logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कोंच क्षेत्र में सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली न मिलने पर किसानों का आक्रोश, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, प्रदर्शन की दी चेतावनी जालौन के कोंच क्षेत्र में बिजली संकट को लेकर किसानों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे भारतीय किसान यूनियन से जुड़े किसानों ने एसडीएम कोंच ज्योति सिंह को ज्ञापन सौंपकर विद्युत आपूर्ति की गंभीर समस्या उठाई। किसानों का कहना है कि इस समय मूंग सहित अन्य फसलों की सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है, जिससे फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। किसानों ने बताया कि उन्होंने विधिवत कृषि विद्युत कनेक्शन ले रखा है, इसके बावजूद उन्हें बेहद कम और अनियमित बिजली मिल रही है। कई बार विद्युत विभाग से शिकायत और आपूर्ति बढ़ाने की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे किसानों में नाराजगी लगातार बढ़ रही है। ज्ञापन में किसानों ने बुंदेलखंड पैकेज का भी जिक्र किया, जिसके तहत क्षेत्र में पर्याप्त बिजली आपूर्ति के निर्देश दिए गए हैं। किसानों का आरोप है कि कागजों में योजनाएं चल रही हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग है। साथ ही क्षेत्र की विद्युत लाइनें काफी जर्जर हो चुकी हैं, जिनमें आए दिन फॉल्ट होते रहते हैं। इससे सिंचाई कार्य बार-बार बाधित होता है और किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि प्रतिदिन कम से कम 18 घंटे नियमित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए और जर्जर लाइनों व तारों को तत्काल बदला जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो वे उपजिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। यह ज्ञापन भाकियू तहसील अध्यक्ष चतुर सिंह के नेतृत्व में अतर सिंह, प्रमोद कुमार, अभिषेक, सतीश पटेल, नमोनारायण, गोपाल, सुभाष, राहुल, रानू यादव, शत्रुधन पटेल, नीरज पटेल और देवेंद्र निरंजन सहित कई किसानों ने सौंपा। अब यह मुद्दा प्रशासन के लिए चुनौती बनता जा रहा है। रिपोर्ट विवेक द्विवेदी

6 hrs ago
user_Vivek Dwivedi public news
Vivek Dwivedi public news
पत्रकार कोंच, जालौन, उत्तर प्रदेश•
6 hrs ago

कोंच क्षेत्र में सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली न मिलने पर किसानों का आक्रोश, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, प्रदर्शन की दी चेतावनी जालौन के कोंच क्षेत्र में बिजली संकट को लेकर किसानों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे भारतीय किसान यूनियन से जुड़े किसानों ने एसडीएम कोंच ज्योति सिंह को ज्ञापन सौंपकर विद्युत आपूर्ति की गंभीर समस्या उठाई। किसानों का कहना है कि इस समय मूंग सहित अन्य फसलों की सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है, जिससे फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। किसानों ने बताया कि उन्होंने विधिवत कृषि विद्युत कनेक्शन ले रखा है, इसके बावजूद उन्हें बेहद कम और अनियमित बिजली मिल रही है। कई बार विद्युत विभाग से शिकायत और आपूर्ति बढ़ाने की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे किसानों में नाराजगी लगातार बढ़ रही है। ज्ञापन में किसानों ने बुंदेलखंड पैकेज का भी जिक्र किया, जिसके तहत क्षेत्र में पर्याप्त बिजली आपूर्ति के निर्देश दिए गए हैं। किसानों का आरोप है कि कागजों में योजनाएं चल रही हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग है। साथ ही क्षेत्र की विद्युत लाइनें काफी जर्जर हो चुकी हैं, जिनमें आए दिन फॉल्ट होते रहते हैं। इससे सिंचाई कार्य बार-बार बाधित होता है और किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि प्रतिदिन कम से कम 18 घंटे नियमित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए और जर्जर लाइनों व तारों को तत्काल बदला जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो वे उपजिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। यह ज्ञापन भाकियू तहसील अध्यक्ष चतुर सिंह के नेतृत्व में अतर सिंह, प्रमोद कुमार, अभिषेक, सतीश पटेल, नमोनारायण, गोपाल, सुभाष, राहुल, रानू यादव, शत्रुधन पटेल, नीरज पटेल और देवेंद्र निरंजन सहित कई किसानों ने सौंपा। अब यह मुद्दा प्रशासन के लिए चुनौती बनता जा रहा है। रिपोर्ट विवेक द्विवेदी

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Bheem rajawat 9628800458
    1
    Post by Bheem rajawat 9628800458
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • 1 किलोमीटर तक फैली आग से दहशत, बागवानी व भूसा राख फसल कट चुकी थी, टला बड़ा नुकसान कालपी (जालौन), मंगलवार। तहसील क्षेत्र के महेवा ब्लॉक अंतर्गत कीरतपुर मौजा और देवकली के सिपाहा मौजा में मंगलवार दोपहर अज्ञात कारणों से खाली पड़े खेतों में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और करीब एक किलोमीटर क्षेत्र में फैल गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों के अनुसार आग करीब 1:30 बजे लगी और तेजी से फैलती चली गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन तब तक आग बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले चुकी थी। स्थानीय ग्रामीणों ने भी मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में सहयोग किया। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। इस घटना में बागवानी और भूसा जलकर खाक हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि अधिकांश फसलें पहले ही कट चुकी थीं, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से आग लगने के कारणों की जांच कराए जाने और प्रभावित लोगों को मुआवजा देने की मांग की है।
    1
    1 किलोमीटर तक फैली आग से दहशत, बागवानी व भूसा राख
फसल कट चुकी थी, टला बड़ा नुकसान
कालपी (जालौन), मंगलवार।
तहसील क्षेत्र के महेवा ब्लॉक अंतर्गत कीरतपुर मौजा और देवकली के सिपाहा मौजा में मंगलवार दोपहर अज्ञात कारणों से खाली पड़े खेतों में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और करीब एक किलोमीटर क्षेत्र में फैल गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
ग्रामीणों के अनुसार आग करीब 1:30 बजे लगी और तेजी से फैलती चली गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन तब तक आग बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले चुकी थी। स्थानीय ग्रामीणों ने भी मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में सहयोग किया।
कड़ी मशक्कत के बाद दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। इस घटना में बागवानी और भूसा जलकर खाक हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि अधिकांश फसलें पहले ही कट चुकी थीं, जिससे बड़ा नुकसान टल गया।
ग्रामीणों ने प्रशासन से आग लगने के कारणों की जांच कराए जाने और प्रभावित लोगों को मुआवजा देने की मांग की है।
    user_विजय राज शर्मा भद्रावती टाइम्स
    विजय राज शर्मा भद्रावती टाइम्स
    Newspaper publisher जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • Post by Kshatr Pal shivhare
    1
    Post by Kshatr Pal shivhare
    user_Kshatr Pal shivhare
    Kshatr Pal shivhare
    Actor मोठ, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • इंदौर-गुना नेशनल हाईवे पर बारात की बस में भीषण आग, बाल-बाल बचे बराती! 🚌🔥..... . . इंदौर से खुशियों के साथ गुना जा रही एक बारात के लिए मंगलवार का दिन दहशत भरा रहा। ग्राम सन कोटा के पास चलती स्लीपर कोच बस में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि चंद मिनटों में ही पूरी बस जलकर खाक हो गई। बाल-बाल बची जान: बस में सवार सभी बराती आग के विकराल होने से पहले ही सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। दमकल की कार्रवाई: सूचना मिलते ही दो दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। 🚒 यातायात प्रभावित: हादसे और मौके पर जुटी भारी भीड़ के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर घंटों तक जाम लगा रहा, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वजह: शुरुआती जानकारी में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है, लेकिन अंदेशा जताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से यह हादसा हुआ होगा। खुशी का माहौल अचानक अफरा-तफरी में बदल गया, ल
    1
    इंदौर-गुना नेशनल हाईवे पर बारात की बस में भीषण आग, बाल-बाल बचे बराती! 🚌🔥..... . . इंदौर से खुशियों के साथ गुना जा रही एक बारात के लिए मंगलवार का दिन दहशत भरा रहा। ग्राम सन कोटा के पास चलती स्लीपर कोच बस में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि चंद मिनटों में ही पूरी बस जलकर खाक हो गई। बाल-बाल बची जान: बस में सवार सभी बराती आग के विकराल होने से पहले ही सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। दमकल की कार्रवाई: सूचना मिलते ही दो दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। 🚒 यातायात प्रभावित: हादसे और मौके पर जुटी भारी भीड़ के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर घंटों तक जाम लगा रहा, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वजह: शुरुआती जानकारी में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है, लेकिन अंदेशा जताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से यह हादसा हुआ होगा। खुशी का माहौल अचानक अफरा-तफरी में बदल गया, ल
    user_देवानंद  नायक
    देवानंद नायक
    Newspaper publisher लहार, भिंड, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • आबादी तक पहुंचीं लपटें—पाइप व गेहूं की ढंठल जलकर राख समथर/झांसी। कस्बा क्षेत्र के मौजा समथर एवं मौजा चमरा इमली में अचानक लगी आग ने दिनभर हड़कंप मचा दिया। दोनों स्थानों पर आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड व स्थानीय ग्रामीणों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। मौजा समथर में स्थिति और भी गंभीर हो गई, जहां घंटों की मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया गया था और लोगों ने राहत की सांस ली थी। लेकिन कुछ ही देर बाद आग ने अचानक फिर विकराल रूप धारण कर लिया। तेज हवाओं और खेतों में मौजूद सूखी गेहूं की खड़ी ढंठल ने आग को दोबारा भड़का दिया, जिससे लपटें तेजी से फैलती हुई आबादी के नजदीक पहुंचने लगीं और लोगों में दहशत का माहौल बन गया। हालात बिगड़ते देख ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए बिजली विभाग को सूचना देकर आपूर्ति चालू कराई, ताकि मोटर और अन्य जल उपकरणों के माध्यम से आग बुझाने में सहायता मिल सके। फायर ब्रिगेड टीम द्वारा गाड़ी से पानी को नियंत्रित करने का प्रयास किया गया और स्थानीय लोगों ने मिलकर पाइपों व उपलब्ध संसाधनों के जरिए लगातार पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया।इसके बावजूद आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि खेत में रखे सिंचाई पाइप और गेहूं की खड़ी ढंठल जलकर राख हो गई। वहीं अन्नू कुरचानिया पुत्र मिथलेश कुरचानिया के खेत पर रखा करीब 200 कुंतल गेहूं भी आग की चपेट में आकर सुलग उठा, हालांकि समय रहते प्रयासों के चलते उसे पूरी तरह नष्ट होने से बचा लिया गया। गनीमत रही कि आग को समय रहते आगे बढ़ने से रोक लिया गया, जिससे नजदीकी आबादी को बड़े नुकसान से बचाया जा सका।
    3
    आबादी तक पहुंचीं लपटें—पाइप व गेहूं की ढंठल जलकर राख
समथर/झांसी। कस्बा क्षेत्र के मौजा समथर एवं मौजा चमरा इमली में अचानक लगी आग ने दिनभर हड़कंप मचा दिया। दोनों स्थानों पर आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड व स्थानीय ग्रामीणों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
मौजा समथर में स्थिति और भी गंभीर हो गई, जहां घंटों की मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया गया था और लोगों ने राहत की सांस ली थी। लेकिन कुछ ही देर बाद आग ने अचानक फिर विकराल रूप धारण कर लिया। तेज हवाओं और खेतों में मौजूद सूखी गेहूं की खड़ी ढंठल ने आग को दोबारा भड़का दिया, जिससे लपटें तेजी से फैलती हुई आबादी के नजदीक पहुंचने लगीं और लोगों में दहशत का माहौल बन गया।
हालात बिगड़ते देख ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए बिजली विभाग को सूचना देकर आपूर्ति चालू कराई, ताकि मोटर और अन्य जल उपकरणों के माध्यम से आग बुझाने में सहायता मिल सके। फायर ब्रिगेड टीम द्वारा गाड़ी से पानी को नियंत्रित करने का प्रयास किया गया और स्थानीय लोगों ने मिलकर पाइपों व उपलब्ध संसाधनों के जरिए लगातार पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया।इसके बावजूद आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि खेत में रखे सिंचाई पाइप और गेहूं की खड़ी ढंठल जलकर राख हो गई। वहीं अन्नू कुरचानिया पुत्र मिथलेश कुरचानिया के खेत पर रखा करीब 200 कुंतल गेहूं भी आग की चपेट में आकर सुलग उठा, हालांकि समय रहते प्रयासों के चलते उसे पूरी तरह नष्ट होने से बचा लिया गया।
गनीमत रही कि आग को समय रहते आगे बढ़ने से रोक लिया गया, जिससे नजदीकी आबादी को बड़े नुकसान से बचाया जा सका।
    user_Arvindra shrivas Reporter
    Arvindra shrivas Reporter
    Farmer मोठ, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • अपना हक पाने के लिए महिलाएं सड़कों पर उतरी हैं #YogiAdityanath #WomenOpinion #JanAakroshYatra #WomenReservationBill #Lucknow #WomenRally #ViralVideo #YogiVsAkhilesh #SamajwadiParty #Congress #AkhileshYadav #Rahulgandhi
    1
    अपना हक पाने के लिए महिलाएं सड़कों पर उतरी हैं
#YogiAdityanath #WomenOpinion #JanAakroshYatra #WomenReservationBill #Lucknow #WomenRally #ViralVideo #YogiVsAkhilesh #SamajwadiParty #Congress #AkhileshYadav #Rahulgandhi
    user_Kal Tak News कल तक न्यूज
    Kal Tak News कल तक न्यूज
    Press advisory गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    36 min ago
  • कोंच में नदीगांव रोड पर आमने-सामने भिड़ीं दो बाइक, दो युवक गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती
    1
    कोंच में नदीगांव रोड पर आमने-सामने भिड़ीं दो बाइक, दो युवक गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार कोंच, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by Bheem rajawat 9628800458
    1
    Post by Bheem rajawat 9628800458
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • गुरसरांय (झांसी)। बेटे की शादी का निमंत्रण कार्ड देने जा रहे एक व्यक्ति की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद झांसी रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, ग्राम हरपुरा थाना मऊरानीपुर निवासी 42 वर्षीय अरविंद अहिरवार अपने पुत्र की 5 मई को होने वाली शादी का कार्ड देने ग्राम बरमपुरा (थाना गुरसरांय) जा रहे थे। इसी दौरान गुरसरांय थाना क्षेत्र के लोहिया पुल के पास सामने से आ रही बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में अरविंद अहिरवार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी बाइक पर सवार मनोज कुमार (30) पुत्र जानकी व विपिन (25) पुत्र भगवान दास निवासी ग्राम ईगोई कला थाना एट, जनपद जालौन गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष फूल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय पहुंचाया, जहां से हालत नाजुक होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया। इधर, जैसे ही हादसे की खबर मृतक के परिवार तक पहुंची, घर में कोहराम मच गया। बेटे की शादी से पहले ही पिता की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस ने पंचनामा भरकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
    1
    गुरसरांय (झांसी)। बेटे की शादी का निमंत्रण कार्ड देने जा रहे एक व्यक्ति की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद झांसी रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम हरपुरा थाना मऊरानीपुर निवासी 42 वर्षीय अरविंद अहिरवार अपने पुत्र की 5 मई को होने वाली शादी का कार्ड देने ग्राम बरमपुरा (थाना गुरसरांय) जा रहे थे। इसी दौरान गुरसरांय थाना क्षेत्र के लोहिया पुल के पास सामने से आ रही बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई।
हादसे में अरविंद अहिरवार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी बाइक पर सवार मनोज कुमार (30) पुत्र जानकी व विपिन (25) पुत्र भगवान दास निवासी ग्राम ईगोई कला थाना एट, जनपद जालौन गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष फूल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय पहुंचाया, जहां से हालत नाजुक होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया।
इधर, जैसे ही हादसे की खबर मृतक के परिवार तक पहुंची, घर में कोहराम मच गया। बेटे की शादी से पहले ही पिता की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
पुलिस ने पंचनामा भरकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
    user_Som mishra
    Som mishra
    पत्रकार गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.