Shuru
Apke Nagar Ki App…
कबीरधाम लट गिरोह का भंडाफोड़ कुकदूर पुलिस की सटीक रणनीति से एक नाबालिक सहित 6 आरोपी गिरफ्तार लूट गया सामान बरामद किया गया
राजेश कुमार कश्यप
कबीरधाम लट गिरोह का भंडाफोड़ कुकदूर पुलिस की सटीक रणनीति से एक नाबालिक सहित 6 आरोपी गिरफ्तार लूट गया सामान बरामद किया गया
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- Post by राजेश कुमार कश्यप1
- पंडरिया। जिला कबीरधाम अंतर्गत थाना कुकदूर क्षेत्र में हाल के दिनों में तीन अलग-अलग स्थानों पर लूट की घटनाएं सामने आई थीं, जिनमें राह चलते लोगों को डरा-धमकाकर नगदी, मोबाईल फोन एवं मोटर सायकल जैसी संपत्ति लूट ली गई थी। इन घटनाओ के पीड़ित प्रारंभिक रूप से भय के कारण थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराने से कतरा रहे थे, परंतु थाना कुकदूर पुलिस द्वारा पीड़ितों को समझाइश देकर हौसला बढ़ाया गया, सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया तथा विधिक कार्यवाही की प्रक्रिया समझाई गई, जिसके बाद पीड़ितों ने साहस दिखाते हुए विधिवत रिपोर्ट दर्ज कराई। घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा तत्काल प्रभाव से विशेष टीम गठित करने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र बघेल एवं श्री अमित पटेल के निर्देशन में तथा एसडीओपी पंडरिया श्री भूपत सिंह धनश्री के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर सघन पतासाजी, तकनीकी साक्ष्य संकलन, संदिग्धों से पूछताछ एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। पहली घटना दिनांक 07/02/2026 की है, जिसमें ग्राम कबराटोला निवासी वाहन चालक के साथ ग्राम भुरभुसपानी से लगभग 02 किलोमीटर आगे घाटी के पास डंडा दिखाकर डराने-धमकाने के बाद जेब में रखे 5000 रुपये नगद की लूट की गई थी। दूसरी घटना दिनांक 26/02/2026 की है, जिसमें ग्राम सिंगपुर निवासी युवक के साथ कुई-बदना मार्ग पर बुडूनरान नाला के पास तीन आरोपियों द्वारा मारपीट कर मोबाईल फोन एवं नगदी लूट ली गई थी तथा मोटर सायकल की चाबी भी लेकर फरार हो गए थे। तीसरी घटना दिनांक 19/02/2026 की है, जिसमें ग्राम छिन्दीडीह निवासी युवक को बहाने से मोटर सायकल में बैठाकर दमगढ़-नेऊर मार्ग पर पुल के पास रोककर मारपीट कर उसकी मोटर सायकल लूट ली गई थी। मामले में थाना कुकदूर में 3 अलग अलग अपराध क्रमांक 10/2026, 11/2026, 12/2026 दर्ज किया गया है। घटनाओं की तफ्तीश के दौरान पुलिस टीम द्वारा इलाके में लगातार दबिश दी गई, संदिग्धों की गतिविधियों पर नजर रखी गई और तकनीकी व मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कुल 06 आरोपियों को चिन्हित किया गया, जिनमें से 01 विधि से संघर्षरत बालक है तथा 05 आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कार्यवाही शेष है इसलिए उनके नाम उजागर नहीं किए जा रहे है। पहचान कार्यवाही पूर्ण होने से उनके नाम पृथक से जारी किए जाएंगे। विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम के तहत पृथक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। आरोपियों की निशानदेही पर तीनों घटनाओं में लूटा गया सामान बरामद किया गया है, जो इस प्रकार है – (01) नगद राशि (02) मोबाईल फोन (03) मोटर सायकल पूरे प्रकरण में थाना कुकदूर पुलिस की सतर्कता, सतत मेहनत एवं पेशेवर कार्यशैली से यह स्पष्ट होता है कि अपराधी चाहे जितनी भी चालाकी से वारदात को अंजाम दें, वे कानून की पकड़ से नहीं बच सकते। क्षेत्र में पेट्रोलिंग बढ़ाई गई है तथा संवेदनशील मार्गों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (भा.पु.से.) द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना होने पर भयभीत न हों, तत्काल पुलिस को सूचना दें। कबीरधाम पुलिस अपराध करने वालों के विरुद्ध आगे भी और अधिक कठोर कार्यवाही करेगी। ऐसे कृत्यों में संलिप्त अपराधियों के लिए स्पष्ट संदेश है कि कबीरधाम पुलिस के चंगुल से कोई भी अपराधी नहीं बच पाएगा और अपराध की राह चुनने वालों का अंतिम ठिकाना जेल ही है।1
- मुंगेली जिले में होली पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में 3, 4 और 5 मार्च को विशेष निगरानी अभियान चलाया जाएगा। ट्रिपल राइडिंग, शराब पीकर वाहन चलाना, जबरन रंग डालना, डीजे की अनुमति के बिना संचालन, ध्वनि प्रदूषण और सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने ‘Zero Tolerance’ नीति अपनाते हुए नियम तोड़ने वालों के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। 📞 आपात स्थिति में संपर्क करें: जिला पुलिस कंट्रोल रूम – 94791 930441
- बेमेतरा, 02 मार्च 2026 आगामी होली त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए, नगर की परम्परा के अनुरूप होली त्यौहार शांतिपूर्वक एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनाने, पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश कुमार यादव एवं डीएसपी श्री राजेश कुमार झा, एसडीओपी बेरला श्री विनय कुमार, एसडीओपी बेमेतरा श्री भुषण एक्का, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी श्रीमती शशीकला उईके के मार्गदर्शन मे बेमेतरा पुलिस द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों व अड्डेबाजी स्थलों पर सघन चेकिंग, फ्लैग मार्च और लगातार पेट्रोलिंग की जा रही हैं।1
- डिंडोरी -- फाल्गुन पूर्णिमा की पावन रात्रि में कस्बा शाहपुर सहित ग्रामीण अंचलों में होलिका दहन का पर्व श्रद्धा, उत्साह और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। जगह-जगह विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर होलिका दहन किया गया। जैसे ही शुभ मुहूर्त में अग्नि प्रज्वलित हुई, पूरा वातावरण “होलिका माता की जय” के जयघोष से गूंज उठा। होलिका दहन स्थल पर शाम से ही लोगों की भीड़ उमड़ने लगी थी। महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि और संतानों की दीर्घायु की कामना की। युवाओं और बच्चों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। फाग गीतों, ढोल-नगाड़ों और रंग-बिरंगी सजावट ने माहौल को पूरी तरह उत्सवी बना दिया। धार्मिक मान्यता के अनुसार होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस अवसर पर कई सामाजिक संगठनों ने लोगों से आपसी वैमनस्य भुलाकर प्रेम और भाईचारे के साथ जीवन जीने का संदेश दिया। कुछ स्थानों पर प्रसाद वितरण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल विभिन्न स्थानों पर तैनात रहा, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। अग्निशमन दल भी सतर्कता के साथ मौजूद रहा। होलिका दहन के साथ ही रंगों के पर्व को लेकर लोगों में उत्साह चरम पर पहुंच गया है। बाजारों में रंग-गुलाल और पिचकारियों की खरीदारी जोरों पर रही। नगर में चारों ओर उत्सव का माहौल दिखाई दे रहा है, और लोग पूरे हर्षोल्लास के साथ रंगोत्सव मनाने की तैयारी में जुट गए हैं। होलिका दहन का यह पर्व न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि सामाजिक एकता और सद्भाव का भी संदेश देकर गया।वहीं बुधवार को रंगोत्सव ( धुलेड़ी ) हर्षोल्लासके साथ मनाया जाएगा!3
- 3 मार्च मंगलवार को दोपहर 3 बजे मिली जानकारी अनुसार खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिले के थाना ठेलकाडीह क्षेत्र में पुलिस ने बुजुर्ग की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 27 फरवरी की सुबह ग्राम गहिरा गोपालपुर में लेडगूराम वर्मा की हत्या की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। डॉग स्क्वॉड और एफएसएल टीम की मदद से घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान संदेही बिरेन्द्र कुमार वर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने हत्या करना स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि मृतक द्वारा उसे घर और खेती के काम को लेकर अपमानित किया जाता था तथा उसके परिवार की महिला पर गलत नजर रखने के संदेह से वह आक्रोशित था। 26 फरवरी की रात करीब 11 बजे वह टंगिया लेकर मृतक के घर पहुंचा और सिर पर वार कर गला दबाकर हत्या कर दी। घटना को चोरी का रूप देने के लिए खिड़की और आलमारी भी तोड़ी गई थी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त टंगिया, खून लगे कपड़े बरामद कर जब्त किए हैं। आरोपी को 3 मार्च को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।1
- ग्राम बेलटुकरी इंडस टावर से 25 हजार का केबल चुरा कर ले गए चोर जिसकी बिल्हा थाना मे दर्ज कराई गई रिपोर्ट सोमवार की रात 10:00 बजे बिल्हा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी - युगल साहू पिता शिवकुमार साहू उम्र 21 वर्ष साकिन वार्ड नं 15 सरगांव थाना सरगांव जिला मुंगेली हाल मुकाम मौहा चौक बिल्हा थाना बिल्हा जिला बिलासपुर छ.ग ने सौमवार की साम 16.49 बजे। थाना बिल्हा में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई है की ग्राम बेलटुकरी मे inaus tower L.T.D. airtel का टावर लगा हुआ है जहां 01 मार्च की दर्मयानी रात को हमार Equipment मशीन पे लगे 25sq.mm का कॉपर केबल लगभग 10 miter, 16sq mm का कॉपर केबल लगभग 180 miter और 70 sq mm का कॉपर केबल लगभग 10 miter था जिसे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा काट कर ले जाया गया है जिसका Amount लगभग 25000/- है। अत: महोदय से निवेदन है कि उक्त अज्ञात व्यक्ति के उपर जल्द से जल्द कार्यवाही करने की कृपा करे प्रार्थी की रिपोर्ट पर बिल्हा पुलिस ने अपराध धारा- 303(2) भान्यासं. के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की विवेचना जारी है1
- Post by CG RIGHT TIMES NEWS1