Shuru
Apke Nagar Ki App…
नितिन नवीन की सीट पर प्रशांत किशोर जीतेः भाजपा कैंडिडेट को 19324 वोट से हराया; MP के दतिया में कांग्रेस, गुजरात मे ं भाजपा जीती
Anoop singh
नितिन नवीन की सीट पर प्रशांत किशोर जीतेः भाजपा कैंडिडेट को 19324 वोट से हराया; MP के दतिया में कांग्रेस, गुजरात मे ं भाजपा जीती
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- नितिन नवीन की सीट पर प्रशांत किशोर जीतेः भाजपा कैंडिडेट को 19324 वोट से हराया; MP के दतिया में कांग्रेस, गुजरात मे ं भाजपा जीती1
- फतेहपुर में सावन के पहले सोमवार पर कांवड़ यात्रा शुरू सैकड़ों कांवड़िये ने भगौली से गंगाजल लेकर लोधेश्वर महादेव मंदिर के लिए रवाना* फतेहपुर में सावन के पहले सोमवार पर कांवड़ यात्रा शुरू सैकड़ों कांवड़िये ने भगौली से गंगाजल लेकर लोधेश्वर महादेव मंदिर के लिए रवाना* सावन माह के पहले सोमवार को फतेहपुर तहसील क्षेत्र में कांवड़ यात्रा का शुभारंभ हुआ। सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु और कांवड़िये ने भगौली से गंगाजल लेकर प्रसिद्ध लोधेश्वर महादेव मंदिर की ओर बढ़े। क्षेत्र के विभिन्न मार्गों पर कांवड़ियों की आवाजाही शुरू हो गई। ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न गांवों और मार्गों से गुजर रहे कांवड़ियों के जत्थों ने पूरे इलाके को भक्तिमय बना दिया। "बोल बम" और "हर-हर महादेव" के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। श्रद्धालु अपने कंधों पर कांवड़ रखकर भगवान शिव के प्रति गहरी आस्था के साथ लोधेश्वर महादेव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए आगे बढ़ रहे थे। सावन के पहले सोमवार को लेकर कांवड़ियों में विशेष उत्साह देखा गया। कई कांवड़िये समूहों में यात्रा कर रहे थे, जबकि कुछ श्रद्धालु पैदल ही गंगाजल लेकर फतेहपुर पटेल चौराहा ब्लाक चौराहा तहसील चौराहा होते हुए रामनगर की ओर बढ़ रहे थे। यात्रा के दौरान लगाए गए धार्मिक जयकारों से प्रमुख मार्गों पर भक्तिमय माहौल बना रहा। सुबह के समय ग्रामीण इलाकों से निकलने वाले मार्गों पर कांवड़ियों की लंबी कतारें देखी गईं। विभिन्न क्षेत्रों से आए श्रद्धालु अपने-अपने जत्थों के साथ मंदिर की ओर बढ़ रहे थे। कांवड़ियों की बढ़ती संख्या ने क्षेत्र में धार्मिक आस्था का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत किया। श्रद्धालुओं का मानना है कि सावन माह भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है। सावन के सोमवार को गंगाजल से भगवान शिव का जलाभिषेक करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इसी आस्था के साथ श्रद्धालु लंबी दूरी तय कर लोधेश्वर महादेव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए पहुंच रहे हैं। फतेहपुर क्षेत्र में सावन के पहले सोमवार पर सुबह से ही श्रद्धा और भक्ति का माहौल छाया रहा। गंगाजल लेकर लोधेश्वर महादेव की ओर बढ़ते सैकड़ों कांवड़ियों के जत्थे लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। प्रमुख मार्गों, चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। पुलिसकर्मी लगातार यात्रा मार्गों पर निगरानी करते रहे और श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ने में सहयोग करते रहे।1
- Free fire id sell ker raha hoon 9219353981 whatsapp pe massage price1
- कोतवाल अमित सिंह भदौरिया व सूरतगंज चौकी इंचार्ज उमेश कुमार वर्मा के निर्देश पर बैठक आयोजित सूरतगंज बाराबंकी। कस्बा स्थित पुलिस चौकी परिसर में सोमवार शाम को 10 अगस्त को होने वाले चेहल्लुम को लेकर जुलूस को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक थाना प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह भदौरिया के निर्देश पर आयोजित की गई बैठक का संचालन कर रहे चौकी प्रभारी उमेश कुमार वर्मा ने चेहल्लुम जुलूस के आयोजकों, ताजियादारों, गणमान्य नागरिकों एवं क्षेत्र के संभ्रांत लोगों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। थाना प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह भदौरिया ने कहा कि चेहल्लुम का जुलूस प्रशासन द्वारा निर्धारित रूट के अनुसार ही निकाला जाएगा और किसी भी स्थिति में मार्ग में परिवर्तन नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी से अपील की कि जुलूस के दौरान आपसी भाईचारा, सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने विशेष रूप से बताया कि सावन माह के चलते महादेवा धाम की ओर बड़ी संख्या में कांवड़िए भी लगातार आवागमन कर रहे हैं। ऐसे में जुलूस निकालते समय विशेष सतर्कता बरती जाए ताकि कांवड़ यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और यातायात व्यवस्था भी सुचारु बनी रहे। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जुलूस में डीजे पर किसी भी प्रकार के अश्लील, आपत्तिजनक अथवा धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले भड़काऊ गीत नहीं बजाए जाएंगे। यदि किसी के द्वारा नियमों का उल्लंघन किया जाता है या जुलूस के दौरान किसी प्रकार का विवाद उत्पन्न होता है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित कार्यक्रम संचालक एवं आयोजकों की होगी और उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बैठक में मौजूद लोगों ने पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और कहा कि चेहल्लुम का जुलूस हमेशा की तरह शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में निकाला जाएगा। पुलिस प्रशासन ने भी सभी नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या विवाद की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। बैठक के अंत में पुलिस अधिकारियों ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य सभी धार्मिक आयोजनों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना है। इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और पूरे क्षेत्र में पुलिस बल तैनात रहेगा, ताकि चेहल्लुम का जुलूस एवं कांवड़ यात्रा दोनों बिना किसी व्यवधान के संपन्न हो सकें।1
- वाराणसी : काशी विश्वनाथ मंदिर की लाइन में लगी महिला से VIP दर्शन कराने के नाम पर एक दलाल ने 4 हजार रुपए ऑनलाइन वसूल लिए। पुलिस ने कर्नाटक की महिला को 4 हजार रुपए वापस दिलाए और मुफ्त दर्शन करवाए।1
- सरकार के वादों पर सवाल, सामाजिक न्याय के लिए संगठित होने का आह्वान अपना दल (कमेरावादी) के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. पल्लवी पटेल ने केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों की आलोचना की बाराबंकी। फतेहपुर स्थित सरदार पटेल संस्थान में रविवार शाम अपना दल (कमेरावादी) द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सिराथू से विधायक डॉ. पल्लवी पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके आगमन पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ. पल्लवी पटेल ने केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि बीते वर्षों में जनता से किए गए कई प्रमुख वादों, जैसे अमृतकाल, प्रत्येक खाते में 15 लाख रुपये, किसानों की आय दोगुनी करने और युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने जैसे मुद्दों पर अपेक्षित परिणाम आम लोगों को नहीं मिल सके। उन्होंने किसानों की समस्याओं का उल्लेख करते हुए कहा कि आज भी किसान आवारा पशुओं से अपनी फसलों की सुरक्षा को लेकर परेशान हैं। वर्ष 2016 की नोटबंदी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उस निर्णय के दौरान आम नागरिकों को विभिन्न प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। पूंजीवादी सोच और स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी उठाए सवाल डॉ. पल्लवी पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि जब तक व्यवस्था पर पूंजीवादी सोच का प्रभाव रहेगा, तब तक आम लोगों के हित पूरी तरह सुरक्षित नहीं हो सकेंगे। उन्होंने लोकतंत्र में जागरूक नागरिकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि यदि जनता अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति सजग नहीं रहेगी तो सरकारों के निरंकुश होने की आशंका बनी रहेगी। उन्होंने कोविड-19 महामारी के दौर का उल्लेख करते हुए स्वास्थ्य व्यवस्था को और मजबूत किए जाने की आवश्यकता पर भी बल दिया। संविधान को बताया अधिकारों की रक्षा का आधार डॉ. पटेल ने कहा कि संविधान प्रत्येक नागरिक के अधिकारों की रक्षा का आधार है और यह नागरिकों को उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करता है। उन्होंने सामाजिक न्याय, शिक्षा, किसानों के अधिकार तथा महिलाओं के आरक्षण सहित विभिन्न विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाज को संगठित करने तथा बच्चों के बेहतर भविष्य और नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। साथ ही संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिए कार्यकर्ताओं से सक्रिय रहने की अपील की। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सुशील पटेल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पूनम पटेल, प्यारेलाल पटेल, राम प्रकाश पटेल, ओम प्रकाश पटेल, राजकुमार पटेल, राकेश कुमार पटेल, रमेश चंद्र पटेल, राजेश कुमार रावत, विनय वर्मा सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।1
- DM व SP ने महादेव मेले का किया निरीक्षण सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायज़ा श्रद्धालुओं की सुविधाओं को देखा कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायज़ा बाराबंकी।जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा संयुक्त रूप से श्रावण मास मेला/कावड़ मेला के प्रथम सोमवार के दृष्टिगत लोधेश्वर महादेवा मन्दिर व कावड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश- सोमवार को श्रावण मास/कावड़ मेला के प्रथम सोमवार के दृष्टिगत जिलाधिकारी श्री ईशान प्रताप सिंह व पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री अर्पित विजयवर्गीय द्वारा संयुक्त रूप से थाना रामनगर क्षेत्रान्तर्गत स्थित लोधेश्वर महादेवा मंदिर व श्रावण मास मेला/कांवड़ यात्रियों/श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया था साथ ही कावंड यात्रा के दौरान कावंड़ियों/श्रद्धालुओं के आवागमन मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था, वाहनों के रूट डायवर्जन, पुलिस पिकेट एवं पेट्रोलिंग का भी निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।1
- Thanks for government good job aise kaam keren kaam ho gaya Kaam ho gaya sahi ho gaya maine apeel kiya tha kaam pura hogaya thaks Government but achhe se nahi gadda sahi hua hai dobara bhi ho sakta hai1