श्रावण में भक्ति का सैलाब, बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुए सैकड़ों कांवड़िए अमेठी: श्रावण में भक्ति का सैलाब, बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुए सैकड़ों कांवड़िए अमेठी में पवित्र श्रावण मास के दौरान आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। एक ओर जिले के शिवालयों में श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर जल, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर बड़ी संख्या में कांवड़ियों के जत्थे अमेठी रेलवे स्टेशन से बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हो रहे हैं। 'हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले' के जयघोष से अमेठी रेलवे स्टेशन और आसपास का माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं में बाबा धाम पहुंचकर जलाभिषेक करने को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। कांवड़िए पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ अपनी यात्रा पर निकले। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारु व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. लगातार व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रहे हैं। वहीं रेलवे स्टेशन, प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के माध्यम से हर गतिविधि पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है, ताकि कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न हो सके।
श्रावण में भक्ति का सैलाब, बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुए सैकड़ों कांवड़िए अमेठी: श्रावण में भक्ति का सैलाब, बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुए सैकड़ों कांवड़िए अमेठी में पवित्र श्रावण मास के दौरान आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। एक ओर जिले के शिवालयों में श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर जल, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर बड़ी संख्या में कांवड़ियों के जत्थे अमेठी रेलवे स्टेशन से बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हो रहे हैं। 'हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले' के जयघोष से अमेठी रेलवे स्टेशन और आसपास का माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं में बाबा धाम पहुंचकर जलाभिषेक करने को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। कांवड़िए पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ अपनी यात्रा पर निकले। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारु व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. लगातार व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रहे हैं। वहीं रेलवे स्टेशन, प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के माध्यम से हर गतिविधि पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है, ताकि कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न हो सके।
- अमेठी रामलीला मैदान में घूम रहे गोवंशों को नगर पंचायत ने जेसीबी की मदद से पहुंचाया गौशाला अमेठी: नगर पंचायत अमेठी द्वारा सोमवार को रामलीला मैदान में घूम रहे निराश्रित गोवंशों को पकड़कर गौशाला भेजने का अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जेसीबी मशीन की सहायता से गोवंशों को सुरक्षित तरीके से पकड़कर वाहन के माध्यम से गौशाला पहुंचाया गया। नगर पंचायत की टीम ने बताया कि खुले में घूम रहे गोवंशों से लोगों को होने वाली परेशानी और दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए यह कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान मौजूद कर्मचारियों ने गोवंशों को सुरक्षित रूप से गौशाला में छोड़ा, जहां उनकी देखभाल की जाएगी। स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे रामलीला मैदान और आसपास के क्षेत्र में आवारा गोवंशों की समस्या से राहत मिलेगी।4
- प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव पर हमला। संत का भेष बनाकर पहुंचे थे संसद। हिंदुओं की आस्था को पहुंचाई थी ठेस। युवक ने पप्पू यादव के आवास पर पहुंच कर मारी चप्पल।1
- श्रावण में भक्ति का सैलाब, बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुए सैकड़ों कांवड़िए अमेठी: श्रावण में भक्ति का सैलाब, बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुए सैकड़ों कांवड़िए अमेठी में पवित्र श्रावण मास के दौरान आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। एक ओर जिले के शिवालयों में श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर जल, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर बड़ी संख्या में कांवड़ियों के जत्थे अमेठी रेलवे स्टेशन से बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हो रहे हैं। 'हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले' के जयघोष से अमेठी रेलवे स्टेशन और आसपास का माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं में बाबा धाम पहुंचकर जलाभिषेक करने को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। कांवड़िए पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ अपनी यात्रा पर निकले। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारु व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. लगातार व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रहे हैं। वहीं रेलवे स्टेशन, प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के माध्यम से हर गतिविधि पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है, ताकि कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न हो सके।1
- *सावन के पहले सोमवार को अमेठी से भक्तों का दल पहुंचा घुईसर नाथ धाम, किया जलाभिषेक* *अमेठी* सावन के पहले सोमवार को आस्था का रंग जिले भर में दिखा। अमेठी से शिव भक्तों का एक दल घुईसर नाथ धाम पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने गया। सुबह से ही "हर-हर महादेव" और "बोल बम" के जयकारों के साथ भक्तगण मंदिर पहुंचे और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। सपा नेता शिव प्रताप यादव, बीआरसी और फौजी ने बताया कि दल के सभी सदस्य सुबह से ही भक्ति भाव में लीन होकर धाम के लिए रवाना हुए थे। मंदिर पहुंचकर सभी ने पहले भगवान भोलेनाथ का दर्शन पूजन किया। इसके बाद पवित्र जल से जलाभिषेक कर अमेठी वासियों की सुख-समृद्धि और कुशलता की कामना की। भक्तों ने बताया कि सावन माह में घुईसर नाथ धाम की विशेष मान्यता है। मान्यता है कि यहां सच्चे मन से मांगी गई मन्नतें पूरी होती हैं। इसी आस्था के चलते अमेठी से हर सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी रही। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने कतार में लगकर बेलपत्र, दूध, गंगाजल और फूल अर्पित किए। पुजारियों ने रुद्राभिषेक और विशेष पूजन भी कराया। पूरे परिसर में भजन-कीर्तन और शंख-घंटियों की गूंज से भक्तिमय माहौल बना रहा। प्रशासन की ओर से मंदिर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल तैनात रहा और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पीने के पानी व प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था भी की गई थी। शिव प्रताप यादव तथा राम संजीवन फौजी ने कहा कि सावन भगवान शिव की आराधना का पवित्र महीना है। इस महीने में किया गया जलाभिषेक विशेष फलदायी होता है। उन्होंने कामना की कि बाबा भोलेनाथ पूरे जिले में सुख-शांति बनाए रखें। जलाभिषेक के बाद भक्तगण प्रसाद लेकर देर शाम तक वापस अमेठी लौटे।3
- भावी बसपा प्रत्याशी जितेंद्र मिश्र के नेतृत्व में अमेठी में बसपा का शक्ति प्रदर्शन अमेठी विधानसभा क्षेत्र-186 के सरुवावा स्थित मैरिज लॉन में रविवार को बहुजन समाज पार्टी की सेक्टर बूथ समीक्षा बैठक, सदस्यता एवं संगठन विस्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बसपा के उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल शामिल हुए। उनके आगमन पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और बसपा का गमछा पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्हें स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच ब्राह्मण समाज सहित विभिन्न वर्गों के सैकड़ों लोगों ने बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ बसपा नेता एवं अमेठी विधानसभा के भावी प्रत्याशी जितेंद्र मिश्र के नेतृत्व में किया गया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को शक्ति प्रदर्शन का रूप दे दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भावी बसपा प्रत्याशी जितेंद्र मिश्र ने कहा कि अमेठी में बसपा का जनाधार लगातार बढ़ रहा है और सर्वसमाज का विश्वास पार्टी के प्रति मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि उनका संकल्प बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाकर अमेठी में बसपा को ऐतिहासिक जीत दिलाना है। बहन मायावती की सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय की विचारधारा को लेकर कार्यकर्ता गांव-गांव पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज विभिन्न समाज के लोगों का बड़ी संख्या में बसपा से जुड़ना इस बात का संकेत है कि अमेठी की जनता परिवर्तन चाहती है। उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में बसपा मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी और जनता का आशीर्वाद प्राप्त करेगी। बैठक में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने, सेक्टर कमेटियों को सक्रिय बनाने तथा आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कहा कि बसपा सर्वसमाज की पार्टी है और सभी वर्गों को समान सम्मान तथा भागीदारी देने में विश्वास रखती है। उन्होंने कहा कि जनता को जाति के आधार पर नहीं बल्कि विकास, शिक्षा, रोजगार और कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों पर मतदान करना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि मायावती सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत रही, गांव-गांव सीसी सड़कें बनीं, शिक्षा के क्षेत्र में अनेक विद्यालय, कॉलेज और तकनीकी संस्थान स्थापित किए गए तथा युवाओं को बड़े पैमाने पर सरकारी नौकरियां दी गईं। उन्होंने वर्तमान सरकार पर भर्ती परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने और युवाओं को पर्याप्त रोजगार उपलब्ध न कराने का आरोप भी लगाया। कार्यक्रम के दौरान कई लोगों ने बसपा की सदस्यता ग्रहण की। बैठक की अध्यक्षता मुख्य मंडल प्रभारी राजू गौतम ने की। विशिष्ट अतिथियों में प्रदीप भारती, श्रीराम पुष्कर, बद्री प्रसाद प्रजापति, शिवराम गौतम तथा मंडल कोऑर्डिनेटर राजीव गौतम मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बसपा पदाधिकारी, सेक्टर एवं बूथ प्रभारी, कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।1
- सुलतानपुर ब्रेकिंग मलिकपुर चोरी कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; पायल और नकदी बरामद सुलतानपुर के कोतवाली देहात क्षेत्र में मलिकपुर गांव में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, इस्लामगंज रोड स्थित अहरौली मोड़ से रविंद्र (21) और नरेश (25), निवासी वजूपुर, को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से चोरी की एक जोड़ी सफेद धातु की पायल तथा 1,770 रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस का कहना है कि इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। क्षेत्राधिकारी लंभुआ ऋतिक कपूर ने बताया कि जल्द ही पूरे गिरोह का खुलासा किया जाएगा।1
- दरखा पंचायत की दोबारा जांच में बढ़े अनियमितताओं के सवाल, महिला प्रधान की गैरहाजिरी पर भड़के ग्रामीण 11 जून की शिकायत के बिंदुओं पर हुआ दोबारा सत्यापन, 18 लाख के विकास कार्यों, आवास, स्ट्रीट लाइट और मजदूरी भुगतान को लेकर दर्ज हुए बयान अमेठी। विकासखंड अमेठी की ग्राम पंचायत दरखा में विकास कार्यों में कथित अनियमितताओं की जांच एक बार फिर विवादों के घेरे में रही। 11 जून 2026 को शिकायतकर्ता राम हेत पाल की ओर से की गई शिकायत पर दूसरी बार जांच के लिए पहुंचे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय तिवारी को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जिन शिकायतों की जांच हो रही है, उनमें नामित ग्राम प्रधान पूनम यादव स्वयं मौके पर मौजूद नहीं थीं, जबकि उनके पति के माध्यम से जवाब देने का प्रयास किया गया। ग्रामीणों ने इसका विरोध करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। जांच के दौरान बीएसए ने शिकायत पत्र के सभी बिंदुओं पर शिकायतकर्ता और ग्रामीणों से अलग-अलग जानकारी ली। पूर्व में की गई जांच से जुड़े तथ्यों का भी मिलान कराया गया, लेकिन कई मामलों में मौके पर स्पष्ट अभिलेख और संतोषजनक जवाब नहीं मिल सके। इससे ग्रामीणों का आक्रोश और बढ़ गया। शिकायत में करीब 18 लाख रुपये के विकास कार्यों में गड़बड़ी का आरोप लगाया गया है। इसमें नाली निर्माण, स्ट्रीट लाइट, चौकी निर्माण, ह्यूम पाइप, पंचायत भवन परिसर में बने दिव्यांग शौचालय, फर्नीचर खरीद तथा अन्य विकास कार्यों की गुणवत्ता और भुगतान पर सवाल उठाए गए हैं। शिकायतकर्ताओं ने प्रधानमंत्री आवास योजना में मजदूरों की मजदूरी निकाले जाने तथा मनरेगा कार्यों में भी अनियमितता का आरोप लगाया। बीएसए ने पंचायत सचिव हेमंत से सभी कार्यों की फाइलें, पत्रावलियां, फोटोग्राफ और अन्य अभिलेख तलब किए। साथ ही शिकायतकर्ताओं और ग्रामीणों के बयान दर्ज कर जांच रिपोर्ट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू की।ग्रामीणों ने जांच पूरी कर दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की। जांच के दौरान सत्यदेव तिवारी, रमेश पाल, बाबूराम कोरी, विजय कुमार उपाध्याय, शेर सिंह यादव, जितेंद्र कोरी, जितेंद्र दुबे, शंभू दुबे, राम अचल पाल, अजय पांडेय, विनोद पांडेय, धर्मवीर, राजकमल, त्रिजुगी पांडेय, मनोज शुक्ला, जितेंद्र मिश्रा, अनुजेंद्र मिश्रा, रविंद्र मिश्रा और शीतला प्रसाद यादव समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।2
- पीपरपुर में ईंट भट्ठे पर ट्रैक्टर चालक की हत्या करने वाला अभियुक्त नन्हें कोरी गिरफ्तार अमेठी पुलिस ने पीपरपुर थाना क्षेत्र के जफर ईंट भट्ठे पर रविवार को हुई एक ट्रैक्टर चालक की हत्या के अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त नन्हे कोरी पुत्र कल्लू राम कोरी निवासी ग्राम विक्रमपुर मजरे अमयेमाफी थाना पीपरपुर जनपद अमेठी का निवासी है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर भट्ठे के बगल झोपड़ी से आला क़त्ल एक डंडा बरामद किया है। आपको बता दें कि जफर ईंट भट्ठे पर लखीमपुर निवासी राम सागर ट्रैक्टर चालक का काम करता था। रविवार को रामसागर और नन्हे के बीच किसी बात को लेकर मामूली कहा सुनी शुरू हुई और देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया। नन्हे कोरी ने राम सागर के सिर पर डंडे से वार कर दिया जिससे गहरी चोट लगने के कारण राम सागर की मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज आरोपी की तलाश में जुट गई थी। सोमवार को पुलिस ने वांछित अभियुक्त नन्हें कोरी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।2