केसीजी पुलिस की बड़ी कार्यवाही, ग्राम गहिरा गोपालपुर में बुजुर्ग हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, 3 मार्च मंगलवार को दोपहर 3 बजे मिली जानकारी अनुसार खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिले के थाना ठेलकाडीह क्षेत्र में पुलिस ने बुजुर्ग की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 27 फरवरी की सुबह ग्राम गहिरा गोपालपुर में लेडगूराम वर्मा की हत्या की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। डॉग स्क्वॉड और एफएसएल टीम की मदद से घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान संदेही बिरेन्द्र कुमार वर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने हत्या करना स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि मृतक द्वारा उसे घर और खेती के काम को लेकर अपमानित किया जाता था तथा उसके परिवार की महिला पर गलत नजर रखने के संदेह से वह आक्रोशित था। 26 फरवरी की रात करीब 11 बजे वह टंगिया लेकर मृतक के घर पहुंचा और सिर पर वार कर गला दबाकर हत्या कर दी। घटना को चोरी का रूप देने के लिए खिड़की और आलमारी भी तोड़ी गई थी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त टंगिया, खून लगे कपड़े बरामद कर जब्त किए हैं। आरोपी को 3 मार्च को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

- धमधा में दिनदहाड़े चाकू की नोक पर लूट, कपड़ा व्यापारी से वारदात से नगर में दहशत - धमधा नगर में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। धमधा स्थित ब्लू लाइट ढाबा के सामने दिनदहाड़े एक कपड़ा व्यापारी से चाकू की नोक पर लूट की वारदात हो गई। घटना के बाद से व्यापारियों में भय और आक्रोश का माहौल है। जानकारी के अनुसार, सड़क किनारे कपड़ों की दुकान लगाने वाले व्यापारी के पास तीन युवक बाइक से पहुंचे। उन्होंने करीब 9 हजार रुपये के कपड़े खरीदे और बाइक पर बैठ गए। जैसे ही व्यापारी ने पैसे मांगने की कोशिश की, आरोपियों में से एक युवक बाइक से उतरा और चाकू निकालकर व्यापारी को डराते हुए उसकी ओर दौड़ा। जान बचाने के लिए व्यापारी मौके से भागा और सीधे थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। बताया जा रहा है कि पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक ओर दुर्ग पुलिस लगातार मजबूत पेट्रोलिंग और सख्त कार्रवाई का दावा कर रही है, वहीं दूसरी ओर दोपहर 12 बजे मुख्य मार्ग पर इस तरह की घटना ने पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। व्यापारियों का कहना है कि यदि दिनदहाड़े इस तरह चाकू लहराकर लूट की जा सकती है, तो सुरक्षा व्यवस्था की वास्तविक स्थिति क्या है1
- होली की आपको और आपके पूरे परिवार को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं1
- दूधाधारी मठ के महंत रामसुंदर दास ने किया होलिका दहन1
- बेमेतरा, 02 मार्च 2026 आगामी होली त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए, नगर की परम्परा के अनुरूप होली त्यौहार शांतिपूर्वक एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनाने, पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश कुमार यादव एवं डीएसपी श्री राजेश कुमार झा, एसडीओपी बेरला श्री विनय कुमार, एसडीओपी बेमेतरा श्री भुषण एक्का, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी श्रीमती शशीकला उईके के मार्गदर्शन मे बेमेतरा पुलिस द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों व अड्डेबाजी स्थलों पर सघन चेकिंग, फ्लैग मार्च और लगातार पेट्रोलिंग की जा रही हैं।1
- Post by राजेश कुमार कश्यप1
- मुंगेली में ऑपरेशन बाज़: 53.51 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार1
- नगर पंचायत गंडई में आज विभिन्न स्थानीय मुद्दों को लेकर कांग्रेसजनों द्वारा प्रदर्शन एवं तालाबंदी की गई। प्रदर्शन का नेतृत्व नगर पंचायत अध्यक्ष लाल टारकेश्वर शाह खुशरो एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शत्रूहन मन्नू चंदेल ने किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि मुख्य नगर पालिका अधिकारी, जिनका मूल प्रभार नगर पंचायत गंडई में है, उन्हें नगर पालिका खैरागढ़ का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। अतिरिक्त जिम्मेदारी के कारण अधिकारी गंडई को पर्याप्त समय नहीं दे पा रहे हैं, जिससे नगर के मूलभूत कार्य प्रभावित हो रहे हैं। साथ ही दोनों स्थानों पर प्रशासनिक कार्यों पर भी असर पड़ रहा है। कांग्रेसजनों ने सुबह 09:30 बजे स्थानीय विश्रामगृह (रेस्टहाउस) में एकत्र होकर रैली निकाली और नगर पंचायत गंडई कार्यालय पहुंचकर तालाबंदी की। इस दौरान उन्होंने शासन-प्रशासन से मांग की कि गंडई के लिए पूर्णकालिक अधिकारी की नियुक्ति की जाए, ताकि नगर के विकास कार्य सुचारू रूप से संचालित हो सकें। प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ।1
- होली की आपको और आपके पूरे परिवार को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं1
- भीम आर्मी ने लगातार प्रदर्शन किया पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया काफी देर प्रदर्शन करने के बाद भीम आर्मी ने सोपे ज्ञापन1