पट्टी में कांवड़ मार्ग पर मीट-मछली की दुकानें बंद कराने की मांग प्रतापगढ़ श्रावण मास में कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ मार्ग पर संचालित मीट, मछली, अंडा व मुर्गी की दुकानों को अस्थायी रूप से बंद कराने की मांग को लेकर अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी के प्रदेश प्रभारी प्रवीण कुमार मिश्र ने सोमवार को एसडीएम पट्टी पूर्णेंद्र मिश्रा एवं सीओ प्रदीप सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि बाबा बेलखरनाथ धाम जाने वाले प्रमुख कांवड़ मार्गों पर मांसाहारी दुकानों के खुले रहने से श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं तथा गंदगी व दुर्गंध के कारण असुविधा होती है। उन्होंने प्रशासन से श्रावण मास तक संबंधित दुकानों को अस्थायी रूप से बंद कराने और मार्ग की स्वच्छता बनाए रखने के लिए आवश्यक निर्देश जारी करने की मांग की। इस दौरान पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पट्टी में कांवड़ मार्ग पर मीट-मछली की दुकानें बंद कराने की मांग प्रतापगढ़ श्रावण मास में कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ मार्ग पर संचालित मीट, मछली, अंडा व मुर्गी की दुकानों को अस्थायी रूप से बंद कराने की मांग को लेकर अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी के प्रदेश प्रभारी प्रवीण कुमार मिश्र ने सोमवार को एसडीएम पट्टी पूर्णेंद्र मिश्रा एवं सीओ प्रदीप सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि बाबा बेलखरनाथ धाम जाने वाले प्रमुख कांवड़ मार्गों पर मांसाहारी दुकानों के खुले रहने से श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं तथा गंदगी व दुर्गंध के कारण असुविधा होती है। उन्होंने प्रशासन से श्रावण मास तक संबंधित दुकानों को अस्थायी रूप से बंद कराने और मार्ग की स्वच्छता बनाए रखने के लिए आवश्यक निर्देश जारी करने की मांग की। इस दौरान पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
- अमेठी में एआरटीओ कार्यालय के चक्कर खत्म, 39 परिवहन सेवाओं में ऑटो अप्रूवल लागू ऑटो अप्रूवल व्यवस्था लागू, अब एआरटीओ कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे अमेठी। परिवहन विभाग ने आम लोगों को राहत देते हुए एआरटीओ कार्यालय की कई सेवाओं को ऑनलाइन ऑटो अप्रूवल व्यवस्था से जोड़ दिया है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद आवेदकों को कई कार्यों के लिए कार्यालय आने की आवश्यकता नहीं होगी। फेसलेस मोड में दस्तावेजों का सत्यापन होने से सेवाओं का निस्तारण पहले की अपेक्षा अधिक तेज, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से किया जाएगा। एआरटीओ महेंद्र बाबू गुप्ता ने बताया कि विभाग ने सारथी पोर्टल की 27 तथा वाहन पोर्टल की 12, कुल 39 ऑनलाइन सेवाओं पर ऑटो अप्रूवल व्यवस्था लागू की है। इससे लोगों का समय और धन दोनों की बचत होगी तथा अनावश्यक रूप से कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। उन्होंने कहा कि आवेदक घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर परिवहन विभाग की सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। सारथी पोर्टल पर लर्निंग लाइसेंस, ड्राइविंग लाइसेंस का नवीनीकरण, डुप्लीकेट लाइसेंस, नाम, पता, जन्मतिथि, फोटो और हस्ताक्षर में संशोधन, मोबाइल नंबर अपडेट, इंटरनेशनल ड्राइविंग परमिट तथा पीएसवी बैज सहित ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित 27 सेवाएं उपलब्ध होंगी। वहीं वाहन पोर्टल पर डुप्लीकेट आरसी, पंजीकरण प्रमाणपत्र में पता परिवर्तन, वाहन स्वामित्व हस्तांतरण, अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी), विशेष परमिट, डुप्लीकेट परमिट, डुप्लीकेट फिटनेस प्रमाणपत्र तथा हाइपोथिकेशन जोड़ने और हटाने सहित 12 सेवाएं ऑटो अप्रूवल व्यवस्था के अंतर्गत संचालित की जाएंगी। परिवहन विभाग का मानना है कि इस व्यवस्था से डिजिटल सेवाओं को बढ़ावा मिलेगा और नागरिकों को अधिक सुविधाजनक, पारदर्शी एवं त्वरित सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।1
- प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव पर हमला। संत का भेष बनाकर पहुंचे थे संसद। हिंदुओं की आस्था को पहुंचाई थी ठेस। युवक ने पप्पू यादव के आवास पर पहुंच कर मारी चप्पल।1
- श्रावण में भक्ति का सैलाब, बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुए सैकड़ों कांवड़िए अमेठी: श्रावण में भक्ति का सैलाब, बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुए सैकड़ों कांवड़िए अमेठी में पवित्र श्रावण मास के दौरान आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। एक ओर जिले के शिवालयों में श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर जल, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर बड़ी संख्या में कांवड़ियों के जत्थे अमेठी रेलवे स्टेशन से बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हो रहे हैं। 'हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले' के जयघोष से अमेठी रेलवे स्टेशन और आसपास का माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं में बाबा धाम पहुंचकर जलाभिषेक करने को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। कांवड़िए पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ अपनी यात्रा पर निकले। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारु व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. लगातार व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रहे हैं। वहीं रेलवे स्टेशन, प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के माध्यम से हर गतिविधि पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है, ताकि कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न हो सके।1
- *सावन के पहले सोमवार को अमेठी से भक्तों का दल पहुंचा घुईसर नाथ धाम, किया जलाभिषेक* *अमेठी* सावन के पहले सोमवार को आस्था का रंग जिले भर में दिखा। अमेठी से शिव भक्तों का एक दल घुईसर नाथ धाम पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने गया। सुबह से ही "हर-हर महादेव" और "बोल बम" के जयकारों के साथ भक्तगण मंदिर पहुंचे और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। सपा नेता शिव प्रताप यादव, बीआरसी और फौजी ने बताया कि दल के सभी सदस्य सुबह से ही भक्ति भाव में लीन होकर धाम के लिए रवाना हुए थे। मंदिर पहुंचकर सभी ने पहले भगवान भोलेनाथ का दर्शन पूजन किया। इसके बाद पवित्र जल से जलाभिषेक कर अमेठी वासियों की सुख-समृद्धि और कुशलता की कामना की। भक्तों ने बताया कि सावन माह में घुईसर नाथ धाम की विशेष मान्यता है। मान्यता है कि यहां सच्चे मन से मांगी गई मन्नतें पूरी होती हैं। इसी आस्था के चलते अमेठी से हर सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी रही। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने कतार में लगकर बेलपत्र, दूध, गंगाजल और फूल अर्पित किए। पुजारियों ने रुद्राभिषेक और विशेष पूजन भी कराया। पूरे परिसर में भजन-कीर्तन और शंख-घंटियों की गूंज से भक्तिमय माहौल बना रहा। प्रशासन की ओर से मंदिर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल तैनात रहा और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पीने के पानी व प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था भी की गई थी। शिव प्रताप यादव तथा राम संजीवन फौजी ने कहा कि सावन भगवान शिव की आराधना का पवित्र महीना है। इस महीने में किया गया जलाभिषेक विशेष फलदायी होता है। उन्होंने कामना की कि बाबा भोलेनाथ पूरे जिले में सुख-शांति बनाए रखें। जलाभिषेक के बाद भक्तगण प्रसाद लेकर देर शाम तक वापस अमेठी लौटे।3
- श्रावण के पहले सोमवार पर डीएम-एसपी ने दण्डेश्वर नाथ मंदिर का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा श्रावण के पहले सोमवार पर डीएम-एसपी ने दण्डेश्वर नाथ मंदिर का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा अमेठी। श्रावण मास के प्रथम सोमवार के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी अमेठी एवं पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने थाना भाले सुल्तान शहीद स्मारक क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध दण्डेश्वर नाथ मंदिर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर, प्रवेश एवं निकास मार्ग, बैरिकेडिंग, भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखने तथा पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मेला प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों एवं मंदिर के पुजारियों से भी बातचीत कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली और आवश्यक सुझाव दिए। अधिकारियों ने कहा कि श्रावण मास में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए सुरक्षा, यातायात और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि सभी श्रद्धालु सुरक्षित और सुगमता से दर्शन-पूजन कर सकें।1
- थाना उदयपुर पुलिस ने तीन वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार कर भेजा जेल पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना उदयपुर पुलिस ने तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। थाना उदयपुर प्रभारी दीप नारायण के नेतृत्व मे उपनिरीक्षक ओमप्रकाश सिंह, आरक्षी रवि कुमार एवं आरक्षी अखिलेश कुमार पाण्डेय की टीम द्वारा क्षेत्र में जांच, संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग तथा वांछित/वारंटी अभियुक्तों की तलाश के दौरान न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर ग्राम छोटी कटरिया निवासी शंकर वर्मा को उनके घर से गिरफ्तार किया गया। शंकर वर्मा फौजदारी वाद संख्या 1149/2013 एवं अपराध संख्या 185ए/2012, धारा 323, 504, 506 भादवि से संबंधित मामले में वांछित थे।इसी अभियान के दौरान न्यायालय से निर्गत फौजदारी वाद संख्या 29/2014 एवं एनसीआर संख्या 117/2011, धारा 323, 504, 506 भादवि से संबंधित दो अन्य वारंटी अभियुक्त शमसेर सिंह तथा अनोखे सिंह, निवासी ग्राम पूरे लोका, थाना उदयपुर को उनके घर के पास से गिरफ्तार किया गया।उदयपुर पुलिस ने तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।1