logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

साल्हेवारा बांध में डूबने से दो मासूमों की मौत, गांव में मातम , 3 मार्च मंगलवार को सुबह 8 बजे मिली जानकारी अनुसार खैरागढ़ जिला मुख्यालय के समीप ग्राम ईटार में 2 मार्च सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में साल्हेवारा बांध में नहाने गए दो मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान तनिश डहारे (9 वर्ष) और समीर सोनवानी (12 वर्ष) के रूप में हुई है, जबकि उनके साथ गया कुलेश्वर सोनवानी (13 वर्ष) बाल-बाल बच गया। जानकारी के अनुसार तीनों किशोर बरबसपुर स्थित आटा चक्की में चावल पिसाने गए थे। काम खत्म करने के बाद वे पास ही स्थित साल्हेवारा बांध पहुंच गए। भीषण गर्मी के चलते बच्चों ने बांध में नहाने का निर्णय लिया, लेकिन उन्हें पानी की गहराई का अंदाजा नहीं था। नहाने के दौरान तनिश और समीर अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। कुलेश्वर भी पानी में फंस गया था, लेकिन किनारे पर उगी बेशरम की झाड़ियों में अटक जाने से उसकी जान बच गई। वह किसी तरह बाहर निकलकर गांव पहुंचा और परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद दोनों बच्चों को पानी से बाहर निकाला। गातापार पुलिस भी घटनास्थल पहुंची और दोनों को तत्काल जिला अस्पताल खैरागढ़ ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एक ही गांव के दो मासूमों की असमय मौत से ईटार और बरबसपुर क्षेत्र में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि बच्चों को बांध या जलाशयों के पास अकेले न भेजें और विशेष सतर्कता बरतें।

2 hrs ago
user_गंगाराम पटेल  स्थानीय पत्रकार
गंगाराम पटेल स्थानीय पत्रकार
खैरागढ़, खैरगढ़ छुईखदान गंडई, छत्तीसगढ़•
2 hrs ago

साल्हेवारा बांध में डूबने से दो मासूमों की मौत, गांव में मातम , 3 मार्च मंगलवार को सुबह 8 बजे मिली जानकारी अनुसार खैरागढ़ जिला मुख्यालय के समीप ग्राम ईटार में 2 मार्च सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में साल्हेवारा बांध में नहाने गए दो मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान तनिश डहारे (9 वर्ष) और समीर सोनवानी (12 वर्ष) के रूप में हुई है, जबकि उनके साथ गया कुलेश्वर सोनवानी (13 वर्ष) बाल-बाल बच गया। जानकारी के अनुसार तीनों किशोर बरबसपुर स्थित आटा चक्की में चावल पिसाने गए थे। काम खत्म करने के बाद वे पास ही स्थित साल्हेवारा बांध पहुंच गए। भीषण गर्मी के चलते बच्चों ने बांध में नहाने का निर्णय लिया, लेकिन उन्हें पानी की गहराई का अंदाजा नहीं था। नहाने के दौरान तनिश और समीर अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। कुलेश्वर भी पानी में फंस गया था, लेकिन किनारे पर उगी बेशरम की झाड़ियों में अटक जाने से उसकी जान बच गई। वह किसी तरह बाहर निकलकर गांव पहुंचा और परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद दोनों बच्चों को पानी से बाहर निकाला। गातापार पुलिस भी घटनास्थल पहुंची और दोनों को तत्काल जिला अस्पताल खैरागढ़ ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एक ही गांव के दो मासूमों की असमय मौत से ईटार और बरबसपुर क्षेत्र में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि बच्चों को बांध या जलाशयों के पास अकेले न भेजें और विशेष सतर्कता बरतें।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • , 3 मार्च मंगलवार को सुबह 8 बजे मिली जानकारी अनुसार खैरागढ़ जिला मुख्यालय के समीप ग्राम ईटार में 2 मार्च सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में साल्हेवारा बांध में नहाने गए दो मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान तनिश डहारे (9 वर्ष) और समीर सोनवानी (12 वर्ष) के रूप में हुई है, जबकि उनके साथ गया कुलेश्वर सोनवानी (13 वर्ष) बाल-बाल बच गया। जानकारी के अनुसार तीनों किशोर बरबसपुर स्थित आटा चक्की में चावल पिसाने गए थे। काम खत्म करने के बाद वे पास ही स्थित साल्हेवारा बांध पहुंच गए। भीषण गर्मी के चलते बच्चों ने बांध में नहाने का निर्णय लिया, लेकिन उन्हें पानी की गहराई का अंदाजा नहीं था। नहाने के दौरान तनिश और समीर अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। कुलेश्वर भी पानी में फंस गया था, लेकिन किनारे पर उगी बेशरम की झाड़ियों में अटक जाने से उसकी जान बच गई। वह किसी तरह बाहर निकलकर गांव पहुंचा और परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद दोनों बच्चों को पानी से बाहर निकाला। गातापार पुलिस भी घटनास्थल पहुंची और दोनों को तत्काल जिला अस्पताल खैरागढ़ ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एक ही गांव के दो मासूमों की असमय मौत से ईटार और बरबसपुर क्षेत्र में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि बच्चों को बांध या जलाशयों के पास अकेले न भेजें और विशेष सतर्कता बरतें।
    1
    ,
3 मार्च मंगलवार को सुबह 8 बजे मिली जानकारी अनुसार 
खैरागढ़ जिला मुख्यालय के समीप ग्राम ईटार में 2 मार्च सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में साल्हेवारा बांध में नहाने गए दो मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान तनिश डहारे (9 वर्ष) और समीर सोनवानी (12 वर्ष) के रूप में हुई है, जबकि उनके साथ गया कुलेश्वर सोनवानी (13 वर्ष) बाल-बाल बच गया।
जानकारी के अनुसार तीनों किशोर बरबसपुर स्थित आटा चक्की में चावल पिसाने गए थे। काम खत्म करने के बाद वे पास ही स्थित साल्हेवारा बांध पहुंच गए। भीषण गर्मी के चलते बच्चों ने बांध में नहाने का निर्णय लिया, लेकिन उन्हें पानी की गहराई का अंदाजा नहीं था। नहाने के दौरान तनिश और समीर अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। कुलेश्वर भी पानी में फंस गया था, लेकिन किनारे पर उगी बेशरम की झाड़ियों में अटक जाने से उसकी जान बच गई। वह किसी तरह बाहर निकलकर गांव पहुंचा और परिजनों को सूचना दी।
सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद दोनों बच्चों को पानी से बाहर निकाला। गातापार पुलिस भी घटनास्थल पहुंची और दोनों को तत्काल जिला अस्पताल खैरागढ़ ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
एक ही गांव के दो मासूमों की असमय मौत से ईटार और बरबसपुर क्षेत्र में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि बच्चों को बांध या जलाशयों के पास अकेले न भेजें और विशेष सतर्कता बरतें।
    user_गंगाराम पटेल  स्थानीय पत्रकार
    गंगाराम पटेल स्थानीय पत्रकार
    खैरागढ़, खैरगढ़ छुईखदान गंडई, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • थाना लांजी पर सूचना प्राप्त हुई की बाघ नदी ग्राम कुल्पा में एक व्यक्ति नदी में पानी में डूब गया है सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर जाकर सूचना तस्दीक की गई जिसमें पाया गया की ग्राम कुल्पा निवासी सुरेन्द्र पिता सुंदर लाल लिलहारे उम्र 43 साल बाघ नदी में नहाते समय पैर फिसलने से गहरे पानी में जाने से डूबकर मृत्यु हो गई है,मौके पर ग्रामीणों की मदद से पुलिस बल द्वारा मृतक के शव को नदी से निकाला जाकर शव पंचायतनामा सम्बन्धी कार्यवाही की जाकर मृतक के शव की सिविल हॉस्पिटल लांजी से पोस्टमार्टम करवाया गया जिसमें मृत्यु का कारण पानी में डूबने से होना बताया गया है मर्ग जांच में अग्रिम जांच संबंधी कार्यवाही की जा रही है ।
    1
    थाना लांजी पर सूचना प्राप्त हुई की बाघ नदी ग्राम कुल्पा में एक व्यक्ति नदी में पानी में डूब गया है सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर जाकर सूचना तस्दीक की गई जिसमें पाया गया की ग्राम कुल्पा निवासी सुरेन्द्र पिता सुंदर लाल लिलहारे उम्र 43 साल बाघ नदी में नहाते समय पैर फिसलने से गहरे पानी में जाने से डूबकर मृत्यु हो गई है,मौके पर ग्रामीणों की मदद से पुलिस बल द्वारा मृतक के शव को नदी से निकाला जाकर शव पंचायतनामा सम्बन्धी कार्यवाही की जाकर मृतक के शव की सिविल हॉस्पिटल लांजी से पोस्टमार्टम करवाया गया जिसमें मृत्यु का कारण पानी में डूबने से होना बताया गया है 
मर्ग जांच में अग्रिम जांच संबंधी कार्यवाही की जा रही है ।
    user_Ramanuj Tidke
    Ramanuj Tidke
    Local News Reporter लांजी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • भिलाई शहर में होली से पहले चाकुबाजी घटना से क्षेत्र में दहसत आपको बता दें की दुर्ग जिले के भिलाई में होली से पहले चाकूबाजी की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार नमाज पढ़कर घर लौट रहे नौशाद नामक युवक पर कैम्प-1 के पास कुछ युवकों ने हमला कर दिया। पहले गाली-गलौज और मारपीट की गई, फिर एक युवक ने चाकू निकालकर ताबड़तोड़ वार कर दिया। घायल नौशाद को तुरंत सुपेला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपियों की तलाश में जुट गई। दुर्ग पुलिस कप्तान द्वारा होली में चाकुबाजी सहित उपद्रव करने वाले के उपर खास नजर रखा जाएगा।
    1
    भिलाई शहर में होली से पहले चाकुबाजी घटना से क्षेत्र में दहसत
आपको बता दें की दुर्ग जिले के भिलाई में होली से पहले चाकूबाजी की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार नमाज पढ़कर घर लौट रहे नौशाद नामक युवक पर कैम्प-1 के पास कुछ युवकों ने हमला कर दिया। पहले गाली-गलौज और मारपीट की गई, फिर एक युवक ने चाकू निकालकर ताबड़तोड़ वार कर दिया।
घायल नौशाद को तुरंत सुपेला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपियों की तलाश में जुट गई।
दुर्ग पुलिस कप्तान द्वारा होली में चाकुबाजी सहित उपद्रव करने वाले के उपर खास नजर रखा जाएगा।
    user_हेमंत उमरे
    हेमंत उमरे
    पत्रकार दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    19 hrs ago
  • होली पर्व की देशवासियों को बधाई देते हुए पार्षद अजीत वैध ने कहा होली पर्व पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाएं रखें ।
    1
    होली पर्व की देशवासियों को बधाई देते हुए पार्षद अजीत वैध ने कहा होली पर्व पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाएं रखें ।
    user_हक़ की आवाज़ छत्तीसगढ़
    हक़ की आवाज़ छत्तीसगढ़
    छत्तीसगढ़ का पहला युवा संचालित न्यूज़ पो Durg, Chhattisgarh•
    22 hrs ago
  • भीम आर्मी ने लगातार प्रदर्शन किया पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया काफी देर प्रदर्शन करने के बाद भीम आर्मी ने सोपे ज्ञापन
    1
    भीम आर्मी ने लगातार प्रदर्शन किया पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया काफी देर प्रदर्शन करने के बाद भीम आर्मी ने सोपे ज्ञापन
    user_Aman Prakash
    Aman Prakash
    Local News Reporter औदगी, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
  • होली से पहले रायपुर ग्रामीण पुलिस अलर्ट मोड पर हैं. वहीं 500 से ज्यादा पुलिस जवानों को खास ब्रीफिंग की गई. संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च कर सख्ती दिखाई.
    1
    होली से पहले रायपुर ग्रामीण पुलिस अलर्ट मोड पर हैं. वहीं 500 से ज्यादा पुलिस जवानों को खास ब्रीफिंग की गई. संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च कर सख्ती दिखाई.
    user_Shweksha Pathak
    Shweksha Pathak
    Local News Reporter Raipur, Chhattisgarh•
    16 hrs ago
  • बेमेतरा, 02 मार्च 2026 आगामी होली त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए, नगर की परम्परा के अनुरूप होली त्यौहार शांतिपूर्वक एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनाने, पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश कुमार यादव एवं डीएसपी श्री राजेश कुमार झा, एसडीओपी बेरला श्री विनय कुमार, एसडीओपी बेमेतरा श्री भुषण एक्का, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी श्रीमती शशीकला उईके के मार्गदर्शन मे बेमेतरा पुलिस द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों व अड्डेबाजी स्थलों पर सघन चेकिंग, फ्लैग मार्च और लगातार पेट्रोलिंग की जा रही हैं।
    1
    बेमेतरा, 02 मार्च 2026  आगामी होली त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए, नगर की परम्परा के अनुरूप होली त्यौहार शांतिपूर्वक एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनाने, पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश कुमार यादव एवं डीएसपी श्री राजेश कुमार झा, एसडीओपी बेरला श्री विनय कुमार, एसडीओपी बेमेतरा श्री भुषण एक्का, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी श्रीमती शशीकला उईके के मार्गदर्शन मे बेमेतरा पुलिस द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों व अड्डेबाजी स्थलों पर सघन चेकिंग, फ्लैग मार्च और लगातार पेट्रोलिंग की जा रही हैं।
    user_Rameshwar sahu
    Rameshwar sahu
    रिपोर्टर Bemetara, Chhattisgarh•
    18 hrs ago
  • नगर पंचायत गंडई में आज विभिन्न स्थानीय मुद्दों को लेकर कांग्रेसजनों द्वारा प्रदर्शन एवं तालाबंदी की गई। प्रदर्शन का नेतृत्व नगर पंचायत अध्यक्ष लाल टारकेश्वर शाह खुशरो एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शत्रूहन मन्नू चंदेल ने किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि मुख्य नगर पालिका अधिकारी, जिनका मूल प्रभार नगर पंचायत गंडई में है, उन्हें नगर पालिका खैरागढ़ का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। अतिरिक्त जिम्मेदारी के कारण अधिकारी गंडई को पर्याप्त समय नहीं दे पा रहे हैं, जिससे नगर के मूलभूत कार्य प्रभावित हो रहे हैं। साथ ही दोनों स्थानों पर प्रशासनिक कार्यों पर भी असर पड़ रहा है। कांग्रेसजनों ने सुबह 09:30 बजे स्थानीय विश्रामगृह (रेस्टहाउस) में एकत्र होकर रैली निकाली और नगर पंचायत गंडई कार्यालय पहुंचकर तालाबंदी की। इस दौरान उन्होंने शासन-प्रशासन से मांग की कि गंडई के लिए पूर्णकालिक अधिकारी की नियुक्ति की जाए, ताकि नगर के विकास कार्य सुचारू रूप से संचालित हो सकें। प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ।
    1
    नगर पंचायत गंडई में आज विभिन्न स्थानीय मुद्दों को लेकर कांग्रेसजनों द्वारा प्रदर्शन एवं तालाबंदी की गई। प्रदर्शन का नेतृत्व नगर पंचायत अध्यक्ष लाल टारकेश्वर शाह खुशरो एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शत्रूहन मन्नू चंदेल ने किया।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि मुख्य नगर पालिका अधिकारी, जिनका मूल प्रभार नगर पंचायत गंडई में है, उन्हें नगर पालिका खैरागढ़ का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। अतिरिक्त जिम्मेदारी के कारण अधिकारी गंडई को पर्याप्त समय नहीं दे पा रहे हैं, जिससे नगर के मूलभूत कार्य प्रभावित हो रहे हैं। साथ ही दोनों स्थानों पर प्रशासनिक कार्यों पर भी असर पड़ रहा है।
कांग्रेसजनों ने सुबह 09:30 बजे स्थानीय विश्रामगृह (रेस्टहाउस) में एकत्र होकर रैली निकाली और नगर पंचायत गंडई कार्यालय पहुंचकर तालाबंदी की। इस दौरान उन्होंने शासन-प्रशासन से मांग की कि गंडई के लिए पूर्णकालिक अधिकारी की नियुक्ति की जाए, ताकि नगर के विकास कार्य सुचारू रूप से संचालित हो सकें।
प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ।
    user_गंगाराम पटेल  स्थानीय पत्रकार
    गंगाराम पटेल स्थानीय पत्रकार
    खैरागढ़, खैरगढ़ छुईखदान गंडई, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.