logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

श्रावण के पहले सोमवार पर डीएम-एसपी ने दण्डेश्वर नाथ मंदिर का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा श्रावण के पहले सोमवार पर डीएम-एसपी ने दण्डेश्वर नाथ मंदिर का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा अमेठी। श्रावण मास के प्रथम सोमवार के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी अमेठी एवं पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने थाना भाले सुल्तान शहीद स्मारक क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध दण्डेश्वर नाथ मंदिर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर, प्रवेश एवं निकास मार्ग, बैरिकेडिंग, भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखने तथा पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मेला प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों एवं मंदिर के पुजारियों से भी बातचीत कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली और आवश्यक सुझाव दिए। अधिकारियों ने कहा कि श्रावण मास में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए सुरक्षा, यातायात और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि सभी श्रद्धालु सुरक्षित और सुगमता से दर्शन-पूजन कर सकें।

2 hrs ago
user_A K Mishra
A K Mishra
अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

श्रावण के पहले सोमवार पर डीएम-एसपी ने दण्डेश्वर नाथ मंदिर का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा श्रावण के पहले सोमवार पर डीएम-एसपी ने दण्डेश्वर नाथ मंदिर का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा अमेठी। श्रावण मास के प्रथम सोमवार के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी अमेठी एवं पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने थाना भाले सुल्तान शहीद स्मारक क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध दण्डेश्वर नाथ मंदिर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर, प्रवेश एवं निकास मार्ग, बैरिकेडिंग, भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखने तथा पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मेला प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों एवं मंदिर के पुजारियों से भी बातचीत कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली और आवश्यक सुझाव दिए। अधिकारियों ने कहा कि श्रावण मास में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए सुरक्षा, यातायात और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि सभी श्रद्धालु सुरक्षित और सुगमता से दर्शन-पूजन कर सकें।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • श्रावण के पहले सोमवार पर डीएम-एसपी ने दण्डेश्वर नाथ मंदिर का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा श्रावण के पहले सोमवार पर डीएम-एसपी ने दण्डेश्वर नाथ मंदिर का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा अमेठी। श्रावण मास के प्रथम सोमवार के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी अमेठी एवं पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने थाना भाले सुल्तान शहीद स्मारक क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध दण्डेश्वर नाथ मंदिर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर, प्रवेश एवं निकास मार्ग, बैरिकेडिंग, भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखने तथा पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मेला प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों एवं मंदिर के पुजारियों से भी बातचीत कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली और आवश्यक सुझाव दिए। अधिकारियों ने कहा कि श्रावण मास में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए सुरक्षा, यातायात और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि सभी श्रद्धालु सुरक्षित और सुगमता से दर्शन-पूजन कर सकें।
    1
    श्रावण के पहले सोमवार पर डीएम-एसपी ने दण्डेश्वर नाथ मंदिर का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
श्रावण के पहले सोमवार पर डीएम-एसपी ने दण्डेश्वर नाथ मंदिर का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
अमेठी। श्रावण मास के प्रथम सोमवार के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी अमेठी एवं पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने थाना भाले सुल्तान शहीद स्मारक क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध दण्डेश्वर नाथ मंदिर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर, प्रवेश एवं निकास मार्ग, बैरिकेडिंग, भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखने तथा पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए।
इस दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मेला प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों एवं मंदिर के पुजारियों से भी बातचीत कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली और आवश्यक सुझाव दिए। अधिकारियों ने कहा कि श्रावण मास में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए सुरक्षा, यातायात और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि सभी श्रद्धालु सुरक्षित और सुगमता से दर्शन-पूजन कर सकें।
    user_A K Mishra
    A K Mishra
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • खेत में गई बकरी को निकालने के लिए कहना किसान को पड़ा भारी ll किसान की लाठी-डंडों से पिटाई कर कर डाला मरणासन्न अमेठी। रविवार की शाम को अमेठी के बाजार शुक्ल थाना क्षेत्र में कस्बे में हो खेत में बकरी चराने का विरोध करना एक किसान देव नारायण पाठक को महंगा पड़ गया। आरोप है कि विरोध से नाराज बकरी मालिक जमील अहमद ने अपने परिजनों के साथ मिलकर किसान के घर पहुंचकर ईंट पत्थर फेंका और गाली गलौच कर धमकी दी।  सोमवार को सुबह देवनारायण पाठक के बेटा धर्मेंद्र पाठक कहीं जा रहा था तभी रास्ते में घेरकर जमील अहमद अपने परिजनों संग मिलकर धर्मेंद्र को लाठी डंडों से बुरी तरह से पीटकर मरणासन्न कर दिया। हल्ला गुहार पर जब गांव वाले मौके पर पहुंचे तब जाकर धर्मेंद्र की जान बची। जाते जाते दबंगों ने धमकी भी दी। घायल धर्मेंद्र को तत्काल सीएचसी बाजार शुक्ल लाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। किसान देवनारायण पाठक की तहरीर पर चार नामजद के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत हो गया है। सीओ अतुल कुमार सिंह ने बताया कि नामजद चारों अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।
    3
    खेत में गई बकरी को निकालने के लिए कहना किसान को पड़ा भारी ll किसान की लाठी-डंडों से पिटाई कर कर डाला मरणासन्न
अमेठी। रविवार की शाम को अमेठी के बाजार शुक्ल थाना क्षेत्र में कस्बे में हो खेत में बकरी चराने का विरोध करना एक किसान देव नारायण पाठक को महंगा पड़ गया। आरोप है कि विरोध से नाराज बकरी मालिक जमील अहमद ने अपने परिजनों के साथ मिलकर किसान के घर पहुंचकर ईंट पत्थर फेंका और गाली गलौच कर धमकी दी। 
सोमवार को सुबह देवनारायण पाठक के बेटा धर्मेंद्र पाठक कहीं जा रहा था तभी रास्ते में घेरकर जमील अहमद अपने परिजनों संग मिलकर धर्मेंद्र को लाठी डंडों से बुरी तरह से पीटकर मरणासन्न कर दिया। हल्ला गुहार पर जब गांव वाले मौके पर पहुंचे तब जाकर धर्मेंद्र की जान बची। जाते जाते दबंगों ने धमकी भी दी।
घायल धर्मेंद्र को तत्काल सीएचसी बाजार शुक्ल लाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। किसान देवनारायण पाठक की तहरीर पर चार नामजद के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत हो गया है।
सीओ अतुल कुमार सिंह ने बताया कि नामजद चारों अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।
    user_Coresspondent NATION ONE NEWS
    Coresspondent NATION ONE NEWS
    Paint Shop अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में पूर्व भारतीय कुश्ती महासंघ अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह बरी, विनोद तोमर को भी कोर्ट ने किया बरी
    1
    ब्रेकिंग न्यूज
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में पूर्व भारतीय कुश्ती महासंघ अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह बरी, विनोद तोमर को भी कोर्ट ने किया बरी
    user_Pawan Kumar Tiwari
    Pawan Kumar Tiwari
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • युवक ने गोमती नदी में लगाई छलांग; शनिवार को कूदा था, सोमवार को मिला शव सुल्तानपुर में गोमती नदी से एक युवक का शव बरामद हुआ है। युवक की पहचान मोहम्मद साहिल (19) निवासी वल्लीपुर बाज़ार, मोमिनपुर, थाना बल्दीराय के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, साहिल ने 1 अगस्त को सुरेश नगर बरासिन पुल से नदी में छलांग लगाई थी और सोमवार, 3 अगस्त को उसका शव बसौढ़ी घाट के पास उतराता मिला। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में 112 पर एक कॉलर ने सूचना दी कि गोमती नदी में बसौढ़ी घाट के पास एक शव उतरा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकाला। प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान मोहम्मद साहिल, उम्र 19 वर्ष, निवासी वल्लीपुर बाज़ार, मोमिनपुर, थाना बल्दीराय के रूप में हुई। जांच से यह भी पता चला कि साहिल 1 अगस्त को अपने घर से निकले थे और कुड़वार थाना क्षेत्र के सुरेश नगर बरासिन पुल से उन्होंने नदी में छलांग लगाई थी। शव का पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। क्षेत्राधिकारी नगर राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
    1
    युवक ने गोमती नदी में लगाई छलांग; शनिवार को कूदा था, सोमवार को मिला शव

सुल्तानपुर में गोमती नदी से एक युवक का शव बरामद हुआ है। युवक की पहचान मोहम्मद साहिल (19) निवासी वल्लीपुर बाज़ार, मोमिनपुर, थाना बल्दीराय के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, साहिल ने 1 अगस्त को सुरेश नगर बरासिन पुल से नदी में छलांग लगाई थी और सोमवार, 3 अगस्त को उसका शव बसौढ़ी घाट के पास उतराता मिला।
थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में 112 पर एक कॉलर ने सूचना दी कि गोमती नदी में बसौढ़ी घाट के पास एक शव उतरा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकाला।
प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान मोहम्मद साहिल, उम्र 19 वर्ष, निवासी वल्लीपुर बाज़ार, मोमिनपुर, थाना बल्दीराय के रूप में हुई। जांच से यह भी पता चला कि साहिल 1 अगस्त को अपने घर से निकले थे और कुड़वार थाना क्षेत्र के सुरेश नगर बरासिन पुल से उन्होंने नदी में छलांग लगाई थी।
शव का पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। क्षेत्राधिकारी नगर राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
    user_Navbharat Times
    Navbharat Times
    Reporter सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • सावन के प्रथम सोमवार पर चिलबिला हनुमान मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए सुबह से लगी भक्तों की लंबी कतार, प्रतापगढ़। सावन माह के प्रथम सोमवार पर चिलबिला स्थित हनुमान मंदिर परिसर में भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही महिलाओं, पुरुषों, बच्चों और कांवरियों की लंबी कतारें मंदिर में दर्शन एवं जलाभिषेक के लिए लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर भगवान शिव का अभिषेक किया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। सावन के पावन अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। श्रद्धालुओं और कांवरियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए मंदिर समिति के पदाधिकारी, हनुमान भक्त तथा पुलिस प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ सेवा में जुटे रहे। सुरक्षा, यातायात और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल लगातार निगरानी करता रहा। मंदिर समिति के महासचिव एवं समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य ने अपनी धर्मपत्नी एवं अन्य श्रद्धालुओं के साथ भगवान भोलेनाथ का पूजन-अर्चन कर महाआरती की तथा प्रदेश और देशवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की प्रार्थना की।
    1
    सावन के प्रथम सोमवार पर चिलबिला हनुमान मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब
भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए सुबह से लगी भक्तों की लंबी कतार,
प्रतापगढ़। सावन माह के प्रथम सोमवार पर चिलबिला स्थित हनुमान मंदिर परिसर में भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही महिलाओं, पुरुषों, बच्चों और कांवरियों की लंबी कतारें मंदिर में दर्शन एवं जलाभिषेक के लिए लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर भगवान शिव का अभिषेक किया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। सावन के पावन अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। श्रद्धालुओं और कांवरियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए मंदिर समिति के पदाधिकारी, हनुमान भक्त तथा पुलिस प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ सेवा में जुटे रहे। सुरक्षा, यातायात और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल लगातार निगरानी करता रहा। मंदिर समिति के महासचिव एवं समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य ने अपनी धर्मपत्नी एवं अन्य श्रद्धालुओं के साथ भगवान भोलेनाथ का पूजन-अर्चन कर महाआरती की तथा प्रदेश और देशवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की प्रार्थना की।
    user_VBed Vyas
    VBed Vyas
    Lawyer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • अमेठी में ओवरस्पीडिंग पर बड़ी कार्रवाई: इंटरसेप्टर बाइक से 105 वाहनों का चालान, ₹2.10 लाख का समन शुल्क अमेठी में ओवरस्पीडिंग पर बड़ी कार्रवाई: इंटरसेप्टर बाइक से 105 वाहनों का चालान, ₹2.10 लाख का समन शुल्क अमेठी में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए यातायात पुलिस ने सोमवार को विशेष अभियान चलाया। थाना भाले सुल्तान क्षेत्र के कादू नाला के पास अत्याधुनिक इंटरसेप्टर मोटरसाइकिल में लगी स्पीड लेजर गन की मदद से तेज रफ्तार वाहनों की जांच की गई। अभियान के दौरान निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन करने वाले 105 वाहनों का ई-चालान किया गया। इन वाहनों पर कुल ₹2.10 लाख का समन शुल्क लगाया गया। इंटरसेप्टर मोटरसाइकिल में लगे हाई-रिजॉल्यूशन कैमरे वाहनों की नंबर प्लेट को स्वतः कैप्चर करते हैं, जिसके आधार पर नियमों के अनुसार ई-चालान जारी किया जाता है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. ने स्वयं मौके पर पहुंचकर इंटरसेप्टर मोटरसाइकिल में लगे विभिन्न उपकरणों और उनकी कार्यप्रणाली का निरीक्षण किया तथा अभियान की निगरानी की। अमेठी पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित गति सीमा का पालन करें, यातायात नियमों का सम्मान करें और सुरक्षित व जिम्मेदार वाहन संचालन अपनाकर सड़क दुर्घटनाओं को रोकने में सहयोग करें।
    1
    अमेठी में ओवरस्पीडिंग पर बड़ी कार्रवाई: इंटरसेप्टर बाइक से 105 वाहनों का चालान, ₹2.10 लाख का समन शुल्क
अमेठी में ओवरस्पीडिंग पर बड़ी कार्रवाई: इंटरसेप्टर बाइक से 105 वाहनों का चालान, ₹2.10 लाख का समन शुल्क
अमेठी में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए यातायात पुलिस ने सोमवार को विशेष अभियान चलाया। थाना भाले सुल्तान क्षेत्र के कादू नाला के पास अत्याधुनिक इंटरसेप्टर मोटरसाइकिल में लगी स्पीड लेजर गन की मदद से तेज रफ्तार वाहनों की जांच की गई।
अभियान के दौरान निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन करने वाले 105 वाहनों का ई-चालान किया गया। इन वाहनों पर कुल ₹2.10 लाख का समन शुल्क लगाया गया। इंटरसेप्टर मोटरसाइकिल में लगे हाई-रिजॉल्यूशन कैमरे वाहनों की नंबर प्लेट को स्वतः कैप्चर करते हैं, जिसके आधार पर नियमों के अनुसार ई-चालान जारी किया जाता है।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. ने स्वयं मौके पर पहुंचकर इंटरसेप्टर मोटरसाइकिल में लगे विभिन्न उपकरणों और उनकी कार्यप्रणाली का निरीक्षण किया तथा अभियान की निगरानी की।
अमेठी पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित गति सीमा का पालन करें, यातायात नियमों का सम्मान करें और सुरक्षित व जिम्मेदार वाहन संचालन अपनाकर सड़क दुर्घटनाओं को रोकने में सहयोग करें।
    user_A K Mishra
    A K Mishra
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज बिजनौर- जंगल में बेहोशी की हालत में मिली मादा बाघिन।कानपुर ले जाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम। वन विभाग के फूले हाथ पाँव। 14वर्ष की बाघिन कमजोरी के चलते मौत की आशंका। वन विभाग ने मृतक बाघिन के भेजे सैंपल।अमानगढ़ टाईगर रिजर्व रेंज के गुर्जर गेट के पास का पूरा मामला।*
    1
    ब्रेकिंग न्यूज बिजनौर- जंगल में बेहोशी की हालत में मिली मादा बाघिन।कानपुर ले जाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम। वन विभाग के फूले हाथ पाँव। 14वर्ष की बाघिन कमजोरी के चलते मौत की आशंका। वन विभाग ने मृतक बाघिन के भेजे सैंपल।अमानगढ़ टाईगर रिजर्व रेंज के गुर्जर गेट के पास का पूरा मामला।*
    user_Pawan Kumar Tiwari
    Pawan Kumar Tiwari
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • खीरों सीएचसी जा रही आशा कार्यकर्ता को चार पहिया वाहन ने मारी टक्कर, हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर रायबरेली जिले के खीरों कस्बे में सोमवार शाम करीब 4 बजे दिलीप होटल के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गए। उन्हें 108 एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) खीरों में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार, गुरुबक्सगंज थाना क्षेत्र के पिपरी गांव निवासी रवि कुमार (40) पुत्र हरिलाल और काजल (18) पुत्री जय गुरुदेव एक बाइक पर सवार होकर खीरों से गुरुबक्सगंज की ओर जा रहे थे। इसी दौरान दिलीप होटल के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। एम्बुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी खीरों पहुंचाया गया। सीएचसी खीरों के चिकित्सक डॉ. मनोज मिश्रा ने बताया कि दोनों घायलों का उपचार जारी है और उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। हादसे में शामिल दूसरी बाइक के चालक को खीरों पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    खीरों सीएचसी जा रही आशा कार्यकर्ता को चार पहिया वाहन ने मारी टक्कर, हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर
रायबरेली जिले के खीरों कस्बे में सोमवार शाम करीब 4 बजे दिलीप होटल के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गए। उन्हें 108 एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) खीरों में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, गुरुबक्सगंज थाना क्षेत्र के पिपरी गांव निवासी रवि कुमार (40) पुत्र हरिलाल और काजल (18) पुत्री जय गुरुदेव एक बाइक पर सवार होकर खीरों से गुरुबक्सगंज की ओर जा रहे थे। इसी दौरान दिलीप होटल के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने तत्काल 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। एम्बुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी खीरों पहुंचाया गया। सीएचसी खीरों के चिकित्सक डॉ. मनोज मिश्रा ने बताया कि दोनों घायलों का उपचार जारी है और उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
हादसे में शामिल दूसरी बाइक के चालक को खीरों पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_जॉर्नलिस्ट सलमान चिश्ती
    जॉर्नलिस्ट सलमान चिश्ती
    लालगंज, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.