सियार के हमले में घायल युवक की मौत: परिवार में मचा कोहराम,गांव में दहशत रघुनाथपुर तेंदुआ गांव में 20 जुलाई को सियार के हमले में घायल युवक रघुबीर (40) की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया और ग्रामीणों में जंगली जानवरों को लेकर भय बना हुआ है। जानकारी के अनुसार, रघुबीर अपने पिता हरिपाल (65) के साथ खेत पर काम कर रहे थे, तभी सियार ने दोनों पर हमला कर दिया था। हमले में घायल पिता-पुत्र को गोंदलामऊ सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया था। उपचार के बाद दोनों घर लौट आए थे। सोमवार को रघुबीर की हालत अचानक बिगड़ गई। परिजनों के मुताबिक उनका व्यवहार बदल गया था, जिसके बाद उन्हें दोबारा अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। मिश्रिख रेंजर सिकंदर सिंह ने बताया कि घटना के बाद वन विभाग की टीम क्षेत्र में निगरानी कर रही है। ग्रामीणों को सतर्क रहने और जंगली जानवर दिखाई देने पर तत्काल सूचना देने की अपील की गई है।
सियार के हमले में घायल युवक की मौत: परिवार में मचा कोहराम,गांव में दहशत रघुनाथपुर तेंदुआ गांव में 20 जुलाई को सियार के हमले में घायल युवक रघुबीर (40) की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया और ग्रामीणों में जंगली जानवरों को लेकर भय बना हुआ है। जानकारी के अनुसार, रघुबीर अपने पिता हरिपाल (65) के साथ खेत पर काम कर रहे थे, तभी सियार ने दोनों पर हमला कर दिया था। हमले में घायल पिता-पुत्र को
गोंदलामऊ सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया था। उपचार के बाद दोनों घर लौट आए थे। सोमवार को रघुबीर की हालत अचानक बिगड़ गई। परिजनों के मुताबिक उनका व्यवहार बदल गया था, जिसके बाद उन्हें दोबारा अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। मिश्रिख रेंजर सिकंदर सिंह ने बताया कि घटना के बाद वन विभाग की टीम क्षेत्र में निगरानी कर रही है। ग्रामीणों को सतर्क रहने और जंगली जानवर दिखाई देने पर तत्काल सूचना देने की अपील की गई है।
- अटरिया,श्रावण में कांवड़ यात्रा को लेकर अटरिया पुलिस अलर्ट, डीजे संचालकों को सुरक्षा नियमों का कराया गया पाठ अटरिया,श्रावण में कांवड़ यात्रा को लेकर अटरिया पुलिस अलर्ट, डीजे संचालकों को सुरक्षा नियमों का कराया गया पाठ थाना प्रभारी लाल बहादुर मिश्र बोले— सुरक्षा मानकों की अनदेखी हुई तो होगी कार्रवाई, डीजे की ऊंचाई और गीतों पर रहेगा विशेष ध्यान संवाददाता, नरेश गुप्ता सीतापुर/अटरिया। श्रावण माह में कांवड़ यात्रा के दौरान लगातार सामने आ रही दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए अटरिया थाना परिसर में सोमवार को थाना प्रभारी निरीक्षक लाल बहादुर मिश्र ने क्षेत्र के डीजे संचालकों के साथ बैठक आयोजित की। बैठक का उद्देश्य कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकना रहा। बैठक में थाना प्रभारी ने डीजे संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि यदि किसी भी डीजे संचालक को कांवड़ यात्रा में डीजे वाहन ले जाने का कार्य मिलता है, तो वह सबसे पहले संबंधित कार्यक्रम की पूरी जानकारी अटरिया पुलिस को उपलब्ध कराए। उन्होंने कहा कि यात्रा मार्ग, समय, आयोजकों का विवरण तथा डीजे वाहन की जानकारी पहले से पुलिस के पास होना आवश्यक है, ताकि सुरक्षा व्यवस्था प्रभावी ढंग से सुनिश्चित की जा सके। प्रभारी निरीक्षक ने निर्देशित किया कि डीजे वाहन की ऊंचाई निर्धारित मानकों के अनुरूप ही रखी जाए। किसी भी स्थिति में वाहन को इतनी ऊंचाई तक न बढ़ाया जाए कि वह बिजली की हाईटेंशन लाइनों या अन्य अवरोधों की चपेट में आ सके। उन्होंने हाल ही में थाना थानगांव क्षेत्र में डीजे वाहन के हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से हुए दर्दनाक हादसे का उल्लेख करते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं से सबक लेते हुए सभी संचालकों को सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करना होगा। बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे पर केवल धार्मिक एवं मर्यादित गीत ही बजाए जाएं। किसी भी प्रकार के अश्लील, भड़काऊ या सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले गीतों का प्रसारण पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी थाना प्रभारी लाल बहादुर मिश्र ने कहा कि श्रावण माह आस्था और श्रद्धा का पर्व है। सभी आयोजकों, डीजे संचालकों और श्रद्धालुओं का दायित्व है कि सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें, ताकि कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।1
- हरदोई: गंगा स्नान करने गया युवक, गंगा घाट से चोर ले उड़े बाइक; रातभर थानों के चक्कर काटता रहा पीड़ित। हरदोई। गंगा स्नान करने गए एक युवक की बाइक चोरी हो गई। बाइक गायब होने के बाद पीड़ित पूरी रात अलग-अलग थानों के चक्कर लगाता रहा। उसने डायल 112 पर भी शिकायत दर्ज कराई, लेकिन तत्काल कोई राहत नहीं मिल सकी। पीड़ित का आरोप है कि बाइक चोरी होने के बाद उसने पुलिस से मदद की गुहार लगाई, लेकिन उसे इधर-उधर भेजा जाता रहा। आखिरकार उसने मल्लावां थाने पहुंचकर लिखित प्रार्थना पत्र दिया और अपनी चोरी हुई बाइक बरामद करने की मांग की। पीड़ित ने पुलिस से जल्द से जल्द बाइक बरामद कर चोरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। वहीं पुलिस की तरफ़ से जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने का जवाब मिला।1
- आसान नहीं गांव की रांह, बदहाल है संपर्क मार्ग संवाददाता -शुभम तिवारी1
- yaha par sadak tuti hui hai yaha par sadak tuti hui hai aur pani bahut Bharta hai Nagar Palika se nivedan hai ki yahan per sadak banvaye nali tuti hui hai pani sadak par Bharta hai1
- ग्राम अब्बासपुर में मेरा खेत है 10 एकड़ 40 लख रुपए एकड़ बिकाऊ है कोई भाई को लेना है तो संपर्क करें 7897127381 ग्राम अब्बासपुर में मेरा खेत है 10 एकड़ 40 लख रुपए एकड़ बिकाऊ है कोई भाई को लेना है तो संपर्क करें 78971273811
- हरिद्वार से कावड़ लेकर आ रही गर्भवती महिला ने मुजफ्फरपुर नगर में जुड़वा बच्चों को जन्म दिया मुजफ्फरनगर - हरिद्वार से कांवड़ लेकर आ रही गर्भवती महिला ने मुजफ्फरनगर में जुड़वां बच्चों को जन्म दिया एसएसपी संजय वर्मा ने दोनों नवजात बच्चों का नाम गणेश और कार्तिकेय नाम रखा1
- हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया कांवड़ियों का डीजे वाहन, दो की मौत, तीन झुलसे थानगांव थाना क्षेत्र के राजापुर गांव से चहलारी घाट जल लेने जा रहे कांवड़ियों का डीजे वाहन हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। हादसे में चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन कांवड़िये झुलस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने राहत कार्य शुरू कराया। एएसपी दक्षिणी दुर्गेश सिंह ने बताया कि मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।2