logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अस्पताल में इलाज कराने पहुंची महिला पर गिरी छत, बाल-बाल बची जान CCTV में कैद हुआ हादसा राजस्थान के चुरू जिले से सरकारी अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। इलाज कराने अस्पताल पहुंची एक महिला मरीज उस समय बाल-बाल बच गई, जब अस्पताल परिसर में अचानक छत का हिस्सा भरभराकर नीचे आ गिरा। घटना का पूरा मंजर अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि महिला अस्पताल के परिसर में मौजूद थी। इसी दौरान अचानक ऊपर से छत का मलबा नीचे गिरने लगा। मलबा गिरते ही वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। महिला भी अचानक हुए हादसे से बचने के लिए पीछे हटती नजर आई। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी बड़ी जनहानि की जानकारी सामने नहीं आई। घटना के बाद अस्पताल की भवन सुरक्षा और मरीजों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों और उनके परिजनों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है।

6 hrs ago
user_रजत यादव
रजत यादव
Voice of people इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
6 hrs ago

अस्पताल में इलाज कराने पहुंची महिला पर गिरी छत, बाल-बाल बची जान CCTV में कैद हुआ हादसा राजस्थान के चुरू जिले से सरकारी अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। इलाज कराने अस्पताल पहुंची एक महिला मरीज उस समय बाल-बाल बच गई, जब अस्पताल परिसर में अचानक छत का हिस्सा भरभराकर नीचे आ गिरा। घटना का पूरा मंजर अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि महिला अस्पताल के परिसर में मौजूद थी। इसी दौरान अचानक ऊपर से छत का मलबा नीचे गिरने लगा। मलबा गिरते ही वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। महिला भी अचानक हुए हादसे से बचने के लिए पीछे हटती नजर आई। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी बड़ी जनहानि की जानकारी सामने नहीं आई। घटना के बाद अस्पताल की भवन सुरक्षा और मरीजों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों और उनके परिजनों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • महिला क्लस्टर कर्मचारी ने ब्लॉक मिशन मैनेजर पर गंभीर आरोप लगाते हुए उप जिलाधिकारी कार्यालय जाकर तहसीदार को शिकायत पत्र सौंपा इस वक्त की बड़ी खबर आगरा जनपद के जैतपुर कला ब्लॉक से सामने आ रही है, जहां एक महिला क्लस्टर कर्मचारी ने ब्लॉक मिशन मैनेजर पर गंभीर आरोप लगाते हुए उप जिलाधिकारी कार्यालय जाकर तहसीदार को शिकायत पत्र सौंपा है। शिकायतकर्ता प्रेमलता, जो एफएलसीआरपी एकता प्रेरणा क्लस्टर से जुड़ी हैं, उन्होंने आरोप लगाया है कि विकास खंड जैतपुर कला के ब्लॉक मिशन मैनेजर अमित गुप्ता द्वारा महिला कर्मचारियों से अभद्र व्यवहार किया जाता है और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है।
    1
    महिला क्लस्टर कर्मचारी ने ब्लॉक मिशन मैनेजर पर गंभीर आरोप लगाते हुए उप जिलाधिकारी कार्यालय जाकर तहसीदार को शिकायत पत्र सौंपा
इस वक्त की बड़ी खबर आगरा जनपद के जैतपुर कला ब्लॉक से सामने आ रही है, जहां एक महिला क्लस्टर कर्मचारी ने ब्लॉक मिशन मैनेजर पर गंभीर आरोप लगाते हुए उप जिलाधिकारी कार्यालय जाकर तहसीदार को शिकायत पत्र सौंपा है।
शिकायतकर्ता प्रेमलता, जो एफएलसीआरपी एकता प्रेरणा क्लस्टर से जुड़ी हैं, उन्होंने आरोप लगाया है कि विकास खंड जैतपुर कला के ब्लॉक मिशन मैनेजर अमित गुप्ता द्वारा महिला कर्मचारियों से अभद्र व्यवहार किया जाता है और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है।
    user_इटावा एक्सप्रेस etawah express
    इटावा एक्सप्रेस etawah express
    पत्रकार Etawah, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
  • भैंस चराते समय तालाब में डूबने से 13 वर्षीय बालक की मौत: रातभर चला रेस्क्यू, सुबह मिला शव भिंड। बरोही थाना क्षेत्र के अमलेड़ा गांव में तालाब में डूबने से 13 वर्षीय बालक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर रातभर एनडीआरएफ टीम द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाया। लेकिन अंधेरा होने के कारण सफलता नहीं मिल सकी। शुक्रवार सुबह दोबारा अभियान शुरू किया गया जिसके बाद करीब 9 बजे बालक का शव तालाब से बाहर निकाला गया।जानकारी के अनुसार अमलेड़ा निवासी 13 वर्षीय कृष्णा पुत्र जगमोहन धानुक गुरुवार शाम करीब 4 बजे गांव के तालाब के किनारे भैंस चराने गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गया। घटना को वहां मौजूद कुछ बच्चों ने देखा और तत्काल परिजनों को सूचना दी। इसके बाद ग्रामीणों की भीड़ तालाब पर जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई।सूचना पर बरोही थाना पुलिस और एनडीआरएफ की टीम रात करीब 8 बजे मौके पर पहुंची। टीम ने देर रात तक रेस्क्यू अभियान चलाया लेकिन बालक का पता नहीं चल सका। शुक्रवार सुबह फिर से अभियान शुरू किया गया। एनडीआरएफ ने कांटे की मदद से तलाश की जिसमें शव फंस गया और उसे सुबह करीब 9 बजे बाहर निकाल लिया गया।इसके बाद शव को जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस लाया गया। जहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
    1
    भैंस चराते समय तालाब में डूबने से 13 वर्षीय बालक की मौत: रातभर चला रेस्क्यू, सुबह मिला शव
भिंड। बरोही थाना क्षेत्र के अमलेड़ा गांव में तालाब में डूबने से 13 वर्षीय बालक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर रातभर एनडीआरएफ टीम द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाया। लेकिन अंधेरा होने के कारण सफलता नहीं मिल सकी। शुक्रवार सुबह दोबारा अभियान शुरू किया गया जिसके बाद करीब 9 बजे बालक का शव तालाब से बाहर निकाला गया।जानकारी के अनुसार अमलेड़ा निवासी 13 वर्षीय कृष्णा पुत्र जगमोहन धानुक गुरुवार शाम करीब 4 बजे गांव के तालाब के किनारे भैंस चराने गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गया। घटना को वहां मौजूद कुछ बच्चों ने देखा और तत्काल परिजनों को सूचना दी। इसके बाद ग्रामीणों की भीड़ तालाब पर जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई।सूचना पर बरोही थाना पुलिस और एनडीआरएफ की टीम रात करीब 8 बजे मौके पर पहुंची। टीम ने देर रात तक रेस्क्यू अभियान चलाया लेकिन बालक का पता नहीं चल सका। शुक्रवार सुबह फिर से अभियान शुरू किया गया। एनडीआरएफ ने कांटे की मदद से तलाश की जिसमें शव फंस गया और उसे सुबह करीब 9 बजे बाहर निकाल लिया गया।इसके बाद शव को जिला अस्पताल के
पोस्टमार्टम हाउस लाया गया। जहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
    user_Praveen parihar
    Praveen parihar
    भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • भिंड ऊमरी टोल विवाद पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह ने कहा है अवैध टोल चला तो होगा आंदोलन अवैध रूप से नहीं चलेगा टोल टैक्स ऊमरी टोल विवाद पूर्व नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने कहा अवैध टोल चला तो होगा आंदोलन। अवैध रूप से नहीं चलेगा टोल टैक्स। भिंड की जनता कायर बुजदिल नहीं है जो अवैध रूप से टोल देगी। भिंड के ऊमरी क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। नेशनल हाईवे-552 पर एमपीआरडीसी द्वारा महज एक किलोमीटर की दूरी पर दूसरा टोल टैक्स स्थापित किए जाने का ग्रामीणों ने विरोध किया है। ग्रामीणों ने कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन सौंपकर टोल हटाने की मांग की है। वीओ: दरअसल, नेशनल हाईवे-552 पर ऊमरी में एमपीआरडीसी द्वारा दूसरा टोल टैक्स स्थापित किया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि पहले से ही ऊमरी और कनावर क्षेत्र में टोल संचालित हो रहे हैं और अब महज एक किलोमीटर की दूरी पर दूसरा टोल लगाए जाने से क्षेत्र के लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। गुरुवार को ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में बड़ी संख्या में ग्रामीण टोल के विरोध में पहुंचे और कलेक्टर एवं एसपी को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि 2008 के नियमों के अनुसार एक ही राष्ट्रीय राजमार्ग और एक ही दिशा में लगातार दो टोल के बीच न्यूनतम 60 किलोमीटर की दूरी होनी चाहिए, जबकि ऊमरी क्षेत्र में लगभग एक किलोमीटर के अंतराल पर दूसरा टोल स्थापित किया जा रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक ऊमरी और आसपास के किसान अपने कृषि उत्पादों के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली एवं अन्य वाहनों से दिन में कई बार आवागमन करते हैं। ऐसे में नया टोल शुरू होने से उन पर अतिरिक्त आर्थिक भार पड़ेगा। ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि इस निर्माण को तत्काल नहीं रोका गया और टोल शुरू किया गया, तो क्षेत्र में आंदोलन तेज किया जाएगा। वहीं एमपीआरडीसी अधिकारियों का कहना है कि राजस्व की क्षति की भरपाई के लिए दूसरा टोल चेक पोस्ट शुरू किया गया है, हालांकि नियमों के संबंध में जांच की बात भी सामने आई है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह ने कहा यदि टोल अवैध हुआ तो उखाड़ कर फेंक देंगे। इस मामले में एमपी आरडीसी के महाप्रबंधक भिंड राजेश दाहिमा का कहना है कि राजस्व की क्षति की भरपाई के लिए दूसरा टोल चेक पोस्ट शुरू किया गया है, लेकिन टोल एक ही पर लगेगा। फिलहाल ग्रामीणों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर टोल व्यवस्था की जांच और दूसरे टोल को हटाने की मांग की है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।
    1
    भिंड 
ऊमरी टोल विवाद पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह ने कहा है अवैध टोल चला तो होगा आंदोलन 
अवैध रूप से नहीं चलेगा टोल टैक्स
ऊमरी टोल विवाद
पूर्व नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने कहा अवैध टोल चला तो होगा आंदोलन।
अवैध रूप से नहीं चलेगा टोल टैक्स। 
भिंड की जनता कायर बुजदिल नहीं है जो अवैध रूप से टोल देगी। 
भिंड के ऊमरी क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। नेशनल हाईवे-552 पर एमपीआरडीसी द्वारा महज एक किलोमीटर की दूरी पर दूसरा टोल टैक्स स्थापित किए जाने का ग्रामीणों ने विरोध किया है। ग्रामीणों ने कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन सौंपकर टोल हटाने की मांग की है।
वीओ:
दरअसल, नेशनल हाईवे-552 पर ऊमरी में एमपीआरडीसी द्वारा दूसरा टोल टैक्स स्थापित किया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि पहले से ही ऊमरी और कनावर क्षेत्र में टोल संचालित हो रहे हैं और अब महज एक किलोमीटर की दूरी पर दूसरा टोल लगाए जाने से क्षेत्र के लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा।
गुरुवार को ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में बड़ी संख्या में ग्रामीण टोल के विरोध में पहुंचे और कलेक्टर एवं एसपी को ज्ञापन सौंपा।
ग्रामीणों का कहना है कि 2008 के नियमों के अनुसार एक ही राष्ट्रीय राजमार्ग और एक ही दिशा में लगातार दो टोल के बीच न्यूनतम 60 किलोमीटर की दूरी होनी चाहिए, जबकि ऊमरी क्षेत्र में लगभग एक किलोमीटर के अंतराल पर दूसरा टोल स्थापित किया जा रहा है।
ग्रामीणों के मुताबिक ऊमरी और आसपास के किसान अपने कृषि उत्पादों के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली एवं अन्य वाहनों से दिन में कई बार आवागमन करते हैं। ऐसे में नया टोल शुरू होने से उन पर अतिरिक्त आर्थिक भार पड़ेगा।
ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि इस निर्माण को तत्काल नहीं रोका गया और टोल शुरू किया गया, तो क्षेत्र में आंदोलन तेज किया जाएगा।
वहीं एमपीआरडीसी अधिकारियों का कहना है कि राजस्व की क्षति की भरपाई के लिए दूसरा टोल चेक पोस्ट शुरू किया गया है, हालांकि नियमों के संबंध में जांच की बात भी सामने आई है।
पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह ने कहा यदि टोल अवैध हुआ तो उखाड़ कर फेंक देंगे।
इस मामले में एमपी आरडीसी के महाप्रबंधक भिंड  राजेश दाहिमा का कहना है कि
राजस्व की क्षति की भरपाई के लिए दूसरा टोल चेक पोस्ट शुरू किया गया है, लेकिन टोल एक ही पर लगेगा।
फिलहाल ग्रामीणों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर टोल व्यवस्था की जांच और दूसरे टोल को हटाने की मांग की है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।
    user_श्री राम श्री राम
    श्री राम श्री राम
    Voice of people भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • जीवन एक प्रयोगशाला है, शिक्षा के बिना मनुष्य पशु समान: योगेंद्र मिश्र औरैया। राष्ट्रीय आयुष मिशन उत्तर प्रदेश सरकार के अंतर्गत संचालित योग वैलनेस सेंटर, राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय औरैया की ओर से शुक्रवार को ज्ञान सरोवर जूनियर हाई स्कूल, मुहाल सत्तेश्वर में जागरूकता एवं प्रेरक व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में करीब एक हजार छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय परिवार ने भाग लिया। वरिष्ठ योग प्रशिक्षक योगेंद्र कुमार मिश्र ने "जीवन एक प्रयोगशाला है" तथा "शिक्षा के बिना मनुष्य पशु समान है" विषय पर विस्तार से विचार व्यक्त किए। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन की वास्तविकताओं से परिचित कराते हुए प्रत्येक पल को सकारात्मक सोच और जीवंतता के साथ जीने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि जीवन में संघर्ष के साथ कुछ नया करने का उत्साह बनाए रखना चाहिए। यदि युवा शक्ति जागृत हो जाए तो समाज और राष्ट्र के विकास का नया अध्याय लिखा जा सकता है। उन्होंने बदलते समय में शिक्षा और अच्छे स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कठिन परिस्थितियों का धैर्य और संयम के साथ सामना करने की सीख दी। साथ ही विद्यार्थियों से नशामुक्त, अनुशासित एवं सादगीपूर्ण जीवन अपनाने का आह्वान किया। योगेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि पिछले आठ वर्षों से योग वैलनेस सेंटर द्वारा विद्यालयों और समाज में लगातार योग, स्वास्थ्य एवं नैतिक जीवन मूल्यों पर आधारित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन अभियानों से प्रेरित होकर अनेक छात्र-छात्राओं और नागरिकों ने सकारात्मक आदतें अपनाने तथा स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने का संकल्प लिया है। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय भदौरिया, वरिष्ठ शिक्षक प्रेम शंकर अवस्थी सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम को प्रेरणादायक बताते हुए नियमित योग, अनुशासित दिनचर्या और शिक्षा के महत्व को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
    1
    जीवन एक प्रयोगशाला है, शिक्षा के बिना मनुष्य पशु समान: योगेंद्र मिश्र

औरैया। राष्ट्रीय आयुष मिशन उत्तर प्रदेश सरकार के अंतर्गत संचालित योग वैलनेस सेंटर, राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय औरैया की ओर से शुक्रवार को ज्ञान सरोवर जूनियर हाई स्कूल, मुहाल सत्तेश्वर में जागरूकता एवं प्रेरक व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में करीब एक हजार छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय परिवार ने भाग लिया।
वरिष्ठ योग प्रशिक्षक योगेंद्र कुमार मिश्र ने "जीवन एक प्रयोगशाला है" तथा "शिक्षा के बिना मनुष्य पशु समान है" विषय पर विस्तार से विचार व्यक्त किए। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन की वास्तविकताओं से परिचित कराते हुए प्रत्येक पल को सकारात्मक सोच और जीवंतता के साथ जीने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि जीवन में संघर्ष के साथ कुछ नया करने का उत्साह बनाए रखना चाहिए। यदि युवा शक्ति जागृत हो जाए तो समाज और राष्ट्र के विकास का नया अध्याय लिखा जा सकता है।
उन्होंने बदलते समय में शिक्षा और अच्छे स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कठिन परिस्थितियों का धैर्य और संयम के साथ सामना करने की सीख दी। साथ ही विद्यार्थियों से नशामुक्त, अनुशासित एवं सादगीपूर्ण जीवन अपनाने का आह्वान किया।
योगेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि पिछले आठ वर्षों से योग वैलनेस सेंटर द्वारा विद्यालयों और समाज में लगातार योग, स्वास्थ्य एवं नैतिक जीवन मूल्यों पर आधारित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन अभियानों से प्रेरित होकर अनेक छात्र-छात्राओं और नागरिकों ने सकारात्मक आदतें अपनाने तथा स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने का संकल्प लिया है।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय भदौरिया, वरिष्ठ शिक्षक प्रेम शंकर अवस्थी सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम को प्रेरणादायक बताते हुए नियमित योग, अनुशासित दिनचर्या और शिक्षा के महत्व को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
    user_कुमार सुनील
    कुमार सुनील
    पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • भीषण गर्मी से जामुन उत्पादन में भारी गिरावट: जसवंतनगर क्षेत्र में कच्चे फल समय से पहले झड़े, आवक घटी भीषण गर्मी से जामुन उत्पादन में भारी गिरावट: जसवंतनगर क्षेत्र में कच्चे फल समय से पहले झड़े, आवक घटी भीषण गर्मी के कारण जसवंतनगर क्षेत्र में जामुन की फसल पर बुरा असर पड़ा है। तेज धूप और उच्च तापमान के चलते कच्चे फल समय से पहले ही पेड़ों से झड़ गए, जिससे उत्पादन में भारी गिरावट दर्ज की गई है। बाजारों में जामुन की आवक कम होने से इसके दाम बढ़ गए हैं। ग्राम कटेखेड़ा निवासी दंगल सिंह और रुकूम सिंह ने बताया कि उनके क्षेत्र में हर साल जामुन की भरपूर पैदावार होती थी। गांव और आसपास सौ से अधिक जामुन के पेड़ हैं, जिनसे बड़ी मात्रा में फल प्राप्त होता था। इस बार पेड़ों पर छोटे फल आने के समय ही भीषण गर्मी शुरू हो गई। यदि उस दौरान समय पर बारिश हो जाती तो फसल अच्छी होती, लेकिन तेज गर्मी के कारण अधिकांश कच्चे फल सूखकर झड़ गए। उन्होंने यह भी बताया कि पर्याप्त फल न मिलने के कारण इस वर्ष घर में जामुन का सिरका भी तैयार नहीं किया जा सका। ग्राम राजपुर निवासी श्यामवीर ने भी इसी तरह की स्थिति बताई। उनके अनुसार, गांव के दर्जनों जामुन के पेड़ इस बार लगभग खाली दिखाई दे रहे हैं, क्योंकि अधिकांश फल पकने से पहले ही सूखकर गिर गए। किसानों और व्यापारियों का कहना है कि अधिक तापमान के कारण बचे हुए फलों का आकार भी छोटा रह गया है। इसका सीधा असर उत्पादन और कारोबार दोनों पर पड़ा है। पहले जहां बरसात के मौसम में जसवंतनगर के बाजार जामुन से भरे रहते थे, वहीं इस बार अधिकांश दुकानों पर जामुन सीमित मात्रा में ही उपलब्ध है। लोगों का मानना है कि बदलते मौसम और बढ़ती गर्मी का असर अब फलों की खेती पर भी स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है।
    1
    भीषण गर्मी से जामुन उत्पादन में भारी गिरावट: जसवंतनगर क्षेत्र में कच्चे फल समय से पहले झड़े, आवक घटी
भीषण गर्मी से जामुन उत्पादन में भारी गिरावट: जसवंतनगर क्षेत्र में कच्चे फल समय से पहले झड़े, आवक घटी
भीषण गर्मी के कारण जसवंतनगर क्षेत्र में जामुन की फसल पर बुरा असर पड़ा है। तेज धूप और उच्च तापमान के चलते कच्चे फल समय से पहले ही पेड़ों से झड़ गए, जिससे उत्पादन में भारी गिरावट दर्ज की गई है। बाजारों में जामुन की आवक कम होने से इसके दाम बढ़ गए हैं।
ग्राम कटेखेड़ा निवासी दंगल सिंह और रुकूम सिंह ने बताया कि उनके क्षेत्र में हर साल जामुन की भरपूर पैदावार होती थी। गांव और आसपास सौ से अधिक जामुन के पेड़ हैं, जिनसे बड़ी मात्रा में फल प्राप्त होता था। इस बार पेड़ों पर छोटे फल आने के समय ही भीषण गर्मी शुरू हो गई।
यदि उस दौरान समय पर बारिश हो जाती तो फसल अच्छी होती, लेकिन तेज गर्मी के कारण अधिकांश कच्चे फल सूखकर झड़ गए। उन्होंने यह भी बताया कि पर्याप्त फल न मिलने के कारण इस वर्ष घर में जामुन का सिरका भी तैयार नहीं किया जा सका।
ग्राम राजपुर निवासी श्यामवीर ने भी इसी तरह की स्थिति बताई। उनके अनुसार, गांव के दर्जनों जामुन के पेड़ इस बार लगभग खाली दिखाई दे रहे हैं, क्योंकि अधिकांश फल पकने से पहले ही सूखकर गिर गए।
किसानों और व्यापारियों का कहना है कि अधिक तापमान के कारण बचे हुए फलों का आकार भी छोटा रह गया है। इसका सीधा असर उत्पादन और कारोबार दोनों पर पड़ा है। पहले जहां बरसात के मौसम में जसवंतनगर के बाजार जामुन से भरे रहते थे, वहीं इस बार अधिकांश दुकानों पर जामुन सीमित मात्रा में ही उपलब्ध है।
लोगों का मानना है कि बदलते मौसम और बढ़ती गर्मी का असर अब फलों की खेती पर भी स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है।
    user_M. Janib -Jaswant Nagar
    M. Janib -Jaswant Nagar
    पत्रकार जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • अस्पताल में इलाज कराने पहुंची महिला पर गिरी छत, बाल-बाल बची जान CCTV में कैद हुआ हादसा राजस्थान के चुरू जिले से सरकारी अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। इलाज कराने अस्पताल पहुंची एक महिला मरीज उस समय बाल-बाल बच गई, जब अस्पताल परिसर में अचानक छत का हिस्सा भरभराकर नीचे आ गिरा। घटना का पूरा मंजर अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि महिला अस्पताल के परिसर में मौजूद थी। इसी दौरान अचानक ऊपर से छत का मलबा नीचे गिरने लगा। मलबा गिरते ही वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। महिला भी अचानक हुए हादसे से बचने के लिए पीछे हटती नजर आई। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी बड़ी जनहानि की जानकारी सामने नहीं आई। घटना के बाद अस्पताल की भवन सुरक्षा और मरीजों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों और उनके परिजनों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है।
    1
    अस्पताल में इलाज कराने पहुंची महिला पर गिरी छत, बाल-बाल बची जान CCTV में कैद हुआ हादसा
राजस्थान के चुरू जिले से सरकारी अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। इलाज कराने अस्पताल पहुंची एक महिला मरीज उस समय बाल-बाल बच गई, जब अस्पताल परिसर में अचानक छत का हिस्सा भरभराकर नीचे आ गिरा। घटना का पूरा मंजर अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि महिला अस्पताल के परिसर में मौजूद थी। इसी दौरान अचानक ऊपर से छत का मलबा नीचे गिरने लगा। मलबा गिरते ही वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। महिला भी अचानक हुए हादसे से बचने के लिए पीछे हटती नजर आई।
गनीमत रही कि इस हादसे में किसी बड़ी जनहानि की जानकारी सामने नहीं आई। घटना के बाद अस्पताल की भवन सुरक्षा और मरीजों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों और उनके परिजनों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है।
    user_रजत यादव
    रजत यादव
    Voice of people इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.