र में भारी बारिश होती रही, लेकिन अपनी शिकायत के निराकरण की उम्मीद में ग्रामीण कार्यालय के बाहर डटे रहे। ग्रामीणों के अनुसार शाम करीब 5 बजे तक भी CEO कार्यालय नहीं पहुंच सके। आखिरकार ग्रामीणों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा। बताया गया कि CEO की अनुपस्थिति में उनके स्टेनो के माध्यम से ग्रामीणों को वह डाक दी गई, जिसे संबंधित मैडम द्वारा आगे कार्रवाई के लिए फॉरवर्ड किया गया था। ग्रामीणों का कहना है कि वे अधिकारी से सीधे मिलकर अपनी बात रखना चाहते थे, लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी और उन्हें उपलब्ध दस्तावेज लेकर ही वापस लौटना पड़ा। सवालों के घेरे में योजना की राशि का हस्तांतरण प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी महत्वपूर्ण योजना में हितग्राही के नाम स्वीकृत राशि यदि किसी दूसरे खाते में ट्रांसफर हुई और उसका आहरण भी कर लिया गया, तो यह गंभीर मामला है। ग्रामीण अब पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वे अपनी समस्या लेकर लगातार अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन कार्रवाई के बजाय उन्हें केवल आश्वासन और पत्राचार का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में अब उनकी नजर प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी है। अब देखना होगा कि जिला प्रशासन इस पूरे मामले की जांच किस स्तर पर कराता है और यदि आवास की राशि वास्तव में दूसरे खातों में ट्रांसफर कर आहरित की गई है, तो इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कब तक कार्रवाई होती है।2
- यात्री बसों में निर्धारित किराए से अधिक वसूली पर होगी कार्रवाई! बस संचालकों की बैठक लेकर शासन द्वारा निर्धारित किराया लेने एवं किराया सूची बसों में चस्पा करने के दिए निर्देश यात्री बसों में शासन द्वारा निर्धारित दर से अधिक किराया वसूले जाने संबंधी लगातार प्राप्त हो रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए, पुलिस महानिरीक्षक, सरगुजा रेंज सरगुजा श्री दीपक कुमार झा (भापुसे)एवं पुलिस अधीक्षक, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज श्री वैभव बैंकर (भापुसे).के निर्देशन में एवं अति पुलिस अधीक्षक श्री विश्व दीपक त्रिपाठी के मार्गदर्शन में आज दिनांक 10.09.2026 को यातायात शाखा, बलरामपुर में बस संचालकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला परिवहन अधिकारी श्री यशवंत यादव, यातायात प्रभारी श्री विमलेश कुमार देवांगन, रक्षित निरीक्षक, बलरामपुर द्वारा बस संचालकों को शासन द्वारा निर्धारित यात्री किराया दरों की विस्तृत जानकारी दी गई। बस संचालकों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि यात्रियों से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा निर्धारित किराया दर के अनुसार ही किराया वसूल किया जाए तथा निर्धारित किराया दरों की सूची प्रत्येक यात्री बस में प्रमुख एवं स्पष्ट स्थान पर अनिवार्य रूप से चस्पा की जाए, ताकि यात्रियों को किराए की जानकारी आसानी से उपलब्ध हो सके। बैठक में शासन द्वारा निर्धारित किराया दरों के संबंध में बताया गया कि साधारण बस सेवा हेतु प्रथम 5 किलोमीटर की दूरी तक ₹8 प्रति यात्री तथा उसके पश्चात ₹1 प्रति यात्री प्रति किलोमीटर अथवा उसके भाग के लिए निर्धारित है। डीलक्स/शयनयान कोच हेतु प्रथम 5 किलोमीटर की दूरी तक ₹8 प्रति यात्री तथा उसके पश्चात ₹3 प्रति यात्री प्रति किलोमीटर अथवा उसके भाग के लिए निर्धारित है। बस संचालकों को निर्देशित किया गया कि यात्रियों से निर्धारित किराए से अधिक राशि वसूल न की जाए। निर्धारित किराए से अधिक वसूली संबंधी शिकायत प्राप्त होने पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। बैठक के दौरान बस चालक एवं परिचालकों को यातायात नियमों का पूर्णतः पालन करने, यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने तथा वाहन संचालन के दौरान आवश्यक सावधानियां बरतने, बसों को निर्धारित स्टॉप पर ही रोकने, बसों को अपने निर्धारित रोड पर संचालित करने एवं यातायात नियमों का पालन करने हेतु भी निर्देशित किया गया। इस अवसर पर बस संचालकों द्वारा क्षेत्र में बस संचालन के दौरान आने वाली विभिन्न समस्याओं एवं कठिनाइयों को अधिकारियों के समक्ष रखा गया, जिन पर विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए यथासंभव समाधान के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के अंत में बस संचालकों द्वारा भविष्य में निर्धारित किराए से अधिक वसूली संबंधी शिकायत की पुरावृत्ति नहीं होने देने तथा शासन द्वारा निर्धारित नियमों एवं निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया गया।1
- चिनिया में जंगली हाथियों का आतंक जारी, घर की दीवार तोड़ी, धान की फसल रौंदी, वन विभाग ने लोगों से किया अपील चिनिया। प्रखंड क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाथी लगातार किसानों की फसल बर्बाद करने के साथ घरों और अन्य संपत्तियों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। वन विभाग की टीम सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ रही है। ताजा घटना में गुरुवार तड़के करीब 4:30 बजे सेमरतन टोला निवासी भिखारी अंसारी के घर की पक्की दीवार को हाथी ने सूंड से क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीं चिनिया मुख्यालय निवासी प्रताप यादव की धान की फसल को भी हाथियों ने रौंदकर बर्बाद कर दिया। पीड़ित ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द मुआवजा देने तथा हाथियों के आतंक से स्थायी निजात दिलाने की मांग की है। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि हाथियों की मौजूदगी की सूचना मिलते ही विभाग को तत्काल जानकारी दें। हाथियों के करीब न जाएं, उन्हें छेड़ने या भगाने का प्रयास न करें और सुरक्षित स्थान पर रहें।1
- रंका चुतरु मेन रोड से कन्हर नदी तक जर्जर सड़क, ग्रामीणों को आवागमन में हो रही है परेशानी रंका प्रखंड के अंतर्गत चुतरु पंचायत के मेन रोड से कन्हर नदी तक जाने वाली सड़क लंबे समय से जर्जर हालत में है। सड़क की खराब स्थिति के कारण ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दिनों में समस्या और गंभीर हो गई है। सड़क पर जगह-जगह पानी जमा होने से कीचड़ हो गया है, जिससे पैदल चलने के साथ-साथ दोपहिया और अन्य वाहनों के आवागमन में भी कठिनाई हो रही है। इस संबंध में गुरुवार शाम करीब चार बजे चुतरु पंचायत के उपमुखिया जियाउद्दीन ने बताया कि यह सड़क काफी दिनों से खराब पड़ी हुई है। बारिश होने के बाद सड़क की स्थिति और बदतर हो जाती है। जगह-जगह गड्ढे और जलजमाव के कारण ग्रामीणों को जरूरी काम के लिए आने-जाने में परेशानी उठानी पड़ रही है। सड़क पर फिसलन बढ़ जाने से दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क खराब रहने के कारण सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों और दोपहिया वाहन चालकों को होती है। कई स्थानों पर सड़क की स्थिति ऐसी हो गई है कि वाहन चलाना जोखिम भरा हो गया है। बारिश के दौरान कन्हर नदी की ओर जाने वाले ग्रामीणों को कीचड़ और जलजमाव के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। ग्रामीणों के अनुसार सड़क का निर्माण या पक्कीकरण होने से पंचायत के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। ग्रामीणों ने बताया कि यह मार्ग क्षेत्र के लोगों के लिए महत्वपूर्ण आवागमन मार्ग है। इसके बावजूद लंबे समय से सड़क का पक्कीकरण नहीं होने से लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने सरकार और संबंधित विभाग के अधिकारियों से सड़क की स्थिति का निरीक्षण कर जल्द पक्कीकरण कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि सड़क का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो बरसात के दिनों में परेशानी और बढ़ सकती है।1
- 4 September से 12 बजे के बाद payment नहीं होगा उसके 1 घंटा बाद होगा1
- भर्ती परीक्षाओं की CBI जांच की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा रिफार्म मंच भर्ती परीक्षाओं की CBI जांच की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा रिफार्म मंच1
- सामाजिक कार्यकर्ता अंकुर जी ने दिया बड़ा बयान— सरकार पे उठाए कई सवाल कहा उठोगे या सोए रहोगे? लगातार समाज सेवा में जुड़े रहने वाले अंकुर जी लगातार अंबिकापुर के समस्याओं का उजागर करते रहते हैं इसी उपरांत उन्होंने बार-बार हर बार की तरह सड़क की समस्या को लेकर सरकार को चेताया है2