Shuru
Apke Nagar Ki App…
स्थानीय नागरिकों ने बताया कि गंदगी के कारण काफी दिनों से परेशानी हो रही थी, लेकिन खबर प्रकाशित होने के बाद तेजी से सफाई कार्य शुरू हुआ। वार्डवासियों ने सफाईकर्मियों की मेहनत की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। लोगों का कहना है कि यदि इसी तरह नियमित सफाई होती रहे तो क्षेत्र में स्वच्छता बनी रहेगी और बीमारियों का खतरा भी कम होगा। नागरिकों ने नगर पालिका से अपील की है कि सफाई व्यवस्था को निरंतर बनाए रखा जाए, ताकि भविष्य में ऐसी समस्या दोबारा न हो।
Bheem rajawat 9628800458
स्थानीय नागरिकों ने बताया कि गंदगी के कारण काफी दिनों से परेशानी हो रही थी, लेकिन खबर प्रकाशित होने के बाद तेजी से सफाई कार्य शुरू हुआ। वार्डवासियों ने सफाईकर्मियों की मेहनत की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। लोगों का कहना है कि यदि इसी तरह नियमित सफाई होती रहे तो क्षेत्र में स्वच्छता बनी रहेगी और बीमारियों का खतरा भी कम होगा। नागरिकों ने नगर पालिका से अपील की है कि सफाई व्यवस्था को निरंतर बनाए रखा जाए, ताकि भविष्य में ऐसी समस्या दोबारा न हो।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Bheem rajawat 96288004581
- लहंगा बुक कराने जा रहे तीन चचेरे भाई-बहनों की सड़क हादसे में मौत, शादी की खुशियां मातम में बदलीं यूपी के हमीरपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। राठ कोतवाली क्षेत्र में लहंगा बुक कराने जा रहे तीन चचेरे भाई-बहनों की कार और बाइक की टक्कर में मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। -आपको बता दें कि राठ कोतवाली क्षेत्र के मझगवां रोड पर कुर्रा गांव के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार रागिनी (26) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नीलम (19) और तेज प्रताप (23) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस से सीएचसी ले जाया गया, जहां से दोनों को मेडिकल कॉलेज उरई रेफर किया गया। उपचार के दौरान उरई मेडिकल कॉलेज में दोनों घायलों की भी मौत हो गई।बताया जा रहा है कि तीनों एक ही बाइक पर सवार थे और हेलमेट नहीं पहने थे। राजीव प्रताप सिंह (सीओ राठ) “हादसा सुबह हुआ था। एक युवती की मौके पर मृत्यु हुई थी, जबकि दो घायलों को उपचार के लिए रेफर किया गया था। दोनों की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। वाहन को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।” - परिवार के मुताबिक 25 अप्रैल को घर में शादी होनी थी और उसी के लिए तीनों लहंगा बुक कराने जा रहे थे। -हादसे के बाद शादी वाले घर में चीख-पुकार मच गई और खुशियां मातम में बदल गईं। -पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है। बहरहाल, एक ही परिवार के तीन युवाओं की मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है। शादी से ठीक पहले हुए इस हादसे ने परिवार को गहरा सदमा दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।3
- जालौन के कोंच क्षेत्र में बिजली संकट को लेकर किसानों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे भारतीय किसान यूनियन से जुड़े किसानों ने एसडीएम कोंच ज्योति सिंह को ज्ञापन सौंपकर विद्युत आपूर्ति की गंभीर समस्या उठाई। किसानों का कहना है कि इस समय मूंग सहित अन्य फसलों की सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है, जिससे फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। किसानों ने बताया कि उन्होंने विधिवत कृषि विद्युत कनेक्शन ले रखा है, इसके बावजूद उन्हें बेहद कम और अनियमित बिजली मिल रही है। कई बार विद्युत विभाग से शिकायत और आपूर्ति बढ़ाने की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे किसानों में नाराजगी लगातार बढ़ रही है। ज्ञापन में किसानों ने बुंदेलखंड पैकेज का भी जिक्र किया, जिसके तहत क्षेत्र में पर्याप्त बिजली आपूर्ति के निर्देश दिए गए हैं। किसानों का आरोप है कि कागजों में योजनाएं चल रही हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग है। साथ ही क्षेत्र की विद्युत लाइनें काफी जर्जर हो चुकी हैं, जिनमें आए दिन फॉल्ट होते रहते हैं। इससे सिंचाई कार्य बार-बार बाधित होता है और किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि प्रतिदिन कम से कम 18 घंटे नियमित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए और जर्जर लाइनों व तारों को तत्काल बदला जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो वे उपजिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। यह ज्ञापन भाकियू तहसील अध्यक्ष चतुर सिंह के नेतृत्व में अतर सिंह, प्रमोद कुमार, अभिषेक, सतीश पटेल, नमोनारायण, गोपाल, सुभाष, राहुल, रानू यादव, शत्रुधन पटेल, नीरज पटेल और देवेंद्र निरंजन सहित कई किसानों ने सौंपा। अब यह मुद्दा प्रशासन के लिए चुनौती बनता जा रहा है। रिपोर्ट विवेक द्विवेदी1
- gram pradhan se 2 baar shikayat karne ke baad bhi koi sunwai nhi hui hai1
- —तब उनकी सादगी और अपनापन दिल को छू गया था। आज सुबह यह बेहद दुखद समाचार मिला कि हरियाणा की उभरती अदाकारा दिव्यंका सिरोही अब हमारे बीच नहीं रहीं। कम उम्र में हार्ट अटैक से उनका यूँ अचानक जाना दिल को गहरा आघात देने वाला है। सच में, एक चमकता हुआ सितारा बहुत जल्दी बुझ गया। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे और उनके परिवार को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति दे। ॐ शांति, शांति, शांति 🙏 — शिवपाल सिंह, जालौन3
- औरैया में अवैध खनन पर प्रशासन सख्त, रात में चला संयुक्त चेकिंग अभियान।1
- भारतीय किसान यूनियन भानु के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह पर अभद्र टिप्पणी के बाद हुये बिरोध प्रदर्शन के प्रशासन के द्वारा मुकदमा लिखने पर बीर सिंह चौहान "राष्ट्रीय अध्यक्ष" जय जवान जय किसान पार्टी ने बिरोध करते हुये क्या कहा1
- Post by Bheem rajawat 96288004581