भिंड ऊमरी टोल विवाद पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह ने कहा है अवैध टोल चला तो होगा आंदोलन अवैध रूप से नहीं चलेगा टोल टैक्स ऊमरी टोल विवाद पूर्व नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने कहा अवैध टोल चला तो होगा आंदोलन। अवैध रूप से नहीं चलेगा टोल टैक्स। भिंड की जनता कायर बुजदिल नहीं है जो अवैध रूप से टोल देगी। भिंड के ऊमरी क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। नेशनल हाईवे-552 पर एमपीआरडीसी द्वारा महज एक किलोमीटर की दूरी पर दूसरा टोल टैक्स स्थापित किए जाने का ग्रामीणों ने विरोध किया है। ग्रामीणों ने कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन सौंपकर टोल हटाने की मांग की है। वीओ: दरअसल, नेशनल हाईवे-552 पर ऊमरी में एमपीआरडीसी द्वारा दूसरा टोल टैक्स स्थापित किया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि पहले से ही ऊमरी और कनावर क्षेत्र में टोल संचालित हो रहे हैं और अब महज एक किलोमीटर की दूरी पर दूसरा टोल लगाए जाने से क्षेत्र के लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। गुरुवार को ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में बड़ी संख्या में ग्रामीण टोल के विरोध में पहुंचे और कलेक्टर एवं एसपी को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि 2008 के नियमों के अनुसार एक ही राष्ट्रीय राजमार्ग और एक ही दिशा में लगातार दो टोल के बीच न्यूनतम 60 किलोमीटर की दूरी होनी चाहिए, जबकि ऊमरी क्षेत्र में लगभग एक किलोमीटर के अंतराल पर दूसरा टोल स्थापित किया जा रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक ऊमरी और आसपास के किसान अपने कृषि उत्पादों के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली एवं अन्य वाहनों से दिन में कई बार आवागमन करते हैं। ऐसे में नया टोल शुरू होने से उन पर अतिरिक्त आर्थिक भार पड़ेगा। ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि इस निर्माण को तत्काल नहीं रोका गया और टोल शुरू किया गया, तो क्षेत्र में आंदोलन तेज किया जाएगा। वहीं एमपीआरडीसी अधिकारियों का कहना है कि राजस्व की क्षति की भरपाई के लिए दूसरा टोल चेक पोस्ट शुरू किया गया है, हालांकि नियमों के संबंध में जांच की बात भी सामने आई है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह ने कहा यदि टोल अवैध हुआ तो उखाड़ कर फेंक देंगे। इस मामले में एमपी आरडीसी के महाप्रबंधक भिंड राजेश दाहिमा का कहना है कि राजस्व की क्षति की भरपाई के लिए दूसरा टोल चेक पोस्ट शुरू किया गया है, लेकिन टोल एक ही पर लगेगा। फिलहाल ग्रामीणों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर टोल व्यवस्था की जांच और दूसरे टोल को हटाने की मांग की है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।

- भिंड जिले के उमरी में स्थित एक किलोमीटर के अंदर दो टोल लगाए जाने को लेकर विरोध जारी ग्रामीणों ने उठाए सवाल पूर्व नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह बोले Bhind : भिंड जिले के उमरी में स्थित एक किलोमीटर के अंदर दो टोल लगाए जाने को लेकर विरोध जारी ग्रामीणों ने उठाए सवाल पूर्व नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह बोले यदि ऐसा ही चला रहा तो ग्रामीणों के साथ करूंगा आंदोलन उखाड़ फेंक दूंगा यह टोल1
- भीषण गर्मी से जामुन उत्पादन में भारी गिरावट: जसवंतनगर क्षेत्र में कच्चे फल समय से पहले झड़े, आवक घटी भीषण गर्मी से जामुन उत्पादन में भारी गिरावट: जसवंतनगर क्षेत्र में कच्चे फल समय से पहले झड़े, आवक घटी भीषण गर्मी के कारण जसवंतनगर क्षेत्र में जामुन की फसल पर बुरा असर पड़ा है। तेज धूप और उच्च तापमान के चलते कच्चे फल समय से पहले ही पेड़ों से झड़ गए, जिससे उत्पादन में भारी गिरावट दर्ज की गई है। बाजारों में जामुन की आवक कम होने से इसके दाम बढ़ गए हैं। ग्राम कटेखेड़ा निवासी दंगल सिंह और रुकूम सिंह ने बताया कि उनके क्षेत्र में हर साल जामुन की भरपूर पैदावार होती थी। गांव और आसपास सौ से अधिक जामुन के पेड़ हैं, जिनसे बड़ी मात्रा में फल प्राप्त होता था। इस बार पेड़ों पर छोटे फल आने के समय ही भीषण गर्मी शुरू हो गई। यदि उस दौरान समय पर बारिश हो जाती तो फसल अच्छी होती, लेकिन तेज गर्मी के कारण अधिकांश कच्चे फल सूखकर झड़ गए। उन्होंने यह भी बताया कि पर्याप्त फल न मिलने के कारण इस वर्ष घर में जामुन का सिरका भी तैयार नहीं किया जा सका। ग्राम राजपुर निवासी श्यामवीर ने भी इसी तरह की स्थिति बताई। उनके अनुसार, गांव के दर्जनों जामुन के पेड़ इस बार लगभग खाली दिखाई दे रहे हैं, क्योंकि अधिकांश फल पकने से पहले ही सूखकर गिर गए। किसानों और व्यापारियों का कहना है कि अधिक तापमान के कारण बचे हुए फलों का आकार भी छोटा रह गया है। इसका सीधा असर उत्पादन और कारोबार दोनों पर पड़ा है। पहले जहां बरसात के मौसम में जसवंतनगर के बाजार जामुन से भरे रहते थे, वहीं इस बार अधिकांश दुकानों पर जामुन सीमित मात्रा में ही उपलब्ध है। लोगों का मानना है कि बदलते मौसम और बढ़ती गर्मी का असर अब फलों की खेती पर भी स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है।1
- मौ नगर के मेधावी छात्र-छात्राओं को किया पूर्व मंत्री लाल सिंह आर्य एवं महंत रामदास महाराज द्वारा किया गया सम्मानित मौ नगर की मेधावी छात्र-छात्राओं को शुक्रवार को लगभग 2 बजे पूर्व मंत्री लाल सिंह आर्य एवं दंदरौआ धाम के महंत महामंडलेश्वर रामदास जी महाराज द्वारा एक निजी कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। इस दौरान कक्षा 10 एवं 12 तथा उच्च शिक्षा ग्रहण करने वाले सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरण किए गए।1
- पं. श्री दाताराम भारद्वाज शास्त्री जी की त्रयोदश पुण्य स्मृति पर प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न पुष्पांजलि टुडे संवाददाता बेताल सिंह गौड़ 10वीं-12वीं, के के छात्रों को लैपटॉप नीट एवं इंजीनियरिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का हुआ सम्मान मौ, जिला भिण्ड। सरस्वती शिशु मंदिर मौ में परम पूज्य पं. श्री दाताराम भारद्वाज शास्त्री जी की त्रयोदश पुण्य स्मृति के अवसर पर भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मौ नगर एवं क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों का भावपूर्ण सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री श्री लालसिंह आर्य रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 रामदास जी दंदरौआ सरकार ने की। वहीं मुख्य वक्ता श्रीमती सरिता पटेल, प्रांतीय उपाध्यक्ष रहीं। कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी एवं भाजपा नेता श्री अशोक भारद्वाज, सरस्वती शिशु मंदिर समिति मौ के अध्यक्ष श्री सज्जन सिंह यादव, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष मौ श्री मुकेश भारद्वाज, भाजपा मंडल अध्यक्ष रामअख्तर गुर्जर सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।समारोह का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत एवं वंदन-अभिनंदन के साथ हुआ। विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम में पं. श्री दाताराम भारद्वाज शास्त्री जी के जीवन, संस्कार एवं समाज के प्रति योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।प्रतिभा सम्मान समारोह में कक्षा 10वीं एवं 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के साथ-साथ नीट एवं इंजीनियरिंग जैसी महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए अतिथियों ने कहा कि उनकी मेहनत और सफलता न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे मौ नगर के लिए गौरव की बात है।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि विद्यार्थियों के जीवन में शिक्षा के साथ संस्कार और अनुशासन का भी विशेष महत्व है। मेहनत, लगन और सही दिशा में निरंतर प्रयास करने से विद्यार्थी अपने निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। प्रतिभाओं का सम्मान करने से विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ता है और अन्य छात्र-छात्राओं को भी बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलती है।कार्यक्रम के दौरान सम्मानित विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों में उत्साह और प्रसन्नता का माहौल रहा। विद्यार्थियों ने अपनी उपलब्धियों का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों एवं विद्यालय परिवार को दिया।समारोह के अंत में सरस्वती शिशु मंदिर मौ जिला भिण्ड के विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम ने शिक्षा, संस्कार और प्रतिभा सम्मान का सकारात्मक संदेश देते हुए विद्यार्थियों को भविष्य में और बेहतर उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रेरित किया।1
- मेहगांव जनपद की ग्राम पंचायत भारौली कलां में लाखों का घोटाला, भोपाल स्तरीय शिकायत के बाद मचा हड़कंप *ब्रेकिंग न्यूज़: भिंड* - मेहगांव जनपद की ग्राम पंचायत भारौली कलां में लाखों का घोटाला, भोपाल स्तरीय शिकायत के बाद मचा हड़कंप। भिंड जिले की मेहगांव जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत भारौली कलां में बड़ा वित्तीय घोटाला सामने आने के बाद विकास कार्य ठप हो गए हैं। मामले की मुख्य बातें: शिकायत और कार्रवाई: भोपाल स्तर पर शिकायत के बाद प्रशासन हरकत में आया. जांच के चलते पंचायत के सभी विकास कार्य रोक दिए गए। सचिव निलंबित: 20 मई को पंचायत सचिव को निलंबित किया गया था। -आरोप: आरोप है कि बस स्टैंड निर्माण से पहले ही सरपंच और सचिव ने मिलकर 4 लाख 94 हजार रुपए की हस्तांतरित राशि निकाल ली। प्रशासन की हिदायत: घोटाले के बाद प्रशासन ने महिला सरपंच को सख्त हिदायत दी है। नया विवाद: शिकायत के बाद महिला सरपंच के पुत्र संदीप जेसीबी लोडर लेकर बस स्टैंड की जमीन का समतलीकरण कराने पहुंचा, इसका वीडियो ग्रामीणों ने बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, ग्रामीणों का कहना है कि नियमों में जेसीबी लोडर से इस तरह का काम करने का प्रावधान नहीं है. इसके बावजूद काम कराया जा रहा है। फिलहाल प्रशासन मामले की जांच कर रहा है।1
- अस्पताल में इलाज कराने पहुंची महिला पर गिरी छत, बाल-बाल बची जान CCTV में कैद हुआ हादसा राजस्थान के चुरू जिले से सरकारी अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। इलाज कराने अस्पताल पहुंची एक महिला मरीज उस समय बाल-बाल बच गई, जब अस्पताल परिसर में अचानक छत का हिस्सा भरभराकर नीचे आ गिरा। घटना का पूरा मंजर अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि महिला अस्पताल के परिसर में मौजूद थी। इसी दौरान अचानक ऊपर से छत का मलबा नीचे गिरने लगा। मलबा गिरते ही वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। महिला भी अचानक हुए हादसे से बचने के लिए पीछे हटती नजर आई। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी बड़ी जनहानि की जानकारी सामने नहीं आई। घटना के बाद अस्पताल की भवन सुरक्षा और मरीजों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों और उनके परिजनों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है।1