logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सोशल मीडिया पर चर्चा में नईगढ़ी महाविद्यालय प्राचार्य।

1 hr ago
user_Prime 24 News
Prime 24 News
पत्रकार Rewa, Madhya Pradesh•
1 hr ago

सोशल मीडिया पर चर्चा में नईगढ़ी महाविद्यालय प्राचार्य।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • ग्राम भोलगढ़ पोस्ट हनुमानगढ़ में यह गांव की रोड है जो कि बहुत खराब फार्फोमेंस है इस गांव की रोड कब तक सुधार होगा,, #pm_नरेंद्र मोदी जी #cm_मोहन यादव जी #पीएम_सड़क_योजना,,
    1
    ग्राम भोलगढ़ पोस्ट हनुमानगढ़ में यह गांव की रोड है जो कि बहुत खराब फार्फोमेंस है इस गांव की रोड कब तक सुधार होगा,, #pm_नरेंद्र मोदी जी #cm_मोहन यादव जी #पीएम_सड़क_योजना,,
    user_MADHYA PRADESH SIDHI
    MADHYA PRADESH SIDHI
    चुरहट, सीधी, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • मां शारदा शक्तिपीठ मैहर से आज दिनांक,12,,02,,2026,, दिन गुरुवार के संध्या: कालीन दर्शन आरती दिव्य श्रंगार जय माई ‌की
    1
    मां शारदा शक्तिपीठ मैहर से
आज दिनांक,12,,02,,2026,, दिन गुरुवार के संध्या: कालीन दर्शन आरती दिव्य श्रंगार
जय माई ‌की
    user_रोहित कुमार पाठक
    रोहित कुमार पाठक
    Lawyer अमरपाटन, सतना, मध्य प्रदेश•
    8 min ago
  • शहडोल ब्यौहारी से दुर्गेश कुमार गुप्ता कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार महिला एवं बाल विकास विभाग का प्रमुख दायित्व-कमिश्नर === आंगनवाड़ी केन्द्र निर्धारित समय पर संचालित हो, केन्द्रों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाएं-कमिश्नर === आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों की पूर्ति समय-सीमा में पूरी पारदर्शिता के साथ की जाए === शहडोल 12 फरवरी 2026- आयुक्त शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता ने संभाग के तीनों जिलों के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि कुपोषण से मुक्ति विभाग की प्राथमिक जिम्मेवारी है। विभागीय अधिकारी निरंतर भ्रमण कर आंगनवाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण करें तथा यह सुनिश्चित करें की सभी आंगनवाड़ी केन्द्र समय पर संचालित हों, केन्द्रों में प्री स्कूल गतिविधियां संचालित की जाएं। जिसके लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को निरंतर प्रशिक्षण दिया जाए। निरीक्षण के दौरान पाई जाने वाली कमियों के सुधार के साथ ही संबंधित अमले के विरूद्ध कार्यवाही भी सुनिश्चित की जाए। बैठक में संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास श्रीमती मनीषा लुम्बा, जिला कार्यक्रम अधिकारी शहडोल श्री अखिलेश मिश्रा, अनूपपुर श्री विनोद परस्ते, उमरिया श्रीमती दिव्या गुप्ता, सहायक संचालक राकेश खरे तथा तीनों जिलों के परियोजना अधिकारी उपस्थित रहे। आयुक्त ने निर्देश दिए कि नवचिन्हत गंभीर कुपोषित बच्चों को पोषण ट्रेकर एप में दर्ज कराएं। आंगनवाड़ी केन्द्रों में बच्चों का नियमित वजन एवं लम्बाई की माप कर कुपोषित बच्चों का चिन्हांकन करते हुए अनिवार्य रूप से पंजीयन कराया जाए। जो बच्चे कुपोषित श्रेणी में हैं उन्हें एनआरसी में भर्ती कराकर सामान्य पोषण स्तर पर लाया जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि ये बच्चे पुनः कुपोषण श्रेणी में नहीं जाएं। इसके लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सुपरवाइजर द्वारा नियमित मानीटरिंग तथा समय पर दवाओं का सेवन एवं बच्चों के भोजन की मानीटरिंग सुनिश्चित की जाए। आंगनवाड़ी केन्द्रों में बच्चों को समय पर नास्ता एवं भोजन का वितरण हो। कमिश्नर ने निर्देश दिए कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों की पूर्ति पूरी पारदर्शिता के साथ निर्धारित समय-सीमा मे पूरी कर ली जाए। जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं सीडीपीओ आंगनवाड़ी केन्द्रों का नियमित निरीक्षण करें। आयुक्त ने आभा आईडी, अपार आईडी तथा समग्र सत्यापन का कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होनंे कहा कि पीएमजनमन,डीएमएफ तथा विभागीय योजनाओं से बनने वाली आंगनवाड़ी केन्द्रों के निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराएं। जिन आंगनवाड़ी केन्द्रों में स्वच्छ शौचालय नहीं हैं एवं विभाग द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई है के कार्य भी फरवरी माह में पूरा कराएं। आंगनवाड़ी केन्द्रेां की रंगाई-पुताई एवं मेन्टीनेंश हेतु मिलने वाली राशि का सही उपयोग किया जाए। सक्षम आंगनवाड़ी केन्द्रों में बिजली, पानी, बाउन्ड्रीवाल, किचन गार्डन, एलईडी तथा स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मातृ वंदना योजना, लाड़ली लक्ष्मी येाजना में शत-प्रतिशत पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाए। लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत मिलने वाली छात्रवृत्ति का लाभ सभी पात्र छात्राओं को देना सुनिश्चित किया जाए। विभाग में जिन सेवकों की विभागीय जांच लंबित है शीघ्र जांच पूरी कराई जाए तथा लंबित पेंशन प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित किया जाए। विभाग को विभिन्न योजनाओं में मिलने वाले बजट का सही एवं पारदर्शी तरीके से शत-प्रतिशत उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
    1
    शहडोल ब्यौहारी से दुर्गेश कुमार गुप्ता 
कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार महिला एवं बाल विकास विभाग का प्रमुख दायित्व-कमिश्नर
===
आंगनवाड़ी केन्द्र निर्धारित समय पर संचालित हो, केन्द्रों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाएं-कमिश्नर 
===
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों की पूर्ति समय-सीमा में पूरी पारदर्शिता के साथ की जाए
===
शहडोल 12 फरवरी 2026-  आयुक्त शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता ने संभाग के तीनों जिलों के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि कुपोषण से मुक्ति विभाग की प्राथमिक जिम्मेवारी है। विभागीय अधिकारी निरंतर भ्रमण कर आंगनवाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण करें तथा यह सुनिश्चित करें की सभी आंगनवाड़ी केन्द्र समय पर संचालित हों, केन्द्रों में प्री स्कूल गतिविधियां संचालित की जाएं। जिसके लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को निरंतर प्रशिक्षण दिया जाए। निरीक्षण के दौरान पाई जाने वाली कमियों के सुधार के साथ ही संबंधित अमले के विरूद्ध कार्यवाही भी  सुनिश्चित की जाए। बैठक में संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास श्रीमती मनीषा लुम्बा, जिला कार्यक्रम अधिकारी शहडोल श्री अखिलेश मिश्रा, अनूपपुर श्री विनोद परस्ते, उमरिया श्रीमती दिव्या गुप्ता, सहायक संचालक राकेश खरे तथा तीनों जिलों के परियोजना अधिकारी उपस्थित रहे।
आयुक्त ने निर्देश दिए कि नवचिन्हत गंभीर कुपोषित बच्चों को पोषण ट्रेकर एप में दर्ज कराएं। आंगनवाड़ी केन्द्रों में बच्चों का नियमित वजन एवं लम्बाई की माप कर कुपोषित बच्चों का चिन्हांकन करते हुए अनिवार्य रूप से पंजीयन कराया जाए। जो बच्चे कुपोषित श्रेणी में हैं उन्हें एनआरसी में भर्ती कराकर सामान्य पोषण स्तर पर लाया जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि ये बच्चे पुनः कुपोषण श्रेणी में नहीं जाएं।  इसके लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सुपरवाइजर द्वारा नियमित मानीटरिंग तथा समय पर दवाओं का सेवन एवं बच्चों के भोजन की मानीटरिंग सुनिश्चित की जाए। आंगनवाड़ी केन्द्रों में बच्चों को समय पर नास्ता एवं भोजन का वितरण हो। कमिश्नर ने निर्देश दिए कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों की पूर्ति पूरी पारदर्शिता के साथ निर्धारित समय-सीमा मे पूरी कर ली जाए।  जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं सीडीपीओ आंगनवाड़ी केन्द्रों का नियमित निरीक्षण करें।  
आयुक्त ने आभा आईडी, अपार आईडी तथा समग्र सत्यापन का कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।  उन्होनंे कहा कि पीएमजनमन,डीएमएफ तथा विभागीय योजनाओं से बनने वाली आंगनवाड़ी केन्द्रों के निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराएं। जिन आंगनवाड़ी केन्द्रों में स्वच्छ शौचालय नहीं हैं एवं विभाग द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई है के कार्य भी फरवरी माह में पूरा कराएं। आंगनवाड़ी केन्द्रेां की रंगाई-पुताई एवं मेन्टीनेंश हेतु मिलने वाली राशि का सही उपयोग किया जाए। सक्षम आंगनवाड़ी केन्द्रों में बिजली, पानी, बाउन्ड्रीवाल, किचन गार्डन, एलईडी तथा स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।  मातृ वंदना योजना, लाड़ली लक्ष्मी येाजना में शत-प्रतिशत पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाए। लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत मिलने वाली छात्रवृत्ति का लाभ सभी पात्र  छात्राओं को देना सुनिश्चित किया जाए। विभाग में जिन सेवकों की विभागीय जांच लंबित है शीघ्र जांच पूरी कराई जाए तथा लंबित पेंशन प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित किया जाए। विभाग को विभिन्न योजनाओं में मिलने वाले बजट का सही एवं पारदर्शी तरीके से शत-प्रतिशत उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
    user_Durgesh Kumar Gupta
    Durgesh Kumar Gupta
    Electrician Beohari, Shahdol•
    4 hrs ago
  • सतना के कोलगवां थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में 9 साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना मैहर बाईपास स्थित रिया मैरिज गार्डन के पास हुई। आरोपी बाराती 12 बोर की राइफल से फायर कर रहा था, तभी री-लोडिंग के दौरान गोली चल गई और बच्चे के पेट में जा लगी। बच्चे की हालत नाजुक है और उसे जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसार, घटना सोमवार रात करीब 12 बजे की है। यादव परिवार की बारात विवाह स्थल की ओर जा रही थी। इसी दौरान बाराती पक्ष के सनत नामक व्यक्ति ने 12 बोर की राइफल से हर्ष फायरिंग की। फायर करने के बाद जब वह बंदूक दोबारा लोड कर रहा था, तभी अचानक गोली चल गई। गोली पहले सड़क से टकराई और फिर पास खड़े लड़की पक्ष के 9 वर्षीय बच्चे शुभम पाल के पेट में जा लगी।
    1
    सतना के कोलगवां थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में 9 साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना मैहर बाईपास स्थित रिया मैरिज गार्डन के पास हुई। आरोपी बाराती 12 बोर की राइफल से फायर कर रहा था, तभी री-लोडिंग के दौरान गोली चल गई और बच्चे के पेट में जा लगी। बच्चे की हालत नाजुक है और उसे जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
पुलिस के अनुसार, घटना सोमवार रात करीब 12 बजे की है। यादव परिवार की बारात विवाह स्थल की ओर जा रही थी। इसी दौरान बाराती पक्ष के सनत नामक व्यक्ति ने 12 बोर की राइफल से हर्ष फायरिंग की। फायर करने के बाद जब वह बंदूक दोबारा लोड कर रहा था, तभी अचानक गोली चल गई। गोली पहले सड़क से टकराई और फिर पास खड़े लड़की पक्ष के 9 वर्षीय बच्चे शुभम पाल के पेट में जा लगी।
    user_Unchehra news
    Unchehra news
    News Anchor उंचाहरा, सतना, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • *चित्रकूट ब्रेकिंग-* चित्रकूट के पूर्व विधायक नीलांशु चतुर्वेदी है के करीबी एवं युवा कांग्रेस के निर्वाचित विधानसभा सचिव विक्की उर्फ विभव पाण्डेय अपने दो सहयोगियों के साथ चोरी के आरोप में चढ़े चित्रकूट पुलिस के हाथ...10 लाख 26 हजार नगदी एवं 4 लाख के आभूषण चित्रकूट पुलिस ने किया बरामद... (दिनांक 12/02/26) थाना चित्रकूट जिला सतना (म.प्र.) थाना चित्रकूट पुलिस की एक बडी कामयाबी :- घर मे घुसकर लाखो की चोरी करने वाले अभय तिवारी , हर्ष मिश्रा , विक्की पाण्डेय उर्फ विभव पाण्डेय को किया गया गिरफ्तार , 10 लाख 26 हजार रुपये की नगदी एवं सोने के आभूषण कीमती करीब 4 लाख कुल कीमत 14 लाख 26 हजार रूपये की गयी बरामदी - *श्रीमान हंसराज सिंह पुलिस अधीक्षक महोदय सतना एवं श्री प्रेमलाल कुर्वे अति. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण ) देहात सतना के कुशल निर्देशन , श्री राजेश सिंह बंजारे अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चित्रकूट जिला सतना (म.प्र.) के मार्गदर्शन एवं थाना चित्रकूट प्रभारी निरी0 जी.एस. बाजपेयी के नेतृत्व में मनोज पयासी के घर सिरसावन मे 20-21/01/26 की दरम्यानी रात 20 लाख रुपये के नगदी एवं सोने के आभूषण घर मे घुस कर चोरी करने वाले आरोपीगण विक्की उर्फ विभव पाण्डेय पिता इन्द्रनारायण पाण्डेय उम्र 28 साल निवासी प्रमोदवन थाना चित्रकूट जिला सतना म.प्र. 2. अभय तिवारी पिता श्यामसुन्दर तिवारी उम्र 24 साल निवासी इटावा उ.प्र. हाल भोपाल एवं हर्ष मिश्रा पिता मनोज मिश्रा उम्र 22 साल निवासी सिरसावन चित्रकूट जिला सतना म.प्र को चोरी गये माल मशरुका 10 लाख 26 हजार रुपये की नगदी एवं सोने के आभूषण कीमती करीब 4 लाख कुल कीमत 14 लाख 26 हजार रूपये मशरुका बरामद किया गया । एवं तीनो आरोपी गणो को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय पेश किया गया । //घटना विवरण// आवेदक मनोज मिश्रा पिता चुन्नीलाल पयासी उम्र करीब 45 साल निवासी सिरसावन चित्रकूट के द्वारा एक लिखित आवेदन पत्र पेश किया कि दिनांक 21/1/26 की दरम्यानी रात मेरे घऱ में ऊपर के कमरे में रखा समान जिसके लगभग 2000000/- बीस लाख ( कैश एवं आभूषण ) रखे थे जिसको ऊपर के कमरे का गेट खुला हुआ था एवं ताला गायब है कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा मेरे घर में घुस कर चोरी कल लिया गया है जाँच कर मेरे समान एवं पैसे की पता तलाश कराये जाने की कृपा की जाय । अभी तक पता करता रहा किन्तु कोई पता नही चला आज रिपोर्ट को आया हूँ । कार्यवाही की जाय जिस पर से अपराध क्र 47/26 धारा 331(4),305(a) बी.एन.एस. का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । विवेचना के दौरान एसआईटी टीम गठित की गयी एवं सायबर सेल की मदद से आरोपी गणो को चिन्हित कर आरोपी गणो को दस्तयाब कर पूछताछ कर चोरी गयी माल मशरुका बरामद किया गया । एवं आरोपी विक्की उर्फ विभव पाण्डेय पिता इन्द्रनारायण पाण्डेय उम्र 28 साल निवासी प्रमोदवन थाना चित्रकूट जिला सतना म.प्र. 2. अभय तिवारी पिता श्यामसुन्दर तिवारी उम्र 24 साल निवासी इटावा उ.प्र. हाल भोपाल एवं हर्ष मिश्रा पिता मनोज मिश्रा उम्र 22 साल निवासी सिरसावन चित्रकूट जिला सतना म.प्र को गिरफ्तार किया गया । तथा आरोपीगणो के कब्जे से 10 लाख 26 हजार रुपये की नगदी एवं सोने के आभूषण कीमती करीब 4 लाख कुल कीमत 14 लाख 26 हजार रूपये बरामद किया गया । गिरफ्तार आरोपी गणो को माननीय न्यायालय पेश किया गया । जप्त /बरामद मशरुका- बरामद मशरुका 10 लाख 26 हजार रुपये की नगदी एवं सोने के आभूषण कीमती करीब 4 लाख कुल कीमत 14 लाख 26 हजार रूपये एवं 03 मोबाइल फोन । गिरफ्तार आरोपी -1. विक्की उर्फ विभव पाण्डेय पिता इन्द्रनारायण पाण्डेय उम्र 28 साल निवासी प्रमोदवन थाना चित्रकूट जिला सतना म.प्र. 2. अभय तिवारी पिता श्यामसुन्दर तिवारी उम्र 24 साल निवासी इटावा उ.प्र. हाल भोपाल एवं हर्ष मिश्रा पिता मनोज मिश्रा उम्र 22 साल निवासी सिरसावन चित्रकूट जिला सतना म.प्र *सराहनीय भूमिका* निरीक्षक जी.एस. बाजपेयी थाना प्रभारी चित्रकूट . उनि नेहा ठाकुर , सउनि शारदा प्रसाद सोनवंशी , प्रआर. 853 अंकित सिंह बघेल , आर 655 कमल ,आर 451 अजय देवरे , आर 937 निखिल यादव ,आर 205 अनुज सिंह , आर 1094 विकास पाल
    2
    *चित्रकूट ब्रेकिंग-* चित्रकूट के पूर्व विधायक नीलांशु चतुर्वेदी  है के करीबी एवं युवा कांग्रेस के निर्वाचित विधानसभा सचिव विक्की उर्फ विभव पाण्डेय अपने दो सहयोगियों के साथ चोरी के आरोप में चढ़े चित्रकूट पुलिस के हाथ...10 लाख 26 हजार नगदी एवं 4 लाख के आभूषण चित्रकूट पुलिस ने किया बरामद...
(दिनांक  12/02/26)
थाना चित्रकूट जिला सतना (म.प्र.)
थाना चित्रकूट पुलिस की एक बडी कामयाबी :- घर मे घुसकर लाखो की चोरी करने वाले अभय तिवारी , हर्ष मिश्रा , विक्की पाण्डेय उर्फ विभव पाण्डेय को किया गया गिरफ्तार , 10 लाख 26 हजार  रुपये की नगदी एवं सोने के आभूषण कीमती करीब 4 लाख कुल कीमत 14 लाख 26 हजार रूपये की गयी बरामदी -
*श्रीमान हंसराज सिंह  पुलिस अधीक्षक महोदय सतना एवं श्री प्रेमलाल कुर्वे  अति. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण ) देहात सतना के कुशल निर्देशन , श्री राजेश सिंह बंजारे  अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चित्रकूट जिला सतना (म.प्र.) के मार्गदर्शन एवं थाना चित्रकूट प्रभारी निरी0 जी.एस. बाजपेयी के नेतृत्व में  मनोज पयासी के घर  सिरसावन मे 20-21/01/26  की दरम्यानी रात 20 लाख रुपये के नगदी एवं सोने के आभूषण घर मे घुस कर चोरी करने वाले आरोपीगण विक्की उर्फ विभव पाण्डेय पिता इन्द्रनारायण पाण्डेय उम्र 28 साल निवासी प्रमोदवन थाना चित्रकूट जिला सतना म.प्र. 2. अभय तिवारी पिता श्यामसुन्दर तिवारी उम्र 24 साल निवासी इटावा  उ.प्र. हाल भोपाल एवं हर्ष मिश्रा पिता मनोज मिश्रा उम्र 22 साल निवासी सिरसावन चित्रकूट जिला सतना म.प्र को  चोरी गये माल मशरुका 10 लाख 26 हजार रुपये की नगदी एवं सोने के आभूषण कीमती करीब 4 लाख कुल कीमत 14 लाख 26 हजार रूपये मशरुका बरामद किया गया । एवं तीनो आरोपी गणो को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय पेश किया गया । 
//घटना विवरण//
आवेदक मनोज मिश्रा पिता चुन्नीलाल पयासी उम्र करीब 45 साल निवासी सिरसावन चित्रकूट के द्वारा  एक लिखित आवेदन पत्र पेश किया कि दिनांक 21/1/26 की दरम्यानी रात मेरे घऱ में ऊपर के कमरे में रखा समान जिसके लगभग 2000000/- बीस लाख ( कैश एवं आभूषण ) रखे थे जिसको ऊपर के कमरे का गेट खुला हुआ था एवं ताला गायब है कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा मेरे घर में घुस कर चोरी कल लिया गया है जाँच कर मेरे समान एवं पैसे की पता तलाश कराये जाने की कृपा की जाय । अभी तक पता करता रहा किन्तु कोई पता नही चला आज रिपोर्ट को आया हूँ । कार्यवाही की जाय जिस पर से अपराध क्र 47/26  धारा 331(4),305(a) बी.एन.एस. का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । विवेचना के दौरान एसआईटी टीम गठित की गयी एवं सायबर सेल की मदद से आरोपी गणो को चिन्हित कर आरोपी गणो को दस्तयाब कर पूछताछ कर चोरी गयी माल मशरुका बरामद किया गया । एवं आरोपी विक्की उर्फ विभव पाण्डेय पिता इन्द्रनारायण पाण्डेय उम्र 28 साल निवासी प्रमोदवन थाना चित्रकूट जिला सतना म.प्र. 2. अभय तिवारी पिता श्यामसुन्दर तिवारी उम्र 24 साल निवासी इटावा  उ.प्र. हाल भोपाल एवं हर्ष मिश्रा पिता मनोज मिश्रा उम्र 22 साल निवासी सिरसावन चित्रकूट जिला सतना म.प्र को गिरफ्तार किया गया । तथा आरोपीगणो के कब्जे से  10 लाख 26 हजार  रुपये की नगदी एवं सोने के आभूषण कीमती करीब 4 लाख कुल कीमत 14 लाख 26 हजार रूपये बरामद किया गया । गिरफ्तार  आरोपी गणो को माननीय न्यायालय पेश किया गया । 
जप्त /बरामद मशरुका-  बरामद मशरुका  10 लाख 26 हजार  रुपये की नगदी एवं सोने के आभूषण कीमती करीब 4 लाख कुल कीमत 14 लाख 26 हजार रूपये एवं 03 मोबाइल फोन । गिरफ्तार आरोपी -1. विक्की उर्फ विभव पाण्डेय पिता इन्द्रनारायण पाण्डेय उम्र 28 साल निवासी प्रमोदवन थाना चित्रकूट जिला सतना म.प्र. 2. अभय तिवारी पिता श्यामसुन्दर तिवारी उम्र 24 साल निवासी इटावा  उ.प्र. हाल भोपाल एवं हर्ष मिश्रा पिता मनोज मिश्रा उम्र 22 साल निवासी सिरसावन चित्रकूट जिला सतना म.प्र
*सराहनीय भूमिका*
निरीक्षक  जी.एस. बाजपेयी थाना प्रभारी चित्रकूट . उनि नेहा ठाकुर  , सउनि शारदा प्रसाद सोनवंशी  , प्रआर. 853 अंकित सिंह बघेल , आर 655 कमल ,आर 451 अजय देवरे , आर 937 निखिल यादव ,आर 205 अनुज सिंह , आर 1094 विकास पाल
    user_खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज़
    खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज़
    Local News Reporter मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    31 min ago
  • Post by चंदन भइया
    1
    Post by चंदन भइया
    user_चंदन भइया
    चंदन भइया
    Farmer त्योंथर, रीवा, मध्य प्रदेश•
    57 min ago
  • मध्य प्रदेश के डबरा में कलश यात्रा के दौरान भगदड़ मची, एक महिला श्रद्धालु की मौत हुई, 4 घायल हैं। इसमें 3 की हालत गंभीर बनी है। इस कार्यक्रम के आयोजक प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा हैं।
    1
    मध्य प्रदेश के डबरा में कलश यात्रा के दौरान भगदड़ मची, एक महिला श्रद्धालु की मौत हुई, 4 घायल हैं। इसमें 3 की हालत गंभीर बनी है। इस कार्यक्रम के आयोजक प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा हैं।
    user_शेखर तिवारी
    शेखर तिवारी
    Journalist गुढ़, रीवा, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • मां शारदा शक्तिपीठ मैहर से आज दिनांक,12,,02,,2026,, दिन गुरुवार के संध्या: कालीन दर्शन आरती दिव्य श्रंगार जय माई ‌की
    1
    मां शारदा शक्तिपीठ मैहर से
आज दिनांक,12,,02,,2026,, दिन गुरुवार के संध्या: कालीन दर्शन आरती दिव्य श्रंगार
जय माई ‌की
    user_रोहित कुमार पाठक
    रोहित कुमार पाठक
    Lawyer अमरपाटन, सतना, मध्य प्रदेश•
    10 min ago
  • शहडोल ब्यौहारी से दुर्गेश कुमार गुप्ता जन्म मृत्यु पंजीयन एवं विवाह पंजीयन का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के कलेक्टर ने दिए निर्देश ==== शहडोल 12 फरवरी 2026- कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने जिले में जन्म, मृत्यु एवं विवाह पंजीयन का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश जिले के जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों, मुख्य नगरपालिका अधिकारियों, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा खण्ड चिकित्सा अधिकारियों को दिए हैं। जन्म-मृत्यु एवं विवाह का पंजीयन कराना प्रत्येक नागरिक का कानूनी दायित्व है। जन्म एवं मृत्यु का पंजीयन निर्धारित समय सीमा के भीतर कराया जाना अनिवार्य है, जिससे नागरिकों को शासन की विभिन्न योजनाओं, प्रमाण-पत्रों एवं अन्य सुविधाओं का लाभ मिल सके। जन्म प्रमाण-पत्र शैक्षणिक प्रवेश, आधार कार्ड, पासपोर्ट, पेंशन, उत्तराधिकार सहित अनेक महत्वपूर्ण कार्यों के लिए आवश्यक दस्तावेज है। वहीं मृत्यु प्रमाण-पत्र संपत्ति हस्तांतरण, बीमा दावा, बैंक संबंधी कार्य एवं अन्य कानूनी प्रक्रियाओं के लिए जरूरी होता है। इसी प्रकार विवाह पंजीयन पति-पत्नी के वैधानिक अधिकारों की सुरक्षा एवं विभिन्न शासकीय कार्यों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। जन्म, मृत्यु एवं विवाह से संबंधित घटनाओं का पंजीयन निर्धारित समयावधि में अनिवार्य रूप से संबंधित पंजीयन कार्यालय, नगर निकाय अथवा ग्राम पंचायत में कराएं। निर्धारित समय सीमा के बाद पंजीयन कराने पर नियमानुसार विलंब शुल्क देय हो सकता है। उन्होंने निर्देश दिया है कि दीवार लेखन के माध्यम से जन्म पंजीकरण के लिए जन्म आपका हक, पंजीकरण जरूरी है। जन्म प्रमाण पत्र बच्चे का पहला अधिकार सुरक्षित भविष्य की पहली पुकार, जीवन की शुरूआत, पंजीकरण के साथ। इसी तरह मृत्यु पंजीकरण के लिए अंतिम यात्रा का हो सम्मान, मृत्यु का हो सही प्रमाण, जो चले गए उनकी यादें खास, पंजीकरण है परिवार का विश्वास। मृत्यु के बाद भी परिवार का साथ पंजीकरण है कानूनी बात। जन्म और मृत्यु दोनो के लिए जन्म हो या मृत्यु, पहचान जरूरी रिकार्ड हो सही तभी बात बने पूरी। जीवन और मृत्यु दोनों का हो हिसाब यही है हमारा कर्तव्य और जवाब, पंजीकरण है एक जिम्मेदारी देश के विकास की सच्ची तैयारी। प्रेरक और भावनात्मक नारे जन्म का प्रमाण जीवन का आधार, मृत्यु का प्रमाण परिवार का आधार, पंजीकरण कराएं, भविष्य सुरक्षित बनाएं। हर जन्म और मृत्यु का हो लेखा यही है देश की सच्ची रेखा। विवाह पंजीयन के लिए विवाह का आठवां वचन विवाह का हो पंजीयन, नारी का है सम्मान जब हो उसके विवाह का प्रमाण, खुश हो दूल्हा, खुश हो दुल्हन जब हो शादी का हो अनिवार्य पंजीयन।
    1
    शहडोल ब्यौहारी से दुर्गेश कुमार गुप्ता 
जन्म मृत्यु पंजीयन एवं विवाह पंजीयन का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के कलेक्टर ने दिए निर्देश 
====
शहडोल 12 फरवरी 2026-  कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने जिले में जन्म, मृत्यु एवं विवाह पंजीयन का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश जिले के जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों, मुख्य नगरपालिका अधिकारियों, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा खण्ड चिकित्सा अधिकारियों को दिए हैं। 
जन्म-मृत्यु एवं विवाह का पंजीयन कराना प्रत्येक नागरिक का कानूनी दायित्व है। जन्म एवं मृत्यु का पंजीयन निर्धारित समय सीमा के भीतर कराया जाना अनिवार्य है, जिससे नागरिकों को शासन की विभिन्न योजनाओं, प्रमाण-पत्रों एवं अन्य सुविधाओं का लाभ मिल सके।
जन्म प्रमाण-पत्र शैक्षणिक प्रवेश, आधार कार्ड, पासपोर्ट, पेंशन, उत्तराधिकार सहित अनेक महत्वपूर्ण कार्यों के लिए आवश्यक दस्तावेज है। वहीं मृत्यु प्रमाण-पत्र संपत्ति हस्तांतरण, बीमा दावा, बैंक संबंधी कार्य एवं अन्य कानूनी प्रक्रियाओं के लिए जरूरी होता है। इसी प्रकार विवाह पंजीयन पति-पत्नी के वैधानिक अधिकारों की सुरक्षा एवं विभिन्न शासकीय कार्यों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
जन्म, मृत्यु एवं विवाह से संबंधित घटनाओं का पंजीयन निर्धारित समयावधि में अनिवार्य रूप से संबंधित पंजीयन कार्यालय, नगर निकाय अथवा ग्राम पंचायत में कराएं। निर्धारित समय सीमा के बाद पंजीयन कराने पर नियमानुसार विलंब शुल्क देय हो सकता है।
उन्होंने निर्देश दिया है कि दीवार लेखन के माध्यम से जन्म पंजीकरण के लिए जन्म आपका हक, पंजीकरण जरूरी है। जन्म प्रमाण पत्र बच्चे का पहला अधिकार सुरक्षित भविष्य की पहली पुकार, जीवन की शुरूआत, पंजीकरण के साथ। इसी तरह मृत्यु	 पंजीकरण के लिए अंतिम यात्रा का हो सम्मान, मृत्यु का हो सही प्रमाण, जो चले गए उनकी यादें खास, पंजीकरण है परिवार का विश्वास। मृत्यु के बाद भी परिवार का साथ पंजीकरण है कानूनी बात। जन्म और मृत्यु दोनो के लिए जन्म हो या मृत्यु, पहचान जरूरी रिकार्ड हो सही तभी बात बने पूरी। जीवन और मृत्यु दोनों का हो हिसाब यही है हमारा कर्तव्य और जवाब, पंजीकरण है एक जिम्मेदारी देश के विकास की सच्ची तैयारी। प्रेरक और भावनात्मक नारे जन्म का प्रमाण जीवन का आधार, मृत्यु का प्रमाण परिवार का आधार, पंजीकरण कराएं, भविष्य सुरक्षित बनाएं। हर जन्म और मृत्यु का हो लेखा यही है देश की सच्ची रेखा। विवाह पंजीयन के लिए विवाह का आठवां वचन विवाह का हो पंजीयन, नारी का है सम्मान जब हो उसके विवाह का प्रमाण, खुश हो दूल्हा, खुश हो दुल्हन जब हो शादी का हो अनिवार्य पंजीयन।
    user_Durgesh Kumar Gupta
    Durgesh Kumar Gupta
    Electrician Beohari, Shahdol•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.