logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सरकार के वादों पर सवाल, सामाजिक न्याय के लिए संगठित होने का आह्वान अपना दल (कमेरावादी) के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. पल्लवी पटेल ने केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों की आलोचना की बाराबंकी। फतेहपुर स्थित सरदार पटेल संस्थान में रविवार शाम अपना दल (कमेरावादी) द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सिराथू से विधायक डॉ. पल्लवी पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके आगमन पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ. पल्लवी पटेल ने केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि बीते वर्षों में जनता से किए गए कई प्रमुख वादों, जैसे अमृतकाल, प्रत्येक खाते में 15 लाख रुपये, किसानों की आय दोगुनी करने और युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने जैसे मुद्दों पर अपेक्षित परिणाम आम लोगों को नहीं मिल सके। उन्होंने किसानों की समस्याओं का उल्लेख करते हुए कहा कि आज भी किसान आवारा पशुओं से अपनी फसलों की सुरक्षा को लेकर परेशान हैं। वर्ष 2016 की नोटबंदी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उस निर्णय के दौरान आम नागरिकों को विभिन्न प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। पूंजीवादी सोच और स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी उठाए सवाल डॉ. पल्लवी पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि जब तक व्यवस्था पर पूंजीवादी सोच का प्रभाव रहेगा, तब तक आम लोगों के हित पूरी तरह सुरक्षित नहीं हो सकेंगे। उन्होंने लोकतंत्र में जागरूक नागरिकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि यदि जनता अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति सजग नहीं रहेगी तो सरकारों के निरंकुश होने की आशंका बनी रहेगी। उन्होंने कोविड-19 महामारी के दौर का उल्लेख करते हुए स्वास्थ्य व्यवस्था को और मजबूत किए जाने की आवश्यकता पर भी बल दिया। संविधान को बताया अधिकारों की रक्षा का आधार डॉ. पटेल ने कहा कि संविधान प्रत्येक नागरिक के अधिकारों की रक्षा का आधार है और यह नागरिकों को उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करता है। उन्होंने सामाजिक न्याय, शिक्षा, किसानों के अधिकार तथा महिलाओं के आरक्षण सहित विभिन्न विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाज को संगठित करने तथा बच्चों के बेहतर भविष्य और नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। साथ ही संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिए कार्यकर्ताओं से सक्रिय रहने की अपील की। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सुशील पटेल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पूनम पटेल, प्यारेलाल पटेल, राम प्रकाश पटेल, ओम प्रकाश पटेल, राजकुमार पटेल, राकेश कुमार पटेल, रमेश चंद्र पटेल, राजेश कुमार रावत, विनय वर्मा सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

2 hrs ago
user_Anil Kumar Journalist
Anil Kumar Journalist
Local News Reporter नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

सरकार के वादों पर सवाल, सामाजिक न्याय के लिए संगठित होने का आह्वान अपना दल (कमेरावादी) के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. पल्लवी पटेल ने केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों की आलोचना की बाराबंकी। फतेहपुर स्थित सरदार पटेल संस्थान में रविवार शाम अपना दल (कमेरावादी) द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सिराथू से विधायक डॉ. पल्लवी पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके आगमन पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ. पल्लवी पटेल ने केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि बीते वर्षों में जनता से किए गए कई प्रमुख वादों, जैसे अमृतकाल, प्रत्येक खाते में 15 लाख रुपये, किसानों की आय दोगुनी करने और युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने जैसे मुद्दों पर अपेक्षित परिणाम आम लोगों को नहीं मिल सके। उन्होंने किसानों की समस्याओं का उल्लेख करते हुए कहा कि आज भी किसान आवारा पशुओं से अपनी फसलों की सुरक्षा को लेकर परेशान हैं। वर्ष 2016 की नोटबंदी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उस निर्णय के दौरान आम नागरिकों को विभिन्न प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। पूंजीवादी सोच और स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी उठाए सवाल डॉ. पल्लवी पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि जब तक व्यवस्था पर पूंजीवादी सोच का प्रभाव रहेगा, तब तक आम लोगों के हित पूरी तरह सुरक्षित नहीं हो सकेंगे। उन्होंने लोकतंत्र में जागरूक नागरिकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि यदि जनता अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति सजग नहीं रहेगी तो सरकारों के निरंकुश होने की आशंका बनी रहेगी। उन्होंने कोविड-19 महामारी के दौर का उल्लेख करते हुए स्वास्थ्य व्यवस्था को और मजबूत किए जाने की आवश्यकता पर भी बल दिया। संविधान को बताया अधिकारों की रक्षा का आधार डॉ. पटेल ने कहा कि संविधान प्रत्येक नागरिक के अधिकारों की रक्षा का आधार है और यह नागरिकों को उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करता है। उन्होंने सामाजिक न्याय, शिक्षा, किसानों के अधिकार तथा महिलाओं के आरक्षण सहित विभिन्न विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाज को संगठित करने तथा बच्चों के बेहतर भविष्य और नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। साथ ही संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिए कार्यकर्ताओं से सक्रिय रहने की अपील की। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सुशील पटेल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पूनम पटेल, प्यारेलाल पटेल, राम प्रकाश पटेल, ओम प्रकाश पटेल, राजकुमार पटेल, राकेश कुमार पटेल, रमेश चंद्र पटेल, राजेश कुमार रावत, विनय वर्मा सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बाराबंकी में मेडिकल स्टोर पर लगातार छापेमारी रामनगर लोधेश्वर महादेवा मार्ग पर कई मेडिकल स्टोर पर हुई बड़ी कार्रवाई। जिला औषधि निरीक्षक रज़िया बानो द्वारा नियमित कांवड़ मार्ग पर स्थित विभिन्न दवा दुकानों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है जिसके क्रम में आज दिनांक 01.08.2026 तक महादेवा जाने वाली मार्ग के अंतर्गत मेडिकल स्टोर यथा गौतम मेडिकल स्टोर, वी डी वर्मा मेडिकल स्टोर, सौरभ मेडिकल स्टोर, तिवारी मेडिकल स्टोर, बी के मेडिकल स्टोर, लक्ष्मी मेडिकल स्टोर, प्रतिभा मेडिकल स्टोर एवं 16 अन्य प्रतिष्ठानों पर दस्तावेजों व औषधियों की उपलब्धता का परीक्षण किया गया। मेडिकल स्टोर द्वारा श्रद्धालुओं हेतु निशुल्क स्टाल लगवाने हेतु निर्देशित किया गया है। सभी ब्लड सेंटर संचालक को ब्लड की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए है, एवं सभी मेडिकल स्टोर संचालक अपने प्रतिष्ठान में औषधि लाइसेंस को सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित करें। स
    1
    बाराबंकी में मेडिकल स्टोर पर लगातार छापेमारी रामनगर लोधेश्वर महादेवा मार्ग पर कई मेडिकल स्टोर पर हुई बड़ी कार्रवाई। जिला औषधि निरीक्षक रज़िया बानो द्वारा नियमित कांवड़ मार्ग पर स्थित विभिन्न दवा दुकानों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है जिसके क्रम में आज दिनांक 01.08.2026 तक महादेवा जाने वाली मार्ग के अंतर्गत मेडिकल स्टोर यथा गौतम मेडिकल स्टोर, वी डी वर्मा मेडिकल स्टोर, सौरभ मेडिकल स्टोर, तिवारी मेडिकल स्टोर, बी के मेडिकल स्टोर, लक्ष्मी मेडिकल स्टोर, प्रतिभा मेडिकल स्टोर एवं 16 अन्य प्रतिष्ठानों पर दस्तावेजों व औषधियों की उपलब्धता का परीक्षण किया गया। मेडिकल स्टोर द्वारा श्रद्धालुओं हेतु निशुल्क स्टाल लगवाने हेतु निर्देशित किया गया है। सभी ब्लड सेंटर संचालक को ब्लड की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए है, एवं सभी मेडिकल स्टोर संचालक अपने प्रतिष्ठान में औषधि लाइसेंस को सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित करें। स
    user_राम जी दीक्षित पत्रकार
    राम जी दीक्षित पत्रकार
    Voice of people नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • गुम हुए तिरासी मोबाइल खोज लाई जिले की पुलिस करीब 17 लाख रुपये के मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाकर खिलाए चेहरे; आठ माह में 868 से अधिक फोन बरामद गुम हुए तिरासी मोबाइल खोज लाई जिले की पुलिस करीब 17 लाख रुपये के मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाकर खिलाए चेहरे; आठ माह में 868 से अधिक फोन बरामद धारा लक्ष्य समाचार बाराबंकी। गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन को लेकर परेशान लोगों के लिए बाराबंकी पुलिस ने बड़ी राहत दी है। पुलिस की सर्विलांस सेल और थाना स्तर की संयुक्त टीमों ने तकनीकी निगरानी के जरिए करीब 17 लाख रुपये कीमत के 83 गुम मोबाइल फोन बरामद कर लिए। रविवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बरामद मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे गए। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देश पर गुम मोबाइलों की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाया गया। सर्विलांस सेल और विभिन्न थानों की संयुक्त टीमों ने सीईआईआर पोर्टल (केंद्रीय उपकरण पहचान रजिस्टर) के माध्यम से मोबाइल फोन की तकनीकी जांच और निगरानी की। लगातार प्रयास के बाद टीमों ने 83 मोबाइल फोन बरामद करने में सफलता हासिल की। रविवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी सदर आलोक कुमार पाठक ने बरामद मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे। खोया मोबाइल और उसमें सुरक्षित जरूरी डाटा वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिल उठे। मोबाइल स्वामियों ने बाराबंकी पुलिस का आभार जताते हुए पुलिस की कार्रवाई की सराहना की। पुलिस की मोबाइल बरामदगी टीम लगातार गुम मोबाइलों की तलाश में जुटी है। पुलिस के मुताबिक, पिछले आठ माह में 868 से अधिक मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं। इन मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ 73 लाख रुपये बताई गई है। सभी बरामद मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे गए हैं। मोबाइल लौटाने के साथ ही पुलिस ने लोगों को साइबर अपराध से बचाव के उपाय भी बताए। साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करने तथा साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गई। इसके अलावा लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए भी जागरूक किया गया। पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि मोबाइल गुम अथवा चोरी होने पर तत्काल नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं और सीईआईआर पोर्टल पर भी रिपोर्ट करें। पोर्टल के माध्यम से गुम मोबाइल को बंद कराने, उसकी निगरानी करने और बरामदगी में मदद मिल सकती है। मोबाइल बरामदगी अभियान में सर्विलांस सेल प्रभारी उपनिरीक्षक अजय सिंह, हेड कांस्टेबल मजहर अहमद, चंद्रभान, बृजेश कुमार, कांस्टेबल शैलेंद्र कुमार, प्रवीण शुक्ल, अंकुर, रवींद्र कुमार, महिला कांस्टेबल सुनिधि पांडेय समेत सर्विलांस सेल और सभी थानों की सीईआईआर पोर्टल टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
    1
    गुम हुए तिरासी मोबाइल खोज लाई जिले की पुलिस

करीब 17 लाख रुपये के मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाकर खिलाए चेहरे; आठ माह में 868 से अधिक फोन बरामद
गुम हुए तिरासी मोबाइल खोज लाई जिले की पुलिस
करीब 17 लाख रुपये के मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाकर खिलाए चेहरे; आठ माह में 868 से अधिक फोन बरामद
धारा लक्ष्य समाचार 
बाराबंकी। गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन को लेकर परेशान लोगों के लिए बाराबंकी पुलिस ने बड़ी राहत दी है। पुलिस की सर्विलांस सेल और थाना स्तर की संयुक्त टीमों ने तकनीकी निगरानी के जरिए करीब 17 लाख रुपये कीमत के 83 गुम मोबाइल फोन बरामद कर लिए। रविवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बरामद मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे गए।
पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देश पर गुम मोबाइलों की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाया गया। सर्विलांस सेल और विभिन्न थानों की संयुक्त टीमों ने सीईआईआर पोर्टल (केंद्रीय उपकरण पहचान रजिस्टर) के माध्यम से मोबाइल फोन की तकनीकी जांच और निगरानी की। लगातार प्रयास के बाद टीमों ने 83 मोबाइल फोन बरामद करने में सफलता हासिल की।
रविवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी सदर आलोक कुमार पाठक ने बरामद मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे। खोया मोबाइल और उसमें सुरक्षित जरूरी डाटा वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिल उठे। मोबाइल स्वामियों ने बाराबंकी पुलिस का आभार जताते हुए पुलिस की कार्रवाई की सराहना की।
पुलिस की मोबाइल बरामदगी टीम लगातार गुम मोबाइलों की तलाश में जुटी है। पुलिस के मुताबिक, पिछले आठ माह में 868 से अधिक मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं। इन मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ 73 लाख रुपये बताई गई है। सभी बरामद मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे गए हैं।
मोबाइल लौटाने के साथ ही पुलिस ने लोगों को साइबर अपराध से बचाव के उपाय भी बताए। साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करने तथा साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गई। इसके अलावा लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए भी जागरूक किया गया।
पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि मोबाइल गुम अथवा चोरी होने पर तत्काल नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं और सीईआईआर पोर्टल पर भी रिपोर्ट करें। पोर्टल के माध्यम से गुम मोबाइल को बंद कराने, उसकी निगरानी करने और बरामदगी में मदद मिल सकती है।
मोबाइल बरामदगी अभियान में सर्विलांस सेल प्रभारी उपनिरीक्षक अजय सिंह, हेड कांस्टेबल मजहर अहमद, चंद्रभान, बृजेश कुमार, कांस्टेबल शैलेंद्र कुमार, प्रवीण शुक्ल, अंकुर, रवींद्र कुमार, महिला कांस्टेबल सुनिधि पांडेय समेत सर्विलांस सेल और सभी थानों की सीईआईआर पोर्टल टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
    user_Mueed Abdul
    Mueed Abdul
    Newspaper publisher नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • रसौली राजबहा की कटान बनी किसानों की तबाही, 250 बीघे से अधिक धान की फसल जलमग्न; मुआवजे की उठी मांग रसौली राजबहा की कटान बनी किसानों की तबाही, 250 बीघे से अधिक धान की फसल जलमग्न; मुआवजे की उठी मांग जिला संवाददाता -विशाल गुप्ता बाराबंकी। मसौली विकास खंड क्षेत्र के अंतर्गत मिर्जापुर गांव के पास चौपला से निकली रसौली रजबहा में हुई भीषण कटान ने सैकड़ों किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। नहर का किनारा कटने के बाद तेज बहाव खेतों की ओर मुड़ गया, जिससे करीब ढाई सौ बीघे से अधिक धान की फसल जलमग्न हो गई। पानी लगातार फैल रहा है और नुकसान का दायरा बढ़ने से दादरा, मिर्जापुर, डमौरा समेत आसपास के गांवों के किसान गहरी चिंता में हैं। ग्रामीणों का कहना है कि शुरुआत में नहर में मामूली कटाव हुआ था, लेकिन समय रहते सिंचाई विभाग द्वारा मरम्मत नहीं कराई गई। धीरे-धीरे कटान बढ़ता गया और आखिरकार नहर टूट गई। इसके बाद पानी ने खेतों का रुख कर लिया और देखते ही देखते हरे-भरे धान के खेत तालाब में तब्दील हो गए। कई किसानों की पूरी फसल पानी में डूब चुकी है, जबकि अन्य खेतों में भी जलभराव लगातार बढ़ रहा है। किसानों का कहना है कि इस वर्ष बारिश कम होने के कारण उन्होंने डीजल इंजन चलाकर खेतों में पानी पहुंचाया, महंगे बीज, खाद और मजदूरी पर भारी खर्च किया और बड़ी मुश्किल से धान की रोपाई की थी। अब फसल डूबने से उनकी महीनों की मेहनत और लाखों रुपये की लागत पर संकट खड़ा हो गया है। किसान राम सिंह ने बताया, "कटान जब छोटी थी, तभी अगर विभाग ने ध्यान दे दिया होता तो आज इतनी बड़ी तबाही नहीं होती। हमने ग्रामीणों के साथ मिलकर कटान रोकने की कोशिश की, लेकिन पानी का बहाव इतना तेज था कि कुछ नहीं कर सके। अब पूरा नुकसान किसानों को उठाना पड़ रहा है।" किसान शिवकुमार वर्मा ने कहा, "हमने कर्ज लेकर और डीजल इंजन से सिंचाई करके धान की रोपाई की थी। आज पूरी फसल पानी में डूब गई है। अगर सरकार ने जल्द सर्वे कराकर मुआवजा नहीं दिया तो किसानों के सामने परिवार चलाना भी मुश्किल हो जाएगा।" ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल मौके पर पहुंचकर नहर की मरम्मत कराई जाए, जलभराव रोकने के प्रभावी इंतजाम किए जाएं और प्रभावित किसानों की फसलों का सर्वे कर शीघ्र मुआवजा दिया जाए। किसानों का कहना है कि यदि समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो नुकसान का दायरा और बढ़ सकता है तथा सैकड़ों परिवारों के सामने आर्थिक संकट गहरा जाएगा।
    2
    रसौली राजबहा की कटान बनी किसानों की तबाही, 250 बीघे से अधिक धान की फसल जलमग्न; मुआवजे की उठी मांग
रसौली राजबहा की कटान बनी किसानों की तबाही, 250 बीघे से अधिक धान की फसल जलमग्न; मुआवजे की उठी मांग
जिला संवाददाता -विशाल गुप्ता 
बाराबंकी। मसौली विकास खंड क्षेत्र के अंतर्गत मिर्जापुर गांव के पास चौपला से निकली रसौली रजबहा में हुई भीषण कटान ने सैकड़ों किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। नहर का किनारा कटने के बाद तेज बहाव खेतों की ओर मुड़ गया, जिससे करीब ढाई सौ बीघे से अधिक धान की फसल जलमग्न हो गई। पानी लगातार फैल रहा है और नुकसान का दायरा बढ़ने से दादरा, मिर्जापुर, डमौरा समेत आसपास के गांवों के किसान गहरी चिंता में हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि शुरुआत में नहर में मामूली कटाव हुआ था, लेकिन समय रहते सिंचाई विभाग द्वारा मरम्मत नहीं कराई गई। धीरे-धीरे कटान बढ़ता गया और आखिरकार नहर टूट गई। इसके बाद पानी ने खेतों का रुख कर लिया और देखते ही देखते हरे-भरे धान के खेत तालाब में तब्दील हो गए। कई किसानों की पूरी फसल पानी में डूब चुकी है, जबकि अन्य खेतों में भी जलभराव लगातार बढ़ रहा है।
किसानों का कहना है कि इस वर्ष बारिश कम होने के कारण उन्होंने डीजल इंजन चलाकर खेतों में पानी पहुंचाया, महंगे बीज, खाद और मजदूरी पर भारी खर्च किया और बड़ी मुश्किल से धान की रोपाई की थी। अब फसल डूबने से उनकी महीनों की मेहनत और लाखों रुपये की लागत पर संकट खड़ा हो गया है।
किसान राम सिंह ने बताया, "कटान जब छोटी थी, तभी अगर विभाग ने ध्यान दे दिया होता तो आज इतनी बड़ी तबाही नहीं होती। हमने ग्रामीणों के साथ मिलकर कटान रोकने की कोशिश की, लेकिन पानी का बहाव इतना तेज था कि कुछ नहीं कर सके। अब पूरा नुकसान किसानों को उठाना पड़ रहा है।"
किसान शिवकुमार वर्मा ने कहा, "हमने कर्ज लेकर और डीजल इंजन से सिंचाई करके धान की रोपाई की थी। आज पूरी फसल पानी में डूब गई है। अगर सरकार ने जल्द सर्वे कराकर मुआवजा नहीं दिया तो किसानों के सामने परिवार चलाना भी मुश्किल हो जाएगा।"
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल मौके पर पहुंचकर नहर की मरम्मत कराई जाए, जलभराव रोकने के प्रभावी इंतजाम किए जाएं और प्रभावित किसानों की फसलों का सर्वे कर शीघ्र मुआवजा दिया जाए। किसानों का कहना है कि यदि समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो नुकसान का दायरा और बढ़ सकता है तथा सैकड़ों परिवारों के सामने आर्थिक संकट गहरा जाएगा।
    user_विशाल गुप्ता
    विशाल गुप्ता
    Local News Reporter नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • BREAKING: बाराबंकी पुलिस की बड़ी कामयाबी 📱 83 गुम मोबाइल बरामद, कीमत करीब ₹17 लाख सर्विलांस सेल व पुलिस टीम ने CEIR पोर्टल की मदद से मोबाइल बरामद कर मालिकों को सौंपे। #Barabanki #UPPolice #BreakingNews #MobileRecovery BREAKING: बाराबंकी पुलिस की बड़ी कामयाबी 📱 83 गुम मोबाइल बरामद, कीमत करीब ₹17 लाख सर्विलांस सेल व पुलिस टीम ने CEIR पोर्टल की मदद से मोबाइल बरामद कर मालिकों को सौंपे। Barabanki
    1
    BREAKING: बाराबंकी पुलिस की बड़ी कामयाबी
📱 83 गुम मोबाइल बरामद, कीमत करीब ₹17 लाख
सर्विलांस सेल व पुलिस टीम ने CEIR पोर्टल की मदद से मोबाइल बरामद कर मालिकों को सौंपे।
#Barabanki #UPPolice #BreakingNews #MobileRecovery
BREAKING: बाराबंकी पुलिस की बड़ी कामयाबी
📱 83 गुम मोबाइल बरामद, कीमत करीब ₹17 लाख
सर्विलांस सेल व पुलिस टीम ने CEIR पोर्टल की मदद से मोबाइल बरामद कर मालिकों को सौंपे।
Barabanki
    user_Andnews संजीव सिंह
    Andnews संजीव सिंह
    नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    1 day ago
  • Lko Big Breaking राजधानी लखनऊ में विधानमंडल सत्र -2026 के दृष्टिगत किये गये सुरक्षा एवं यातायात के व्यापक प्रबंध के संबंध में संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) बबलू कुमार द्वारा दी गयी बाइट!! . . .
    1
    Lko Big Breaking 

राजधानी लखनऊ में विधानमंडल सत्र -2026 के दृष्टिगत किये गये सुरक्षा एवं यातायात के व्यापक प्रबंध के संबंध में संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) बबलू कुमार द्वारा दी गयी बाइट!!
.
.
.
    user_आदर्श मीडिया एसोसिएशन (रजि.)
    आदर्श मीडिया एसोसिएशन (रजि.)
    Voice of people Bakshi Ka Talab, Lucknow•
    22 min ago
  • होटल क्लार्क अवध में भव्य कार्यक्रम का किया गया आयोजन। तमाम मुस्लिम धर्मगुरु, पूर्व IAS, पूर्व IPS, डॉक्टर्स, इंजीनियर्स, व सम्मानित लोग हुए शामिल। लखनऊ होटल क्लार्क अवध में भव्य कार्यक्रम का किया गया आयोजन। कार्यक्रम में सीनियर्स बुद्धजीवी लोगों ने की शिरकत। तमाम मुस्लिम धर्मगुरु, पूर्व IAS, पूर्व IPS, डॉक्टर्स, इंजीनियर्स, व सम्मानित लोग हुए शामिल। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस पार्टी के सीनियर नेता व उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने शिरकत की। कार्यक्रम में मुस्लिम समाज से जुड़े कई विशेष मुद्दों को लेकर की गई विशेष चर्चा। मुस्लिम समाज को आगे बढ़ाने व शिक्षा, रोजगार, व अन्य तरह के लाभ जो मुस्लिम समाज तक पहुंच सकें जिसको लेकर हुई अहम चर्चा। वहीं कांग्रेस नेता हसीब खान ने बताया कांग्रेस पार्टी हमेशा मुस्लिम, दलित, शोषित, वंचित समाज के लोगो के साथ रही है व सभी समाज के लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहेगी। कांग्रेस नेता हसीब खान ने बताया कांग्रेस पार्टी ने जो मुस्लिमों के लिए आज तक किया है वो समाज के लोगों को बताने की जरूरत है। कांग्रेस नेता हसीब खान ने बताया कांग्रेस पार्टी ने मुस्लिम राष्ट्रपति बनाया कई राज्यों में मुस्लिम मुख्यमंत्री बनाए कई मुस्लिम केंद्र सरकार में भी मंत्री रहे है। और हसीब खान ने तमाम बातों को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों को कांग्रेस पार्टी की नीतियों के बारे में जानकारी दी। देखिए और क्या कुछ कहा कांग्रेस नेता हसीब खान ने --
    2
    होटल क्लार्क अवध में भव्य कार्यक्रम का किया गया आयोजन।
तमाम मुस्लिम धर्मगुरु, पूर्व IAS, पूर्व IPS, डॉक्टर्स, इंजीनियर्स, व सम्मानित लोग हुए शामिल।
लखनऊ
होटल क्लार्क अवध में भव्य कार्यक्रम का किया गया आयोजन।
कार्यक्रम में सीनियर्स बुद्धजीवी लोगों ने की शिरकत।
तमाम मुस्लिम धर्मगुरु, पूर्व IAS, पूर्व IPS, डॉक्टर्स, इंजीनियर्स, व सम्मानित लोग हुए शामिल।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस पार्टी के सीनियर नेता व उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने शिरकत की।
कार्यक्रम में मुस्लिम समाज से जुड़े कई विशेष मुद्दों को लेकर की गई विशेष चर्चा।
मुस्लिम समाज को आगे बढ़ाने व शिक्षा, रोजगार, व अन्य तरह के लाभ जो मुस्लिम समाज तक पहुंच सकें जिसको लेकर हुई अहम चर्चा।
वहीं कांग्रेस नेता हसीब खान ने बताया कांग्रेस पार्टी हमेशा मुस्लिम, दलित, शोषित, वंचित समाज के लोगो के साथ रही है व सभी समाज के लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहेगी।
कांग्रेस नेता हसीब खान ने बताया कांग्रेस पार्टी ने जो मुस्लिमों के लिए आज तक किया है वो समाज के लोगों को बताने की जरूरत है।
कांग्रेस नेता हसीब खान ने बताया कांग्रेस पार्टी ने मुस्लिम राष्ट्रपति बनाया कई राज्यों में मुस्लिम मुख्यमंत्री बनाए कई मुस्लिम केंद्र सरकार में भी मंत्री रहे है।
और हसीब खान ने तमाम बातों को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों को कांग्रेस पार्टी की नीतियों के बारे में जानकारी दी।
देखिए और क्या कुछ कहा कांग्रेस नेता हसीब खान ने --
    user_Journalist Himanshu Garg
    Journalist Himanshu Garg
    Local News Reporter सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • नाला निर्माण में मानकों की खुलेआम अनदेखी? 80 फीटा रोड पर ‘नागिन डांस’ करता नाला बना चर्चा का केंद्र, कहीं मोटा तो कहीं पतला—ढलाई में बाहर झांक रही गिट्टी नाला निर्माण में मानकों की खुलेआम अनदेखी? 80 फीटा रोड पर ‘नागिन डांस’ करता नाला बना चर्चा का केंद्र, कहीं मोटा तो कहीं पतला—ढलाई में बाहर झांक रही गिट्टी धारा लक्ष्य समाचार बाराबंकी। नगर पालिका परिषद नवाबगंज क्षेत्र के 80 फीटा रोड, सोहन टिंबर के पास कराए जा रहे नाला निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। निर्माण कार्य की गुणवत्ता और तरीके को लेकर तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं। मौके की स्थिति देखकर लोग इसे नाला निर्माण कम और ‘नागिन डांस’ करता हुआ नाला अधिक बता रहे हैं। कहीं नाला चौड़ा दिखाई देता है तो कहीं उसकी चौड़ाई और गहराई में अंतर नजर आ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य में निर्धारित मानकों का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। नाले की ढलाई में जगह-जगह गिट्टी बाहर झांकती दिखाई दे रही है, जिससे निर्माण की मजबूती पर सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि ढलाई में सीमेंट, बालू और गिट्टी का मिश्रण निर्धारित अनुपात में नहीं रखा गया और पर्याप्त तरीके से कंक्रीटिंग नहीं की गई तो पहली ही बरसात में निर्माण की असली तस्वीर सामने आ सकती है। नाले के निर्माण में एकरूपता न दिखाई देने को लेकर भी स्थानीय नागरिकों में नाराजगी है। लोगों का सवाल है कि जब निर्माण सरकारी धन से हो रहा है तो इसकी चौड़ाई, गहराई, ढलाई और बेस में समानता क्यों नहीं दिखाई दे रही? क्या निर्माण से पहले इसका तकनीकी निरीक्षण किया गया या फिर ठेकेदार को अपनी सुविधा के अनुसार काम करने की खुली छूट दे दी गई? सबसे बड़ा सवाल नाले की फिलिंग को लेकर उठ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि फिलिंग के दौरान भी अनियमितता बरती जा रही है। यदि नाले के नीचे और आसपास की भराई को ठीक तरीके से दबाकर मजबूत नहीं किया गया तो बारिश के पानी के दबाव और मिट्टी के बैठने से निर्माण जल्द क्षतिग्रस्त होने की आशंका बनी रहेगी। बारिश का मौसम शुरू हो चुका है और ऐसे समय में नाला निर्माण का काम तेजी से नहीं कराया जा रहा है। लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता के साथ काम पूरा नहीं किया जा रही सिर्फ जल्दबाजी दिखाई दे रही है। सवाल यह भी है कि बारिश के बीच निर्माण सामग्री और फिलिंग की गुणवत्ता को किस तरह सुनिश्चित किया जा रहा है? स्थानीय नागरिकों ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि मौके पर तकनीकी टीम भेजकर नाले की चौड़ाई, गहराई, ढलाई की मोटाई, सामग्री की गुणवत्ता और फिलिंग की जांच कराई जाए। साथ ही निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराकर यदि कहीं मानकों की अनदेखी सामने आती है तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाए। अब देखना यह है कि नगर पालिका परिषद नवाबगंज के जिम्मेदार अधिकारी इस नागिन डांस’ करते नाले की शिकायतों को गंभीरता से लेते हैं या फिर सरकारी धन से बन रहे इस निर्माण की गुणवत्ता पर उठ रहे सवाल बारिश के पानी में बहते रहेंगे। वही इस सम्बन्ध में अधिशासी अधिकारी संजय शुक्ला से जब संपर्क किया गया तो उनका फोन नॉटरिचबुल रहा।
    1
    नाला निर्माण में मानकों की खुलेआम अनदेखी?

80 फीटा रोड पर ‘नागिन डांस’ करता नाला बना चर्चा का केंद्र, कहीं मोटा तो कहीं पतला—ढलाई में बाहर झांक रही गिट्टी

नाला निर्माण में मानकों की खुलेआम अनदेखी?
80 फीटा रोड पर ‘नागिन डांस’ करता नाला बना चर्चा का केंद्र, कहीं मोटा तो कहीं पतला—ढलाई में बाहर झांक रही गिट्टी
धारा लक्ष्य समाचार 
बाराबंकी। नगर पालिका परिषद नवाबगंज क्षेत्र के 80 फीटा रोड, सोहन टिंबर के पास कराए जा रहे नाला निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। निर्माण कार्य की गुणवत्ता और तरीके को लेकर तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं। मौके की स्थिति देखकर लोग इसे नाला निर्माण कम और ‘नागिन डांस’ करता हुआ नाला अधिक बता रहे हैं। कहीं नाला चौड़ा दिखाई देता है तो कहीं उसकी चौड़ाई और गहराई में अंतर नजर आ रहा है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य में निर्धारित मानकों का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। नाले की ढलाई में जगह-जगह गिट्टी बाहर झांकती दिखाई दे रही है, जिससे निर्माण की मजबूती पर सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि ढलाई में सीमेंट, बालू और गिट्टी का मिश्रण निर्धारित अनुपात में नहीं रखा गया और पर्याप्त तरीके से कंक्रीटिंग नहीं की गई तो पहली ही बरसात में निर्माण की असली तस्वीर सामने आ सकती है।
नाले के निर्माण में एकरूपता न दिखाई देने को लेकर भी स्थानीय नागरिकों में नाराजगी है। लोगों का सवाल है कि जब निर्माण सरकारी धन से हो रहा है तो इसकी चौड़ाई, गहराई, ढलाई और बेस में समानता क्यों नहीं दिखाई दे रही? क्या निर्माण से पहले इसका तकनीकी निरीक्षण किया गया या फिर ठेकेदार को अपनी सुविधा के अनुसार काम करने की खुली छूट दे दी गई?
सबसे बड़ा सवाल नाले की फिलिंग को लेकर उठ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि फिलिंग के दौरान भी अनियमितता बरती जा रही है। यदि नाले के नीचे और आसपास की भराई को ठीक तरीके से दबाकर मजबूत नहीं किया गया तो बारिश के पानी के दबाव और मिट्टी के बैठने से निर्माण जल्द क्षतिग्रस्त होने की आशंका बनी रहेगी।
बारिश का मौसम शुरू हो चुका है और ऐसे समय में नाला निर्माण का काम तेजी से नहीं कराया जा रहा है। लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता के साथ काम पूरा नहीं किया जा रही सिर्फ जल्दबाजी दिखाई दे रही है। सवाल यह भी है कि बारिश के बीच निर्माण सामग्री और फिलिंग की गुणवत्ता को किस तरह सुनिश्चित किया जा रहा है?
स्थानीय नागरिकों ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि मौके पर तकनीकी टीम भेजकर नाले की चौड़ाई, गहराई, ढलाई की मोटाई, सामग्री की गुणवत्ता और फिलिंग की जांच कराई जाए। साथ ही निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराकर यदि कहीं मानकों की अनदेखी सामने आती है तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाए।
अब देखना यह है कि नगर पालिका परिषद नवाबगंज के जिम्मेदार अधिकारी इस नागिन डांस’ करते नाले की शिकायतों को गंभीरता से लेते हैं या फिर सरकारी धन से बन रहे इस निर्माण की गुणवत्ता पर उठ रहे सवाल बारिश के पानी में बहते रहेंगे। वही इस सम्बन्ध में अधिशासी अधिकारी संजय शुक्ला से जब संपर्क किया गया तो उनका फोन नॉटरिचबुल रहा।
    user_Mueed Abdul
    Mueed Abdul
    Newspaper publisher नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • कांवड़ यात्रियों के लिए असेनी मोड़ पर शिविर शुरू: जिला प्रशासन ने श्रावण मास में की विशेष व्यवस्थाएं कांवड़ यात्रियों के लिए असेनी मोड़ पर शिविर शुरू: जिला प्रशासन ने श्रावण मास में की विशेष व्यवस्थाएं जिला संवाददाता -विशाल गुप्ता बाराबंकी, 02 अगस्त 2026। श्रावण मास के अवसर पर कांवड़ यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और स्वास्थ्य संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए बाराबंकी के असेनी मोड़ पर चिकित्सा एवं फलाहार शिविर का शुभारंभ किया गया। जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह के निर्देशों पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी, नवाबगंज गुंजिता अग्रवाल के नेतृत्व में इन शिविरों का आयोजन किया गया है। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) निरंकार सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम नवाबगंज गुंजिता अग्रवाल और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट विद्यांशु शेखर झा ने संयुक्त रूप से इसका उद्घाटन किया। इन शिविरों में स्वास्थ्य विभाग की एक चिकित्सकीय टीम कांवड़ यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर रही है और आवश्यक परामर्श प्रदान कर रही है। जरूरतमंद श्रद्धालुओं को निःशुल्क औषधियां भी वितरित की जा रही हैं। इसके अतिरिक्त, यात्रियों को यात्रा के दौरान राहत और आवश्यक सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से फल, पेयजल और अन्य आवश्यक जलपान उपलब्ध कराया जा रहा है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रावण मास के दौरान कांवड़ यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और स्वास्थ्य संबंधी सभी व्यवस्थाएं पूरी संवेदनशीलता एवं सतर्कता के साथ संचालित की जाएं। उन्होंने विशेष रूप से मार्गों पर स्वच्छता, पेयजल, प्राथमिक उपचार, चिकित्सा सहायता और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। जिला प्रशासन श्रावण मास के दौरान कांवड़ यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित यात्रा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की निरंतर निगरानी कर रहा है। प्रशासन सेवा, सुरक्षा और सुविधा के संकल्प के साथ श्रद्धालुओं को बेहतर व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्यरत है।
    4
    कांवड़ यात्रियों के लिए असेनी मोड़ पर शिविर शुरू: जिला प्रशासन ने श्रावण मास में की विशेष व्यवस्थाएं
कांवड़ यात्रियों के लिए असेनी मोड़ पर शिविर शुरू: जिला प्रशासन ने श्रावण मास में की विशेष व्यवस्थाएं
जिला संवाददाता -विशाल गुप्ता 
बाराबंकी, 02 अगस्त 2026। श्रावण मास के अवसर पर कांवड़ यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और स्वास्थ्य संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए बाराबंकी के असेनी मोड़ पर चिकित्सा एवं फलाहार शिविर का शुभारंभ किया गया। जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह के निर्देशों पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी, नवाबगंज गुंजिता अग्रवाल के नेतृत्व में इन शिविरों का आयोजन किया गया है। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) निरंकार सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम नवाबगंज गुंजिता अग्रवाल और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट विद्यांशु शेखर झा ने संयुक्त रूप से इसका उद्घाटन किया।
इन शिविरों में स्वास्थ्य विभाग की एक चिकित्सकीय टीम कांवड़ यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर रही है और आवश्यक परामर्श प्रदान कर रही है। जरूरतमंद श्रद्धालुओं को निःशुल्क औषधियां भी वितरित की जा रही हैं। इसके अतिरिक्त, यात्रियों को यात्रा के दौरान राहत और आवश्यक सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से फल, पेयजल और अन्य आवश्यक जलपान उपलब्ध कराया जा रहा है।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रावण मास के दौरान कांवड़ यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और स्वास्थ्य संबंधी सभी व्यवस्थाएं पूरी संवेदनशीलता एवं सतर्कता के साथ संचालित की जाएं। उन्होंने विशेष रूप से मार्गों पर स्वच्छता, पेयजल, प्राथमिक उपचार, चिकित्सा सहायता और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।
जिला प्रशासन श्रावण मास के दौरान कांवड़ यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित यात्रा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की निरंतर निगरानी कर रहा है। प्रशासन सेवा, सुरक्षा और सुविधा के संकल्प के साथ श्रद्धालुओं को बेहतर व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्यरत है।
    user_विशाल गुप्ता
    विशाल गुप्ता
    Local News Reporter नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • बाराबंकी: 20 फीट लंबे अजगर ने हिरण को बनाया शिकार, ग्रामीणों के शोर पर छोड़ा शिकार, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल बाराबंकी। जनपद के लोनीकटरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मुबारकपुर गांव के जंगल में रविवार दोपहर लगभग 1 बजे एक विशाल अजगर द्वारा हिरण का शिकार किए जाने का मामला सामने आया। ग्रामीणों के अनुसार करीब 20 फीट लंबे अजगर ने हिरण को अपनी मजबूत कुंडली में जकड़ लिया और उसे मुंह की ओर से निगलने का प्रयास कर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक खेतों की ओर जा रहे ग्रामीणों ने झाड़ियों में हलचल देखी तो मौके पर पहुंचे। वहां उन्होंने अजगर को हिरण को निगलने का प्रयास करते देखा। ग्रामीणों द्वारा शोर मचाए जाने पर अजगर हिरण को छोड़कर पास के जंगल की ओर चला गया। ग्रामीणों का कहना है कि अजगर की मजबूत पकड़ और लंबे समय तक जकड़े रहने के कारण हिरण का दम घुट गया था। जब तक अजगर ने उसे छोड़ा, तब तक हिरण की मृत्यु हो चुकी थी। घटना के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। उनका आरोप है कि सूचना दिए जाने के कई घंटे बाद भी विभाग की कोई टीम मौके पर नहीं पहुंची। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में अक्सर जंगली जानवरों की आवाजाही होती रहती है, लेकिन उनकी निगरानी और रोकथाम के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों को आशंका है कि अजगर दोबारा आबादी की ओर आ सकता है, जिससे बच्चों और मवेशियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। एहतियात के तौर पर गांव के कुछ युवक लाठी-डंडों के साथ आसपास के क्षेत्र में निगरानी कर रहे हैं, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। नोट: यह समाचार स्थानीय ग्रामीणों एवं प्रत्यक्षदर्शियों से प्राप्त जानकारी पर आधारित है। वन विभाग का आधिकारिक पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।
    1
    बाराबंकी: 20 फीट लंबे अजगर ने हिरण को बनाया शिकार, ग्रामीणों के शोर पर छोड़ा शिकार, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
बाराबंकी। जनपद के लोनीकटरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मुबारकपुर गांव के जंगल में रविवार दोपहर लगभग 1 बजे एक विशाल अजगर द्वारा हिरण का शिकार किए जाने का मामला सामने आया। ग्रामीणों के अनुसार करीब 20 फीट लंबे अजगर ने हिरण को अपनी मजबूत कुंडली में जकड़ लिया और उसे मुंह की ओर से निगलने का प्रयास कर रहा था।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक खेतों की ओर जा रहे ग्रामीणों ने झाड़ियों में हलचल देखी तो मौके पर पहुंचे। वहां उन्होंने अजगर को हिरण को निगलने का प्रयास करते देखा। ग्रामीणों द्वारा शोर मचाए जाने पर अजगर हिरण को छोड़कर पास के जंगल की ओर चला गया।
ग्रामीणों का कहना है कि अजगर की मजबूत पकड़ और लंबे समय तक जकड़े रहने के कारण हिरण का दम घुट गया था। जब तक अजगर ने उसे छोड़ा, तब तक हिरण की मृत्यु हो चुकी थी।
घटना के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। उनका आरोप है कि सूचना दिए जाने के कई घंटे बाद भी विभाग की कोई टीम मौके पर नहीं पहुंची। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में अक्सर जंगली जानवरों की आवाजाही होती रहती है, लेकिन उनकी निगरानी और रोकथाम के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।
घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों को आशंका है कि अजगर दोबारा आबादी की ओर आ सकता है, जिससे बच्चों और मवेशियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। एहतियात के तौर पर गांव के कुछ युवक लाठी-डंडों के साथ आसपास के क्षेत्र में निगरानी कर रहे हैं, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
नोट: यह समाचार स्थानीय ग्रामीणों एवं प्रत्यक्षदर्शियों से प्राप्त जानकारी पर आधारित है। वन विभाग का आधिकारिक पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।
    user_Anil Kumar Journalist
    Anil Kumar Journalist
    Local News Reporter नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.