logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अटरिया,श्रावण में कांवड़ यात्रा को लेकर अटरिया पुलिस अलर्ट, डीजे संचालकों को सुरक्षा नियमों का कराया गया पाठ अटरिया,श्रावण में कांवड़ यात्रा को लेकर अटरिया पुलिस अलर्ट, डीजे संचालकों को सुरक्षा नियमों का कराया गया पाठ थाना प्रभारी लाल बहादुर मिश्र बोले— सुरक्षा मानकों की अनदेखी हुई तो होगी कार्रवाई, डीजे की ऊंचाई और गीतों पर रहेगा विशेष ध्यान संवाददाता, नरेश गुप्ता सीतापुर/अटरिया। श्रावण माह में कांवड़ यात्रा के दौरान लगातार सामने आ रही दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए अटरिया थाना परिसर में सोमवार को थाना प्रभारी निरीक्षक लाल बहादुर मिश्र ने क्षेत्र के डीजे संचालकों के साथ बैठक आयोजित की। बैठक का उद्देश्य कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकना रहा। बैठक में थाना प्रभारी ने डीजे संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि यदि किसी भी डीजे संचालक को कांवड़ यात्रा में डीजे वाहन ले जाने का कार्य मिलता है, तो वह सबसे पहले संबंधित कार्यक्रम की पूरी जानकारी अटरिया पुलिस को उपलब्ध कराए। उन्होंने कहा कि यात्रा मार्ग, समय, आयोजकों का विवरण तथा डीजे वाहन की जानकारी पहले से पुलिस के पास होना आवश्यक है, ताकि सुरक्षा व्यवस्था प्रभावी ढंग से सुनिश्चित की जा सके। प्रभारी निरीक्षक ने निर्देशित किया कि डीजे वाहन की ऊंचाई निर्धारित मानकों के अनुरूप ही रखी जाए। किसी भी स्थिति में वाहन को इतनी ऊंचाई तक न बढ़ाया जाए कि वह बिजली की हाईटेंशन लाइनों या अन्य अवरोधों की चपेट में आ सके। उन्होंने हाल ही में थाना थानगांव क्षेत्र में डीजे वाहन के हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से हुए दर्दनाक हादसे का उल्लेख करते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं से सबक लेते हुए सभी संचालकों को सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करना होगा। बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे पर केवल धार्मिक एवं मर्यादित गीत ही बजाए जाएं। किसी भी प्रकार के अश्लील, भड़काऊ या सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले गीतों का प्रसारण पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी थाना प्रभारी लाल बहादुर मिश्र ने कहा कि श्रावण माह आस्था और श्रद्धा का पर्व है। सभी आयोजकों, डीजे संचालकों और श्रद्धालुओं का दायित्व है कि सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें, ताकि कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।

3 hrs ago
user_Naresh Gupta Reporter
Naresh Gupta Reporter
सिधौली, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

अटरिया,श्रावण में कांवड़ यात्रा को लेकर अटरिया पुलिस अलर्ट, डीजे संचालकों को सुरक्षा नियमों का कराया गया पाठ अटरिया,श्रावण में कांवड़ यात्रा को लेकर अटरिया पुलिस अलर्ट, डीजे संचालकों को सुरक्षा नियमों का कराया गया पाठ थाना प्रभारी लाल बहादुर मिश्र बोले— सुरक्षा मानकों की अनदेखी हुई तो होगी कार्रवाई, डीजे की ऊंचाई और गीतों पर रहेगा विशेष ध्यान संवाददाता, नरेश गुप्ता सीतापुर/अटरिया। श्रावण माह में कांवड़ यात्रा के दौरान लगातार सामने आ रही दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए अटरिया थाना परिसर में सोमवार को थाना प्रभारी निरीक्षक लाल बहादुर मिश्र ने क्षेत्र के डीजे संचालकों के साथ बैठक आयोजित की। बैठक का उद्देश्य कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकना रहा। बैठक में थाना प्रभारी ने डीजे संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि यदि किसी भी डीजे संचालक को कांवड़ यात्रा में डीजे वाहन ले जाने का कार्य मिलता है, तो वह सबसे पहले संबंधित कार्यक्रम की पूरी जानकारी अटरिया पुलिस को उपलब्ध कराए। उन्होंने कहा कि यात्रा मार्ग, समय, आयोजकों का विवरण तथा डीजे वाहन की जानकारी पहले से पुलिस के पास होना आवश्यक है, ताकि सुरक्षा व्यवस्था प्रभावी ढंग से सुनिश्चित की जा सके। प्रभारी निरीक्षक ने निर्देशित किया कि डीजे वाहन की ऊंचाई निर्धारित मानकों के अनुरूप ही रखी जाए। किसी भी स्थिति में वाहन को इतनी ऊंचाई तक न बढ़ाया जाए कि वह बिजली की हाईटेंशन लाइनों या अन्य अवरोधों की चपेट में आ सके। उन्होंने हाल ही में थाना थानगांव क्षेत्र में डीजे वाहन के हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से हुए दर्दनाक हादसे का उल्लेख करते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं से सबक लेते हुए सभी संचालकों को सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करना होगा। बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे पर केवल धार्मिक एवं मर्यादित गीत ही बजाए जाएं। किसी भी प्रकार के अश्लील, भड़काऊ या सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले गीतों का प्रसारण पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी थाना प्रभारी लाल बहादुर मिश्र ने कहा कि श्रावण माह आस्था और श्रद्धा का पर्व है। सभी आयोजकों, डीजे संचालकों और श्रद्धालुओं का दायित्व है कि सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें, ताकि कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • पांच माह बाद भी नहीं मिला न्याय, बेटे के हत्यारों की गिरफ्तारी को लेकर थाने में फूटा जनाक्रोश पांच माह बाद भी नहीं मिला न्याय, बेटे के हत्यारों की गिरफ्तारी को लेकर थाने में फूटा जनाक्रोश सैकड़ों ग्रामीणों संग पीड़ित परिवार का धरना, आरोपियों की गिरफ्तारी और न्यायिक जांच की उठी मांग संवाददाता,,नरेश गुप्ता रामपुर कला सीतापुर। जनपद सीतापुर के रामपुर कलां थाना क्षेत्र में बेटे की हत्या के पांच माह बाद भी न्याय न मिलने से नाराज एक पीड़ित परिवार ने रविवार को सैकड़ों ग्रामीणों और समर्थकों के साथ थाना परिसर में धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि हत्या का मुकदमा दर्ज होने के बावजूद नामजद आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। ग्राम रहिका मजरे घैला निवासी झब्बू लाल ने बताया कि उनके पुत्र बबलू के 14 मार्च 2026 को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने की सूचना पुलिस को दी गई थी। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं की। बाद में 31 मार्च को बाराबंकी जनपद के भगौली पुल के पास शारदा नहर से बबलू का शव बरामद हुआ। इसके बाद मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। पीड़ित परिवार का कहना है कि मुख्य आरोपी अब भी खुलेआम घूम रहे हैं और लगातार समझौते का दबाव बना रहे हैं। परिवार ने आरोप लगाया कि उन्हें जान से मारने की धमकियां भी दी जा रही हैं। इसी से क्षुब्ध होकर उन्होंने ग्रामीणों के साथ धरना प्रदर्शन का निर्णय लिया। धरने में शामिल लोगों ने मामले की न्यायिक जांच, सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन को दलित पिछड़ा शोषित एकता समिति (डीपीएस) का भी समर्थन मिला। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रंजीत सिंह विद्रोही, जिलाध्यक्ष अम्बरीष कुमार बौद्ध और जिला प्रभारी अमित कुमार गौतम सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और ग्रामीण धरने में मौजूद रहे। धरने की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी लल्ला गोस्वामी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से बातचीत कर निष्पक्ष जांच और न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। हालांकि परिवार ने साफ कहा कि उन्हें केवल आश्वासन नहीं, बल्कि अपने बेटे के हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी और न्याय चाहिए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी और चर्चा तेज हो गई है।
    1
    पांच माह बाद भी नहीं मिला न्याय, बेटे के हत्यारों की गिरफ्तारी को लेकर थाने में फूटा जनाक्रोश

पांच माह बाद भी नहीं मिला न्याय, बेटे के हत्यारों की गिरफ्तारी को लेकर थाने में फूटा जनाक्रोश
सैकड़ों ग्रामीणों संग पीड़ित परिवार का धरना, आरोपियों की गिरफ्तारी और न्यायिक जांच की उठी मांग
संवाददाता,,नरेश गुप्ता
रामपुर कला सीतापुर। जनपद सीतापुर के रामपुर कलां थाना क्षेत्र में बेटे की हत्या के पांच माह बाद भी न्याय न मिलने से नाराज एक पीड़ित परिवार ने रविवार को सैकड़ों ग्रामीणों और समर्थकों के साथ थाना परिसर में धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि हत्या का मुकदमा दर्ज होने के बावजूद नामजद आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है।
ग्राम रहिका मजरे घैला निवासी झब्बू लाल ने बताया कि उनके पुत्र बबलू के 14 मार्च 2026 को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने की सूचना पुलिस को दी गई थी। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं की। बाद में 31 मार्च को बाराबंकी जनपद के भगौली पुल के पास शारदा नहर से बबलू का शव बरामद हुआ। इसके बाद मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया।
पीड़ित परिवार का कहना है कि मुख्य आरोपी अब भी खुलेआम घूम रहे हैं और लगातार समझौते का दबाव बना रहे हैं। परिवार ने आरोप लगाया कि उन्हें जान से मारने की धमकियां भी दी जा रही हैं। इसी से क्षुब्ध होकर उन्होंने ग्रामीणों के साथ धरना प्रदर्शन का निर्णय लिया।
धरने में शामिल लोगों ने मामले की न्यायिक जांच, सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन को दलित पिछड़ा शोषित एकता समिति (डीपीएस) का भी समर्थन मिला। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रंजीत सिंह विद्रोही, जिलाध्यक्ष अम्बरीष कुमार बौद्ध और जिला प्रभारी अमित कुमार गौतम सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और ग्रामीण धरने में मौजूद रहे।
धरने की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी लल्ला गोस्वामी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से बातचीत कर निष्पक्ष जांच और न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। हालांकि परिवार ने साफ कहा कि उन्हें केवल आश्वासन नहीं, बल्कि अपने बेटे के हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी और न्याय चाहिए।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी और चर्चा तेज हो गई है।
    user_Naresh Gupta Reporter
    Naresh Gupta Reporter
    सिधौली, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • नितिन नवीन की सीट पर प्रशांत किशोर जीतेः भाजपा कैंडिडेट को 19324 वोट से हराया; MP के दतिया में कांग्रेस, गुजरात मे ं भाजपा जीती
    1
    नितिन नवीन की सीट पर प्रशांत

किशोर जीतेः भाजपा कैंडिडेट को 19324 वोट से हराया; MP के दतिया में कांग्रेस, गुजरात मे ं भाजपा जीती
    user_Anoop singh
    Anoop singh
    Newspaper advertising department फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    53 min ago
  • श्रावण कांवड़ यात्रा: सकाहा मंदिर पहुंचे डीएम और एसपी, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा...... हरदोई। श्रावण मास कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को जिलाधिकारी अनुनय झा एवं पुलिस अधीक्षक हरदोई ने थाना बेहटा गोकुल क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध सकाहा मंदिर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने मंदिर परिसर, कांवड़ मार्ग तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन, यातायात प्रबंधन, स्वच्छता, पेयजल तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी अनुनय झा ने कहा कि श्रावण मास में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं कांवड़िए मंदिर पहुंचते हैं। ऐसे में प्रशासन का प्रयास है कि यात्रा पूरी तरह सुरक्षित, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से भी अपील की है कि यात्रा के दौरान निर्धारित नियमों का पालन करें और प्रशासन का सहयोग करें, ताकि कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।
    1
    श्रावण कांवड़ यात्रा: सकाहा मंदिर पहुंचे डीएम और एसपी, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा......
हरदोई। श्रावण मास कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को जिलाधिकारी अनुनय झा एवं पुलिस अधीक्षक हरदोई ने थाना बेहटा गोकुल क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध सकाहा मंदिर का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने मंदिर परिसर, कांवड़ मार्ग तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन, यातायात प्रबंधन, स्वच्छता, पेयजल तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी अनुनय झा ने कहा कि श्रावण मास में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं कांवड़िए मंदिर पहुंचते हैं। ऐसे में प्रशासन का प्रयास है कि यात्रा पूरी तरह सुरक्षित, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए।
प्रशासन ने श्रद्धालुओं से भी अपील की है कि यात्रा के दौरान निर्धारित नियमों का पालन करें और प्रशासन का सहयोग करें, ताकि कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।
    user_शशिकान्त मौर्या पत्रकार
    शशिकान्त मौर्या पत्रकार
    Journalist Sandila, Hardoi•
    1 hr ago
  • Lko Big Breaking राजधानी लखनऊ में विधानमंडल सत्र -2026 के दृष्टिगत किये गये सुरक्षा एवं यातायात के व्यापक प्रबंध के संबंध में संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) बबलू कुमार द्वारा दी गयी बाइट!! . . .
    1
    Lko Big Breaking 

राजधानी लखनऊ में विधानमंडल सत्र -2026 के दृष्टिगत किये गये सुरक्षा एवं यातायात के व्यापक प्रबंध के संबंध में संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) बबलू कुमार द्वारा दी गयी बाइट!!
.
.
.
    user_आदर्श मीडिया एसोसिएशन (रजि.)
    आदर्श मीडिया एसोसिएशन (रजि.)
    Voice of people Bakshi Ka Talab, Lucknow•
    3 hrs ago
  • हरदोई: गंगा स्नान करने गया युवक, गंगा घाट से चोर ले उड़े बाइक; रातभर थानों के चक्कर काटता रहा पीड़ित। हरदोई। गंगा स्नान करने गए एक युवक की बाइक चोरी हो गई। बाइक गायब होने के बाद पीड़ित पूरी रात अलग-अलग थानों के चक्कर लगाता रहा। उसने डायल 112 पर भी शिकायत दर्ज कराई, लेकिन तत्काल कोई राहत नहीं मिल सकी। पीड़ित का आरोप है कि बाइक चोरी होने के बाद उसने पुलिस से मदद की गुहार लगाई, लेकिन उसे इधर-उधर भेजा जाता रहा। आखिरकार उसने मल्लावां थाने पहुंचकर लिखित प्रार्थना पत्र दिया और अपनी चोरी हुई बाइक बरामद करने की मांग की। पीड़ित ने पुलिस से जल्द से जल्द बाइक बरामद कर चोरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। वहीं पुलिस की तरफ़ से जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने का जवाब मिला।
    1
    हरदोई: गंगा स्नान करने गया युवक, गंगा घाट से चोर ले उड़े बाइक; रातभर थानों के चक्कर काटता रहा पीड़ित।
हरदोई। गंगा स्नान करने गए एक युवक की बाइक चोरी हो गई। बाइक गायब होने के बाद पीड़ित पूरी रात अलग-अलग थानों के चक्कर लगाता रहा। उसने डायल 112 पर भी शिकायत दर्ज कराई, लेकिन तत्काल कोई राहत नहीं मिल सकी।
पीड़ित का आरोप है कि बाइक चोरी होने के बाद उसने पुलिस से मदद की गुहार लगाई, लेकिन उसे इधर-उधर भेजा जाता रहा। आखिरकार उसने मल्लावां थाने पहुंचकर लिखित प्रार्थना पत्र दिया और अपनी चोरी हुई बाइक बरामद करने की मांग की।
पीड़ित ने पुलिस से जल्द से जल्द बाइक बरामद कर चोरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। वहीं पुलिस की तरफ़ से जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने का जवाब मिला।
    user_(Journalist) Madhur kumar
    (Journalist) Madhur kumar
    Newspaper publisher संडीला, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • अटरिया,श्रावण में कांवड़ यात्रा को लेकर अटरिया पुलिस अलर्ट, डीजे संचालकों को सुरक्षा नियमों का कराया गया पाठ अटरिया,श्रावण में कांवड़ यात्रा को लेकर अटरिया पुलिस अलर्ट, डीजे संचालकों को सुरक्षा नियमों का कराया गया पाठ थाना प्रभारी लाल बहादुर मिश्र बोले— सुरक्षा मानकों की अनदेखी हुई तो होगी कार्रवाई, डीजे की ऊंचाई और गीतों पर रहेगा विशेष ध्यान संवाददाता, नरेश गुप्ता सीतापुर/अटरिया। श्रावण माह में कांवड़ यात्रा के दौरान लगातार सामने आ रही दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए अटरिया थाना परिसर में सोमवार को थाना प्रभारी निरीक्षक लाल बहादुर मिश्र ने क्षेत्र के डीजे संचालकों के साथ बैठक आयोजित की। बैठक का उद्देश्य कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकना रहा। बैठक में थाना प्रभारी ने डीजे संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि यदि किसी भी डीजे संचालक को कांवड़ यात्रा में डीजे वाहन ले जाने का कार्य मिलता है, तो वह सबसे पहले संबंधित कार्यक्रम की पूरी जानकारी अटरिया पुलिस को उपलब्ध कराए। उन्होंने कहा कि यात्रा मार्ग, समय, आयोजकों का विवरण तथा डीजे वाहन की जानकारी पहले से पुलिस के पास होना आवश्यक है, ताकि सुरक्षा व्यवस्था प्रभावी ढंग से सुनिश्चित की जा सके। प्रभारी निरीक्षक ने निर्देशित किया कि डीजे वाहन की ऊंचाई निर्धारित मानकों के अनुरूप ही रखी जाए। किसी भी स्थिति में वाहन को इतनी ऊंचाई तक न बढ़ाया जाए कि वह बिजली की हाईटेंशन लाइनों या अन्य अवरोधों की चपेट में आ सके। उन्होंने हाल ही में थाना थानगांव क्षेत्र में डीजे वाहन के हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से हुए दर्दनाक हादसे का उल्लेख करते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं से सबक लेते हुए सभी संचालकों को सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करना होगा। बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे पर केवल धार्मिक एवं मर्यादित गीत ही बजाए जाएं। किसी भी प्रकार के अश्लील, भड़काऊ या सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले गीतों का प्रसारण पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी थाना प्रभारी लाल बहादुर मिश्र ने कहा कि श्रावण माह आस्था और श्रद्धा का पर्व है। सभी आयोजकों, डीजे संचालकों और श्रद्धालुओं का दायित्व है कि सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें, ताकि कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।
    1
    अटरिया,श्रावण में कांवड़ यात्रा को लेकर अटरिया पुलिस अलर्ट, डीजे संचालकों को सुरक्षा नियमों का कराया गया पाठ
अटरिया,श्रावण में कांवड़ यात्रा को लेकर अटरिया पुलिस अलर्ट, डीजे संचालकों को सुरक्षा नियमों का कराया गया पाठ
थाना प्रभारी लाल बहादुर मिश्र बोले— सुरक्षा मानकों की अनदेखी हुई तो होगी कार्रवाई, डीजे की ऊंचाई और गीतों पर रहेगा विशेष ध्यान
संवाददाता, नरेश गुप्ता
सीतापुर/अटरिया। श्रावण माह में कांवड़ यात्रा के दौरान लगातार सामने आ रही दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए अटरिया थाना परिसर में सोमवार को थाना प्रभारी निरीक्षक लाल बहादुर मिश्र ने क्षेत्र के डीजे संचालकों के साथ बैठक आयोजित की।
बैठक का उद्देश्य कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकना रहा।
बैठक में थाना प्रभारी ने डीजे संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि यदि किसी भी डीजे संचालक को कांवड़ यात्रा में डीजे वाहन ले जाने का कार्य मिलता है, तो वह सबसे पहले संबंधित कार्यक्रम की पूरी जानकारी अटरिया पुलिस को उपलब्ध कराए। उन्होंने कहा कि यात्रा मार्ग, समय, आयोजकों का विवरण तथा डीजे वाहन की जानकारी पहले से पुलिस के पास होना आवश्यक है, ताकि सुरक्षा व्यवस्था प्रभावी ढंग से सुनिश्चित की जा सके।
प्रभारी निरीक्षक ने निर्देशित किया कि डीजे वाहन की ऊंचाई निर्धारित मानकों के अनुरूप ही रखी जाए। किसी भी स्थिति में वाहन को इतनी ऊंचाई तक न बढ़ाया जाए कि वह बिजली की हाईटेंशन लाइनों या अन्य अवरोधों की चपेट में आ सके।
उन्होंने हाल ही में थाना थानगांव क्षेत्र में डीजे वाहन के हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से हुए दर्दनाक हादसे का उल्लेख करते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं से सबक लेते हुए सभी संचालकों को सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करना होगा।
बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे पर केवल धार्मिक एवं मर्यादित गीत ही बजाए जाएं। किसी भी प्रकार के अश्लील, भड़काऊ या सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले गीतों का प्रसारण पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी
थाना प्रभारी लाल बहादुर मिश्र ने कहा कि श्रावण माह आस्था और श्रद्धा का पर्व है। सभी आयोजकों, डीजे संचालकों और श्रद्धालुओं का दायित्व है कि सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें, ताकि कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।
    user_Naresh Gupta Reporter
    Naresh Gupta Reporter
    सिधौली, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • महमूदाबाद xcn की लापरवाही से दो कांवरियों की 11000 लाइन से जलकर मौके पर दर्दनाक मौत हो गई जबकि माननीय मुख्यमंत्री योगी जी का आदेश है की जर्जर लाइनों को बदलाया जाए ! जहां पर लाइन नीचे है वहां पर पोल लगाकर लाइन को टाइट किया जाए जिससे सावन मास के पवित्र समय में किसी भी कांवरिया या श्रद्धालु की दुर्घटना ना हो महमूदाबाद एक्शन अपने चहेते ठेकेदारों को बिना कार्य किए फर्जी पेमेंट करते हैं जिससे लाईनें जस की तस है ! इतना ही नहीं कल जिलाधिकारी महोदय एवं सभी बड़े अधिकारी क्षेत्र में निरीक्षण कर रहे थे और यह xcn सरकारी आदेशों को अनदेखा कर हमेशा की तरह मुख्यालय छोड़कर लखनऊ में आराम कर रहे थे ! मैं निवेदन करता हू माननीय मुख्यमंत्री जी एवं क्षेत्रीय विधायक जी से इस भ्रष्ट xcn के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने एवं पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की कृपा महमूदाबाद xcn की लापरवाही से दो कांवरियों की 11000 लाइन से जलकर मौके पर दर्दनाक मौत हो गई जबकि माननीय मुख्यमंत्री योगी जी का आदेश है की जर्जर लाइनों को बदलाया जाए ! जहां पर लाइन नीचे है वहां पर पोल लगाकर लाइन को टाइट किया जाए जिससे सावन मास के पवित्र समय में किसी भी कांवरिया या श्रद्धालु की दुर्घटना ना हो महमूदाबाद एक्शन अपने चहेते ठेकेदारों को बिना कार्य किए फर्जी पेमेंट करते हैं जिससे लाईनें जस की तस है ! इतना ही नहीं कल जिलाधिकारी महोदय एवं सभी बड़े अधिकारी क्षेत्र में निरीक्षण कर रहे थे और यह xcn सरकारी आदेशों को अनदेखा कर हमेशा की तरह मुख्यालय छोड़कर लखनऊ में आराम कर रहे थे ! मैं निवेदन करता हू माननीय मुख्यमंत्री जी एवं क्षेत्रीय विधायक जी से इस भ्रष्ट xcn के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने एवं पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की कृपा करें 🙏
    1
    महमूदाबाद xcn की लापरवाही से दो कांवरियों की 11000 लाइन से जलकर मौके पर दर्दनाक मौत हो गई जबकि माननीय मुख्यमंत्री योगी जी का आदेश है की जर्जर लाइनों को बदलाया जाए !

जहां पर लाइन नीचे है वहां पर पोल लगाकर लाइन को टाइट किया जाए जिससे सावन मास के पवित्र समय में किसी भी कांवरिया या श्रद्धालु की दुर्घटना ना हो महमूदाबाद एक्शन अपने चहेते ठेकेदारों को बिना कार्य किए फर्जी पेमेंट करते हैं जिससे लाईनें जस की तस है !
इतना ही नहीं कल जिलाधिकारी महोदय एवं सभी बड़े अधिकारी क्षेत्र में निरीक्षण कर रहे थे और यह xcn सरकारी आदेशों को अनदेखा कर हमेशा की तरह मुख्यालय छोड़कर लखनऊ में आराम कर रहे थे !
मैं निवेदन  करता हू माननीय मुख्यमंत्री जी एवं क्षेत्रीय विधायक जी से इस भ्रष्ट xcn के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने एवं पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की कृपा 
महमूदाबाद xcn की लापरवाही से दो कांवरियों की 11000 लाइन से जलकर मौके पर दर्दनाक मौत हो गई जबकि माननीय मुख्यमंत्री योगी जी का आदेश है की जर्जर लाइनों को बदलाया जाए !
जहां पर लाइन नीचे है वहां पर पोल लगाकर लाइन को टाइट किया जाए जिससे सावन मास के पवित्र समय में किसी भी कांवरिया या श्रद्धालु की दुर्घटना ना हो महमूदाबाद एक्शन अपने चहेते ठेकेदारों को बिना कार्य किए फर्जी पेमेंट करते हैं जिससे लाईनें जस की तस है !
इतना ही नहीं कल जिलाधिकारी महोदय एवं सभी बड़े अधिकारी क्षेत्र में निरीक्षण कर रहे थे और यह xcn सरकारी आदेशों को अनदेखा कर हमेशा की तरह मुख्यालय छोड़कर लखनऊ में आराम कर रहे थे !
मैं निवेदन  करता हू माननीय मुख्यमंत्री जी एवं क्षेत्रीय विधायक जी से इस भ्रष्ट xcn के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने एवं पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की कृपा करें 🙏
    user_Ramkishor Pal
    Ramkishor Pal
    Doctor Biswan, Sitapur•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.