बेजुबान जानवरों पर, मनबड व्यक्ति ने चलाई एयर गन से गोली। *पालतू कुत्ते को सरफिरे व्यक्ति ने एयर गन से चलाई गोली, कार्रवाई करने पर पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी* *अंबेडकर नगर* जिले के हंसवर थाना क्षेत्र अंतर्गत समसुद्दीन पुर ( समसपुर ) गांव की निवासी सविता के पालतू कुत्ते पर आज जसवंत सिंह नाम के व्यक्ति ने एयर गन बंदूक से गोली चला दी, जिससे फालतू कुत्ता गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित महिला ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। कार्रवाई न करने की बात को कहकर पीड़ित परिवार को मनबड व्यक्ति द्वारा दी गई जान से मारने की धमकी। कुछ दिन पहले राजेश सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एयर गन से ही एक बेजुबान जानवर को मारा गया था यह दूसरी घटना निकलकर सामने आ रही है। बेजुबान जानवरों के लिए ऐसी नफरत ?? *ब्यूरो रिपोर्ट वैभव सिंह* ✍️
बेजुबान जानवरों पर, मनबड व्यक्ति ने चलाई एयर गन से गोली। *पालतू कुत्ते को सरफिरे व्यक्ति ने एयर गन से चलाई गोली, कार्रवाई करने पर पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी* *अंबेडकर नगर* जिले के हंसवर थाना क्षेत्र अंतर्गत समसुद्दीन पुर ( समसपुर ) गांव की निवासी सविता के पालतू कुत्ते पर आज जसवंत सिंह नाम के व्यक्ति ने एयर गन बंदूक से गोली चला दी, जिससे फालतू कुत्ता गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित महिला ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। कार्रवाई न करने की बात को कहकर पीड़ित परिवार को मनबड व्यक्ति द्वारा दी गई जान से मारने की धमकी। कुछ दिन पहले राजेश सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एयर गन से ही एक बेजुबान जानवर को मारा गया था यह दूसरी घटना निकलकर सामने आ रही है। बेजुबान जानवरों के लिए ऐसी नफरत ?? *ब्यूरो रिपोर्ट वैभव सिंह* ✍️
- अम्बेडकरनगर के बेवाना थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर की गई पुलिस कार्रवाई अब विवादों में अकबरपुर–दोस्तपुर मार्ग के पास स्थित भूमि से जुड़ा है, जहां दो पक्षों के बीच लंबे समय से तनाव चल रहा था। बढ़ते विवाद को देखते हुए पुलिस ने धारा 151 के तहत शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई की। हालांकि, इस कार्रवाई में एक शिक्षक सोमेंद्र वीर सिंह का नाम शामिल होने से मामला तूल पकड़ गया। जानकारी के मुताबिक, घटना के समय वह अपने विद्यालय में पढ़ा रहे थे, फिर भी उन्हें सूची में शामिल कर लिया गया। इस पर स्थानीय लोगों ने कड़ा विरोध जताते हुए इसे गलत और पक्षपातपूर्ण कार्रवाई बताया है। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने बिना सही जांच के नाम दर्ज कर दिए और वास्तविक स्थिति को नजरअंदाज किया। उनका कहना है कि जिन लोगों का विवाद से सीधा संबंध नहीं था, उन्हें भी कार्रवाई में शामिल कर लिया गया, जिससे उनकी छवि प्रभावित हुई है। इस मामले में लेखपाल जसवंत और तत्कालीन थानाध्यक्ष प्रभाकांत तिवारी की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि निष्पक्ष जांच की जाती, तो इस तरह की स्थिति नहीं बनती। फिलहाल, पुलिस द्वारा कार्रवाई के बाद सभी संबंधित व्यक्तियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है, लेकिन शिक्षक का नाम सामने आने से क्षेत्र में नाराजगी बनी हुई है। ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।1
- स्मार्ट मीटर में बिजली का बिल ज्यादा, ग्रामीणों द्वारा विद्युत कर्मियों का घेराव1
- *पालतू कुत्ते को सरफिरे व्यक्ति ने एयर गन से चलाई गोली, कार्रवाई करने पर पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी* *अंबेडकर नगर* जिले के हंसवर थाना क्षेत्र अंतर्गत समसुद्दीन पुर ( समसपुर ) गांव की निवासी सविता के पालतू कुत्ते पर आज जसवंत सिंह नाम के व्यक्ति ने एयर गन बंदूक से गोली चला दी, जिससे फालतू कुत्ता गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित महिला ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। कार्रवाई न करने की बात को कहकर पीड़ित परिवार को मनबड व्यक्ति द्वारा दी गई जान से मारने की धमकी। कुछ दिन पहले राजेश सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एयर गन से ही एक बेजुबान जानवर को मारा गया था यह दूसरी घटना निकलकर सामने आ रही है। बेजुबान जानवरों के लिए ऐसी नफरत ?? *ब्यूरो रिपोर्ट वैभव सिंह* ✍️1
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- अम्बेडकरनगर के महात्मा ज्योतिबा फुले संयुक्त जिला चिकित्सालय में ट्रॉमा सेंटर बनकर तैयार हो गया है। करीब पांच साल के लंबे इंतजार के बाद अब यह सुविधा शुरू होने जा रही है। नई यूनिट में हादसों और गंभीर मरीजों को तुरंत इलाज की सुविधा मिलेगी। शुरुआती चरण में 8 बेड की व्यवस्था की गई है और डॉक्टरों व स्टाफ नर्स की ड्यूटी लगाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, जल्द ही इस ट्रॉमा सेंटर का संचालन शुरू कर दिया जाएगा, जिससे जिले की स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। 🚑1
- अंबेडकर नगर जिला अस्पताल में कंप्रेसिव मेडिकल सर्जिकल एंड एक्सीडेंटल एमरजैंसी यूनिट का शुभारंभ आज हुआ। एक्सीडेंट में घायल व्यक्तियों के मृत्यु दर में अब काफी कमी आएगी । इसको लेकर प्रशासन में काफी उत्साह देखा गया ।1
- अंबेडकरनगर। बसखारी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बीबीपुर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब तेज हवा के चलते अचानक गेहूं के खेत में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और करीब पांच बीघा गेहूं जलकर राख हो गया। आग की चपेट में आए किसानों में सियाराम राम वर्मा और जोखू राजभर का नाम शामिल है, जिनकी मेहनत की फसल पल भर में खाक हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बसखारी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर आग बुझाने में जुट गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आसपास के अन्य खेतों को जलने से बचा लिया गया। इसी दौरान दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और पूरी तरह से आग बुझाने का कार्य जारी रखा। स्थानीय लोगों ने पुलिस और दमकल की त्वरित कार्रवाई की सराहना की, जिनकी सूझबूझ और तत्परता से एक बड़ा नुकसान होने से टल गया।1
- अम्बेडकरनगर में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, असम के मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाज़ी उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर में आज कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने असम के मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma (हिमंत बिस्वा सरमा) के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाज़ी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव ने आरोप लगाया कि असम के मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष Mallikarjun Kharge (मल्लिकार्जुन खड़गे) का अपमान किया है, जो दलित वर्ग से आते हैं। उन्होंने कहा कि यह केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि पूरे दलित समाज का अपमान है। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए और उनसे माफी की मांग की। जिला अध्यक्ष ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की टिप्पणी करने वाले मुख्यमंत्री को शर्म आनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश की पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना था कि प्रदेश की पुलिस Yogi Adityanath (योगी आदित्यनाथ) और Narendra Modi (नरेंद्र मोदी) के इशारे पर कार्य कर रही है।3