खीरों कस्बे में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो घायल; सीएचसी में उपचार जारी खीरों, रायबरेली। खीरों थाना क्षेत्र के खीरों कस्बे में सोमवार को समय लगभग 4 बजे दिलीप होटल के पास सोमवार को दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 108 एम्बुलेंस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) खीरों पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रवि कुमार (40) पुत्र हरिलाल निवासी ग्राम पिपरी, थाना गुरुबक्सगंज तथा काजल (18) पुत्री जय गुरुदेव निवासी ग्राम पिपरी, थाना गुरुबक्सगंज, बाइक से खीरों से गुरुबक्सगंज की ओर जा रहे थे। इसी दौरान दिलीप होटल के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। एम्बुलेंस की सहायता से दोनों घायलों को सीएचसी खीरों लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया। सीएचसी खीरों के चिकित्सक डॉ. मनोज मिश्रा ने बताया कि दोनों घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है और उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। वहीं, हादसे में शामिल दूसरी बाइक के चालक को खीरों पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है तथा जांच के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

- सावन के प्रथम सोमवार पर भवरेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा आस्था का जनसैलाब रायबरेली। सावन माह के प्रथम सोमवार के अवसर पर भवरेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। तड़के सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें मंदिर परिसर में देखने को मिलीं। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा परिवार की सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। पूरे मंदिर परिसर में "हर-हर महादेव" और "बोल बम" के जयघोष से भक्तिमय वातावरण बना रहा। सुरक्षा एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए संबंधित प्रशासन और पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा।1
- पट्टी में कांवड़ मार्ग पर मीट-मछली की दुकानें बंद कराने की मांग प्रतापगढ़ श्रावण मास में कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ मार्ग पर संचालित मीट, मछली, अंडा व मुर्गी की दुकानों को अस्थायी रूप से बंद कराने की मांग को लेकर अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी के प्रदेश प्रभारी प्रवीण कुमार मिश्र ने सोमवार को एसडीएम पट्टी पूर्णेंद्र मिश्रा एवं सीओ प्रदीप सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि बाबा बेलखरनाथ धाम जाने वाले प्रमुख कांवड़ मार्गों पर मांसाहारी दुकानों के खुले रहने से श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं तथा गंदगी व दुर्गंध के कारण असुविधा होती है। उन्होंने प्रशासन से श्रावण मास तक संबंधित दुकानों को अस्थायी रूप से बंद कराने और मार्ग की स्वच्छता बनाए रखने के लिए आवश्यक निर्देश जारी करने की मांग की। इस दौरान पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- सावन के प्रथम सोमवार पर चिलबिला हनुमान मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए सुबह से लगी भक्तों की लंबी कतार, प्रतापगढ़। सावन माह के प्रथम सोमवार पर चिलबिला स्थित हनुमान मंदिर परिसर में भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही महिलाओं, पुरुषों, बच्चों और कांवरियों की लंबी कतारें मंदिर में दर्शन एवं जलाभिषेक के लिए लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर भगवान शिव का अभिषेक किया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। सावन के पावन अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। श्रद्धालुओं और कांवरियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए मंदिर समिति के पदाधिकारी, हनुमान भक्त तथा पुलिस प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ सेवा में जुटे रहे। सुरक्षा, यातायात और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल लगातार निगरानी करता रहा। मंदिर समिति के महासचिव एवं समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य ने अपनी धर्मपत्नी एवं अन्य श्रद्धालुओं के साथ भगवान भोलेनाथ का पूजन-अर्चन कर महाआरती की तथा प्रदेश और देशवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की प्रार्थना की।1
- प्रयागराज डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का प्रयागराज के पत्रकारों को दिया बड़ा तोहफा सरकारी हॉस्पिटल में होगा मुफ्त इलाज पत्रकारों के लिए अस्पताल में अलग काउंटर खोलने का दिया निर्देश SRN के प्रसिपल और सीएमओ को दिए निर्देश!!1
- खीरों कस्बे में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो घायल; सीएचसी में उपचार जारी खीरों, रायबरेली। खीरों थाना क्षेत्र के खीरों कस्बे में सोमवार को समय लगभग 4 बजे दिलीप होटल के पास सोमवार को दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 108 एम्बुलेंस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) खीरों पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रवि कुमार (40) पुत्र हरिलाल निवासी ग्राम पिपरी, थाना गुरुबक्सगंज तथा काजल (18) पुत्री जय गुरुदेव निवासी ग्राम पिपरी, थाना गुरुबक्सगंज, बाइक से खीरों से गुरुबक्सगंज की ओर जा रहे थे। इसी दौरान दिलीप होटल के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। एम्बुलेंस की सहायता से दोनों घायलों को सीएचसी खीरों लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया। सीएचसी खीरों के चिकित्सक डॉ. मनोज मिश्रा ने बताया कि दोनों घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है और उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। वहीं, हादसे में शामिल दूसरी बाइक के चालक को खीरों पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है तथा जांच के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।1