Shuru
Apke Nagar Ki App…
रपटे के ऊपर से बह रहा पानी, जान जोखन में डालकर निकल रहे हैं आमजन लोग लहार विधानसभा के दबोह थाना अंतर्गत मृगा नदी ऊफ़ान पर,,,, देवरी - नरौल के मध्य रपटा पुल डूबा जान जोखिम में डालकर निकल रहे हैं यात्री ,,, वीडियो मेँ साफ दिख रहा की पुल के ऊपर रपटे से निकल रहा पानी जान जोखिम में डाल कर यात्री निकल रहे! स्थानीय ग्रामबासियो का कहना है कि प्रत्येक बरसात में यह स्थिति बन जाती है अभी रपटा पुल छोटा है यदि बड़ा पुल बन जाए तो गांव के लोगों का आवागमन बाधित नहीं होगा गांव के लोगों ने प्रशासन से अपीलकी है की बड़े पुल का निर्माण कराया जाए
DHARMENDRA SINGH KAURAV
रपटे के ऊपर से बह रहा पानी, जान जोखन में डालकर निकल रहे हैं आमजन लोग लहार विधानसभा के दबोह थाना अंतर्गत मृगा नदी ऊफ़ान पर,,,, देवरी - नरौल के मध्य रपटा पुल डूबा जान जोखिम में डालकर निकल रहे हैं यात्री ,,, वीडियो मेँ साफ दिख रहा की पुल के ऊपर रपटे से निकल रहा पानी जान जोखिम में डाल कर यात्री निकल रहे! स्थानीय ग्रामबासियो का कहना है कि प्रत्येक बरसात में यह स्थिति बन जाती है अभी रपटा पुल छोटा है यदि बड़ा पुल बन जाए तो गांव के लोगों का आवागमन बाधित नहीं होगा गांव के लोगों ने प्रशासन से अपीलकी है की बड़े पुल का निर्माण कराया जाए
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- रतनगढ़ ब्रेकिंग लंबे समय से मिल रही नकली प्रसाद संबंधी शिकायतों पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई रतनगढ़ माता मंदिर परिसर में नकली केक प्रसाद के विरुद्ध छापामार अभियान जारी रतनगढ़ ब्रेकिंग लंबे समय से मिल रही नकली प्रसाद संबंधी शिकायतों पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई रतनगढ़ माता मंदिर परिसर में नकली केक प्रसाद के विरुद्ध छापामार अभियान जारी कलेक्टर दतिया श्री स्वप्निल वानखेड़े एवं पुलिस अधीक्षक श्री मयूर खंडेलवाल के निर्देशानुसार तथा एसडीएम सेवढ़ा श्री अशोक अवस्थी के मार्गदर्शन में रतनगढ़ माता मंदिर परिसर में दुकानदारों द्वारा नकली केक प्रसाद की बिक्री को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बाद मंगलवार को व्यापक छापामार कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान मंदिर परिसर स्थित विभिन्न दुकानों की गहन जांच की गई। इसी क्रम में एक ई-रिक्शा से लगभग चार क्विंटल संदिग्ध मावा बरामद किया गया, जिससे नकली प्रसाद निर्माण की आशंका व्यक्त की जा रही है। बरामद मावा एवं अन्य सामग्री के संबंध में नियमानुसार जांच एवं आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मौके पर तहसीलदार श्री राजेंद्र सिंह जाटव, थाना प्रभारी श्री नरेंद्र राजपूत, रतनगढ़ चौकी प्रभारी श्री ब्रजेश मिश्रा एवं खाद्य विभाग की टीम सहित प्रशासन और पुलिस बल मौजूद रहा। खाद्य विभाग द्वारा जब्त संदिग्ध मावा एवं खाद्य सामग्री के नमूने जांच हेतु लिए गए हैं। मामले में सैंपलिंग की कार्रवाई के साथ दो आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर भी दर्ज की गई है। समाचार लिखे जाने तक कार्रवाई जारी थी। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे केवल अधिकृत एवं विश्वसनीय दुकानों से ही प्रसाद क्रय करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को दें। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि रतनगढ़ माता मंदिर परिसर में किसी भी प्रकार का नकली प्रसाद, मिलावट अथवा अन्य अवैध गतिविधि किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भविष्य में भी शिकायत प्राप्त होने पर इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।1
- पं. श्री दाताराम भारद्वाज शास्त्री जी की त्रयोदश पुण्य स्मृति पर प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न पुष्पांजलि टुडे संवाददाता बेताल सिंह गौड़ 10वीं-12वीं, के के छात्रों को लैपटॉप नीट एवं इंजीनियरिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का हुआ सम्मान मौ, जिला भिण्ड। सरस्वती शिशु मंदिर मौ में परम पूज्य पं. श्री दाताराम भारद्वाज शास्त्री जी की त्रयोदश पुण्य स्मृति के अवसर पर भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मौ नगर एवं क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों का भावपूर्ण सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री श्री लालसिंह आर्य रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 रामदास जी दंदरौआ सरकार ने की। वहीं मुख्य वक्ता श्रीमती सरिता पटेल, प्रांतीय उपाध्यक्ष रहीं। कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी एवं भाजपा नेता श्री अशोक भारद्वाज, सरस्वती शिशु मंदिर समिति मौ के अध्यक्ष श्री सज्जन सिंह यादव, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष मौ श्री मुकेश भारद्वाज, भाजपा मंडल अध्यक्ष रामअख्तर गुर्जर सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।समारोह का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत एवं वंदन-अभिनंदन के साथ हुआ। विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम में पं. श्री दाताराम भारद्वाज शास्त्री जी के जीवन, संस्कार एवं समाज के प्रति योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।प्रतिभा सम्मान समारोह में कक्षा 10वीं एवं 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के साथ-साथ नीट एवं इंजीनियरिंग जैसी महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए अतिथियों ने कहा कि उनकी मेहनत और सफलता न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे मौ नगर के लिए गौरव की बात है।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि विद्यार्थियों के जीवन में शिक्षा के साथ संस्कार और अनुशासन का भी विशेष महत्व है। मेहनत, लगन और सही दिशा में निरंतर प्रयास करने से विद्यार्थी अपने निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। प्रतिभाओं का सम्मान करने से विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ता है और अन्य छात्र-छात्राओं को भी बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलती है।कार्यक्रम के दौरान सम्मानित विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों में उत्साह और प्रसन्नता का माहौल रहा। विद्यार्थियों ने अपनी उपलब्धियों का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों एवं विद्यालय परिवार को दिया।समारोह के अंत में सरस्वती शिशु मंदिर मौ जिला भिण्ड के विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम ने शिक्षा, संस्कार और प्रतिभा सम्मान का सकारात्मक संदेश देते हुए विद्यार्थियों को भविष्य में और बेहतर उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रेरित किया।1
- जालौन में शुक्रवार दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई। किसान मान सिंह अपने खेत में फसल को आवारा पशुओं से बचाने के लिए तार लगाने हेतु खंभा गाड़ रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। कुठौंद क्षेत्र निवासी 57 वर्षीय मान सिंह पुत्र भुलई शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे अपने खेत पर गए थे। वह फसलों को आवारा पशुओं से बचाने के लिए खेत की घेराबंदी कर रहे थे। इसी बीच मौसम बदला और तेज बारिश शुरू हो गई। दोपहर करीब 12 बजे तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में मान सिंह आ गए।1
- ढाई माह बाद भी नहीं बनी वार्ड नं. 9 की सड़क, बारिश में कीचड़ बना मुसीबत नगर पालिका की लिखित रिपोर्ट में निर्माण की जरूरत स्वीकार, फिर भी नहीं शुरू हुआ काम; वार्डवासियों ने प्रशासन से लगाई गुहार जालौन। नगर पालिका परिषद जालौन के वार्ड नं. 9 स्थित शाहगंज में सड़क निर्माण न होने से वार्डवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के मौसम में कच्चा मार्ग कीचड़ और जलभराव से बदहाल हो गया है, जिससे पैदल राहगीरों के साथ वाहन चालकों को भी आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वार्डवासी मोहम्मद खालिद रहमानी ने बताया कि 5 जून 2026 को नगर पालिका परिषद जालौन की ओर से लिखित रिपोर्ट में इस कच्चे मार्ग पर सड़क निर्माण की आवश्यकता स्वीकार की गई थी। रिपोर्ट में आगामी बोर्ड बैठक में बजट स्वीकृत कराकर निर्माण कार्य शुरू कराने की बात कही गई थी। इसके बावजूद करीब ढाई माह बीतने के बाद भी सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। उन्होंने बताया कि बारिश के दौरान सड़क की स्थिति इतनी खराब हो जाती है कि लोगों का निकलना मुश्किल हो जाता है। हाल ही में एक बीमार व्यक्ति को वाहन से अस्पताल ले जाने के दौरान सड़क की खराब स्थिति के कारण वाहन आगे नहीं बढ़ सका। इसके बाद एंबुलेंस बुलाकर मरीज को अस्पताल पहुंचाना पड़ा। इस घटना से सड़क की बदहाल स्थिति की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। वार्डवासियों के मुताबिक, 18 जुलाई को तहसील दिवस में जिलाधिकारी के समक्ष भी सड़क निर्माण को लेकर ज्ञापन दिया गया था, लेकिन अभी तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। लोगों का कहना है कि कुछ संबंधित कर्मचारियों द्वारा सड़क निर्माण की आवश्यकता नहीं होने की बात कही जा रही है, जबकि मौके की स्थिति इसके विपरीत है। वार्डवासियों ने नगर पालिका एवं जिला प्रशासन से मांग की है कि सड़क की स्थिति का स्थलीय निरीक्षण कराकर जल्द से जल्द बजट स्वीकृत कराया जाए और निर्माण कार्य शुरू किया जाए, ताकि बारिश के मौसम में लोगों को हो रही परेशानी से राहत मिल सके।1
- रिपोर्टर सत्येंद्र कुमार भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा का जालौन में भव्य स्वागत, नगर जालौन इकाई के कार्यकर्ताओं ने दिखाया जोश जालौन। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के जनपद जालौन में प्रथम आगमन पर नगर जालौन इकाई के कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। नगर इकाई के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से डॉ. रोहित मिश्रा का स्वागत कर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे और पूरे उत्साह के साथ प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। कार्यक्रम में भाजयुमो जिला अध्यक्ष लकी त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह, नगर अध्यक्ष पवन श्रीवास्तव (गोलू), मण्डल महामंत्री नदीगांव शिवम राजावत, युवा मोर्चा नगर महामंत्री सौरभ सेंगर सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत करने और युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने पर जोर दिया। नगर इकाई द्वारा किए गए भव्य स्वागत से कार्यकर्ताओं में उत्साह और संगठन के प्रति एकजुटता देखने को मिली।2
- अचानक इकट्ठी हुई भीड़ से मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने एक-एक कर की बातचीत.. छिंदवाड़ा कलेक्ट्रेट पहुंचे मुख्यमंत्री... कलेक्ट्रेट मुख्य द्वार पर आवेदन देने वाले लोगों का लगा तांता.. अचानक इकट्ठी हुई भीड़ से मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने एक-एक कर की बातचीत.. पुलिस प्रशासन को व्यवस्था बनाने में हुई मशक्कत... मुख्यमंत्री को समस्याओं का आवेदन देने एकत्र हुई भीड़...1
- रपटे के ऊपर से बह रहा पानी, जान जोखन में डालकर निकल रहे हैं आमजन लोग लहार विधानसभा के दबोह थाना अंतर्गत मृगा नदी ऊफ़ान पर,,,, देवरी - नरौल के मध्य रपटा पुल डूबा जान जोखिम में डालकर निकल रहे हैं यात्री ,,, वीडियो मेँ साफ दिख रहा की पुल के ऊपर रपटे से निकल रहा पानी जान जोखिम में डाल कर यात्री निकल रहे! स्थानीय ग्रामबासियो का कहना है कि प्रत्येक बरसात में यह स्थिति बन जाती है अभी रपटा पुल छोटा है यदि बड़ा पुल बन जाए तो गांव के लोगों का आवागमन बाधित नहीं होगा गांव के लोगों ने प्रशासन से अपीलकी है की बड़े पुल का निर्माण कराया जाए1