Shuru
Apke Nagar Ki App…
Kisn Verma
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- 3 मार्च मंगलवार को दोपहर 3 बजे मिली जानकारी अनुसार खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिले के थाना ठेलकाडीह क्षेत्र में पुलिस ने बुजुर्ग की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 27 फरवरी की सुबह ग्राम गहिरा गोपालपुर में लेडगूराम वर्मा की हत्या की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। डॉग स्क्वॉड और एफएसएल टीम की मदद से घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान संदेही बिरेन्द्र कुमार वर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने हत्या करना स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि मृतक द्वारा उसे घर और खेती के काम को लेकर अपमानित किया जाता था तथा उसके परिवार की महिला पर गलत नजर रखने के संदेह से वह आक्रोशित था। 26 फरवरी की रात करीब 11 बजे वह टंगिया लेकर मृतक के घर पहुंचा और सिर पर वार कर गला दबाकर हत्या कर दी। घटना को चोरी का रूप देने के लिए खिड़की और आलमारी भी तोड़ी गई थी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त टंगिया, खून लगे कपड़े बरामद कर जब्त किए हैं। आरोपी को 3 मार्च को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।1
- थाना लांजी पर सूचना प्राप्त हुई की बाघ नदी ग्राम कुल्पा में एक व्यक्ति नदी में पानी में डूब गया है सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर जाकर सूचना तस्दीक की गई जिसमें पाया गया की ग्राम कुल्पा निवासी सुरेन्द्र पिता सुंदर लाल लिलहारे उम्र 43 साल बाघ नदी में नहाते समय पैर फिसलने से गहरे पानी में जाने से डूबकर मृत्यु हो गई है,मौके पर ग्रामीणों की मदद से पुलिस बल द्वारा मृतक के शव को नदी से निकाला जाकर शव पंचायतनामा सम्बन्धी कार्यवाही की जाकर मृतक के शव की सिविल हॉस्पिटल लांजी से पोस्टमार्टम करवाया गया जिसमें मृत्यु का कारण पानी में डूबने से होना बताया गया है मर्ग जांच में अग्रिम जांच संबंधी कार्यवाही की जा रही है ।1
- भिलाई शहर में होली से पहले चाकुबाजी घटना से क्षेत्र में दहसत आपको बता दें की दुर्ग जिले के भिलाई में होली से पहले चाकूबाजी की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार नमाज पढ़कर घर लौट रहे नौशाद नामक युवक पर कैम्प-1 के पास कुछ युवकों ने हमला कर दिया। पहले गाली-गलौज और मारपीट की गई, फिर एक युवक ने चाकू निकालकर ताबड़तोड़ वार कर दिया। घायल नौशाद को तुरंत सुपेला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपियों की तलाश में जुट गई। दुर्ग पुलिस कप्तान द्वारा होली में चाकुबाजी सहित उपद्रव करने वाले के उपर खास नजर रखा जाएगा।1
- होली की आपको और आपके पूरे परिवार को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं1
- दूधाधारी मठ के महंत रामसुंदर दास ने किया होलिका दहन1
- होली से पहले रायपुर ग्रामीण पुलिस अलर्ट मोड पर हैं. वहीं 500 से ज्यादा पुलिस जवानों को खास ब्रीफिंग की गई. संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च कर सख्ती दिखाई.1
- बेमेतरा, 02 मार्च 2026 आगामी होली त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए, नगर की परम्परा के अनुरूप होली त्यौहार शांतिपूर्वक एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनाने, पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश कुमार यादव एवं डीएसपी श्री राजेश कुमार झा, एसडीओपी बेरला श्री विनय कुमार, एसडीओपी बेमेतरा श्री भुषण एक्का, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी श्रीमती शशीकला उईके के मार्गदर्शन मे बेमेतरा पुलिस द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों व अड्डेबाजी स्थलों पर सघन चेकिंग, फ्लैग मार्च और लगातार पेट्रोलिंग की जा रही हैं।1
- , 3 मार्च मंगलवार को सुबह 8 बजे मिली जानकारी अनुसार खैरागढ़ जिला मुख्यालय के समीप ग्राम ईटार में 2 मार्च सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में साल्हेवारा बांध में नहाने गए दो मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान तनिश डहारे (9 वर्ष) और समीर सोनवानी (12 वर्ष) के रूप में हुई है, जबकि उनके साथ गया कुलेश्वर सोनवानी (13 वर्ष) बाल-बाल बच गया। जानकारी के अनुसार तीनों किशोर बरबसपुर स्थित आटा चक्की में चावल पिसाने गए थे। काम खत्म करने के बाद वे पास ही स्थित साल्हेवारा बांध पहुंच गए। भीषण गर्मी के चलते बच्चों ने बांध में नहाने का निर्णय लिया, लेकिन उन्हें पानी की गहराई का अंदाजा नहीं था। नहाने के दौरान तनिश और समीर अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। कुलेश्वर भी पानी में फंस गया था, लेकिन किनारे पर उगी बेशरम की झाड़ियों में अटक जाने से उसकी जान बच गई। वह किसी तरह बाहर निकलकर गांव पहुंचा और परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद दोनों बच्चों को पानी से बाहर निकाला। गातापार पुलिस भी घटनास्थल पहुंची और दोनों को तत्काल जिला अस्पताल खैरागढ़ ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एक ही गांव के दो मासूमों की असमय मौत से ईटार और बरबसपुर क्षेत्र में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि बच्चों को बांध या जलाशयों के पास अकेले न भेजें और विशेष सतर्कता बरतें।1