logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अचानक इकट्ठी हुई भीड़ से मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने एक-एक कर की बातचीत.. छिंदवाड़ा कलेक्ट्रेट पहुंचे मुख्यमंत्री... कलेक्ट्रेट मुख्य द्वार पर आवेदन देने वाले लोगों का लगा तांता.. अचानक इकट्ठी हुई भीड़ से मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने एक-एक कर की बातचीत.. पुलिस प्रशासन को व्यवस्था बनाने में हुई मशक्कत... मुख्यमंत्री को समस्याओं का आवेदन देने एकत्र हुई भीड़...

3 hrs ago
user_राम बाबू
राम बाबू
Abundant Life church सेंवढ़ा, दतिया, मध्य प्रदेश•
3 hrs ago

अचानक इकट्ठी हुई भीड़ से मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने एक-एक कर की बातचीत.. छिंदवाड़ा कलेक्ट्रेट पहुंचे मुख्यमंत्री... कलेक्ट्रेट मुख्य द्वार पर आवेदन देने वाले लोगों का लगा तांता.. अचानक इकट्ठी हुई भीड़ से मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने एक-एक कर की बातचीत.. पुलिस प्रशासन को व्यवस्था बनाने में हुई मशक्कत... मुख्यमंत्री को समस्याओं का आवेदन देने एकत्र हुई भीड़...

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • रतनगढ़ ब्रेकिंग लंबे समय से मिल रही नकली प्रसाद संबंधी शिकायतों पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई रतनगढ़ माता मंदिर परिसर में नकली केक प्रसाद के विरुद्ध छापामार अभियान जारी रतनगढ़ ब्रेकिंग लंबे समय से मिल रही नकली प्रसाद संबंधी शिकायतों पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई रतनगढ़ माता मंदिर परिसर में नकली केक प्रसाद के विरुद्ध छापामार अभियान जारी कलेक्टर दतिया श्री स्वप्निल वानखेड़े एवं पुलिस अधीक्षक श्री मयूर खंडेलवाल के निर्देशानुसार तथा एसडीएम सेवढ़ा श्री अशोक अवस्थी के मार्गदर्शन में रतनगढ़ माता मंदिर परिसर में दुकानदारों द्वारा नकली केक प्रसाद की बिक्री को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बाद मंगलवार को व्यापक छापामार कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान मंदिर परिसर स्थित विभिन्न दुकानों की गहन जांच की गई। इसी क्रम में एक ई-रिक्शा से लगभग चार क्विंटल संदिग्ध मावा बरामद किया गया, जिससे नकली प्रसाद निर्माण की आशंका व्यक्त की जा रही है। बरामद मावा एवं अन्य सामग्री के संबंध में नियमानुसार जांच एवं आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मौके पर तहसीलदार श्री राजेंद्र सिंह जाटव, थाना प्रभारी श्री नरेंद्र राजपूत, रतनगढ़ चौकी प्रभारी श्री ब्रजेश मिश्रा एवं खाद्य विभाग की टीम सहित प्रशासन और पुलिस बल मौजूद रहा। खाद्य विभाग द्वारा जब्त संदिग्ध मावा एवं खाद्य सामग्री के नमूने जांच हेतु लिए गए हैं। मामले में सैंपलिंग की कार्रवाई के साथ दो आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर भी दर्ज की गई है। समाचार लिखे जाने तक कार्रवाई जारी थी। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे केवल अधिकृत एवं विश्वसनीय दुकानों से ही प्रसाद क्रय करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को दें। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि रतनगढ़ माता मंदिर परिसर में किसी भी प्रकार का नकली प्रसाद, मिलावट अथवा अन्य अवैध गतिविधि किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भविष्य में भी शिकायत प्राप्त होने पर इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
    1
    रतनगढ़ ब्रेकिंग
लंबे समय से मिल रही नकली प्रसाद संबंधी शिकायतों पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई
रतनगढ़ माता मंदिर परिसर में नकली केक प्रसाद के विरुद्ध छापामार अभियान जारी
रतनगढ़ ब्रेकिंग
लंबे समय से मिल रही नकली प्रसाद संबंधी शिकायतों पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई
रतनगढ़ माता मंदिर परिसर में नकली केक प्रसाद के विरुद्ध छापामार अभियान जारी
कलेक्टर दतिया श्री स्वप्निल वानखेड़े एवं पुलिस अधीक्षक श्री मयूर खंडेलवाल के निर्देशानुसार तथा एसडीएम सेवढ़ा श्री अशोक अवस्थी के मार्गदर्शन में रतनगढ़ माता मंदिर परिसर में दुकानदारों द्वारा नकली केक प्रसाद की बिक्री को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बाद मंगलवार को व्यापक छापामार कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान मंदिर परिसर स्थित विभिन्न दुकानों की गहन जांच की गई। इसी क्रम में एक ई-रिक्शा से लगभग चार क्विंटल संदिग्ध मावा बरामद किया गया, जिससे नकली प्रसाद निर्माण की आशंका व्यक्त की जा रही है। बरामद मावा एवं अन्य सामग्री के संबंध में नियमानुसार जांच एवं आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
मौके पर तहसीलदार श्री राजेंद्र सिंह जाटव, थाना प्रभारी श्री नरेंद्र राजपूत, रतनगढ़ चौकी प्रभारी श्री ब्रजेश मिश्रा एवं खाद्य विभाग की टीम सहित प्रशासन और पुलिस बल मौजूद रहा। खाद्य विभाग द्वारा जब्त संदिग्ध मावा एवं खाद्य सामग्री के नमूने जांच हेतु लिए गए हैं। मामले में सैंपलिंग की कार्रवाई के साथ दो आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर भी दर्ज की गई है। समाचार लिखे जाने तक कार्रवाई जारी थी।
प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे केवल अधिकृत एवं विश्वसनीय दुकानों से ही प्रसाद क्रय करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को दें।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि रतनगढ़ माता मंदिर परिसर में किसी भी प्रकार का नकली प्रसाद, मिलावट अथवा अन्य अवैध गतिविधि किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भविष्य में भी शिकायत प्राप्त होने पर इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
    user_राम बाबू
    राम बाबू
    Abundant Life church सेंवढ़ा, दतिया, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • पं. श्री दाताराम भारद्वाज शास्त्री जी की त्रयोदश पुण्य स्मृति पर प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न पुष्पांजलि टुडे संवाददाता बेताल सिंह गौड़ 10वीं-12वीं, के के छात्रों को लैपटॉप नीट एवं इंजीनियरिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का हुआ सम्मान मौ, जिला भिण्ड। सरस्वती शिशु मंदिर मौ में परम पूज्य पं. श्री दाताराम भारद्वाज शास्त्री जी की त्रयोदश पुण्य स्मृति के अवसर पर भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मौ नगर एवं क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों का भावपूर्ण सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री श्री लालसिंह आर्य रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 रामदास जी दंदरौआ सरकार ने की। वहीं मुख्य वक्ता श्रीमती सरिता पटेल, प्रांतीय उपाध्यक्ष रहीं। कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी एवं भाजपा नेता श्री अशोक भारद्वाज, सरस्वती शिशु मंदिर समिति मौ के अध्यक्ष श्री सज्जन सिंह यादव, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष मौ श्री मुकेश भारद्वाज, भाजपा मंडल अध्यक्ष रामअख्तर गुर्जर सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।समारोह का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत एवं वंदन-अभिनंदन के साथ हुआ। विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम में पं. श्री दाताराम भारद्वाज शास्त्री जी के जीवन, संस्कार एवं समाज के प्रति योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।प्रतिभा सम्मान समारोह में कक्षा 10वीं एवं 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के साथ-साथ नीट एवं इंजीनियरिंग जैसी महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए अतिथियों ने कहा कि उनकी मेहनत और सफलता न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे मौ नगर के लिए गौरव की बात है।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि विद्यार्थियों के जीवन में शिक्षा के साथ संस्कार और अनुशासन का भी विशेष महत्व है। मेहनत, लगन और सही दिशा में निरंतर प्रयास करने से विद्यार्थी अपने निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। प्रतिभाओं का सम्मान करने से विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ता है और अन्य छात्र-छात्राओं को भी बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलती है।कार्यक्रम के दौरान सम्मानित विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों में उत्साह और प्रसन्नता का माहौल रहा। विद्यार्थियों ने अपनी उपलब्धियों का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों एवं विद्यालय परिवार को दिया।समारोह के अंत में सरस्वती शिशु मंदिर मौ जिला भिण्ड के विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम ने शिक्षा, संस्कार और प्रतिभा सम्मान का सकारात्मक संदेश देते हुए विद्यार्थियों को भविष्य में और बेहतर उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रेरित किया।
    1
    पं. श्री दाताराम भारद्वाज शास्त्री जी की त्रयोदश पुण्य स्मृति पर प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न

पुष्पांजलि टुडे संवाददाता बेताल सिंह गौड़ 

10वीं-12वीं, के के छात्रों को लैपटॉप नीट एवं इंजीनियरिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का हुआ सम्मान
मौ, जिला भिण्ड। सरस्वती शिशु मंदिर मौ में परम पूज्य पं. श्री दाताराम भारद्वाज शास्त्री जी की त्रयोदश पुण्य स्मृति के अवसर पर भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मौ नगर एवं क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों का भावपूर्ण सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री श्री लालसिंह आर्य रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 रामदास जी दंदरौआ सरकार ने की। वहीं मुख्य वक्ता श्रीमती सरिता पटेल, प्रांतीय उपाध्यक्ष रहीं। कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी एवं भाजपा नेता श्री अशोक भारद्वाज, सरस्वती शिशु मंदिर समिति मौ के अध्यक्ष श्री सज्जन सिंह यादव, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष मौ श्री मुकेश भारद्वाज, भाजपा मंडल अध्यक्ष रामअख्तर गुर्जर सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।समारोह का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत एवं वंदन-अभिनंदन के साथ हुआ। विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम में पं. श्री दाताराम भारद्वाज शास्त्री जी के जीवन, संस्कार एवं समाज के प्रति योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।प्रतिभा सम्मान समारोह में कक्षा 10वीं एवं 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के साथ-साथ नीट एवं इंजीनियरिंग जैसी महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए अतिथियों ने कहा कि उनकी मेहनत और सफलता न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे मौ नगर के लिए गौरव की बात है।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि विद्यार्थियों के जीवन में शिक्षा के साथ संस्कार और अनुशासन का भी विशेष महत्व है। मेहनत, लगन और सही दिशा में निरंतर प्रयास करने से विद्यार्थी अपने निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। प्रतिभाओं का सम्मान करने से विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ता है और अन्य छात्र-छात्राओं को भी बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलती है।कार्यक्रम के दौरान सम्मानित विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों में उत्साह और प्रसन्नता का माहौल रहा। विद्यार्थियों ने अपनी उपलब्धियों का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों एवं विद्यालय परिवार को दिया।समारोह के अंत में सरस्वती शिशु मंदिर मौ जिला भिण्ड के विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम ने शिक्षा, संस्कार और प्रतिभा सम्मान का सकारात्मक संदेश देते हुए विद्यार्थियों को भविष्य में और बेहतर उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रेरित किया।
    user_Betal Singh gaur
    Betal Singh gaur
    मऊ, भिंड, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • भैंस चराते समय तालाब में डूबने से 13 वर्षीय बालक की मौत: रातभर चला रेस्क्यू, सुबह मिला शव भिंड। बरोही थाना क्षेत्र के अमलेड़ा गांव में तालाब में डूबने से 13 वर्षीय बालक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर रातभर एनडीआरएफ टीम द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाया। लेकिन अंधेरा होने के कारण सफलता नहीं मिल सकी। शुक्रवार सुबह दोबारा अभियान शुरू किया गया जिसके बाद करीब 9 बजे बालक का शव तालाब से बाहर निकाला गया।जानकारी के अनुसार अमलेड़ा निवासी 13 वर्षीय कृष्णा पुत्र जगमोहन धानुक गुरुवार शाम करीब 4 बजे गांव के तालाब के किनारे भैंस चराने गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गया। घटना को वहां मौजूद कुछ बच्चों ने देखा और तत्काल परिजनों को सूचना दी। इसके बाद ग्रामीणों की भीड़ तालाब पर जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई।सूचना पर बरोही थाना पुलिस और एनडीआरएफ की टीम रात करीब 8 बजे मौके पर पहुंची। टीम ने देर रात तक रेस्क्यू अभियान चलाया लेकिन बालक का पता नहीं चल सका। शुक्रवार सुबह फिर से अभियान शुरू किया गया। एनडीआरएफ ने कांटे की मदद से तलाश की जिसमें शव फंस गया और उसे सुबह करीब 9 बजे बाहर निकाल लिया गया।इसके बाद शव को जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस लाया गया। जहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
    1
    भैंस चराते समय तालाब में डूबने से 13 वर्षीय बालक की मौत: रातभर चला रेस्क्यू, सुबह मिला शव
भिंड। बरोही थाना क्षेत्र के अमलेड़ा गांव में तालाब में डूबने से 13 वर्षीय बालक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर रातभर एनडीआरएफ टीम द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाया। लेकिन अंधेरा होने के कारण सफलता नहीं मिल सकी। शुक्रवार सुबह दोबारा अभियान शुरू किया गया जिसके बाद करीब 9 बजे बालक का शव तालाब से बाहर निकाला गया।जानकारी के अनुसार अमलेड़ा निवासी 13 वर्षीय कृष्णा पुत्र जगमोहन धानुक गुरुवार शाम करीब 4 बजे गांव के तालाब के किनारे भैंस चराने गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गया। घटना को वहां मौजूद कुछ बच्चों ने देखा और तत्काल परिजनों को सूचना दी। इसके बाद ग्रामीणों की भीड़ तालाब पर जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई।सूचना पर बरोही थाना पुलिस और एनडीआरएफ की टीम रात करीब 8 बजे मौके पर पहुंची। टीम ने देर रात तक रेस्क्यू अभियान चलाया लेकिन बालक का पता नहीं चल सका। शुक्रवार सुबह फिर से अभियान शुरू किया गया। एनडीआरएफ ने कांटे की मदद से तलाश की जिसमें शव फंस गया और उसे सुबह करीब 9 बजे बाहर निकाल लिया गया।इसके बाद शव को जिला अस्पताल के
पोस्टमार्टम हाउस लाया गया। जहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
    user_Praveen parihar
    Praveen parihar
    भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • उधारी के पैसे लेने गए लोगों ने की पैसे लेने वाले के घर तोड़फोड़, डबरा (ग्वालियर)मध्य प्रदेश उधारी के पैसे लेने गए लोगों ने की पैसे लेने वाले के घर तोड़फोड़ , युवक ने उधारी के पैसे नहीं दिए तो उसके घर जाकर आधा दर्जन लोगों ने ताला तोड़कर गृहस्ती का सामान तोड़ा, पैसे लेने वाले युवक के परिजन पहुंचे सिटी थाना , परिजनों ने कार्रवाई न करने के लगाई पुलिस पर गंभीर आरोप ।
    2
    उधारी के पैसे लेने गए लोगों ने की पैसे लेने वाले के घर तोड़फोड़, 
डबरा (ग्वालियर)मध्य प्रदेश 
उधारी के पैसे लेने गए लोगों ने की पैसे लेने वाले के घर तोड़फोड़ , युवक ने उधारी के पैसे नहीं दिए तो उसके घर जाकर आधा दर्जन लोगों ने ताला तोड़कर गृहस्ती का सामान तोड़ा, पैसे लेने वाले युवक के परिजन पहुंचे सिटी थाना , परिजनों ने कार्रवाई न करने के लगाई पुलिस पर गंभीर आरोप ।
    user_Rajesh kumar soni
    Rajesh kumar soni
    Local News Reporter पिछोर (डबरा), ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • रावण जिसका दोस्त है उसे डर किस बात का , आडंबर फैलाना बंद हो - दामोदर यादव भांडेर विश्राम गृह पहुंचे आजाद समाज पार्टी कोर कमेटी सदस्य दामोदर यादव ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा धीरज शास्त्री को किस बात का डर है रावण जिसका दोस्त है हनुमान से जो बात करता हो उसे किस बात का डर और क्या कहा सुनें
    1
    रावण जिसका दोस्त है उसे डर किस बात का , आडंबर फैलाना बंद हो - दामोदर यादव 
भांडेर विश्राम गृह पहुंचे आजाद समाज पार्टी कोर कमेटी सदस्य दामोदर यादव ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा धीरज शास्त्री को किस बात का डर है रावण जिसका दोस्त है हनुमान से जो बात करता हो उसे किस बात का डर और क्या कहा सुनें
    user_पत्रकार जितेंद्र सिंह कौरव
    पत्रकार जितेंद्र सिंह कौरव
    Voice of people भांडेर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • भिंड ऊमरी टोल विवाद पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह ने कहा है अवैध टोल चला तो होगा आंदोलन अवैध रूप से नहीं चलेगा टोल टैक्स ऊमरी टोल विवाद पूर्व नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने कहा अवैध टोल चला तो होगा आंदोलन। अवैध रूप से नहीं चलेगा टोल टैक्स। भिंड की जनता कायर बुजदिल नहीं है जो अवैध रूप से टोल देगी। भिंड के ऊमरी क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। नेशनल हाईवे-552 पर एमपीआरडीसी द्वारा महज एक किलोमीटर की दूरी पर दूसरा टोल टैक्स स्थापित किए जाने का ग्रामीणों ने विरोध किया है। ग्रामीणों ने कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन सौंपकर टोल हटाने की मांग की है। वीओ: दरअसल, नेशनल हाईवे-552 पर ऊमरी में एमपीआरडीसी द्वारा दूसरा टोल टैक्स स्थापित किया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि पहले से ही ऊमरी और कनावर क्षेत्र में टोल संचालित हो रहे हैं और अब महज एक किलोमीटर की दूरी पर दूसरा टोल लगाए जाने से क्षेत्र के लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। गुरुवार को ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में बड़ी संख्या में ग्रामीण टोल के विरोध में पहुंचे और कलेक्टर एवं एसपी को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि 2008 के नियमों के अनुसार एक ही राष्ट्रीय राजमार्ग और एक ही दिशा में लगातार दो टोल के बीच न्यूनतम 60 किलोमीटर की दूरी होनी चाहिए, जबकि ऊमरी क्षेत्र में लगभग एक किलोमीटर के अंतराल पर दूसरा टोल स्थापित किया जा रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक ऊमरी और आसपास के किसान अपने कृषि उत्पादों के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली एवं अन्य वाहनों से दिन में कई बार आवागमन करते हैं। ऐसे में नया टोल शुरू होने से उन पर अतिरिक्त आर्थिक भार पड़ेगा। ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि इस निर्माण को तत्काल नहीं रोका गया और टोल शुरू किया गया, तो क्षेत्र में आंदोलन तेज किया जाएगा। वहीं एमपीआरडीसी अधिकारियों का कहना है कि राजस्व की क्षति की भरपाई के लिए दूसरा टोल चेक पोस्ट शुरू किया गया है, हालांकि नियमों के संबंध में जांच की बात भी सामने आई है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह ने कहा यदि टोल अवैध हुआ तो उखाड़ कर फेंक देंगे। इस मामले में एमपी आरडीसी के महाप्रबंधक भिंड राजेश दाहिमा का कहना है कि राजस्व की क्षति की भरपाई के लिए दूसरा टोल चेक पोस्ट शुरू किया गया है, लेकिन टोल एक ही पर लगेगा। फिलहाल ग्रामीणों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर टोल व्यवस्था की जांच और दूसरे टोल को हटाने की मांग की है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।
    1
    भिंड 
ऊमरी टोल विवाद पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह ने कहा है अवैध टोल चला तो होगा आंदोलन 
अवैध रूप से नहीं चलेगा टोल टैक्स
ऊमरी टोल विवाद
पूर्व नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने कहा अवैध टोल चला तो होगा आंदोलन।
अवैध रूप से नहीं चलेगा टोल टैक्स। 
भिंड की जनता कायर बुजदिल नहीं है जो अवैध रूप से टोल देगी। 
भिंड के ऊमरी क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। नेशनल हाईवे-552 पर एमपीआरडीसी द्वारा महज एक किलोमीटर की दूरी पर दूसरा टोल टैक्स स्थापित किए जाने का ग्रामीणों ने विरोध किया है। ग्रामीणों ने कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन सौंपकर टोल हटाने की मांग की है।
वीओ:
दरअसल, नेशनल हाईवे-552 पर ऊमरी में एमपीआरडीसी द्वारा दूसरा टोल टैक्स स्थापित किया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि पहले से ही ऊमरी और कनावर क्षेत्र में टोल संचालित हो रहे हैं और अब महज एक किलोमीटर की दूरी पर दूसरा टोल लगाए जाने से क्षेत्र के लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा।
गुरुवार को ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में बड़ी संख्या में ग्रामीण टोल के विरोध में पहुंचे और कलेक्टर एवं एसपी को ज्ञापन सौंपा।
ग्रामीणों का कहना है कि 2008 के नियमों के अनुसार एक ही राष्ट्रीय राजमार्ग और एक ही दिशा में लगातार दो टोल के बीच न्यूनतम 60 किलोमीटर की दूरी होनी चाहिए, जबकि ऊमरी क्षेत्र में लगभग एक किलोमीटर के अंतराल पर दूसरा टोल स्थापित किया जा रहा है।
ग्रामीणों के मुताबिक ऊमरी और आसपास के किसान अपने कृषि उत्पादों के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली एवं अन्य वाहनों से दिन में कई बार आवागमन करते हैं। ऐसे में नया टोल शुरू होने से उन पर अतिरिक्त आर्थिक भार पड़ेगा।
ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि इस निर्माण को तत्काल नहीं रोका गया और टोल शुरू किया गया, तो क्षेत्र में आंदोलन तेज किया जाएगा।
वहीं एमपीआरडीसी अधिकारियों का कहना है कि राजस्व की क्षति की भरपाई के लिए दूसरा टोल चेक पोस्ट शुरू किया गया है, हालांकि नियमों के संबंध में जांच की बात भी सामने आई है।
पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह ने कहा यदि टोल अवैध हुआ तो उखाड़ कर फेंक देंगे।
इस मामले में एमपी आरडीसी के महाप्रबंधक भिंड  राजेश दाहिमा का कहना है कि
राजस्व की क्षति की भरपाई के लिए दूसरा टोल चेक पोस्ट शुरू किया गया है, लेकिन टोल एक ही पर लगेगा।
फिलहाल ग्रामीणों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर टोल व्यवस्था की जांच और दूसरे टोल को हटाने की मांग की है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।
    user_श्री राम श्री राम
    श्री राम श्री राम
    Voice of people भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • अचानक इकट्ठी हुई भीड़ से मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने एक-एक कर की बातचीत.. छिंदवाड़ा कलेक्ट्रेट पहुंचे मुख्यमंत्री... कलेक्ट्रेट मुख्य द्वार पर आवेदन देने वाले लोगों का लगा तांता.. अचानक इकट्ठी हुई भीड़ से मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने एक-एक कर की बातचीत.. पुलिस प्रशासन को व्यवस्था बनाने में हुई मशक्कत... मुख्यमंत्री को समस्याओं का आवेदन देने एकत्र हुई भीड़...
    1
    अचानक इकट्ठी हुई भीड़ से मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने एक-एक कर की बातचीत..
छिंदवाड़ा कलेक्ट्रेट पहुंचे मुख्यमंत्री...
कलेक्ट्रेट मुख्य द्वार पर आवेदन देने वाले लोगों का लगा तांता..
अचानक इकट्ठी हुई भीड़ से मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने एक-एक कर की बातचीत..
पुलिस प्रशासन को व्यवस्था बनाने में हुई मशक्कत...
मुख्यमंत्री को समस्याओं का आवेदन देने एकत्र हुई भीड़...
    user_राम बाबू
    राम बाबू
    Abundant Life church सेंवढ़ा, दतिया, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • रपटे के ऊपर से बह रहा पानी, जान जोखन में डालकर निकल रहे हैं आमजन लोग लहार विधानसभा के दबोह थाना अंतर्गत मृगा नदी ऊफ़ान पर,,,, देवरी - नरौल के मध्य रपटा पुल डूबा जान जोखिम में डालकर निकल रहे हैं यात्री ,,, वीडियो मेँ साफ दिख रहा की पुल के ऊपर रपटे से निकल रहा पानी जान जोखिम में डाल कर यात्री निकल रहे! स्थानीय ग्रामबासियो का कहना है कि प्रत्येक बरसात में यह स्थिति बन जाती है अभी रपटा पुल छोटा है यदि बड़ा पुल बन जाए तो गांव के लोगों का आवागमन बाधित नहीं होगा गांव के लोगों ने प्रशासन से अपीलकी है की बड़े पुल का निर्माण कराया जाए
    1
    रपटे के ऊपर से बह रहा पानी, जान जोखन में डालकर निकल रहे हैं  आमजन लोग 
लहार विधानसभा  के  दबोह थाना  अंतर्गत मृगा नदी ऊफ़ान पर,,,, देवरी - नरौल के मध्य  रपटा पुल डूबा जान जोखिम में डालकर निकल रहे हैं यात्री ,,, वीडियो मेँ साफ दिख रहा की पुल के ऊपर रपटे से निकल रहा पानी जान जोखिम में डाल कर  यात्री निकल रहे! स्थानीय ग्रामबासियो का कहना है कि प्रत्येक बरसात में यह स्थिति बन जाती है अभी रपटा पुल छोटा है यदि बड़ा पुल बन जाए तो गांव के लोगों का आवागमन बाधित नहीं होगा गांव के लोगों ने प्रशासन से अपीलकी है  की बड़े पुल का निर्माण कराया जाए
    user_DHARMENDRA SINGH KAURAV
    DHARMENDRA SINGH KAURAV
    Local News Reporter लहार, भिंड, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.