Shuru
Apke Nagar Ki App…
अपने क्षेत्र की सभी वायरल विडियोज के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप (Shuru App) 👇🏻
S.K SINGH
अपने क्षेत्र की सभी वायरल विडियोज के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप (Shuru App) 👇🏻
More news from बिहार and nearby areas
- तियाय गांव में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बोरींग हाउस से शराब बनाने के धंधे का खुलासा किया है। करंडे थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हर घर नल-जल योजना के तहत बने बोरींग हाउस का दुरुपयोग कर वहां शराब तैयार की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने लहना पंचायत के तियाय गांव स्थित जलापूर्ति केंद्र पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से बोरींग ऑपरेटर प्रवेश महतो को रंगे हाथ शराब बनाते हुए गिरफ्तार कर लिया। मौके से करीब 32 लीटर तैयार देशी शराब, एक गैस सिलेंडर और चूल्हा भी बरामद किया गया। पुलिस ने सभी जब्त सामान को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि आरोपी लंबे समय से इस अवैध धंधे में शामिल था और सुनसान जगह का फायदा उठाकर काम करता था। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपी को रविवार की शाम 5:00 बजे जेल भेज दिया गया।1
- करंडे थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तियाय गांव में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गांव के वार्ड नंबर 1 में स्थित नल-जल योजना की टंकी के अंदर छिपाकर रखी गई 32 लीटर देसी शराब बरामद की। इस दौरान मौके से आरोपी नल जल ऑपरेटर को भी गिरफ्तार किया गया है। थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि तियाय गांव में नल जल टंकी के अंदर अवैध शराब का कारोबार चल रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान 5 लीटर क्षमता वाला सिलेंडर, चूल्हा और शराब बनाने में प्रयुक्त अन्य सामग्री बरामद की गई। तलाशी के क्रम में नल-जल टंकी के अंदर छिपाकर रखी गई 32 लीटर देसी शराब भी बरामद हुई। मौके से शराब कारोबारी तथा नल जल ऑपरेटर केदार महतो के पुत्र प्रवेश महतो को गिरफ्तार कर लिया गया।1
- Post by S.K SINGH1
- Nawada Hisua Gaya road mein yah Kachara ka dher hai jo ki aaspaas gaon ko dhuaa Se taklif hota hai badbu se taklif hota hai2
- लखीसराय। चानन थाना क्षेत्र के इटौन गांव में सड़क हादसे में एक किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान इटौन निवासी शास्त्री राय के पुत्र सननी कुमार के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सननी कुमार बाइक से मननपुर बाजार से सब्जी लेकर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में एक ई-रिक्शा को बचाने के क्रम में उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे दीवार से जा टकराई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों ने आनन-फानन में उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाना शुरू किया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बीती रात 2:30 पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।1
- नालंदा में सुरक्षा गार्ड भर्ती के लिए जॉब कैंप, युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर1
- Post by Samachar City1
- जिले के करंडे थाना क्षेत्र अंतर्गत छठियारा गांव में उत्पाद विभाग की टीम ने सटीक सूचना के आधार पर छापेमारी कर अवैध शराब निर्माण के एक बड़े ठिकाने का भंडाफोड़ किया है। यह कार्रवाई रविवार को की गई, जिसमें एक घर के भीतर संचालित हो रही देसी शराब की भट्ठी का खुलासा हुआ। पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो वहां बड़े पैमाने पर तैयार शराब के साथ-साथ निर्माण में इस्तेमाल होने वाले उपकरण, गैस चूल्हा और सिलेंडर मौजूद मिले। टीम ने सभी सामान को जब्त कर लिया। मौके से संत चौधरी नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया, जो कथित तौर पर लंबे समय से इस अवैध धंधे में संलिप्त था और आसपास के इलाकों में शराब की आपूर्ति करता था। इस ऑपरेशन का नेतृत्व एएसआई धनंजय कुमार और एएसआई सीमा कुमारी ने किया, जिनके साथ सशस्त्र बल भी मौजूद थे। उत्पाद थाना अध्यक्ष अमित आनंद के अनुसार, आरोपी की गतिविधियों पर पहले से नजर रखी जा रही थी और पुख्ता सूचना मिलने के बाद ही यह कार्रवाई अंजाम दी गई। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे रविवार शाम करीब 5:00 बजे न्यायिक हिरासत में शेखपुरा जेल भेज दिया गया। प्रशासन ने संकेत दिया है कि अवैध शराब के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी, ताकि इस अवैध कारोबार पर पूरी तरह लगाम लगाई जा सके।1